तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के बकरिहवा में संघर्ष फ्रेंड्स क्लब द्वारा दो दिवसीय 22वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता आगामी 24 जनवरी और 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार 24 जनवरी को सुबह 09:00 बजे होगा।कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामअवध के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ कार्यक्रम में बीजपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता का समापन रविवार, 25 जनवरी को शाम 05:00 बजे होगा जहाँ विजयी टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।






