तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा और एक डीजायर कार के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना म्योरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान मीरा देवी उर्फ गुड़िया (48 वर्ष) पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर, हाल पता पूर्वी परासी थाना अनपरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के पास से एक बोरी में रखे 10 पैकेटों में कुल 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक डीजायर कार (UP64AV3973), दो मोबाइल फोन और नगद रुपये भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्ता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू के साथ मिलकर अवैध गांजा की तस्करी करती थी। सुरेन्द्र यादव द्वारा ही उसे और लल्लन कुमार रवानी को गांजा देकर अनपरा पहुंचाने के लिए कहा गया था, जहां इसे एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपा जाना था।
अभियुक्ता ने यह भी बताया कि गांजा की सप्लाई करने के बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी। इसी अवैध कमाई से लल्लन कुमार रवानी ने तस्करी में प्रयुक्त डीजायर कार खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल गांजा की ढुलाई में किया जाता था।
पुलिस के अनुसार इस मामले में लल्लन कुमार रवानी पुत्र मोहन कुमार रवानी निवासी महुली जरहा थाना म्योरपुर तथा सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू पुत्र बुधराम यादव निवासी अंजानी थाना बीजपुर को वांछित घोषित किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना म्योरपुर के थानाध्यक्ष रामदरश राम, उपनिरीक्षक गुलाब सोनकर, महिला हेड कांस्टेबल संगीता पाठक तथा कांस्टेबल शिवेन्द्र प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





