डीएम के आदेश को ठेंगा! शिकायत की कीमत चुकाई खून से, स्कूल प्रबंधक पर जानलेवा हमले का आरोप

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।कोन
जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना कर शीतलहर व कड़ाके की ठंड में स्कूल संचालन पर सवाल उठाना एक छात्र परिवार को भारी पड़ गया। कोन थाना क्षेत्र के कचनारवा गांव स्थित आदर्श पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक पर शिकायतकर्ता के पिता पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है।
बीए प्रथम वर्ष के छात्र ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद विद्यालय खुले होने का वीडियो बनाकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज़ विद्यालय प्रबंधक धनंजय तिवारी ने बदले की भावना से छात्र के पिता रामपियुष त्रिपाठी पर हमला कर दिया।
बताया गया कि कचनारवा बाजार में कहासुनी के बाद प्रबंधक ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से हमला किया, जिससे रामपियुष त्रिपाठी का सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची कोन थाना पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या शिकायत करना अब अपराध बनता जा रहा है? और क्या प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानून का शिकंजा कसेगा?

जनपद के सभी ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम बनाने हेतु स्थल को चयन कर कार्य योजना बनाकर की जाये प्रस्तुत-जिलाधिकारी

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह आज रावर्टसगंज ब्लाक के अन्तर्गत कठपुरवा गॉव में स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद के ब्लाको में स्थापित मिनी स्टेडियम के सम्बन्ध में जानकारी ली तो युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि बभनी रावर्टसगंज, नगवा, घोरावल सहित जनपद के चार ब्लाको के ग्राम पंचायतो में मिनी स्टेडियम स्थापित है जिसके लिए खेल प्रशिक्षक के नियुक्ति हेतु प्रक्रिया चाल रही है सभी चारों स्टेडियम में एक-एक खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति की जायेगी जिस पर जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद आगमन के दौरान कहा था कि जनपद के सभी विकास खण्डों में मिनी स्टेडियम बनाये जाये जिन विकास खण्डो में मिनी स्टेडियम अभी तक नहीं बना है उन विकास खण्डों में मिनी स्टेडियम हेतु स्थल का चयन करते हुए कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत की जाये यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने स्टेडियम के ग्राउण्ड का निरीक्षण किया गा्रउण्ड में पुरानी बिल्डिंग थी जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी जिस पर जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त बिल्ड़िग के ध्वस्ती करण हेतु पत्राचार कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें

अंडर-23 फाइनल में रेणुकूट का जलवा, ओबरा को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर-23 लीग का फाइनल मुकाबला अंबेडकर स्टेडियम, ओबरा में खेला गया। फाइनल में ओबरा और रेणुकूट की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जिसमें रेणुकूट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर ओबरा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओबरा की टीम निर्धारित 30 ओवर में ऑलआउट होकर 175 रन ही बना सकी। ओबरा की ओर से राकेश पटेल ने 55 गेंदों में 51 रन और आर्यन तिवारी ने 38 गेंदों पर 43 रनों की उपयोगी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेणुकूट की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रेणुकूट ने 27 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन बनाते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। रेणुकूट की तरफ से विवेक सिंह ने 34 गेंदों में धमाकेदार 63 रन बनाए, जबकि ओजस ने 41 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में ओबरा के आर्यन तिवारी ने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। रेणुकूट की ओर से सचिन यादव ने 6 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट, वहीं रमन कुमार ने 6 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
मैच में निर्णायक की भूमिका आयुष और आदित्य सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में फैजल खान मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल रहे। उनके साथ सुनील कुमार (ग्राम विकास अधिकारी), नगर पंचायत प्रतिनिधि ओबरा सरवन कुमार, रजनीश, विपुल शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह, शिशिर शर्मा, विवेक मल्होत्रा, इमरान अहमद, नवाब चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण में रेणुकूट के विवेक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं ओबरा की ओर से लीग के बेस्ट बैट्समैन का खिताब अमृत लाल कुशवाहा को मिला और लीग के बेस्ट बॉलर का पुरस्कार आर्यन तिवारी को प्रदान किया गया।
फाइनल जीत के साथ रेणुकूट की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन की छाप छोड़ी और दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

राजा हरिश्चंद्र लीला के बाद कृष्ण–सुदामा प्रसंग ने छुआ मन, सत्य-भक्ति और मैत्री का अमर संदेश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे रासलीला महोत्सव में बुधवार की रात्रि द्वारिकाधीश कृष्ण–सुदामा लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। वृंदावन की रासबिहारी कलाकार मंडली द्वारा प्रस्तुत इस मार्मिक लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मंचन में भगवान श्रीकृष्ण और उनके सखा सुदामा के बीच अटूट मैत्री, सहज प्रेम, विनम्रता और भक्ति की अद्भुत झलक दिखाई गई। कलाकारों ने संवाद, भाव-भंगिमा और सुमधुर भजनों के माध्यम से यह संदेश दिया कि सच्ची मित्रता में न ऊँच-नीच का भेद होता है, न दरिद्र–समृद्ध का अंतर, बल्कि केवल प्रेम और विश्वास की ही प्रधानता रहती है।
श्री दाऊदयाल उपाध्याय ने कथा प्रसंगों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार द्वारिका के महाराज कृष्ण ने दीन–हीन वेश में आए सुदामा को गले लगाकर यह सिद्ध किया कि ईश्वर अपने सरल, सत्यनिष्ठ और भक्तवत्सल प्रेमी को कभी नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि यह कथा आज भी समाज को सादगी, संतोष, मित्रता, सेवा और भक्ति के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।
रासलीला के प्रथम पूजन के दौरान कमेटी अध्यक्ष एवं माँ भारती जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनिल कुमार हलवाई सहित संघ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित बंधुओं को सम्मानित भी किया ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल,पूर्व महामंत्री आलोक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दुद्धी के बघाडू में दो बाइक सवारों को टक्कर मार बाइक सवार फरार,दो घायलों में एक रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। सोनभद्र बॉर्डर से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिशूली थाना सनावल क्षेत्र के त्रिशूली गांव निवासी सदिश (44) पुत्र रामसुंदर और हीरालाल (45) पुत्र भगवान दास गुरुवार शाम नगवा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया तथा परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी। सीएचसी में परिजनों की भीड़ लग गई।
सीएचसी में प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने सदिश के दाएं पैर में फ्रैक्चर और सीने में आंतरिक चोट होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हीरालाल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है।

80 के दशक से सक्रिय दुद्धी के वर्तमान विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, विधानसभा क्षेत्र में गहरा शोक ,अधिवक्ताओं ने आयोजित की शोक सभा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा-403 के वर्तमान विधायक और आठ बार चुने गए वरिष्ठ आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड (70) का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। 1980 के दशक में राजनीति में कदम रखने वाले गोंड किडनी की गंभीर बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे। उनके निधन से पूरे दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विजय सिंह गोंड ने 80 के दशक से राजनीतिक सफर शुरू किया और आठ बार दुद्धी विधानसभा से विधायक चुने गए। वर्तमान में भी विधायक के रूप में सक्रिय वे आदिवासी समुदाय के प्रमुख नेता थे, जिन्होंने भूमि अधिकार, विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सदन में जोरदार आवाज बुलंद की। जमीन से जुड़े इस जुझारू नेता को क्षेत्रवासी ‘जननायक’ मानते थे।

समाजवादी पार्टी दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे विजय जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। कल शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दुद्धी नगर के कनहर-ठेमा नदियों के संगम तट पर होगा। परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं, जिनमें दो पुत्र सरकारी सेवा में तथा एक पुत्र उनकी देखभाल में हैं।क्षेत्रीय राजनीति में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा।
बता दे कि पार्टी कार्यकर्ताओं व दुद्धी समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभाओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में संयुक्त बार संगठन के अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने प्रिय विधायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय विधायक के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि विजय सिंह गोंड आदिवासियों, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। वे लोगों को न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहते थे। इस अवसर पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

तीन रनों से भभुआ की धमाकेदार जीत, मऊ 204 पर सिमटी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बृहस्पतिवार खेले गए मुकाबले में भभुआ की टीम ने मऊ की टीम को 3 रनों से पराजित किया ।टॉस मऊ के कप्तान अरुण ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते भभुआ की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 207 रन बनाएं ।जिसमें धनंजय ने 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर सर्वाधिक 52 रन बनाएं। वहीं अभिमन्यु ने 1 छक्के व 6 चौकों की सहायता से 37 रन,अनुभव ने 2 छक्का व 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाए एवं राजीव ने 1 छक्के व 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए
गेंदबाजी करते हुए मऊ टीम के गेंदबाज विवेक ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किया,अरुण भारद्वाज ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि आनंद ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किए एवं दिव्यांशु ने 2 ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन पर सिमट गई।जिसमें मंजीत ने 6 छक्कों व 5 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 59 रन बनाए।वहीं कुलदीप 4 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाएं,शिवम ने 3 छक्के व 3 चौकों की मदद 32 रन एवं विवेक ने 1 छक्का और 2 चौका की मदद से 28 रन बनाए।
गेंदबाजों करते हुए भभुआ टीम के गेंदबाज दानिश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किया ,वहीं अनुभव ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किया ।
इस तरह भभुआ की टीम ने मऊ की टीम को 3 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक भभुआ की टीम के खिलाड़ी अनुभव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि विवेक अग्रहरि उर्फ मिठ्ठू के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में इकबाल कुरैशी व सागर विश्वकर्मा रहे। कमेंट्री रजत राज ने की, जबकि स्कोरिंग अयाज ने संभाली।
अगला 09.01.2026 का मैच रामगढ़ बनाम अयोध्या के बीच खेला जाएगा ।

पिपरडीह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो चचेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव में बुधवार शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में रामराज 25 पुत्र रविंद्र निवासी पिपरडीह को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके चचेरा भाई शिवा 24 पुत्र गोविंद को मामूली चोटें आई।ट्रेकर मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार को दी। प्रधान प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद रामराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामराज के सिर और दाएं पैर में गंभीर चोटें हैं,उनकी पैर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मामूली रूप से घायल शिवा ने बताया कि हम पड़ोसी मित्र को शाहपुर गांव छोड़कर पैदल घर लौट रहे थे कि प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने हमें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर गांव का ही लग रहा था।वहीं घटना की सूचना पर सीएचसी दुद्धी पहुंचे चौकी प्रभारी हरिकेश राम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजा हरिश्चंद्र की लीला ने बांधा समा, सत्य-धर्म का अमर संदेश,समितियों का हुआ सम्मान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे रासलीला में मंगलवार रात्रि राजा हरिश्चंद्र की लीला का भव्य मंचन किया गया। वृंदावन की रासबिहारी कलाकार मंडली द्वारा प्रस्तुत इस मार्मिक लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
लीला में राजा हरिश्चंद्र की अटूट सत्यनिष्ठा, वचनबद्धता और आदर्श राजधर्म का सजीव चित्रण किया गया, जिससे दर्शक कई बार भावुक हो उठे। कलाकारों ने संवाद, भाव-भंगिमा व सुमधुर संगीत के माध्यम से संदेश दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग न छोड़ें, क्योंकि अंततः सत्य-धर्म की ही जय होती है।

मंचन के दौरान श्री दाऊदयाल उपाध्याय ने राजा हरिश्चंद्र के जीवन प्रसंगों से धर्म, त्याग, सहनशीलता व ईश्वर पर अटूट विश्वास की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कथा आज भी समाज को सत्य व नैतिकता के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।
रासलीला के प्रथम पूजन के दौरान कमेटी अध्यक्ष एवं माँ भारती जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनिल कुमार हलवाई संघ पदाधिकारियों ने दुद्धी की विभिन्न सामाजिक, सेवा व पूजा समितियों को सम्मानित किया। इनमें जय बजरंग अखाड़ा समिति , विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, समस्त दुर्गापूजा समिति आदि शामिल रहीं। सम्मान पाकर पदाधिकारियों में उत्साह व गर्व की भावना जागी।
इसी आयोजन में जय मां काली समिति व समस्त दुर्गापूजा समितियों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, आलोक जायसवाल, पूर्व महामंत्री आलोक अग्रहरि, संदीप गुप्ता, मनीष जायसवाल, पुनीत एडवोकेट, शनि कश्यप, विकास अग्रहरि, आदित्य जायसवाल, राकेश कुमार, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ठंड में असहायों के लिए स्वर्गीय गोपाल दास की पुण्यतिथि पर नेक पहल, 151 कंबल व लंच पैकेट बांटे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। बुधवार को नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय गोपाल दास जायसवाल की पहली पुण्यतिथि पर उनके परिवार ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए 151 गर्म कंबल वितरित किए। होटल डी आर पैलेस परिसर में दोपहर 1:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को कंबल के साथ स्वादिष्ट भोजन के लंच पैकेट भी भेंट किए गए।
परिवार के सदस्य बंसी लाल जायसवाल, रामलाल जायसवाल, गिरवर धारी जायसवाल, मनोज जायसवाल, पुत्र उत्कर्ष जायसवाल व कृष्णा जायसवाल सहित संपूर्ण संयुक्त परिवार ने यह पुण्य कार्य संपन्न किया। स्वर्गीय गोपाल दास के योगदान को याद करते हुए परिवार ने कहा कि यह पहल उनके आदर्शों को अमर रखने का प्रयास है। ठंड के इस मौसम में यह वितरण असहायों के लिए वरदान साबित हुआ।

तीन रनों से मऊ की जीत, सिवान कैफ को कुलदीप के शतक ने धूल चटाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबलादुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बुधवार को बहुत ही रोमांचक खेले गए मुकाबले में मऊ की टीम ने सिवान कैफ क्रिकेट अकादमी की टीम को 3 रनों से पराजित किया ।टॉस कैफ क्रिकेट अकादमी के कप्तान राजा सिंह ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते मऊ की टीम ने 19.1 ओवर में 10 विकेट गवांकर 232 रन बनाएं ।जिसमें कुलदीप ने 11 छक्के व 10 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेलकर सर्वाधिक 112 रन बनाएं। वहीं गौरव ने 1 छक्के 2 चौकों की सहायता से 16 रन,अरुण चौहान (कप्तान) ने 3 छक्का की मदद से 19 रन बनाए।
गेंदबाजी करते कैफ क्रिकेट अकादमी टीम के गेंदबाज गिल ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट हासिल किया,रोहित ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि जे पी यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट हासिल किए ।दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैफ क्रिकेट अकादमी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन पर सिमट गई।जिसमें बिट्टू ने 10 छक्कों व 6 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेलकर 100 रन बनाए।वहीं राजा 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाएं,रोहित ने 1 छक्के व 3 चौकों की मदद 21 रन जोड़े एवं अभिषेक ने 2 छक्का और 1 चौका की मदद से 18 रन बनाए।
गेंदबाजों करते हुए मऊ टीम के गेंदबाज विवेक ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ,वहीं शिवम यादव ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट,अरुण भारद्वाज ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट एवं आशीष ने 2 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट अर्जित किया ।
इस तरह मऊ की टीम ने कैफ क्रिकेट अकादमी सिवान की टीम को 3 से पराजित किया।
इस जीत के नायक मऊ की टीम के खिलाड़ी कुलदीप चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडे के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में सफीउल्ला खान व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री रजत , ओमकार, एवं जामिल ने की, जबकि स्कोरिंग अयाज एवं आयन ने संभाली।
अगला 08.01.2026 का मैच मऊ बनाम भभुआ( बिहार )के बीच खेला जाएगा ।

कोन–नरहटी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में मानकविहीन सरिया का आरोप, ग्रामीणों ने जताई ध्वस्त होने की आशंका

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत चांची कला के टोला चांची खुर्द में कोन–नरहटी मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर लोक निर्माण विभाग पीडब्लूडी द्वारा निर्माणाधीन पुल में मानक के अनुरूप सरिया का उपयोग न किए जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पुल के कभी भी ध्वस्त होने की आशंका जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में लगाया जा रहा सरिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। इसके साथ ही अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों के अनुसार, कमजोर और घटिया सरिया के प्रयोग से पुल की मजबूती प्रभावित हो रही है, जिससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय निवासियों रामआश्रय गुप्ता,अमरेश गुप्ता, ने बताया कि उन्होंने कई बार निर्माण स्थल पर मानकविहीन सरिया का उपयोग होते देखा है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है।
इस संबंध में जब संबंधित लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर जेई से उनका पक्ष जानने के लिए सेल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो फोन तो लगा, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पुल निर्माण कार्य की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पुल का निर्माण पूरी तरह मानक के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कराया जाए, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेता है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला, पति और सास पर मानसिक प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का आरोप

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र (करमा)।जिले के थाना करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदैनिया की रहने वाली विवाहिता आरती त्रिपाठी ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह पिछले एक–दो वर्षों से अपने मायके में रहने को मजबूर है।पीड़िता आरती त्रिपाठी का विवाह 5 फरवरी 2022 को ओबरा सेक्टर-8 निवासी परिक्षित दुबे पुत्र कृष्णकांत दुबे के साथ हुआ था। इस दंपति की एक दो वर्षीय पुत्री वेदिशका भी है। आरती के अनुसार पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते मामला वर्तमान में पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है आरती ने आरोप लगाया है कि न्यायालय में मामला चलने के बावजूद उसका पति लगातार मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और प्रत्यक्ष रूप से मायके आकर अश्लील गालियां, अपमानजनक टिप्पणियां और जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि इस मानसिक उत्पीड़न में उसकी सास पुष्पा दुबे भी पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं।पीड़िता ने बताया कि वह हर दिन भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है। मानसिक प्रताड़ना इस कदर बढ़ चुकी है कि उसका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। आरती का यह भी आरोप है कि उसने इस संबंध में अपने नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।महिला उत्पीड़न के इस मामले ने स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब पीड़ित महिलाएं थानों के चक्कर काटने को मजबूर हों और सुनवाई न हो, तो न्याय कैसे मिलेगा?अब देखना यह होगा कि प्रशासन और पुलिस इस गंभीर आरोप पर कब संज्ञान लेते हैं और पीड़िता को न्याय व सुरक्षा मिलती है या नहीं

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची करायी गयी उपलब्ध

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जनपद की मतदाता सूची व अनुपस्थित शिफ्टेड मृतक डुप्लीकेट (ए0एस0डी0डी0) की सूची भी उपलब्ध करायी गयी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आज मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावली के आलेख का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 6 फरवरी,2026 तक निर्धारित की गयी है। इस दौरान मतदाता सूची में फार्म-6 भरकर कोई भी व्यक्ति अपना नाम सूची में दर्ज करा सकता है। नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 6 जनवरी,2026 से 27 फरवरी,2026 तक निर्धारित की गयी है। मतदाता सूचियों के मापदण्डों की जॉच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 3 मार्च,2026 को प्राप्त की जायेगी और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च,2026 को किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं को शामिल किये जाने हेतु दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक निर्धारित किया गया है, तत्पश्चात् प्राप्त दावे आपत्तियों की सुनवाई/जाँच की प्रक्रिया निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 27.02.2026 तक किया जायेगा। दावा आपत्तियों की जाँच ध् सुनवाई सम्बन्धित तहसीलों में नियुक्त किये गये ई०आर०ओ०, ए०ई०आर०ओ० तथा अतिरिक्त ए०ई०आर०ओ० द्वारा की जायेगी। सम्बन्धित ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ० द्वारा सिर्फ नो मैपिंग वाले मतदाताओं को ही नोटिस जारी की जायेगी। नोटिस जारी होने के पश्चात मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित डाक्यूमेंट में से कोई एक दस्तावेज सम्बन्धित बी०एल०ओ० को उपलब्ध करायेगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र हस्ताक्षरित करके देना होगा तथा निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक स्वसत्यापित अभिलेख उपलब्ध कराना होगा। किसी भी केंद्र सरकार/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश। सरकार/स्थानीय प्राधिकरणों/बैंकों/डाकघर/एलआईसी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा भारत में जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/प्रमाणपत्र/अभिलेख। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड ध् विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन ध् शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसीध्एससीध्एसटी या कोई भी जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहाँ भी हो), राज्य/स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर। सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि ध् मकान आवंटन प्रमाण पत्र। बिहार एसआईआर की मतदाता सूची का अंश, 01.07.2025 की संदर्भ तिथि के अनुसार। उक्त के अतिरिक्त यदि किसी मतदाता का त्रुटि वश नाम मतदाता सूची से कट गया है या जनपद के ऐसे युवा नागरिक जो अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 या 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है अथवा ऐसे नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराये जाने हेतु निम्नवत् सूचित किया जाता है रू-नए मतदाता बनने हेतु पात्र नागरिक। ऐसे युवा जो 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों या कर रहे हों और जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे मतदाता जो अपने पूर्व पते से स्थानांतरित होने के कारण अपना गणना प्रपत्र नहीं भर सके अथवा जिनका नाम 2025 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। घोषणा पत्र व अन्य निर्धारित अभिलेखों के साथ फॉर्म-6 भरें। फॉर्म-6 ऑफलाइन भरकर अपने ठस्व् को उपलब्ध कराएं। फॉर्म के साथ अनुलग्नक 4 पर घोषणा पत्र भी भरकर बी०एल०ओ० के पास जमा करेगें। फॉर्म-6 ऑफलाइन भरकर अपने ठस्व् को उपलब्ध कराएं। फॉर्म-6 के साथ अनुलग्नक 4 पर घोषणा पत्र भी भरकर बी०एल०ओ० के पास जमा करेगें। ऐसे भारतीय नागरिक जो विदेश में रहरहे है वह घोषणा पत्र व अन्य निर्धारित अभिलेखों के साथ फॉर्म-6। भरें। समस्त बी०एल०ओ० द्वारा 11.01.2026 को अपने बूथ पर उपस्थित होकर सम्बन्धित निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनायेगा, जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। मतदाता सूची किसी भी निर्वाचन की आधारशिला होती है, जितनी अधिक मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी उतने ही निष्पक्ष निर्वाचन की अपेक्षा की जा सकती है। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न करायें जा सकेें। इस मौके अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, सहायक निर्वाचक अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्रा, भाजपा के जिला मंत्री श्री सुनील सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी अनिल यादव, कांग्रेेस पार्टी के कार्यालय प्रभारी श्री शिव प्रसाद यादव, बसपा के जिला प्रभारी डॉ0 ओम प्रकाश मौर्य, सी0पी0आई0 एम0 के जिला मंत्री नन्दलाल मौर्य, अपना दल एस0 युवा मंच के जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, निर्वाचन कार्यालय के सुनील श्रीवास्तव, राजकुमार उपस्थित रहें।

मतदाताओं पर खास फोकस, 6 जनवरी से 6 फरवरी तक चलाए जाएगा अभियान

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र
जनपद में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज राजकीय महिला महाविद्यालय, छपका, रॉबर्ट्सगंज में अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक फॉर्म-6 भरकर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए। इसे प्रशासन ने युवा पीढ़ी की चुनावी जागरूकता का सकारात्मक संकेत बताया।जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक ऐसे सभी युवा, जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश कट गए हैं या जो अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे भी इस अवधि में नाम दर्ज करा सकते हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी 2026 को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाएंगे, ताकि प्रत्येक मतदाता अपना नाम, पता आदि विवरण जांच सके। साथ ही जनता से अपील की गई कि कोई भी पात्र युवा मतदाता नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। माता-पिता, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी जागरूकता फैलाने की अपेक्षा जताई गई।कार्यक्रम में छात्राओं ने फॉर्म-6 भरकर जिलाधिकारी को सौंपे, जिसे युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी और लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक बताया गया।उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची से बाहर न रहे। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं से उन्होंने तत्काल नाम दर्ज कराने की अपील की।शुक्ला ने छात्र-छात्राओं से अपने गांवों और मोहल्लों में जाकर अधिकाधिक युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराना हमारा सामूहिक दायित्व है।कार्यक्रम में जॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन को न केवल मतदाता पंजीकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के रूप में भी देखा गया।अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उनका कहना था कि सोनभद्र जैसे दूरस्थ जिले में ऐसे प्रयास मतदाता भागीदारी को बढ़ाएंगे और आगामी चुनावों को और अधिक निष्पक्ष व पारदर्शी बनाएंगे। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

हर हर महादेव की गूंज के साथ मनाया गया जन्मोत्सव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर, रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शयन आरती के साथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उपमहाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी के पिताजी महामहोपाध्याय डॉ विद्या शंकर त्रिपाठी का 82 वां जन्मोत्सव बड़े हीं भक्तिभाव से मनाया गया। डॉ विद्या शंकर त्रिपाठी उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर एवं राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य के पद से 2005 में सेवानिवृत्त हुए। तदुपरांत संस्कृत के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। भारत सरकार ने उन्हें शास्त्र चूड़ामणि विद्वान अलंकार से अलंकृत किया है। डॉ त्रिपाठी काशी रत्न, प्रयाग गौरव, राष्ट्र गौरव सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इस अवसर पर योगेश त्रिपाठी ने कहा ‘आप जिये हजारों साल,साल के दिन हो पचास हजार। आप स्वस्थ रहें और समाज को नई दिशा देने में अपनी महती भूमिका निभाते रहें।’ कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक एवं मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सद्भावना प्रमुख अनिल त्रिपाठी, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महासचिव एस एन पाठक, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, एस के बी पाठक, श्रीराम यादव, रिंकेश उपाध्याय, तेजबली चौबे ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर के पुजारी विजय दुबे ने मंत्रोच्चार के द्वारा रिहंदेश्वर महादेव से उनके दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना किया। तत्पश्चात भजन गायन के साथ शयन आरती किया गया। अंत में प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में भक्तजनों के साथ मंदिर समिति के अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

मरीज को भर्ती कराने जा रहे अधेड़ को युवक ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों बाइक के उड़े परखच्चे; अधेड़ की हालत गंभीर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या 6 के सभासद के मकान के ठीक सामने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के नगरवासियों ने दौड़कर घायलों को उठाया और उनकी गंभीर हालत देखकर निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटीरत चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक जांच की जिसमें अधेड़ जितेंद्र पनिका (52), पुत्र बच्चन राम पनिका, निवासी ग्राम डूमरडीहा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर पाया गया, जिन्हें एक्सरे के लिए भेजा गया। वहीं, दूसरे युवक धर्मेंद्र साहनी (19), पुत्र अनिल साहनी, निवासी ग्राम डूमरडीहा को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज सीएचसी में जारी है।
घायलों के परिजनों के अनुसार अधेड़ जितेंद्र अपने बेटे राहुल को सीने में दर्द होने पर एंबुलेंस से सीएचसी भेजे और एम्बुलेंस के पीछे-पीछे जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही कस्बा प्रभारी हरिकेश राम सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सीएम को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन, फर्जी गिरफ्तारियों का किया विरोध

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्रा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रशासन की मनमानी कार्रवाइयों और पुलिस की दमनकारी कार्यप्रणाली के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में मिर्जापुर जिले में पार्टी के प्रमुख नेताओं सुधाकर यादव और जीरा भारती की फर्जी मामलों में गिरफ्तारी व जेल भेजे जाने के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया गया।
ज्ञापन के अनुसार, भाकपा (माले) के उत्तर प्रदेश सचिव सुधाकर यादव और राज्य कमेटी सदस्य जीरा भारती को 3 जनवरी 2026 को मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में बिना वारंट के गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों नेता बनारस में एक दिवंगत सदस्य की अंत्येष्टि में भाग लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने कोई कारण न बताते हुए उन्हें हिरासत में लिया और 24 घंटे तक उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि उन्हें मिर्जापुर जेल भेज दिया गया।
ये गिरफ्तारियां मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में वन विभाग और प्रशासन द्वारा गरीब आदिवासियों को बेदखल करने के खिलाफ चल रहे संघर्ष से जुड़ी बताई गईं। सुधाकर यादव और जीरा भारती आदिवासियों के वनाधिकार बहाल करने, विस्थापन रोकने तथा बुलडोजर कार्रवाई वापस कराने के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। 2-3 जनवरी की रात वनकर्मियों ने जेसीबी मशीनों के साथ गांव पहुंचकर महिलाओं-लड़कियों से अभद्रता की और मारपीट की। ग्रामीणों के प्रतिरोध पर वन विभाग ने लालगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें सुधाकर यादव और जीरा भारती का नाम जोड़ दिया गया, जबकि वे घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे। गिरफ्तारी एफआईआर से पहले हुई, फिर भी उन्हें गंभीर धाराओं में फंसाया गया।
ज्ञापन में ‘ सुधाकर यादव, जीरा भारती और गिरफ्तार ग्रामीणों को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए तथा एफआईआर 04/2026 निरस्त हो।,फर्जी फंसाने वाले अधिकारियों और जीरा भारती से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।,आदिवासियों के घरों-खेतों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकी जाए ।,वनकर्मियों पर हमले के आरोपी वन अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा घायल ग्रामीणों की एफआईआर दर्ज की जाए। और आदिवासियों को वनाधिकार कानून के तहत जल-जंगल-जमीन पर अधिकार दिए जाएं’ मांगें शामिल हैं ।
बिगन राम गोड के नेतृत्व में शिवाजी तालाब से तहसील तक मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में धनेश्वर सिंह गोड, लाल सिंह खरवार, रंजीत भुइया, रामकिशन गौड़, सुभाष चंद खरवार, विद्या प्रसाद खरवार, दीनदयाल खरवार, रमेश गौड़, रामचंद्र खरवार, किशुन खरवार, शेर सिंह खरवार, अनिल कुमार गुप्ता, रामशरन गौड़, नारद मुनी खरवार, जैसिंह खरवार, वंशबहादुर, राकेश यादव, रामलाल चेरो, बच्चालाल खरवार, शंभूनाथ, कौशिक ,राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

रोमांचक मुकाबले में भभुआ ने भदोही को 9 विकेट से किया पराजित ,समरजीत बने मैन ऑफ द मैच

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भभुआ की टीम ने भदोही की टीम को 9 विकेट से पराजित कर दिया ।
टॉस भदोही के कप्तान सेराज ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 19.5 ओवर में 10 विकेट गवांकर 216 रन बनाएं ।जिसमें अजीत ने 5 छक्के व 10 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर सर्वाधिक 74 रन बनाएं। वहीं अभिषेक ने 5 छक्के 9 चौकों की सहायता से 74 रन, कार्तिकेय ने 2 छक्का व 2 चौकों की मदद से 23 रन तथा सेराज ने 1 छक्के व 1 चौकों की मदद से 14 रन बनाए।
गेंदबाजी करते भभुआ टीम के गेंदबाज अभिमन्यु ने 3.5 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किया, दानिश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि विकास ने 4 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किए एवं आर्यन ने 4 ओवरों में 45 रन देकर एक विकेट लिया ।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भभुआ की टीम ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 219 रन ठोक दिया।जिसमें समरजीत ने 10 छक्कों व 7 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 98 रन बनाए।वहीं अनुभव ने 5 छक्के व 4 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेल कर 56 रन ,धनंजय ने 5 छक्के व 5 चौकों की मदद 52 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए भदोही के गेंदबाज कार्तिकेय ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिए ।
इस तरह भभुआ बिहार की टीम ने भदोही की टीम को 9 से पराजित किया।
इस जीत के नायक भभुआ की टीम के खिलाड़ी समरजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि सुनील जायसवाल के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री ओमकार, इरफान ,जामी एवं रजत ने की, जबकि स्कोरिंग अयाज एवं आयन ने संभाली।
अगला 07.01.2026 का मैच मऊ बनाम कैफ अकादमी सिवान के बीच खेला जाएगा ।

दुद्धी में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, जन समस्याओं पर चर्चा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। डीसीएफ कालोनी स्थित समाजवादी पार्टी के गोंडवाना भवन में आज मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जन समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने की।
इस दौरान जगदीश यादव, नकछेदी यादव, कौशल्या देवी, गौस मोहम्मद खान के अलावा नगर बूथ कमेटी के सदस्यों सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता पर जोर दिया और स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने पर बल दिया।

दुद्धी ब्लॉक के बीड़र गांव में कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र में सोमवार को कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। बीड़र बांध के समीप स्थित मैदान पर बीपीएल कमेटी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा समाजसेवी हेमंत सिंह पटेल का कमेटी अध्यक्ष नारद पटेल (पूर्व प्रधान) व पूरी कमेटी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंचासीन मुख्य अतिथियों में हेमंत सिंह पटेल के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड सदस्य धीरज कुशवाहा व ग्राम बीडीसी विजय नारायण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने श्रीगणेश एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने उद्घाटन मैच के लिए टॉस कराया, जिसमें धनौरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हेमंत सिंह पटेल ने अपने बचपन के क्रिकेट के दिनों को याद किया और उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है, आज की युवा पीढ़ी व्यस्त समय में भी खेल के लिए समय निकाल रही है, यह बहुत ही सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों से खेल का भरपूर आनंद लेने एवं अनुशासन व सौहार्द के साथ खेलने की अपील की।
उद्घाटन मैच 12-12 ओवरों का खेला गया। इसमें दीघुल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में धनौरा की टीम 11 ओवर में ही अपने सभी विकेट खोकर 84 रन पर सिमट गई। इस तरह दीघुल ने यह मुकाबला 51 रनों से अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट के सफल संचालन की जिम्मेदारी बीपीएल कमेटी के अध्यक्ष नारद पटेल (पूर्व प्रधान)ने संभाली।

सड़क किनारे अतिक्रमण पर एसडीएम की सख्त चेतावनी, दो दिन में खुद हटाएं वरना कार्रवाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कस्बे की सड़कों के किनारे पटरियों व सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को लेकर एसडीएम निखिल यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि एक-दो दिनों में स्वयं अतिक्रमण हटा लें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता व ईओ अमित कुमार ने तहसील तिराहे से बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर की पटरियों सहित बस स्टैंड के पिछले हिस्से का जायजा लिया। टीम ने कस्बे के लेखपाल विनय गुप्ता से जमीनों की वास्तुस्थिति की जानकारी भी ली।
स्थलीय जायजा के बाद एसडीएम ने ईओ अमित कुमार से अतिक्रमण हटाने व प्रभावित लोगों को वैकल्पिक सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की नगर पंचायत की योजना मांगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे तैयार कर एक-दो दिनों में उपलब्ध कराएं, ताकि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा सके। एसडीएम ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और जाम की समस्या भी बढ़ रही है। पटरी दुकानदारों से अपील की कि स्वयं दुकानें हटा लें, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई से बच सकें।

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को ग्राम जाबर से किया गिरफ्तार, बाकी फरारों की तलाश तेज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंदी एवं समाज विरोधी गतिविधि निवारण अधिनियम 1986 के तहत महेन्द्र कुमार यादव (थाना विंढमगंज), अखिलेश कुमार यादव (कुदल, थाना कोन), सुरज कुमार (घिवही, थाना विंढमगंज) और आशीष यादव (मुडीसमर, थाना विंढमगंज) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज सुबह 8:23 बजे ग्राम जाबर स्थित कनहर पुल के पास से महेन्द्र को दबोच लिया।
गिरफ्तार महेन्द्र यादव पुत्र विजय यादव निवासी-घिवही थाना विंढमगंज का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना दुद्धी में मु0अ0स0-81/25 धारा 3/5(क)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 कुँवर सिंह, हे0का0 महताब अहमद, सर्वेश सिंह व मो0 खालिद खां शामिल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में चल रही इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस सक्रियता बढ़ गई है। बाकी वांछितों को जल्द पकड़ने का भरोसा जताया गया है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पं० दीनदयाल उपाध्याय ने ओबरा को चार विकेट से रौंदा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रविवार को खेले गए मुकाबले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने ओबरा की टीम को 4 विकेट से पराजित कर दिया ।
टॉस पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कप्तान योगेश राणा ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 238 रन बनाएं ।जिसमें मनीष ने 7 छक्के व 7 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर सर्वाधिक 88 रन बनाएं। वहीं रोशन ने 3 छक्के 2 चौकों की सहायता से 33 रन, अभय ने 3 छक्का व 2 चौकों की मदद से 33 रन तथा अनुराग ने 3 छक्के व 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
गेंदबाजी करते पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर टीम के गेंदबाज योगेश ने चार ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किया, ग्यांशु आलम ने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अजमत ने 4 ओवर में 57 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन ठोक दिया।जिसमें अरमान ने 13 छक्कों व 4 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेलकर 106 रन बनाए।वहीं शुभम ने 6 छक्के व 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेल कर 63 रन , सुरेंद्र ने 3 चौकों की मदद 14 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए ओबरा के गेंदबाज दीपक ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए, नीरज ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट एवं सूर्या ने 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
इस तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने ओबरा की टीम को 4 से पराजित किया।
इस जीत के नायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम के खिलाड़ी अरमान आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि अपना दल एस विधानसभा दुद्धी अध्यक्ष निरंजन जायसवाल के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री जामी एवं ओमकार ने की, जबकि स्कोरिंग अयाज एवं आयन ने संभाली।
अगला 06.01.2026 का मैच भभुआ(बिहार) बनाम भदोही के बीच खेला जाएगा ।

तहसील समाधान दिवस में 26 मामले आए, दो का निस्तारण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े 26 जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से एक मामले का मौके पर और दूसरे में टीम भेजकर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम निखिल यादव ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का सख्त निर्देश दिया।
एसडीएम ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई लापरवाही बरती गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, बीडीओ विशाल कुमार चौरसिया सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ओबरा तहसील भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण के सख्त निर्देश

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ओबरा, 5 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज ओबरा तहसील भवन का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी कक्ष, तहसीलदार कक्ष, मीटिंग हाल और न्यायालय परिसर सहित सभी प्रमुख कक्षों का बारीकी से अवलोकन किया।निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे कार्य तुरंत पूरे किए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा में भवन का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। तहसील भवन के रंगाई-पोताई व फिनिशिंग कार्य में किसी कमी को बर्दाश्त न करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द भवन तैयार हो ताकि तहसील का कार्य नए परिसर से सुचारू रूप से शुरू हो सके।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी सी.एन.डी.एस. के प्रोजेक्ट मैनेजर को सख्त हिदायत दी कि कोई कार्य विलंबित न हो और भवन निर्धारित समय पर तैयार हो।

खनन श्रमिकों की सुरक्षा के लिए DM का सरप्राइज चेक, ट्रेनिंग सेंटर में ली जानकारी, दिए सख्त निर्देश

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जिले के डाला-ओबरा स्थित ग्रुप वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर गणेशाय का जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोमवार को अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनन क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को दी जा रही ट्रेनिंग की बारीकी से जानकारी ली और केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि खनन क्षेत्र के हर श्रमिक को ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से लेनी चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं का खतरा पूरी तरह खत्म हो सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनिंग ऑफिसर आरपी सिंह से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आरपी सिंह ने बताया कि यह केंद्र फरवरी 2024 से संचालित हो रहा है और इसे खाद्य सुरक्षा महानिदेशालय, वाराणसी से मान्यता प्राप्त है। अब तक यहां करीब 200 श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र में नए श्रमिकों को 12 से 20 दिनों की ट्रेनिंग देना है, जिसमें सुरक्षा संबंधी विशेषज्ञता पर जोर दिया जाता है।ट्रेनिंग के दौरान श्रमिकों को खनन कार्यों के दौरान संभावित जोखिमों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन प्रक्रियाओं और अन्य जरूरी जानकारियों से रूबरू कराया जाता है। खास बात यह है कि 5 वर्ष के अनुभव वाले श्रमिकों को विशेष रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी प्रदान की जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने पर सभी को प्रमाण-पत्र दिया जाता है, जो उनके काम में वैधता प्रदान करता है। यहां तक कि निरक्षर श्रमिकों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे कोई भी पीछे न छूटे।सेंटर के ट्रेनिंग ऑफिसर ने यह भी बताया कि फरवरी या मार्च 2026 तक केंद्र का अपना पक्का भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इससे प्रशिक्षण क्षमता बढ़ जाएगी और अधिक संख्या में श्रमिक लाभान्वित हो सकेंगे। सोनभद्र जैसे खनन प्रधान जिले में यह कदम श्रमिकों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, जहां दुर्घटनाओं की घटनाएं अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।जिलाधिकारी बीएन सिंह ने निरीक्षण के बाद सख्त लहजे में निर्देश दिए कि खनन क्षेत्र के सभी श्रमिक ट्रेनिंग जरूर लें। उन्होंने कहा, “प्रशिक्षित श्रमिकों के साथ काम करने से दुर्घटना की गुंजाइश शून्य हो जाती है। प्रशासन ट्रेनिंग के लिए हर संभव सहयोग देगा, चाहे वह संसाधनों की बात हो या प्रचार-प्रसार की।” उन्होंने केंद्र प्रभारी को व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि जिले के हर कोने में खनन श्रमिकों तक यह संदेश पहुंचे।इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर आरपी सिंह, ट्रेनिंग ऑफिसर भीष्म देव पांडेय, ट्रेनिंग स्ट्रक्चर अजय बिहारी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह निरीक्षण न केवल ट्रेनिंग सेंटर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाला है, बल्कि सोनभद्र के खनन उद्योग में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/दुद्धी थाना दुद्धी पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी घिवढ़ी थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र सहित कुल 04 अभियुक्त नामजद थे।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशों तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 05.01.2026 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए वांछित अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
दिनांक 05.01.2026, समय 08:23 बजे, ग्राम जाबर स्थित कनहर पुल के पास, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव, निवासी घिवढ़ी, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र।
मु0अ0सं0-81/25, धारा 3/5(a)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस
उ0नि0 कुंवर सिंह, थाना दुद्धी
हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी हे0का0 सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी हे0का0 मो0 खालिद खां, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

अज्ञात युवक का शव मिलने के पर पुलिस जांच में जुटी

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट।

भवनाथपुर :- थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनाथपुर – केतार मुख्य पथ स्थित आसना बांध यात्री शेड में अहले सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रथम दृष्टया शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक को कनपटी में गोली मारी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मृतक किसी ओझा-गुणी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक अंग्रेजी शराब की बोतल, ग्लास और चावल बरामद किया है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सतेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमारी रवानी सहित भवनाथपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक यहां कैसे पहुंचा और घटना के पीछे क्या कारण है।

सालों से सीज वाहन होंगे नीलाम,कोन थाना परिसर में 4 जनवरी को लगेगी बोली

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।स्थानीय थाना कोन में मोटर वाहन अधिनियम एमवी एक्ट के तहत वर्षों से सीज किए गए कुल 11 वाहनों की नीलामी आगामी 4 जनवरी 2026, रविवार को थाना परिसर में की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया गठित कमेटी की निगरानी में संपन्न होगी।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर की जा रही है। नीलामी में एक बस, एक चार पहिया वाहन तथा नौ मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नीलामी के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। इच्छुक ठेकेदार एवं बोलीदाता नियमानुसार नीलामी में भाग ले सकते हैं। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को वाहन आवंटित किया जाएगा।

भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कचहरी परिसर के सिविल बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की नींव रखी, जब समाज इसका घोर विरोध करता था। उन्हें पत्थर मारे गए, अपमानित किया गया, लेकिन उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर महिला सशक्तिकरण की ऐतिहासिक शुरुआत की।
दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम चंद ने बताया कि सावित्रीबाई एक बहादुर समाज सुधारिका थीं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष कर भारतीय इतिहास का रुख बदल दिया। उनका प्रयास शिक्षा, समानता और मानवता तक फैला था। समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने लड़कियों व हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए स्कूल खोले।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदना कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित होने के बावजूद पति के सहयोग से उन्होंने शिक्षा का दीप जलाया तथा महिलाओं को शिक्षित करने का प्रेरणादायक कार्य किया। संचालन रेखा गुप्ता ने किया। उन्होंने अपील की कि ऐसी स्वावलंबी महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए घर-समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाएं।
इस अवसर पर दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम चंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, आशीष गुप्ता, राजेश अग्रहरि, अखिलेश कुशवाहा, संगीता वर्मा, सुपरवाइजर आईसीडीएस उमा गुप्ता, सन्नो बानो, अमरावती देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।

दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन नारेबाजी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

आदिवासी इलाके में गूंजी मांग ,दुद्धी जिला या फिर बड़ा आंदोलन

दुद्धी सोनभद्र। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे दुद्धी को जिला बनाने की पुरानी मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता व संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए सरकार से दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग की।जिला बनाने की नारों से कचहरी परिसर गूंज उठा।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दुद्धी को जिला बनाने की आवाज़ दशकों से गूंज रही है। अब तक समिति ने 30 घंटे का आमरण अनशन, 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा और कई चरणों में धरना-प्रदर्शन कर चुकी है। उनका कहना है कि दुद्धी सभी मानकों पर खरा उतरता है और प्रदेश सरकार को यहाँ से भारी राजस्व प्राप्त होता है, फिर भी जिला का दर्जा नहीं मिला।
मोर्चा पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र व प्रदेश के मंत्रियों व नेताओं द्वारा किए गए वादों का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी वचनों को निभाते हुए अब विकास की राह प्रशस्त होनी चाहिए। सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह ने कहा कि पूरा तहसील क्षेत्र गरीब आदिवासी इलाका है, जो तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। उसके बावजूद शासन जिला मुख्यालय नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि बिल्ली, डाला क्रेशर प्लांट बंद कर दुद्धी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा खनन क्षेत्र पैदा करने की कोशिश हो रही है, जिससे पूरा इलाका प्रदूषण से भर जाएगा। इसे स्थानीय लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पूर्व बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि 1989 से जिला बनाने का आंदोलन चल रहा है, लेकिन शासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब आंदोलन को तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र के सभी समुदाय मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे और शीघ्र ही संघ प्रमुख भागवत जी से मिलकर जिला की मांग रखेंगे।
प्रदर्शन में पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी,दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव,सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,पूर्व बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी,छोटेलाल गुप्त,सरवर हुसैन ,सत्यनारायण गुप्ता,नंदलाल गुप्ता,रामजी पांडे ,आशीष गुप्ता, अभिनव जयसवाल,अमरावती देवी ,राकेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ व मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो आंदोलन और तेज होगा।

चोपन ने 22 रनों बलिया को हराया, कृष्णकांत बने ‘मैन ऑफ द मैच

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शनिवार को खेले गए मुकाबले में चोपन की टीम ने बलिया की टीम को 22 रनों से पराजित कर दिया ।
टॉस बलिया के कप्तान योगेश ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन ने 20 ओवर में सात विकेट गवांकर 200 रन बनाएं ।जिसमें नफीस ने 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 64 रन बनाएं। वहीं आकाश ने 7 छक्के व 2 चौकों की सहायता से 60 रन,महंत ने 2 छक्का व 4 चौकों की मदद से 35 रन तथा राज शेखर ने 1 छक्के व 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाए।
बलिया की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज हिमांशु ने चार ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किया, लोकेश ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सुशील ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट एवं दीपक ने 4 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम ने 18.4 ओवर में सभी विकेट गवांकर 178 रन पर सिमट गई ।जिसमें अभय ने 6 छक्कों व 8 चौकों की मदद से 78 रन बनाए।वहीं उज्जवल ने 3 छक्के व 4 चौकों की मदद से 46 रन , आदित्य ने 1 छक्का व 2 चौकों की मदद 17 रन एवं लोकेश ने एक छक्का व 1 चौकों 14 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए चोपन के गेंदबाज कृष्णकांत ने 3.4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए, विनीत ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट , आदित्य ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट तथा राजशेखर ने 4 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस तरह चोपन की टीम ने बलिया की टीम को 22 से पराजित किया।
इस जीत के नायक चोपन टीम के खिलाड़ी कृष्णकांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि आनंद सोलर सीडी के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री इरफान खिलाड़ी व ओमकार ने की, जबकि स्कोरिंग निशांत एवं अयान ने संभाली।
अगला 04.01.2026 का मैच पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर बनाम चोपन के बीच खेला जाएगा ।

दुद्धी बार एसोसिएशन में चुनाव सुगबुगाहट तेज, अधिवक्ताओं से 2025 शुल्क शीघ्र जमा करने की अपील

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन में संघ चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट ने सभी सदस्य अधिवक्ताओं को निर्देश दिया है कि वर्ष 2025 का मासिक शुल्क सचिव राकेश कुमार एडवोकेट के पास तुरंत जमा करें और रसीद प्राप्त कर लें। इससे एसोसिएशन की अधिवक्ता मतदाता सूची शीघ्र तैयार हो सकेगी।
चुनावी तैयारियों के चलते शुल्क जमा प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि केवल रसीद वाले सदस्य ही मतदाता सूची में शामिल होंगे। सभी अधिवक्ता बंधुओं से अपील है कि इस महत्वपूर्ण कदम में सहयोग करें। एसोसिएशन की एकजुटता और सुचारू चुनाव सुनिश्चित होगा।

पं. दीनदयाल नगर ने 6 विकेट से धुना प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज को, अरमान बने ‘मैन ऑफ द मैच

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने प्रकाश पाली (राबर्ट्सगंज)की टीम को 6 विकेट से पराजित कर दिया ।
टॉस पंडित दीनदयाल नगर के कप्तान योगेश राणा ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश पाली ने 20 ओवर में सभी विकेट गवांकर 157 रन बनाएं ।जिसमें अमित ने 6 छक्के व 4 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 66 रन बनाएं। वहीं सूर्य प्रताप ने 2 छक्के व 4 चौकों की सहायता से 29 रन,शनि ने 3 छक्का की मदद से 21 रन तथा शान अयूब ने 3 छक्के की मदद से 15 रन बनाए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज सत्यम ने चार ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किया, अरमान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सागर ने 3 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट एवं ज्ञांशु ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने 14.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए ।जिसमें शुभम ने 5 छक्कों व 3 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।वहीं निखिल ने 3 छक्के व 3 चौकों की मदद से 32 रन ,अरमान ने 2 छक्का व 2 चौकों की मदद 24 रन एवं नीरज ने 3 चौकों 20 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए प्रकाश पाली के गेंदबाज सुमित ने 3 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए,शनि ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट तथा शान आयूब ने 1 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट झटके।
इस तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज की टीम को 6 विकेट से पराजित किया।
इस जीत के नायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर टीम के खिलाड़ी अरमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी हरिकेश राम के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री ओमकार व इरफान खान ने की, जबकि स्कोरिंग अयान ने संभाली।
अगला 03.01.2026 का मैच बलिया बनाम चोपन के बीच खेला जाएगा ।

प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन अकादमी का छात्र घायल, अध्यक्ष ने सीएचसी दुद्धी पहुंचाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार शाम को 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान 13 वर्षीय बादल शर्मा की उंगली बुरी तरह चोटिल हो गई। पटना की मशहूर ईशान किशन क्रिकेट अकादमी का यह छात्र साधारण प्रैक्टिस से अनजाने में गंभीर चोट का शिकार हो गया ।
घटना शाम करीब 4:15 बजे की है। महुली महुअरिया निवासी बादल पुत्र अंजनी शर्मा मैदान पर टीम के साथ प्रैक्टिस के दौरान हाथों से कैच प्रैक्टिस कर रहा था। अचानक तेज शॉट लगने से उसकी उंगली मुड़ गई। मैदान अध्यक्ष सुमित सोनी उसी वक्त मौके पर थे, जिन्होंने तुरंत बच्चे को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बच्चे को घर भेज दिया, लेकिन उंगली में गंभीर फ्रैक्चर होने की आशंका है।
पिता अंजनी शर्मा ने बताया कि बादल हाल ही में पटना अकादमी से छुट्टियों में घर आया था। क्रिकेट उसका जुनून है, लेकिन यह हादसा हमें हिला गया।स्थानीय क्रिकेट प्रेमी सुमित सोनी की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरों का विस्फोट, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

70–80 मजदूरों ने काम किया ठप, भुगतान न मिलने से हाहाकार

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

डाला (सोनभद्र) – चोपन थाना क्षेत्र के सलाईबनवा स्थित निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री में कार्यरत एक निजी कंपनी के अंतर्गत काम करा रहे ठेकेदार के खिलाफ लगभग 70 से 80 मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। मजदूरों ने मजदूरी भुगतान में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया और फैक्ट्री परिसर में जमकर हंगामा किया।
पीड़ित मजदूरों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण कार्य में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा न तो समय से मजदूरी दी जा रही है और न ही कोई ठोस जवाब। मजदूरों ने आरोप लगाया कि बार-बार पैसा मांगने पर उन्हें केवल “कल दे देंगे” का झूठा आश्वासन दिया जाता रहा।
मजदूरों के अनुसार, कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और दवाइयों तक की समस्या खड़ी हो गई है। मजदूरों ने बताया कि कुछ साथी कर्ज लेकर किसी तरह जीवन चला रहे हैं, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है।
आक्रोशित मजदूरों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एकत्र होकर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल भुगतान की मांग की। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया, जिससे निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया।
सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मजदूरों की समस्याएं सुनीं और ठेकेदार व कंपनी प्रबंधन से संपर्क कर मामले के समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि मजदूरों का कहना है कि जब तक बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सलाईबनवा और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजदूरों के शोषण के बावजूद न तो श्रम विभाग सक्रिय नजर आता है और न ही जिम्मेदार अधिकारी सख्त कार्रवाई करते हैं।
मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने हस्तक्षेप कर न्याय नहीं दिलाया, तो वे परिवार सहित धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार और प्रशासन की होगी।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस नजर बनाए हुए है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की बदहाल स्थिति और ठेकेदारी प्रथा के काले सच को उजागर कर दिया है।

10 लाख की सनसनीखेज चोरी: बैंक से कैश निकालते ही संदिग्धों ने चली ऐसी चाल, पुलिस ने रात के अंधेरे में गैंग पर चढ़ाई कर धर दबोचा!

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज, 2 जनवरी 2026 (सोनभद्र संवाददाता): सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में 26 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से 10 लाख रुपये नकद निकालने वाले कैशियर और चालक पर अज्ञात संदिग्धों ने ऐसी होशियारी भरी चाल चली कि देखते ही देखते नकदी से भरा बैग गायब हो गया। लेकिन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को गैंग के तीन कुख्यात सदस्यों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में गैंग लीडर समेत दो के पैर में गोली लगी, जबकि हथियार और चोरी के लाखों रुपये भी बरामद हो गए। यह वारदात जिले में सनसनी फैला रही है।चोरी की पूरी वारदात: टायर पंचर कर भ्रमित किया, बैग छीन फरारदिनांक 26 दिसंबर 2025 को सीएसडी इंफ्रा कंपनी के कैशियर प्रकाश द्विवेदी और चालक रविकांत बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा रॉबर्ट्सगंज से 10 लाख रुपये नकद निकालकर वाहन से लौट रहे थे। तहरीरकर्ता विद्यासागर तिवारी (निवासी बलिया) ने बताया कि बैंक परिसर में ही अज्ञात संदिग्धों ने वाहन का टायर पंचर कर दिया। रामलीला मैदान गेट के पास चक्का पूरी तरह बैठ जाने पर चालक टायर बदलने चला गया। इसी बीच, एक अज्ञात व्यक्ति ने कैशियर को भ्रमित कर रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया।थाना रॉबर्ट्सगंज में तहरीर पर मुकदमा संख्या 1273/2025 धारा 318(4), 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जांच तेज कर दी।पुलिस की रात्रि का ड्रामा: फायरिंग में गैंग लीडर घायल, तीन गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज व एसओजी टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली कि चोरी में शामिल अभियुक्त चुर्क रेलवे स्टेशन के पास डेरा डाले हैं।2 जनवरी 2026 को रात में तीन टीमों का गठन कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंग लीडर सुब्रमन्यम और बालामुर्गन के पैर में गोली लगी। तीसरा अभियुक्त रामू नायकर उर्फ रामू नायडू मौके से गिरफ्तार हुआ।चौंकाने वाली बरामदगी: हथियार, कारतूस और टप्पेबाजी के लाखों रुपयेगिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित बरामद हुआ:2 अवैध देशी तमंचे2 जिंदा कारतूस 2 खोखा कारतूसटप्पेबाजी के 1 लाख 35 हजार रुपयेघायलों को मेडिकल कॉलेज रॉबर्ट्सगंज भेजा गया। मुकदमे में धारा 109(1), 303(2), 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।अभियुक्तों का पूरा विवरण: महाराष्ट्र-तमिलनाडु से आए कुख्यात गैंगबालामुर्गन पुत्र नारायण, निवासी वाकीपाड़ा, पोस्ट करंजी खुर्द, थाना नवापुर, जिला नंदुरबार, महाराष्ट्र।गैंग लीडर सुब्रमन्यम पुत्र वेंकेट स्वामी, निवासी वाकीपाड़ा, पोस्ट करंजी खुर्द, थाना नवापुर, जिला नंदुरबार, महाराष्ट्र।रामू नायकर उर्फ रामू नायडू पुत्र गणेश, निवासी B-10 कामराजनगर, थाना तिरुवेरंबूर, जिला तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु।पूछताछ में खुलासा: नाबालिगों का इस्तेमाल कर चलाते थे खतरनाक मॉडस ऑपरेंडीअभियुक्त रामू नायडू ने पूछताछ में कबूल किया कि 26 दिसंबर को वह साथियों बालामुर्गन, सुब्रमन्यम, महिला सदस्य नंदिनी (पत्नी राजू, महाराष्ट्र) और 2 नाबालिग लड़कों के साथ बैंक के बाहर था। योजना के तहत नाबालिग ने वाहन का टायर चाकू से पंचर किया। चालक को भ्रमित कर बाल अपचारी ने बैग चुरा लिया। गैंग छोटे बच्चों का इस्तेमाल करता है ताकि शक न हो।चोरी के बाद ऑटो से चोपन स्टेशन गए, जहां बैग फेंककर रुपये निकाले। चोरी के पैसे रामू ने अपने एसबीआई खाते में 8 लाख 15 हजार 610 रुपये और आईसीआईसीआई में 40 हजार 150 रुपये जमा किए। बंटवारे के झगड़े पर नंदिनी और नाबालिगों को हिस्सा दिया। रामू ने पुरानी चोरी भी कबूल की ओवरब्रिज के नीचे कार का शीशा तोड़ मोबाइल-नकदी चोरी (मुकदमा 1006/25)। पुलिस को देखकर फायरिंग की, लेकिन रामू छिपते-पकड़े गया।पहले भी पकड़े गए गैंग के सदस्य: 1 जनवरी 2025 को नंदिनी व 2 नाबालिग गिरफ्तार1 जनवरी 2025 को इसी थाने ने नायडू गैंग की नंदिनी और 2 बाल अपचारियों को पकड़ा था। उनके पास से 9 हजार 890 रुपये और चाकू बरामद हुए। सभी कोर्ट भेजे गए। यह गैंग लंबे समय से सोनभद्र में सक्रिय था।पुलिस अधिकारियों का बयान: अपराधियों को नहीं बख्शेंगेएसपी अभिषेक वर्मा ने कहा, “अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुखबिर तंत्र सक्रिय है।” क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा बोले, “टीमों ने शानदार काम किया। विवेचना जारी है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश तेज है।”

बेलन नदी में तैरता मिला युवक का शव, 27 साल की उम्र और रहस्यमयी मौत ने उड़ाए होश

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र, राबर्ट्सगंज |
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमौली गांव के पास बेलन नदी किनारे शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे टहलने के दौरान बेलन नदी में शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तत्काल राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया गया।
मृतक की उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, लेकिन उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि अमौली गांव के पास बेलन नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों व जिलों में शव की तस्वीरें भेजी गई हैं।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत दुर्घटना है, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का परिणाम—इस बिंदु पर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बेलन नदी का यह इलाका पहले भी कई बार ऐसी घटनाओं का गवाह बन चुका है। अमौली गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि सुबह नदी किनारे शव देखकर वे घबरा गए, लेकिन हिम्मत जुटाकर पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने भी घटना पर संज्ञान लिया है और शीघ्र शिनाख्त के निर्देश दिए हैं। साथ ही बेलन नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
पुलिस की अपील:
यदि किसी व्यक्ति का कोई परिजन या परिचित लापता है और उक्त विवरण से मेल खाता है, तो राबर्ट्सगंज कोतवाली से तत्काल संपर्क करें।
बेलन नदी में मिला यह शव एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब सबकी नजरें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ सके।

कोन में विहिप का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों का जताया आक्रोश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र) बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर कोन बाजार में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन की शुरुआत कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों से जुलूस के रूप में हुई। हाथों में तख्तियां और भगवा झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो” और “बांग्लादेश मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस के चलते कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिरों पर हमले, घरों को जलाना और निर्दोष लोगों की हत्या जैसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप करने तथा भारत सरकार से कड़े कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना हर जागरूक नागरिक का दायित्व है। यदि इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुकीं तो संगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। आवश्यकता पड़ने पर जिला और प्रदेश स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
पुतला दहन के दौरान माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहा, हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थाना प्रभारी संजीव सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
प्रदर्शन में हरिशंकर वर्मा, वाचस्पति त्रिपाठी, संतोष पासवान, सुनील मिश्रा, हृदय निवास पाण्डेय, सुशील चतुर्वेदी सहित विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पीड़ित हिंदुओं के समर्थन में खड़े रहने का संकल्प लिया।

महुली में तेज रफ्तार बाइक ने दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक को सिर में गंभीर चोट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर महुली एचपी गैस एजेंसी के पास बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार बाइक ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल अमित कुमार (20) पुत्र सूरज देव कन्नौजिया को सिर समेत शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, उसका साथी राहुल (19) पुत्र स्व. विजय को हल्की चोटें आईं। दोनों थाना विंढमगंज क्षेत्र के महुली गांव के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।
बता दे कि क्षेत्र में बाइक चालकों की लापरवाही से हादसे बढ़ रहे हैं, जिस पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।