दर्जनों नवयुवकों ने थामा सपा का दामन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

समाजवादी पार्टी कार्यालय डीसीएफ कालोनी गोंडवाना भवन दुद्धी में सदस्यता ग्रहण के तहत आज सोमवार को दर्जनों नवयुवकों ने सपा का दामन थामा। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड की अध्यक्षता में हुई सदस्यता ग्रहण का आयोजन। जिसमें काचन, मनबसा, किरविल, दुद्धी सहित अन्य जगहों के नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर हरिहर यादव, साबिर हुसैन, प्रेम शंकर पांडेय, गौस मु0 खां, दीपक जौहरी, अवधनारायण यादव, अवधेश मिश्रा, शम्भू गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment