वन विभाग के कर्मचारियों ने की छापेमारी आरा मशीन की काफी सामग्री हुई जप्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश

जखनिया के छपरी में अवैध तरीके से चलाएं जा रहे आरा मशीन कि शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध आरा मशीनों का संचालन बंद कराया गया घूरा लोहार की आरा मशीन को तुरंत उखाड़ वाते हुवे काफी सामानों को जपत किया गया। वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मशीन संचालित करने वाले घूरा लोहार पर कारवाई करते हुवे चेतावनी भी दी । ग्रामीणों ने शासन स्तर पर अवैध आरा मशीन संचालित होने की शिकायत की थी। ग़ाज़ीपुर से दुल्लहपुर मार्ग पर छपरी मार्किट में अबैध तरीके से आरा मशीन का संचालन हो रहा है। कुछ आरा मशीनें लाइसेंस से संचालित की जा रही है। अवैध आरा मशीनें संचालित होने की शिकायत वन विभाग ग़ाज़ीपुर को की गयी थी। उनकी शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी विपिन कुमार ,वनरक्षक टीम के साथ पहुंचे थे। अवैध आरा मशीनों के संचालन को लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गया। वन विभाग को आरोप लगाया जाता है कि वन विभाग कर्मियों व अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध आरा मशीनें संचालित हो रही हैं। डीएफओ ने अधीनस्थ कर्मियों को कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश दिए। जिस पर कार्रवाई करते वन विभाग की टीम जिसमें वन क्षेत्राधिकारी विपिन कुमार,दरोगा कमलेश सिंह कुसबाहा, जितेंद्र कुमार यादव,दिनेश कुमार यादव,बनरक्षक अनिल कुमार मौर्य ,राज किशोर तिवारी ,रजनीश कुमार ,अशोक कुमार यादव पहुंचे। अवैध आरा मशीन हटाकर मौके पर छोड़ दी गई। डीएफओ ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालित नहीं होने दी जाएगी। वही अवैध आरा मशीनें बंद करा कार्रवाई की और चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Comment