चार ट्रकों में छिपाकर भेजा जा रहा था प्रतिबंधित कफ सिरप, सोनभद्र पुलिस और एसओजी ने गाजियाबाद में पकड़ा माल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद पुलिस, स्वाट, क्राइम ब्रांच और नंदग्राम थाना पुलिस के साथ मिलकर सोमवार की रात मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम परिसर में संचालित बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने मौके से चार ट्रकों में चूने की बोरियों के अंदर छिपाकर रखे 1150 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए और गिरोह के सरगना समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद सिरप में 850 पेटी एस्कफ और 300 पेटी फेंसीडिल मिलीं, जिनमें 100 मिलीग्राम की कुल 1.57 लाख शीशियां पाई गईं।छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से क्रेटा कार, 20 लाख रुपए नकद, दो लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, सिम कार्ड, मुहरें और टापेंटाडोल टैबलेट्स के 19 पत्ते भी जब्त किए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए ट्रकों की बुकिंग इंदौर से गुवाहाटी चूना भेजने के लिए कराई गई थी, जबकि इसके माध्यम से अवैध रूप से कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी।गिरोह का नेटवर्क और भूमि कागिरोह का सरगना गाजियाबाद इंदिरापुरम निवासी सौरभ त्यागी बताया जा रहा है, जो आरएस फार्मा नामक फर्म का लाइसेंसधारी है। वह इसके जरिए फर्जी फार्मा फर्मों के दस्तावेज तैयार कर नई दिल्ली स्थित वान्या इंटरप्राइजेज से कफ सिरप खरीदता था। यह सिरप बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर लाया जाता था, जहां से आसिफ और वसीम तस्करी की मांग के अनुसार इसे झारखंड, बंगाल और असम के रास्ते बांग्लादेश भेजते थे।गाजियाबाद के संतोष भड़ाना गिरोह का ट्रांसपोर्टर है, जबकि मेरठ निवासी आसिफ और वाराणसी के शुभम जायसवाल मुख्य संचालक के तौर पर तस्करी संचालन में शामिल थे। सौरभ के कर्मचारी शादाब और शिवाकांत लोडिंग व रिकॉर्ड संभालते थे, जबकि ट्रांसपोर्ट कर्मचारी अंबुज कफ सिरप को गोदाम में छिपाने का काम करता था।हिमाचल से बन रहा था प्रतिबंधित सिरपबरामद एस्कफ सिरप का उत्पादन लेबोरेट फार्मा, पोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) में होता है, जबकि फेंसीडिल का उत्पादन एबॉट फार्मा बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में किया जाता है। एबॉट फार्मा ने दिसंबर 2024 से फेंसीडिल का निर्माण बंद कर दिया था, फिर भी यह सिरप अवैध तरीके से निर्मित और तस्करी किया जा रहा था।पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कारगाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि कामयाबी पाने वाली संयुक्त पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात चुर्क मोड़ के पास दो ट्रक कफ सिरप पकड़े जाने के बाद एसआई घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गाजियाबाद भेजी गई थी, जिसके इनपुट पर यह बड़ी कार्रवाई संभव हुई।

Leave a Comment