
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – अनुपम कुमार
चोपन/ सोनभद्र
जुगैल (संवाददाता )-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जुगैल क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेमिया मे अभियुक्त जगदीश केवट पुत्र कांता केवट उम्र लगभग 32 वर्ष ने अपने पत्नी से झगडा कर अभियुक्त ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से हाथ का अगुठा अलग कर दिया जिसमे थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना जुगैल पर पंजीकृत मु.अ.सं. 41 /21 धारा- 326,504 भादवि से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।






