500सेअधिकगरीबों,विकलांगों ,बनवासियों व दलितों को प्रसाद व कम्बल  वितरण ,सर्वेश्वरी समूह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर । सर्वेश्वरी समूह की ओर से हर साल आयोजित होने वाला कम्बल वितरण कार्यक्रम सर्वेश्वरी समुह शाखा गाज़ीपुर के परिसर में किया गया।सर्वेश्वरी समूह ग़ाज़ीपुर  के द्वारा 500 से अधिक गरीबों, विकलांगों ,बनवासियों व दलितों को प्रसाद व कम्बल  वितरण  किया गया। इस दौरान मौजूद अवधूत सामज के अनुयायियों ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम व बाबा कीनाराम बाबा के साथ बौडीहया मठ के बारे मे लोगों को वृस्तित रूप से जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने साफ कर दिया कि उनका उद्देश्य गरीबों और असहायों की सहायता व सेवा करना है  जो अवधूत भगवान राम का उद्देश्य था ।मठ मंदिर और स्थान का अन्य कोई मतलब  नहीं हैं।
कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि डिप्टी आरo एमo ओo श्री रतन शुक्ला जी ने सर्वेश्वरी समूह की ओर से अयोजित होने वाले इस पुनीत कार्यक्रम की अनेक सराहना की एवम इस आयोजन के लिय आयोजनकर्ता श्री संजय सिंह एवम उनकी टीम को धन्यवाद दिया।इसी मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुवे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ ओमकार सिंह ने बौडीहया मठ व पड़ाव मठ के विषय में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित लोगों से साझा किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे पीजी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर दिनेश नारायण सिंह ने कहा कि किसने क्या क्या कहा क्या नही कहा इसमें नही जाना है। बाबा किनाराम का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा था और उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए गाज़ीपुर के लोगो ने जो कार्य किया है वो इतिहास के सुनहरे पन्नों मे दर्ज रहेगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]