तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
तहसील क्षेत्र व रेनुकूट वन प्रभाग के बघाडू बघाडू रेंज अंतर्गत अमवार में हर घर नंल योजना के तहत फिल्टर प्लांट निर्माण में कारदायी संस्था चोरी का बालू गिरवा रहा है ,आज तड़के चल रहे अवैध खेल को देखकर ग्रामीणों ने आश्चर्य जताया है उन्होंने कहा कि यहां सभी आवास निर्माण का कार्य बालू अभाव में बन्द कि अक्टूबर में साइट चलेगी तो बालू खरीदेंगे ,लेकिन यहां चोरी का बालू खुलेआम आपूर्ति की जा रही है ,ग्रामीण पर्यावरण कार्यकर्ता रमेश ,रामलोचन ,राहुल ,आदि ने जिला प्रशासन व चीफ कंजेर्वेटर का ध्यान आकृष्ट कर कारदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना वसूल किये जाने की मांग उठाई है|






