तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
आजादी के दिन जहां पूरे देश मे लोग आजादी के 75वां वर्षगांठ को जश्न के रूप में मना रहे है वहीं दुद्धी ब्लॉक के बीडर गांव चेरों बस्ती में लोग पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन किया ,20 दिनों से खराब हो पड़े हैंडपम्प से करीब 100 मजरे वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | संतराम चेरों ,श्रीनाथ चेरों , सूरज पटेल ,अजय पटेल , लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि लोगों ने कहा कि इस बावत कई बार प्रधान को अवगत कराया गया लेकिन हैंडपम्प की मरम्मत नहीं हुई ,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर हैंडपम्प की मररमत करवाएं जाने की मांग की है जिससे मज़रेवासियो को पेयजल की समस्या दूर हो सके|






