चौधरी जयंत सिंह पुनः चुने गए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह पटेल ने दी बधाई

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। मथुरा जिले के कोसी कलां में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस ऐतिहासिक निर्णय को देशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अनुमोदित किया।रालोद के इस सर्वसम्मत फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने चौधरी जयंत सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जयंत सिंह का पुनः अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए गौरव की बात है और इससे किसानों, मजदूरों, नौजवानों तथा महिलाओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।अपने अध्यक्षीय संबोधन में चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि यह किसानों, कामगारों, महिलाओं, नौजवानों और सभी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने भारतरत्न किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी किसान-हितैषी नीतियां ही आज पार्टी की पहचान हैं।जयंत सिंह ने अधिवेशन में एक ऐसी बात कही जिसने सभी कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि राष्ट्रीय लोकदल भी अन्य पार्टियों की तरह परिवारवाद की राह पर चले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “आप सभी ने मुझे तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। अगली बार आप किसी योग्य नेता का नाम सुझाएं, जिसे हम सब मिलकर अध्यक्ष बनाएं, और मैं भी आप सबकी तरह एक साधारण कार्यकर्ता बनकर पार्टी को मज़बूत करने का काम करूंगा।”उनके इस वक्तव्य पर अधिवेशन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जनहित और संगठनवाद की इस सोच की वहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने सराहना की और कहा कि यही सोच रालोद को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Leave a Comment