राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मार्च माह में गेहूं-चावल के वितरण स्केल में बदलाव

IMG-20260313-WA0005

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र 12 मार्च 2026 जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह मार्च 2026 के लिए गेहूं और चावल के वितरण स्केल में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को संशोधित वितरण व्यवस्था के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
जारी निर्देश के अनुसार अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड मिलने वाले खाद्यान्न की मात्रा में परिवर्तन किया गया है। अब अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं तथा 25 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। पहले गेहूं की मात्रा 14 किलोग्राम और चावल 21 किलोग्राम निर्धारित थी, जिसे संशोधित करते हुए गेहूं कम और चावल की मात्रा बढ़ाई गई है।
इसी प्रकार पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों के लिए भी खाद्यान्न वितरण के पैमाने में परिवर्तन किया गया है। अब पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि पूर्व में प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल निर्धारित था।
जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत पात्रता सूची में शामिल सभी अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारक अपने संबंधित उचित दर की दुकानों से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे आवंटित खाद्यान्न का समय से और पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित करें। वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यदि किसी कार्डधारक को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो, तो वह जिला पूर्ति कार्यालय, संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय या विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग ने लाभार्थियों से भी अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उचित दर की दुकान पर पहुंचकर अपना खाद्यान्न प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply