फुलवार में भव्य भंडारा के बाद नम आंखों से किया गया मूर्ति विसर्जन

IMG-20221007-WA0015

प्रसाशन के कड़ी सुरक्षा में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार में दुर्गा पूजा सेवा समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसके उपरांत समयानुसार देर शाम में मां दुर्गा देवी का मूर्ति को गांव में भ्रमण करवाते हुए विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न किया गया
गुरूवार को विशाल भंडारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।भंडारे में सभी पदाधिकारीयो ने प्रसाद वितरण किया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
दुर्गा पूजा सेवा समिति सुइचट्टन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया दोपहर 1बजे से पंडित अनुज कुमार मिश्रा व धीरज कुमार मिश्रा ने गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ मातारानी को प्रसाद का भोग लगाने के बाद भंडारा प्रारंभ किया। जो देर रात तक चलता रहा। नवरात्र भर मैया का गुणगान करने के पश्चात् मां से मंगल कामना कर बाजे-गाजे के साथ वाहन सजाकर विसर्जन यात्रा निकाली गई। देवी गीतों की धुन पर श्रद्धालु मदमस्त होकर झूमते-नाचते एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। देवी मां की भक्ति में लीन हो भक्त मां के रंग में रंगे हुए थे।विसर्जन यात्रा में महिलाओं की तादात भी दिख रही थी। भक्ति का खुमार ऐसा था कि भक्त नंगे पांव मैया के जयकारे लगाते और नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।शांयकाल फुलवार में स्थित मलिया नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस फोर्स डटे रहे। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास पूर्वक भक्ति भाव से मां की सेवा कर आशिर्वाद लिया।

About the Author

Leave a Reply