तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में नक्सली संचरण को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आज दुद्धी कोतवाल पंकज सिंह ने अपने क्षेत्र में सघन काम्बिंग किया अभी सूचना संकलन के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा नियमित रूप से नक्सल प्रभावित इलाके में कांबिंग किया जा रहा है इसी क्रम में आज दुद्धी के कोतवाल पंकज सिंह ने सघन बल के साथ ग्राम नौडीहा व मनवसा में काम्बिंग किया। इस दौरान ग्रामीणों से बात करने के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्तिदिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल कोतवाली प्रभारी दुद्धी को दें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा ।
गौरतलब हो कि अभी जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख का चुनाव हुआ है जिसमे कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल पंकज सिंह की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द दिखी जिसकी सराहना आम जनता के साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई ।








