धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र के प्रथम गृह जनपद आगमन का कार्यक्रम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व अतिरिक्त ऊर्जा एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र के प्रथम गृह जनपद आगमन का कार्यक्रम आगामी 27 दिसंबर दिन सोमवार को होना सुनिश्चित है पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जनपद आगमन से पहले बाबा में बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में दर्शन पूजन के तय कार्यक्रम के तहत जनपद आगमन के पूर्व 27 दिसंबर की प्रातः 7:30 बजे श्री मिश्र सर्वप्रथम काशी कोतवाल बाबा काल भैरव एवं काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन अभिषेक के उपरांत संकट मोचन स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच कर श्री बजरंगबली के दर्शन पूजन आरती उपरांत मंदिर के मुख्य पुरोहित से आशीर्वाद प्राप्ति कर अपने गृह जनपद गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। बताते चलें कि भाजपा नेता के रूप में श्री मिश्र के प्रथम जनपद आगमन को लेकर ग्रामीण अंचलों सहित नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में हर्ष एवं उल्लास की लहर व्याप्त है फल स्वरूप पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों सहित हर वर्ग के इनके प्रशंसकों की तरफ से गाजीपुर आगमन के दौरान जगह-जगह पर अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है इसे ध्यान में रखते हुए वाराणसी गाजीपुर मार्ग से होते हुए गाजीपुर आगमन के क्रम में जनपद की सीमा पर स्थित सिधौना में आयोजित प्रथम अभिनंदन समारोह में ।

Leave a Comment