राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी की अध्ययन यात्रा पूर्ण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

राजकीय इंटर कालेज पिपरी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने राजीव गाॅंधी साउथ कैम्पस बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, बरकछा, मीरजापुर स्थित शैक्षणिक संस्थान का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल राम,अध्ययन यात्रा प्रभारी कुलदीप सिंह यादव, परीक्षा प्रभारी अशोक कुमार त्रिपाठी, सह- अध्ययन यात्रा प्रभारी प्रमिला श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाऍं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रातः 8 बजे हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया। साउथ कैंपस का भ्रमण कर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

Leave a Comment