तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मऊ नामांकन समाप्त होने के बाद भाजपा के बड़ी जीत का दावा किया। ओपी राजभर ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में घोसी सीट पर सपा इसलिए विजय दर्ज किया था कि हम और दारा सिंह चौहान साथ में थे। तब समाजवादी पार्टी ने 1 लाख 8 हजार 411 मत प्राप्त किया था। भाजपा 86 हजार मत पाकर दूसरे नम्बर पर थी। अब वर्तमान समय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा का समर्थन कर रही है और खुद दारा सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी चुनाव में कहां खड़ी है यह जनता भी जानती है। उन्होने कहा कि सपा सुप्रीमो के कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होने कभी भी अति पिछडे समाज का भला नही चाहा और न ही उनके हित में कोई कार्य किया है। उन्होने कहा कि मतगणना के बाद भाजपा भारी मतों से जीतेगी।






