तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
ब्लॉक राजगढ़ मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक राजगढ़ कैंपस में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष पंकज राज करते हुए कहा कि महिला, बच्चों, गरीब व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को उनके अधिकार की प्राप्ति, नि:शुल्क विधिक सहायता व सलाह का अधिकार मा. न्यायालय द्वारा दिया गया है, इसके अंतर्गत निशुल्क विधिक परामर्श व सरकारी खर्च पर अधिवक्ता की सुविधा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाती है शिविर में खंड विकास अधिकारी राजगढ़ नंदलाल कुमार व सीडीपीओ राजगढ़ उमरावती देवी, ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश कुमार व सभी स्टाफ गढ़ एवं महिला व पुरूष इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






