तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता/ इब्राहिम खान
दुद्धि / सोनभद्र
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अंर्तगत एक ही जिले में तैनात तीन साल से ऊपर के पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश निर्गत किया गया था जिसके अन्तर्गत आज दुद्धि के प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद आजमगढ़ हो गया ।इसके पहले श्री पंकज सिंह शाहगंज थाना प्रभारी रह चुके है वहां भी अपनी कार्यशैली से जनता के बीच अपनी अमित छाप बना चुके श्री पंकज सिंह दुद्धि कोतवाली में अच्छे मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते रहे है ।
चाहे जनता का काम हो बेझिझक जनता दरबार मे उनकी समस्याओं को सुनना निपटारा करना चाहे दो परिवारो में झगड़ा लड़ाई का मामला हो चाहे पारिवारिक विवाद हो उन्हें समझा बुझाकर सही तरीके से जीवन जीने की कला सिखाना या अपने कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में अपने हमराहियों के साथ व्यवहार कुशलता के लिए दुद्धि कोतवाली व जनता के बीच जो अमिट छाप छोड़कर जा रहे है काफी दिनों तक जाने व याद किये जायेंगे।
अपने 15 महीने के कार्यकाल में इन्होंने दुद्धि कस्बे से शराब पीकर उत्पात करने वालो के दिमाग ठिकाने लगा दिए थे,कोतवाली के पास तहसील गेट हो या म्योरपुर तिराहा पर लगने वाले जाम को ततपरता से हटाने के लिए इन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
15 माह के कार्यकाल में जनता और अपने पुलिस स्टाफ के अंदर जो व्यवहार कुशलता इन्होंने बनाया है आमजन इन्हें हमेशा याद करेगा।






