तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
आजाद का 75वीं वर्षगांठ क़स्बे सहित आस पास के क्षेत्रों में धूम धाम से मनाया गया , सभी सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया और अमर शहीदों की वीरगाथा सुनाया गया| अपना दल एस केंद्रीय कार्यालय पर विधायक हरिराम चेरों , मुंसिफ कोर्ट में जेएम रणजीत कुमार जायसवाल के बार संघ अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, सिविल बार के अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी ने संयुक्त रूप से ,तहसील मुख्यालय पर एसडीएम रमेश कुमार ,कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार , ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ अनिल कुमार वर्मा ,महाविद्यालय में प्राचार्य नीलांजन मजूमदार , राजकीय इंटर कालेज में प्रिंसिपल ऋषिकेश पाठक , राजकीय कन्या इंटरमीडिएट स्कूल में प्रिंसिपल राधेश्याम ने ,मकतब जबरिया में सेक्रेटरी फतेह मोहम्मद खां ने विभागीय व विद्यालय परिवार के साथ ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी वहीं राष्ट्रगान गाकर देश की रक्षा का संकल्प लिया|







