माँ सरस्वती के प्रतिमा समक्ष दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ व लोकार्पण,मनोज सिन्हा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर । आजादी के 75वें वर्ष मे देश अमृत महोत्सव मना रहा है।तब हमे यह सोचना है की आज तक हमने क्या हासिल किया है इस पर संतोष करें या परिणाम और बेहतर हो सकता है।यह बात जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने तीन दिवसीय जनपद प्रवास के दौरान आज तीसरे और अंतिम दिन स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय मे डा रमेश राय  द्वारा लिखित पुस्तक “महिषासुर मर्दिनी दुर्गाः एक कलात्मक अवलोकन” के लोकार्पण अवसर पर कही और उन्होंने कहा की जब लोग हमारे गांव के बारे मे पूछते है तो मै कहता हूँ की मै गाजीपुर के एक गांव का प्रहरी और यहाँ की धूल का कण हूँ।अपने पूरखों के जमीन पर कुछ नया करने का प्रयास किया हूँ तो वह यहाँ के लोगों का प्यार और स्नेह है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे माता और उनके अनन्य स्वरूप हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं।
इस अवसर पर माँ सरस्वती के प्रतिमा समक्ष दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इससे पहले मा उपराज्यपाल ने परिसर स्थित स्वामी सहजानन्द के मंदिर मे पूजा अर्चना किया। कार्यक्रम मे अतिरिक्त अतिथियों एवं डा संगीता बलवंत के अलावा भाजपा अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,कृष्ण बिहारी राय,अशोक मिश्रा,ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय,सुनील सिंह, अवधेश राजभर,विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा,कार्तिक गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]