संदिग्ध अवस्था में हुई महिला की मौत के मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

 ग़ाज़ीपुर भांवरकोल थाना पुलिस ने क्षेत्र के अवथही गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से बीती रात संदिग्ध अवस्था में हुई महिला की मौत के मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मच्छटी चौकी इंचार्ज ओंमकार तिवारी सहित अन्य हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान अवथही गांव के समीप एक्सप्रेस-वे के पास एक संदिग्ध चारपहिया वाहन दिखाई दी। उसे रोका गया तो उसमें चार सवार थे। पूछताछ में पता चला कि यह हत्यारोपी है। एसओ ने बताया कि जगदीशपुर गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व ससुराल में एक विधवा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। ससुरालियों ने आनन-फानन में शव गंगा में फेंक दिया था। मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने तथा शव को छुपाने का आरोप लगाते हुए 13 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में रात में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फंदे में आरोपियों में क्षेत्र के जगदीशपुर निवास रामनाथ सिंह, प्रेमशंकर उर्फ उधम सिंह, कृष्ण शर्मा और प्रेमशंकर उर्फ भोला सिंह शामिल है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि महिला के शव को गंगा में फेंकने में इसी वाहन का इस्तेमाल किया गया था।

Leave a Comment