दुद्धी के मझौली में सामूहिक मारपीट, दंपती घायल , पुलिस को तहरीर दी गई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के मझौली गाँव में आज रविवार सुबह लगभग 8 बजे गांव के लोगो द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट कर दंपती को घायल कर दिए जाने की घटना सामने आई। घायल दंपती रेखा देवी (35) पत्नी राकेश पाल और राकेश पाल निवासी मझौली को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में दुद्धी कोतवाली में प्रार्थी राकेश पाल ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि प्रार्थी का पुत्र संदीप पाल अपने घर के पीछे आम के पेड़ के नीचे बैठा था, तभी गांव निवासी अशोक पाल पुत्र दयाशंकर पाल ने संदीप को बेवजह गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि वह आम के पेड़ के पास आया तो जान से मार देंगे। घटना पर संदीप की माता रेखा देवी बीच में आईं तो अशोक ने उन्हें भी गालियाँ दीं और फिर अपने छोटे भाई संतोष को बुला लिया।
प्रार्थी के अनुसार, दोनों भाइयों ने मिलकर रेखा देवी व राकेश पाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि मारपीट से उन्हें काफी चोटें आईं और घटना के तुरन्त बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाकर दोनों को सीएचसी दुद्धी ले जाया, जहां उनका उपचार जारी है।
थाने में दिए तहरीर में राकेश पाल ने अनुरोध किया है कि अशोक और संतोष के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

भीसुर में महिला ने खाया कीटनाशक , सीएचसी दुद्धी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय थाना व अमवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत भीसुर निवासी चन्दन देवी (25)पत्नी देवकुमार, आज रविवार सुबह घर पर रखी कीटनाशक दवा निगल लेने के बाद सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. शाह आलम के मार्गदर्शन में उनका उपचार जारी है।
परिवार ने बताया कि बीती रात घर पर रिश्तेदार आए थे। स्वागत के दौरान देवकुमार शराब पी रहे थे और दूसरों को भी पिला रहे थे। तब चन्दन देवी ने पति को ज्यादा शराब न पीने की नसीहत दी, जिस पर दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई।इसी बात से क्षुब्ध होकर सुबह वह आवेश में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर बैठीं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें सीएचसी ले आए।
चिकित्साधीक्षक डॉ शाह ने बताया कि महिला की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है और निगरानी व उपचार चल रहा है।

बभनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटा, 17 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत के रन्दह बाजार के पास रविवार को बालू लादकर आसनडीह जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से 17 वर्षीय किशोर की दबकर मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच चल रही है।
घटना की जानकारी के अनुसार, यह हादसा रन्दह के सागसोती गांव के पास पागन नदी के निकट उस समय हुआ जब ट्रैक्टर बालू लोड कर आसनडीह की ओर जा रहा था। बताया गया है कि रन्दह बाजार के समीप एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रॉली में मौजूद लोग दब गए। गंभीर रूप से घायल अवधेश (17) पुत्र कैलाश यादव, ग्राम करचाटोला को तत्काल बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल अन्य तीन लोग राजेश (18) पुत्र नन्दकेश्वर, अरविंद (19) पुत्र पारस और छोटूराम (17) पुत्र लखन बताए गए हैं। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ ले गए हैं और उनका इलाज जारी है।
ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने मौके पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करने गया हुआ था और ट्रॉली के पलटने से वह दब गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य बिंदुओं की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रेस क्लब दुद्धी द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर भव्य समारोह, पत्रकारों का सम्मान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।शनिवार को प्रेस क्लब दुद्धी के तत्वाधान में कस्बा स्थित होटल अथर्व में हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक व चेरों जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम चेरो, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने की और संचालन जगतनारायण विश्वकर्मा ने किया।

हरिराम चेरो ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सजग प्रहरी हैं। उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता के दो शताब्दियों के गौरवशाली इतिहास, साहित्य की भूमिका और पत्रकारों के योगदान की प्रशंसा की। चेरो ने कहा कि पत्रकार सरकार की गलत नीतियों और कार्यों पर लेखन कर आईना दिखाते हैं, वहीं सकारात्मक लेखन से सरकार को बुलंदियों तक पहुंचाने में भी मदद करते हैं। उन्होंने पत्रकारों से एकजुटता और निष्पक्षता बनाए रखने का आह्वान किया।डॉ. रामजीत यादव ने हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास पर विशद जानकारी दी और बताया कि 30 मई 1826 को जुगल किशोर शुक्ल द्वारा कोलकाता में प्रकाशित “उदंत मार्तंड” हिन्दी का पहला समाचार-पत्र था। डॉ. यादव ने 19वीं सदी के समाज-सुधारकों और साहित्यकारों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हीं के योगदान से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई और हिन्दी साहित्य को मजबूती मिली।समारोह में कई वक्ताओं ने समकालीन चुनौतियों पर चिंता जताई और सुझाव दिए । बनवासी सेवा आश्रम की डॉ सुभा प्रेम ने कहा कि दुद्धी में हो रहे अंधाधुंध औद्योगीकरण ने पर्यावरण को गंभीर खतरे में डाल दिया है ।कहां की पत्रकारों का दायित्व है कि वे पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का मार्ग अपनाएं। सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने कहा पत्रकारिता आज बड़ी चुनौती हो गई है उसे चुनौती के भी पत्रकारों को सजकता से काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में आपकी दौर में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पत्रकारों से निर्भीक और जागरूक होकर निष्पक्ष समाचारों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील किया है।

डॉ. लवकुश प्रजापति ने पत्रकारिता को एक अंदरूनी आंदोलन बताया और कहा कि सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता चाहिए। पत्रकार अपने लेखन के माध्यम से आम जनता को हर तरह की जानकारियां प्रेषित करते हैं जो एक जोखिम भरा है।
वरिष्ठ पत्रकार ख्वाजा खान व सुरेंद्र अग्रहरि ने आपसी मतभेद भूलकर निष्पक्ष एवं शुद्ध समाचार संकलन पर जोर दिया।पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि निष्पक्ष लेखन से सरकारों में पारदर्शिता और जवाबदेही लाई जा सकती है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रविंद्र जायसवाल ने स्थानीय माफियाओं, गुटबाजी और भ्रष्टाचार पर लेखन द्वारा वार करने का आग्रह किया।अधिवक्ता रामपाल जौहरी ने हिन्दी व ब्रजभाषा में शुरुआती प्रकाशनों और लेखन की शुद्धता का महत्व रेखांकित किया।प्रेस क्लब ने समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों समाजसेवियों का अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसके अलावा दुद्धी तहसील के पत्रकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अमरनाथ जायसवाल,दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडे,अजीत पांडे, चंद्रशेखर पांडे, अरुण पांडे, प्रमोद कुमार, देवेश मोहन, जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी, प्रभात कुमार,विष्णु अग्रहरि,मदन तिवारी, भीम जायसवाल,जितेंद्र अग्रहरि ,शमीम अंसारी ,अशोक दुबे, राफे खा, सेराज खा, राजीव मिश्रा, नीतीश कुमार, समर जायसवाल, विनोद कुमार,राकेश कन्नौजिया, विवेक सिंह ,नितेश कुमार सहित सैकड़ों पत्रकार और स्थानीय प्रशासन व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन हिन्दी पत्रकारिता की विरासत और भविष्य को संजोने तथा एकजुट होकर काम करने के संकल्प के साथ हुआ।

केतार: बलीगढ़ गांव में हाई-प्रेशर पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा टला, निर्माण कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार (गढ़वा): प्रखंड के बलीगढ़ गांव में आज एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। गांव के निवासी विनोद बैठा के घर के समीप से गुजर रही सरकारी जलापूर्ति/सिंचाई परियोजना की मुख्य पाइपलाइन अचानक तेज प्रेशर के साथ लीक हो गई। पानी का दबाव इतना भयानक था कि उसकी चपेट में आने से तीन स्थानीय ग्रामीण बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते लोग वहां से पीछे नहीं हटते, तो आज कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विनोद बैठा के घर के पास मची अफरा-तफरी, जीना हुआ मुहाल
लीकेज के बाद पाइपलाइन से इतनी तीव्र गति और प्रेशर से पानी का फव्वारा छूटा कि आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया। पानी सीधे विनोद बैठा के घर और परिसर में इतनी तेजी से घुसने लगा कि परिजनों का घर में रहना और सांस लेना तक मुश्किल हो गया। अचानक आए इस जल-तांडव से पूरे बालीगढ़ गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कंपनी की कार्यशैली और घटिया निर्माण पर गंभीर सवाल
स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य करने वाली कंपनी और संबंधित विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि:
बार-बार हो रही है लीकेज: यह कोई पहली घटना नहीं है। इस रूट पर पाइपलाइन पहले भी कई जगहों पर बार-बार लीक हो चुकी है, जिससे साफ पता चलता है कि वेल्डिंग और जॉइंट्स का काम बेहद घटिया स्तर का किया गया है।
सामग्री की गुणवत्ता खराब: आबादी वाले क्षेत्र और रिहायशी घरों के इतने करीब से गुजरने वाली हाई-प्रेशर पाइपलाइन में बेहद कमजोर और निम्न स्तर के मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी: बिना उचित टेस्टिंग और सुरक्षा घेरे (Safety Barrier) के आबादी के बीच इतना भारी वाटर प्रेशर छोड़ दिया गया, जिसपर प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
जल जीवन मिशन या सिंचाई परियोजना? जांच की मांग
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पाइपलाइन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DWSD) की ‘जल जीवन मिशन’ या फिर जल संसाधन विभाग की किसी बड़ी सिंचाई परियोजना के तहत बिछाई गई है। ग्रामीण अब इस पूरे प्रोजेक्ट और इसमें शामिल ठेकेदार/कंपनी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

केतार: ‘शांति धाम’ बना शराबियों का अड्डा, श्मशान घाट पर बिखरी कांच की बोतलें दे रही हैं हादसों को दावत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार : जिस जगह को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और अंतिम विदाई का स्थान माना जाता है, जहाँ लोग भारी मन और श्रद्धा के साथ अपने परिजनों को अंतिम विदाई देने आते हैं, वह स्थान आज असामाजिक तत्वों की वजह से अपवित्र हो रहा है। हम बात कर रहे हैं केतार प्रखंड मुख्यालय स्थित श्मशान घाट की, जो इन दिनों शराबियों का महफूज ठिकाना बन चुका है।
यहाँ हर तरफ शराब की खाली बोतलें और उनके टूटे हुए टुकड़े बिखरे पड़े हैं। यह स्थिति न केवल इस पवित्र स्थान का अपमान है, बल्कि यहाँ आने वाले लोगों के लिए एक बड़ा खतरा भी बन चुकी है।
पैदल चलना भी हुआ दूभर, आस्था पर गहरी चोट
अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग अक्सर नंगे पैर श्मशान घाट तक जाते हैं। लेकिन आज केतार के श्मशान घाट की स्थिति ऐसी है कि बिना जूते-चप्पल के पैर रखना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है। शराब पीने के बाद असामाजिक तत्व बोतलों को वहीं पत्थरों पर तोड़ देते हैं। कांच के ये नुकीले टुकड़े मिट्टी में धंसे हुए हैं, जिससे आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। क्या हमारे समाज की संवेदना इतनी मर चुकी है कि हम श्मशान जैसी जगह की मर्यादा भी भूल गए हैं?
स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तीखे सवाल: चुनाव खत्म, तो क्या जिम्मेदारी भी खत्म?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा और गंभीर सवाल हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों (मुखिया, जिला परिषद सदस्य और अन्य नेताओं) पर उठता है। जनता जानना चाहती है:
माननीय प्रतिनिधि जी, क्या आपकी नजरें इस बदहाली पर नहीं पड़ती? क्या आपका काम सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगना और बड़े-बड़े वादे करना है?
श्मशान घाट की सुरक्षा और घेराबंदी क्यों नहीं? इस पवित्र स्थल की बाउंड्री वॉल या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आज तक क्यों नहीं किए गए, ताकि असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लग सके?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? अगर श्मशान घाट पर बिखरे कांच से कोई व्यक्ति गंभीर रूप से लहुलुहान हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा—प्रशासन या आप?
कड़वा सच: “वोट बैंक की राजनीति में श्मशान और कब्रिस्तान के नाम पर राजनीति तो खूब होती है, लेकिन जब धरातल पर उनके रखरखाव और गरिमा को बनाए रखने की बात आती है, तो जनप्रतिनिधि अपनी आँखें मूंद लेते हैं।

जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी ।।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विजय सोनी

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के धरतीडाँड़ स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में शनिवार सुबह एक महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पशुओं को चराने जंगल गए चरवाहों की नजर जंगल में बिखरे मानव अवशेषों पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना प्रभारी बीजपुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
मौके पर महिला का कंकाल बिखरी अवस्था में मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कंकाल और अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व म्योरपुर थाने में पार्वती देवी पत्नी विनोद कुमार, निवासी म्योरपुर की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी आधार पर परिजनों को मौके पर बुलाकर पहचान कराई गई। घटनास्थल से बरामद साड़ी, चप्पल एवं अन्य सामान के आधार पर परिजनों ने मृतका की पहचान पार्वती देवी के रूप में किया ।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच में जुटी हुई है।

कुँए के साफ सफाई का बीड़ा खुद ब्यवसाइयो ने उठा कर प्रस्तुत की मिसाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विजय सोनी

बीजपुर(सोनभद्र)स्थानीय बाजार में जल संकट और पेयजल की समस्या से जूझ रहे ब्यवसाइयो ने शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता एवं समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट डोडहर टीम के महावीर सिंह,मनोज सोनकर के नेतृत्व में बीजपुर सब्जी मंडी स्थित पुराने कुएं के साफ-सफाई का कार्य कराया गया।यह कार्य बाजार के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ जिसमे तमाम लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस मौके पर डॉ0 गिरिजाशंकर पांडेय,जुगल किशोर तिवारी,जय राम शर्मा,गोपाल प्रसाद,राघव,रवीन्द्र गुप्ता,वीरेंद्र कुमार,रामेश्वर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे और जलसंकट को देखते हुए बाजार के लोगों ने जनहित कार्य का खुल कर समर्थन किया।वहीं कुएं के अंदर उतर कर साफ सफाई के लिए अंकित,करण,सोहेल,विमलेश,राम बाबू और गबरू ने निस्वार्थ भाव से मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।स्थानीय लोगों का मानना है कि कुएं की साफ सफाई और दोबारा पानी उपयोग शुरू होने से बाजार क्षेत्र की बड़ी आबादी को पानी की समस्या से काफी राहत मिलेगी।इस भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच यह पहल लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है।
चर्चा का विषय यह भी है कि एनटीपीसी जैसी परियोजना के गोद में बसा यह गाँव और बाजार पानी की समस्या के समाधान पर किसी प्रकार काअपेक्षित सहयोग नहीं दिख रहा है लोगों का कहना हैं ।कि सीएसआर द्वारा महज एक टेंकर पानी लगभग दस हजार की आबादी वाले क्षेत्र में ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है जिससे स्थानीय लोगों में थोड़ी नाराजगी भी देखी गई।समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट और ग्राम प्रधान की इस पहल को क्षेत्र में जनहित और सामाजिक सहयोग का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरकारी अस्पताल की जगह निजी क्लिनिक पहुंची प्रसूता, ऑपरेशन के बाद मौत से बवाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। कोन क्षेत्र में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। जांच में एक निजी अस्पताल के बिना वैध अनुमति संचालित होने की पुष्टि होने पर उसे तत्काल सील कर दिया गया, जबकि संचालक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना सिंगा गांव निवासी सीमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पहले कचनरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां से चिकित्सकीय परामर्श के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन रेफर किया गया। आरोप है कि रास्ते में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा उन्हें निर्धारित सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले के तूल पकड़ने पर अस्पताल से जुड़े चिकित्सकीय कर्मी मौके से अनुपस्थित पाए गए।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं मिले। इसके बाद अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई।प्रशासन ने अस्पताल संचालक नसीम अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में बिना अनुमति संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ओबरा में कलमकारों का महाकुंभ हिंदी पत्रकारिता दिवस ने रची एकता की नई इबारत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा (सोनभद्र)। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर ओबरा नगर में आयोजित सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता, सामाजिक प्रतिबद्धता और हिंदी पत्रकारिता के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम की भव्य सफलता के बाद आयोजन समिति ने इसमें योगदान देने वाले सभी पत्रकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
नगर के प्रतिष्ठित पत्रकारों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने और जनहित के मुद्दों को उठाने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने लगभग पंद्रह दिनों तक लगातार बैठकों का दौर चलाया। इन बैठकों में सम्मानित अतिथियों के चयन से लेकर मंच सज्जा, आमंत्रण, प्रचार-प्रसार, सम्मान समारोह और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से रणनीति बनाई गई। इसी सुनियोजित तैयारी का परिणाम रहा कि कार्यक्रम गरिमामय एवं यादगार बन सका।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों और आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने आदरणीय मनमोहन शुक्ला, रंगेश सिंह, पी.डी. राय, जितेंद्र गुप्ता, विकास हलचल, कन्हैया केसरी, कमाल अहमद, शशि शर्मा, राजू जायसवाल, राजू चौधरी, मनोज केसरवानी, अरविंद गुप्ता, राकेश, मुस्ताख अहमद, किरण गौड़, किरण साहनी सहित ओबरा क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों के योगदान को विशेष रूप से सराहा।
समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि पत्रकारों के बीच दिखाई दी अभूतपूर्व एकता और सहयोग की भावना रही। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ और युवा पत्रकार एक मंच पर दिखाई दिए, जिसने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता के मूल्यों और सामाजिक सरोकारों की रक्षा के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
आयोजन समिति ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस का यह आयोजन आने वाले समय में पत्रकार हित, सामाजिक जागरूकता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर और अधिक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा देगा। समिति ने सभी सहयोगियों, गणमान्य नागरिकों, अतिथियों और पत्रकार बंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनहित और पत्रकारिता के मूल्यों को समर्पित आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सीज होने के बावजूद चल रहा था अस्पताल,ऑपरेशन में गई जान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोन क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई आशा बहू की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत होते ही डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
मृतका की पहचान सीमा देवी (38 वर्ष) पत्नी देवनारायण, निवासी सिंगा बागेसोती के रूप में हुई है, जो स्वयं आशा बहू के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि सीमा देवी को सोमवार मध्यरात्रि एम्बुलेंस से ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, कोन लाया गया था। परिजनों के अनुसार उनके पहले चार प्रसव सामान्य (नॉर्मल) तरीके से हो चुके थे, लेकिन इस बार अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने ऑपरेशन का निर्णय ले लिया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं और विशेषज्ञ व्यवस्था नहीं होने के बावजूद पैसों के लालच में जल्दबाजी में ऑपरेशन किया गया। आरोप यह भी है कि महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उपचार अधूरा छोड़ दिया और बिना स्थिति संभाले अस्पताल से गायब हो गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सुबह होते-होते सैकड़ों ग्रामीण अस्पताल परिसर में जमा हो गए और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर कोन पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था।

ग्लोबल हॉस्पिटल का पुराना रिकॉर्ड सवालों के घेरे में,संचालक पर पहले भी दर्ज हुई थी एफआईआर-

ग्रामीणों का आरोप है कि कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर पहले भी कथित चिकित्सीय लापरवाही के मामलों को लेकर विवादों में रह चुका है। उनका कहना है कि पूर्व में एक युवक की मौत के बाद प्रशासन द्वारा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया गया था। इतना ही नहीं, मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद अस्पताल का संचालन जारी रहने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी, तो वह दोबारा किस आधार पर संचालित हो रहा था। साथ ही, अस्पताल में ऑपरेशन जैसी गंभीर चिकित्सा सेवाएं किस अनुमति और निगरानी में दी जा रही थीं, इसकी भी जांच की मांग उठ रही है।

एक और महिला की हालत गंभीर –

घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती एक अन्य महिला कुसुमरी देवी (35 वर्ष) पत्नी विदेशी घसिया, निवासी लौकवाखाड़ी बागेसोती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनका तीन दिन पहले इसी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में उन्हें सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल –

इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या निजी अस्पतालों की नियमित जांच होती है? क्या ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की योग्यता और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन किया जाता है? यदि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं तो वहां ऑपरेशन की अनुमति कैसे दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनपद में कई निजी अस्पताल नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं और जिम्मेदार विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। नतीजा यह है कि गरीब और ग्रामीण परिवार इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन कई बार उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।

हिण्डालको के कर्मचारी रवि सिंह का भव्य सम्मान, विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के कर्मचारी और होनहार खिलाड़ी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्षेत्र और देश का मान बढ़ाया है।रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में 20-24 मई 2026 तक आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप में रवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ी भाग लेने के साथ उच्च स्तरीय मुकाबला हुआ।

रेणुकूट निवासी रवि की उपलब्धि की सूचना पर सोनभद्र में उत्साह का माहौल रहा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रवि को फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि रवि की जीत जिले व प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और उनके संघर्ष ने युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।
हिण्डालको ने भी उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। कंपनी के सीईओ समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा, बॉयलर को‑जेन हेड कैलाश प्रधान, कमल किशोर व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रवि को बधाई दी। रेणुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर हिण्डालको के एचआर विभाग तक ढोल‑नगाड़ों और फूल‑मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
मीडिया कॉन्फ्रेंस में रवि ने अपनी कठिन परिश्रम और अनुशासन की बात करते हुए आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के चलते यह मुकाम हासिल हुआ। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता व स्वर्गीय पिता महामाया प्रसाद सिंह को दिया और बताया कि माता-पिता के सपनों को पूरा करना उनका प्रमुख लक्ष्य था। रवि की यह उपलब्धि सोनभद्र व उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

30 मई को होटल अथर्व में आयोजित होगा हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। प्रेस क्लब दुद्धी द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर दुद्धी तहसील के समस्त पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम कल 30 मई को पूर्वाह्न 11 बजे होटल अथर्व निकट तुलसी निकेतन में होगा। प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार बन्धुओं से समय पर उपस्थित होने का निवेदन किया है।
प्रेस क्लब दुद्धी के निवेदक प्रमोद कुमार ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम पत्रकारों का अभिनंदन और स्वागत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रेस क्लब द्वारा उपस्थित पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा।कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हम सभी पत्रकार भाइयों और बहनों को एक साथ लाकर उनके योगदान को सराहना चाहते हैं।
आयोजक ने कहा कि कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय पर आगमन आवश्यक है।

अपना दल (एस) की जोन व सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक,सेक्टर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। अपना दल (एस) की जोन व सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम बीड़र में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, सेक्टर कमेटियों के गठन व पुनर्गठन तथा नियमित बैठकों के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह ने कहा कि सेक्टर और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता तंत्र के बिना संगठन मज़बूत नहीं हो सकता। उन्होंने पार्टी की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग में संगठन की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
दुद्धी जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने नियमित बैठकों और सक्रिय सेक्टर कमेटियों को संगठन की बुनियाद बताया और कार्यकर्ताओं से लगातार भागीदारी बनाए रखने का आग्रह किया। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, जिला सचिव उदित पटेल व पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा ने भी सेक्टर इकाइयों को सुदृढ़ करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया।
सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने कहा कि अपना दल (एस) के संस्थापक स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय व समान अवसर के विचार आज भी पार्टी की कार्यशैली का मूल आधार हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह 10 तारीख को विधानसभा स्तर, 12 तारीख को जोन स्तर और 15 तारीख को सेक्टर स्तर की बैठकें नियमित रूप से आयोजित हों तथा सभी सेक्टरों की गतिविधियों की समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, राजपाल कुशवाहा, विधानसभा महासचिव रमेश उर्फ गुड्डू गुप्ता, हरिप्रसाद सलबंधी, सुधीर कुमार, भगवान दास गुप्ता, माधव सिंह गोंड़, सुशील शर्मा, राहुल पाल, दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

थाना दुद्धी में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 15.29 लाख के 2 पिकअप वाहन कुर्क

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो पिकअप वाहनों को कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार धारा 14(1) उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी संख्या 01/2026 में दर्ज मामलों के संबंध में आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई चल संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में पिकअप वाहन संख्या UP64CT4309 है, जो रजिस्ट्रेशन नाम अखिलेश कुमार यादव पुत्र वैजनाथ यादव निवासी कूदल थाना कोन के स्वामित्व का है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,29,200 आंकी गई है। दूसरा पिकअप वाहन संख्या UP64CT2715 रजिस्ट्रेशन नाम आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मुडीसेमर जामपानी थाना विण्ढमगंज का है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 है।
कुर्क की गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 15,29,200 बतायी गयी है। पुलिस टीम ने आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर नियमानुसार कुर्की की प्रक्रिया पूर्ण की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
अपराधिक इतिहास के अनुसार, दोनों आरोपियों अखिलेश कुमार यादव व आशीष यादव के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 81/2025 भी दर्ज है, जिसमें धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 01/2026 में धारा 3(1) उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज है।
कुर्की की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिव कुमार सिंह तथा उनकी हमराहिया शामिल रहे।

महिला को सर्प ने काटा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल घिवही से शुक्रवार सुबह एक महिला को सांप काटने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार फुलबसिया देवी (57) पत्नी स्व. सुद्धू, सुबह करीब 7 बजे अपने घर पर बोरा समेट रही थीं। इसी दौरान बोरे के नीचे छिपा हुआ विषैला सांप अचानक बाहर निकला और फुलबसिया के दाहिने हाथ की एक अंगुली काट ली।
परिजन घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।महिला का इलाज सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह के देखरेख में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक डोज के अनुसार एंटी-वेंनम तथा अन्य प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

लूट कांड के आरोपी पांच साल से चल रहा था फरार घर से दबोचा केतार पुलिस।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गांव मे पांच वर्ष पहले दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक फाइनेंस कर्मी से दोपहर के समय मे मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन की लूटपाट की गई थी। इस सम्बन्ध मे पीड़ित के बयान पर केतार थाना मे दिनांक 12/02/2021 को मामला दर्ज किया गया था। अग्रतर अनुसंधान तथा तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर इस लूट कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अमरजीत कुमार चौधरी की संलिप्तता स्पस्ट हुआ था, जो घटना को अंजाम देने के बाद लगातार फरार चल रहा था। कई वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त की गांव आने की गुप्त सूचना दिनांक 28/05/2026 को पुलिस अधीक्षक गढ़वा को मिला। निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर के नेतृत्व मे पुलिस निरिक्षक भवनाथपुर, अरुण कुमार रवानी थाना प्रभारी केतार, एएसआइ आदित्य ठाकुर, सब इंस्पेक्टर चन्दन कुमार शाह एवं केतार थाना के सशस्त्र बल को लेकर एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर त्वरित करवाई करते हुए अमरजीत कुमार चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र (26) वर्ष को ग्राम मटिआंव थाना यदुनाथपुर जिला रोहतास ( बिहार ) स्थित घर पर विधिवत छापेमारी कर पांच वर्ष बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम मे अभियुक्त लूट कांड मे अपना संलिप्तता स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

आम के पेड़ से गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे आम के पेड़ से गिरने से 40 वर्षीय इंद्रदेव पुत्र प्रभानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि इंद्रदेव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर लगे पेड़ पर चढ़कर पक्‍के फलों को तोड़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 की टीम ईएमटी पंकज और चालक गौतम त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंद्रदेव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि गिरने से इंद्रदेव के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी आंतरिक चोटें आई हैं।

दुद्धी में बकरीद पर नमाज अदा , अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर शनिवार सुबह कस्बा व आसपास के इलाकों में खुशी-खुशी नमाज अदा की गई और देश व समाज में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अल्लाह की इबादत की और एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।मक़तब जब्बारिया ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे मसउद रजा ने नमाज करवाई। जामा मस्जिद व रजा जामा मस्जिद में मौलाना नजीरुल कादरी ने भी सुबह आठ बजे नमाज पढ़ाई। धर्मगुरुओं और मौलवियों ने नमाज के दौरान त्याग, इंसानियत और इबादत के महत्व पर ज़ोर दिया।नमाज के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। नमाज के बाद लोग गले मिलकर और एक-दूसरे को बकरीद की बधाई देकर त्योहार की खुशियाँ मनाते दिखे।त्योहार के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल, सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई लोक निर्माण विभाग की अहम बैठक, जनप्रतिनिधियों ने रखे विकास प्रस्ताव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जनपद के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और विकास कार्यों को तेज गति देने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में 150 से अधिक आबादी वाले अब तक सड़क संपर्क से वंचित मजरों को पक्के मार्गों से जोड़ने, अवशेष लघु सेतु निर्माण, नई सड़कों और अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव कुमार सिंह गौंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड, निर्माण खण्ड एवं निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है कि प्रदेश का कोई भी पात्र मजरा सड़क सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद के ऐसे सभी मजरे जिनकी आबादी 150 से अधिक है और अब तक पक्की सड़क से नहीं जुड़े हैं, उन्हें हर हाल में कार्ययोजना में शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा वार ऐसे गांवों और मजरों का चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के समय दिए गए निर्देशों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क, पुलिया, लघु सेतु और अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके।
जनप्रतिनिधियों से भी कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क संपर्क से वंचित मजरों, जर्जर मार्गों तथा आवश्यक पुल-पुलियों से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें कार्ययोजना में शामिल कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके। बैठक में ग्रामीण अंचलों में आवागमन की समस्याओं, बरसात के दौरान कटने वाले मार्गों और संपर्कहीन क्षेत्रों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्ययोजना में किसी भी पात्र मजरे को छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी मूलभूत सुविधाएं आसानी से पहुंच सकेंगी।

सोनभद्र में मौसम का रेड अलर्ट: 90 किमी रफ्तार से चल सकती है आंधी, वज्रपात का खतरा बढ़ा

प्रशासन ने जारी की चेतावनी, लोगों से घरों में रहने और सतर्कता बरतने की अपील

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जनपद में मौसम एक बार फिर खतरनाक रुख अपनाने जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई 2026 की प्रातः 08:00 बजे से 30 मई 2026 की प्रातः 08:00 बजे तक जिले में तेज आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
खराब मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें तथा पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं और वज्रपात के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, टिनशेड, जर्जर भवनों और कमजोर निर्माणों के आसपास खड़ा होना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से किसानों को अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और खुले खेतों में काम करने से बचने को कहा गया है। अधिकारियों ने चेताया कि आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं, इसलिए बारिश और गरज-चमक के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग खुले स्थानों पर न करें और ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।
तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति, यातायात और संचार सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या नुकसान की सूचना तत्काल प्रशासन और संबंधित विभागों को दें ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की प्रशासन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पूरे जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोगों से अगले 24 घंटे बेहद सावधानी के साथ बिताने की अपील की गई है।

बकरीद पर सोनभद्र में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब ईदगाह पहुंचे डीएम-एसपी ने दी मुबारकबाद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जनपद में बकरीद का पर्व शुक्रवार को पूरे उत्साह, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह में अदा की गई विशेष नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जनपद में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रॉबर्ट्सगंज ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) बगीश कुमार शुक्ला तथा उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि बकरीद केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान, सेवा और मानवता का संदेश देने वाला त्योहार है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और जिले की भाईचारे की परंपरा को और मजबूत करें। उन्होंने जनपदवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन हर पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं साझा न करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नमाज के बाद अधिकारियों ने मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों में विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बकरीद पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए परिधानों में सजे लोग सुबह से ही ईदगाह पहुंचने लगे थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। पूरे जनपद में दिनभर सौहार्द, भाईचारे और उल्लास का वातावरण बना रहा।

बकरीद पर्व शान्ति पूर्ण मानाने को लेकर निकाला गया फलैग मार्च

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दिन बुधवार को केतार थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरिक्षक भवनाथपुर गुलाब सिंह ने किया। इस दौरान केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार, हरिहरपुर ओपी प्रभारी मुहमद नशीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च का मार्ग
थाना परिसर से शुरू होते हुए थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।
इनपेक्टर गुलाब सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और शांति भंग करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में भरोसा बढ़ता है और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होता है।

रजखड़ में बाइक अनियंत्रण,दो भाई घायल, एक की हालत चिंताजनक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजखड़ में बुधवार रात करीब 8 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़के किनारे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में संजय रावत (45) पुत्र स्व. लखनराम को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके बड़े भाई संतोष रावत को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार दोनों भाई राबर्ट्सगंज डीएम कार्यालय से ड्यूटी कर वापस दुद्धी वार्ड नंबर-1 जा रहे थे। रजखड़ घाट के पहले चढ़ाई के पास सामने से आ रहे वाहन की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद संतोष रावत ने परिजनों को सूचना दी।
परिजन तुरंत पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया।जहां डॉक्टर सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि संजय रावत का इलाज जारी है और उनकी स्थिति को देखते हुए आगे की चिकित्सीय कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

दुद्धी ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों को प्रशासक सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित , खुशी में बाटे गए मिठाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय ब्लॉक सभागार में नवनियुक्त प्रशासक बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को निरंतर सुचारू, पारदर्शी एवं जनहितकारी ढंग से संचालित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा, सीता जायसवाल नि0 ग्राम प्रधान मल्देवा (कोषाध्यक्ष प्रधान संघ), धूमा प्रधान राम प्रसाद यादव,दिघुल प्रधान जगत नारायण व त्रिभुवन यादव, अरविंद जायसवाल, संजय कुशवाहा, सरजू प्रसाद यादव, शिवकुमार यादव प्रतिनिधि, बृजेश कुशवाहा, कृपा शंकर कुशवाहा, अभय कुमार, किशु सिंह, शेषनाथ आदि की उपस्थिति में
प्रधान संघ की अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ग्राम प्रधान ही गांव, सरकार एवं जनता के बीच विकास एवं समन्वय की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रधान बंधुओं से एकजुट होकर ग्राम हित में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन अपना दल विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान निरंजन जायसवाल द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर सरकार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण कराकर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम है तथा सरकार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सभी प्रधानों ने एक स्वर में “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद “के फोटो के साथ नारे लगाते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दुद्धी में बकरीद पर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। ईदुल अजहा (बकरीद) के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार के दौरान शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल के नेतृत्व में कस्बे में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मुख्य मार्गों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाली गलियों से होकर गुजरा और जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस के अनुसार फ्लैग मार्च में स्थानीय थाने की टीमों के अलावा पीएसी की टुकड़ियाँ भी शामिल रहीं।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न करें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी नजदीकी थाना या पुलिस हॉटलाइन पर तुरंत दें। साथ ही पटरी व्यवसायियों और नियमविरुद्ध वाहन खड़ी करने वालों को कड़ी हिदायतें दी गईं, ताकि मुख्य सड़क मार्ग खुला रहे और पैदल चलने तथा वाहन चालकों को कोई असुविधा न हो।
पुलिस ने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निगरानी रात तक जारी रहेगी।

बढ़नीनाला पर अतिक्रमण के चलते नहर-नाला बंद, ग्रामीणों का जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र) नगर पंचायत स्थित बढ़नीनाला के नाले और नहर पर कथित रूप से हुए बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे व पक्के निर्माण के कारण स्थानीय किसानों और निवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। दो अलग-अलग प्रार्थना पत्रों के माध्यम से स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रभावशाली व राजनीतिक रूप से जुड़े व्यक्तियों ने सरकारी नहर व नाले की जमीन पर अवैध निर्माण कर दिया है, जिससे नाले का पानी खेतों में भर गया और कई जगह रास्ता बंद हो गया है।
प्रार्थी नन्दरिशोर प्रसाद ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि गाटा संख्या 949क/0.0350 हे0 (नाली) एवं 949ग/0.1140 हे0 (नहर दुद्धी स्टेट मैनेजर लैण्ड, रिफॉर्म कमीशनर के नाम से दर्ज) पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। परिणामस्वरूप पानी प्रार्थी की जमीन में जम रहा है और भूमि जलमग्न होकर निष्प्रयोज्य हो चुकी है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि तहसील व राजस्व टीम द्वारा 02.05.2026 को मौके पर जाकर नाले की चौड़ाई 16 फीट निर्धारित की गई, पर अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया नहीं गया और जेसीबी से आंशिक ही खुदाई की गई। साथ ही प्रार्थी ने कहा कि अतिक्रमणकर्ता के दबाव में राजस्व टीम सीमांकन में फेरबदल कर नाले का शुद्ध सीमांकन रोक रही है। तहसीलदार के कथन के हवाले से प्रार्थी लिखते हैं कि “पक्के निर्माण को हम नहीं तुड़वा सकते” जिसे प्रार्थी ने गैरसंगत बताया है। अतः उन्होंने नहर/नाला की भूमि का सही सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाने व नाला तथा रास्ता बनवाने की मांग की है।
वहीं दूसरे प्रार्थनापत्र में वार्ड नंबर 11 निवासी संदीप कुमार ने उपर्युक्त घटनाक्रम की पृष्ठभूमि देते हुए दावा किया है कि 19.05.2026 को उप-जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पैमाइश टीम ने पारदर्शी तरीके से पैमाइश प्रारम्भ की थी, पर स्थानीय लेखपाल ने अतिक्रमणकर्ता के साथ मिलीभगत कर वास्तविक पैमाइश रोक दी। प्रार्थी का आरोप है कि लेखपाल द्वारा 21.05.2026 को उच्च अधिकारियों को भ्रामक और मनगढ़ंत आख्या भेजने का प्रयास हुआ, जिससे पैमाइश प्रोसेस बाधित हुई। साथ ही उप-जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचने पर नहर पर बने अवैध परिसर को बंद कराया गया था, पर लेखपाल ने कुछ व्यक्तियों को बरगलाकर स्थिति बिगाड़ने का प्रयास किया। इस पत्र में लेखपाल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई और उन्हें तत्काल हटाकर निष्पक्ष राजस्व अधिकारी द्वारा पुनः पैमाइश कराने की भी मांग की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवेदक ने 13.04.2026 और 04.04.2026 को भी अधिकारियों को सूचना दी थी, पर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। दोनों प्रार्थनापत्रों में प्रशासन से तेजी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है ताकि नहर-नाले का वास्तविक स्वरूप बहाल किया जा सके और वर्षा के मौसम में बाढ़ नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।
प्रशासनिक कदम में दुद्धी तहसील और राजस्व टीम ने पहले भी सीमांकन कर आंशिक कार्यवाही की सूचना दी है, पर अतिक्रमण हटाने और पक्के निर्माण को तोड़ने में देरी पर स्थानीय लोग नाराज़ हैं।

दुद्धी पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना दुद्धी की टीम ने बुधवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया। गिरफ्तारी अमवार चौकी की टीम ने की।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्य) के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी के निर्देशन में और थाना दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई माननीय अपर सिविल जज, जूनियर डिवीजन द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के आधार पर अमवार चौकी ने अंजाम दी। गिरफ्तार आरोपियों में गुमानी पुत्र जतन निवासी बघाडू ,रवि रंजन उर्फ बब्लू पुत्र राजकुमार निवासी अमवार एवं जीत सिंह पुत्र रामनाथ निवासी कोरची थाना दुध्दी शामिल हैं।
गिरफ्तारी में अमवार चौकी के उपनिरीक्षक जयशंकर राय (चौकी प्रभारी अमवार), हेड कांस्टेबल विनयचन्द्र भारती तथा कांस्टेबल अरविन्द कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। थाना दुध्दी ने बताया कि आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

मकान तराई के दौरान कटे तार की चपेट में आई महिला, दुद्धी सीएचसी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में बुधवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे घर के निर्माण कार्य के दौरान 35 वर्षीय वसीमा खातून विद्युत तार की चपेट में आ गई।
परिजनों के मुताबिक, घटना के समय वसीमा अपने निर्माणाधीन मकान की तराई कर रही थीं कि ऊपर से लटके कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गई । तारों पर जगह‑जगह टेपिंग लगी थी और तार कटे हुए बताए गए। तेज झटके से वसीमा जमीन पर गिरकर अचेत हो गई, जिससे घर में अफरा‑तफरी मच गई।
बताया गया है कि मौके पर उनकी बड़ी जेठानी मौजूद थीं जिन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व चालक गौतम ने वसीमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील के देख रेख में महिला का उपचार जारी है। डॉ. सुनील के अनुसार वसीमा की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनको आवश्यक उपचार जारी है।

गुरूद्वरा टीचर टीम ने दी भारी शिकस्त ,नगरपंचायत चोपन को करना पड़ा हार का सामना ।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
———————-
सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ उसके बाद अतिथियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया तत्पश्चात टॉस हुआ टीचर टीम ने टॉस जीतकर सबसे पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 10 ओवर में 95 रन बनाए जिसका पीछा नगर पंचायत की टीम ने किया लेकिन असफल रहे नगर पंचायत के कैप्टन अनीश अहमद ने बताया की टीचर टीम को बधाई टीचर टीम हमारे गुरु हैं और गुरू के आगे शिष्य सदैव हारता ही हैं और गुरुओं के आशीर्वाद से ही आज हम यहां खड़े हैं टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी व कमेंट्रेटर शाकिब खान दिनांक 25.05.2026 का मैच टीचर टीम vs नगर पंचायत टीम के बीच हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे ओबरा के पी. डब्लू.आई. श्री अंजनी कुमार रहे एवम विशिष्ट अतिथि पी.डी.ए. के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीशी रहे,सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ उसके बाद अतिथियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया तत्पश्चात टॉस हुआ टीचर टीम ने टॉस जीतकर सबसे पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 10 ओवर में 95 रन बनाए जिसका पीछा नगर पंचायत की टीम ने किया लेकिन असफल रहे नगर पंचायत के कैप्टन अनीश अहमद ने बताया की टीचर टीम को बधाई टीचर टीम हमारे गुरु हैं और गुरू के आगे शिष्य सदैव हारता ही हैं और गुरुओं के आशीर्वाद से ही आज हम यहां खड़े हैं टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी व कमेंट्रेटर शाकिब खान ने इस मैच के दोनों टीम के अच्छे खेल की पूरी लाईव कमेंट्री किया टीचर टीम को मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर पंचायत टीम के कैप्टन अनीश राजा वाईस कैप्टन अंकित पांडेय, इसीआरकेयू के अध्यक्ष श्री वी.के.डी.द्विवेदी,सी.आई. टी.चोपन. जितेंद्र यादव जी,एससी.एसटी सचिव मनीष कुमार, एसएस.सी.सी.एंड.डब्लू डी.एन.महतो.महेंद्र कुमार,रेलवे बोर्ड के परामर्शदात्री विकाश चौबे, समाज सेवी संजय जैन, कमेटी के सदस्य, गोविन्द,बृजभान, डी. के. चौधरी,बलजीत, राजेश्वर, प्रेम प्रकाश,अंपायर हीरा लाल मीना, एवम उज्वल स्कोरर सुजीत यादव और सोनू, सहित सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के मैच टीचर टीम के खिलाड़ी प्रिंस को दिया गया! अच्छे खेल की पूरी लाईव कमेंट्री किया टीचर टीम को मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर पंचायत टीम के कैप्टन अनीश राजा वाईस कैप्टन अंकित पांडेय, इसीआरकेयू के अध्यक्ष श्री वी.के.डी.द्विवेदी,सी.आई. टी.चोपन. जितेंद्र यादव जी,एससी.एसटी सचिव मनीष कुमार, एसएस.सी.सी.एंड.डब्लू डी.एन.महतो.महेंद्र कुमार,रेलवे बोर्ड के परामर्शदात्री विकाश चौबे, समाज सेवी संजय जैन, कमेटी के सदस्य, गोविन्द,बृजभान, डी. के. चौधरी,बलजीत, राजेश्वर, प्रेम प्रकाश,अंपायर हीरा लाल मीना, एवम उज्वल स्कोरर सुजीत यादव और सोनू, सहित सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के मैच टीचर टीम के खिलाड़ी प्रिंस को दिया गया!

दुद्धी साइबर टीम ने वापस कराई 43,446.77 रूपये,पीड़ितों ने पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई को सराहना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश में चल रहे साइबर अपराध रोधी अभियान के तहत स्थानीय थाना की साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई करके कुल 43,446.77 साइबर ठगी की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस करवाई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने बताया कि पहला प्रकरण रत्नेश कुमार गुप्ता पुत्र जानकी प्रसाद निवासी ग्राम खजुरी का है, जिनके खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक के माध्यम से कुल 47,400 की ठगी की गई थी। एनसीआरपी पर शिकायत के बाद दुद्धी साइबर टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए बैंक से 45,000 होल्ड कराए। न्यायालय के आदेश और बैंक से समन्वय के बाद होल्ड राशि में से 33,247.77 सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करवा दिए गए।
दूसरा मामला धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र आरत सिंह निवासी ग्राम धनौरा का था, जिनके खाते से कुल 20,998 की ठगी हुई थी। शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने 18,404 होल्ड कराए और न्यायिक प्रक्रियाओं के तहत बैंक से समन्वय कर के ₹10,199 वापस करवा दिए गए।
इन दोनों मामलों में कुल मिलाकर पीड़ितों को ₹43,446.77 वापस मिले। पीड़ितों ने सोनभद्र पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस ने बताया कि धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, म0का0 संध्या यादव और साइबर हेल्प डेस्क थाना दुद्धी के कर्मचारी शामिल थे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नज़दीकी थाने पर सूचना दें।

चेयरमैन ने कवर्ड सीसी नाली का भूमि पूजन कर किया भूमि पूजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कस्बा वार्ड नं. 10 में मंगलवार को चेयरमैन कमलेश मोहन ने पं. दीनदयाल नगर विकास योजना के तहत कवर्ड सीसी नाली के निर्माण का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 10 लाख रुपये है।
भूमि पूजन के दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि बबलू केवट के घर से लेकर सुरेश हलवाई के घर तक कवर्ड सीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे वार्ड के निवासियों को जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता तथा रास्तों की स्थिति में सुधार होगा।
उन्होंने आगे बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत पर दर्जनों सीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य भी कराए जाएंगे।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, सभासद आमेश सिंह अग्रहरी, शाहिद आलम, सुमित सोनी, आनंद कुमार, अन्नू, धनंजय रावत, राजेश आजाद, निरंजन कुमार, अजय चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।

दुद्धी में बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 2 घायल,एक जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के बघाडू में बारहपान मार्ग आज मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के बारे में बताया गया कि बोलेरो में लगभग 6-7 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल रामधनी (65) पुत्र स्वर्गीय जगदेव निवासी लांबी बभनी को सिर में गंभीर चोट आई है। रामधनी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. सुनील ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।वहीं वाहन का ड्राइवर श्यामलाल (35) पुत्र शीतल प्रसाद निवासी लांबी बभनी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार सीएचसी दुद्धी में जारी है।
जानकारी के अनुसार वाहन में सवार अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। परिजनों ने बताया कि ये सब बरहपान से नगवा बारात में शामिल होकर आज सुबह करीब 6 बजे वापस बरहपान जा रहे थे, तभी बघाडू लकड़ी मोड़ के आगे बारहपान रोड बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी।
घटनास्थल पर ग्रामीणों ने 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी दुद्धी भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है । बोलेरो में अन्य सभी सवार सुरक्षित बताए गए ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

सीता जायसवाल बनीं मल्देवा पंचायत की प्रशासक, सरकार के निर्णय पर ग्रामीणों में खुशी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र) विकास खंड अंतर्गत के मल्देवा ग्राम पंचायत की प्रधान सीता जायसवाल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों के लिए प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है। सीता जायसवाल, जो इस समय दुद्धी विकास खण्ड की कोषाध्यक्ष प्रधान संघ की भी सदस्य हैं, ने कहा कि यह कदम पंचायतों के सुचारू संचालन और ग्रामीण विकास के लिए लाभकारी होगा।
जायसवाल ने बताया कि ग्राम प्रधानों के पास गांव की वास्तविक ज़रूरतों, विकास कार्यों और जनसमस्याओं की जानकारी होती है, इसलिए उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपने से पंचायतों के कामकाज में निरंतरता और प्रभावशीलता बनी रहेगी। उनका कहना था कि सरकार ने प्रधानों पर जो विश्वास दिखाया है, वह ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में सहायक होगा।
खासकर ओबीसी आरक्षण को लेकर पंचायत चुनावों में हो रही देरी को देखते हुए, सरकार के इस संतुलित निर्णय से गांवों में संतोष का माहौल है। सीता जायसवाल ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।

नशे में धुँत युवक की बाइक अनियंत्रित, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगी में आज सुबह करीब 9 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान परमेश (35) पुत्र सोमारू भुइंया निवासी पतरिहा थाना विंढमगंज के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार परमेश बाइक से डुमरा गांव की ओर जा रहा था कि कोरगी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को टेम्पो में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए आगे की जांच व इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ ने बताया कि व्यक्ति की स्थिति गंभीर है और बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि परमेश नशे की हालत में बाइक चला रहा था, जिससे नियंत्रण खो गया और गिरने से गंभीर चोटें आईं।

TMC Leader Arrest Gold Palace: TMC नेता के घर से मिला सोने का खजाना! पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

खबर हावड़ा से है जहां एक टीएमसी नेता के घर तहखाने में ‘सोने का महल’ मिला है, और दूसरी खबर राज्य में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार के नए और सख्त एक्शन प्लान को लेकर है.

1. टीएमसी नेता शमीम का अंडरग्राउंड ‘सोने का महल’
चुनाव के बाद हुई हिंसा और बमबाजी के आरोपी टीएमसी नेता शमीम अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाहर से बिल्कुल साधारण दिखने वाले उनके घर का जब ताला तोड़ा गया, तो पुलिस भी दंग रह गई. अंदर एक सीक्रेट तहखाना था जो किसी आलीशान महल से कम नहीं था. यहाँ एक शाही ‘गोल्डन बेड’ (सोने का बिस्तर), कीमती हस्तशिल्प वाला फर्नीचर, कुएं जैसा डिज़ाइनर बाथटब और पूरा सीसीटीवी कंट्रोल रूम मिला.

2. अवैध घुसपैठियों पर चलेगा हंटर
बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बाहर निकालने के लिए शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत राज्य के सभी जिलों में ‘होल्डिंग सेंटर’ (अस्थाई डिटेंशन सेंटर) बनाए जा रहे हैं. जिन भी अवैध घुसपैठियों को पकड़ा जाएगा, उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी होने तक इन्हीं सेंटर्स में रखा जाएगा. इसी कड़ी में हावड़ा से फर्जी दस्तावेजों के साथ दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

3. घुसपैठ के रूट और नेताओं की हुंकार
वीडियो में मैप के जरिए समझाया गया है कि घुसपैठिए किन रास्तों (मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, 24 परगना आदि) से बंगाल में एंट्री करते हैं. बीजेपी नेताओं ने साफ कर दिया है कि “यह देश कोई धर्मशाला नहीं है” और जो लोग बिना कागजात के यहाँ रह रहे हैं, उन्हें चुन-चुन कर वापस भेजा जाएगा.

क्या है इस पूरे ‘सोने के महल’ का रहस्य और कैसे काम करेंगे ये नए ‘होल्डिंग सेंटर’? पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.

डोडहर गाँव मे पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा फिर भी पेयजल की किल्लत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विजय सोनी

बीजपुर(सोनभद्र)म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत डोडहर गाँव मे पेयजल की किल्लत से आधी आबादी आज भी जूझ रही है।भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गाँव मे नाशूर बनी हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं बावजूद हर टोले में पेयजल की समस्या जस के तश बनी हुई है।बताया जाता है कि एक टैंकर से सप्लाई प्रधान कराते है लेकिन जरूरत के अनुसार टैंकर हर टोले में उतनी बार नही पहुँचता।गर्मी का आलम यह है कि इंसान तो इंसान पशु पक्षी तक पानी के लिए त्राहिमाम हैं।गाँव के बैगा बस्ती धरिकार बस्ती मोखना टोला सहित कई टोले से कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सप्ताह में एक बार टैंकर भेज कर केवल फोटो वीडियो बनवा लिया जाता है बाकी पानी का टैंकर कहा पर प्रधान भेजते हैं यह जानकारी हम लोगों को नही है।जन चर्चा पर गौरकरें तो एनटीपीसी रिहंद सीएसआर के तहत भी टैंकर से भी पानी सप्लाई कराई जाती है लेकिन वह पानी प्रधान कहा उपयोग कराते है किसी को पता नही है।कहा जाता है कि प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन गाँव गाँव पानी पहुँचाने पर जोर दिया है।लेकिन यहां तो एक टैंकर का ग्राम पंचायत मद में भी खर्च दिखाया जाता है वही एनटीपीसी सीएसआर भी पानी पर खर्च करती है बावजूद गाँव मे पानी की किल्लत और गोलमाल के खेल में सब जायज है।जानकारी के लिए ग्राम प्रधान केपी पाल को कई बार फोन किया गया लेकिन काफी व्यस्तता के कारण उनका फोन नही उठा।

साड़ी बिछाकर गमछे से घोंटा मासूम का गला; रोंगटे खड़े कर देगी जालौन की ये वारदात

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

ख्वाहिशों की बलि चढ़ी बिट्टो, मां ने जमीन पर लाल साड़ी बिछाकर गमछे से घोंटा मासूम का गला; रोंगटे खड़े कर देगी जालौन की ये वारदात

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से ममता को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में एक कलयुगी मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी नैना उर्फ ‘बिट्टो’ की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

घरेलू कलह और पूरी न होने वाली ख्वाहिशों के चलते उपजे आक्रोश में मां इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपनी ही कोख उजाड़ दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गले की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है, जिससे साफ है कि मौत से पहले बच्ची कितनी तड़पी होगी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

सीमित आमदनी और बड़ी ख्वाहिशें: ऐसे सुलग रही थी विवाद की आग
मृतक बच्ची के पिता राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पेट पालता है। सीमित आमदनी होने के कारण वह अपनी पत्नी विनीता की लगातार बढ़ती और महंगी इच्छाओं को पूरा करने में असमर्थ था। इसी आर्थिक तंगी और अधूरी ख्वाहिशों की वजह से विनीता पिछले कुछ समय से बेहद चिड़चिड़ी हो गई थी। घर में आए दिन इस बात को लेकर क्लेश होता रहता था।

राजकुमार के मुताबिक, वारदात से पहले भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसमें विनीता ने गुस्से में आकर धमकी दी थी कि “या तो तू रहेगा या मैं।” पीड़ित पति का कहना है कि अगर वह समय रहते नहीं जागता, तो शायद उसकी पत्नी उसे ही रास्ते से हटा देती या फिर इस संगीन मामले में फंसा देती।

जमीन पर लाल साड़ी बिछाई, फिर रची मौत की खौफनाक साजिश
ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले विनीता ने बाकायदा एक साजिश रची। उसने घर के आंगन में जमीन पर एक लाल साड़ी बिछाई। इसके बाद वह चारपाई पर सो रही चार साल की मासूम नैना को अपनी गोद में उठाकर वहां ले गई। विनीता ने सूती गमछे का एक टुकड़ा फाड़ा और सोती हुई मासूम के गले में लपेटकर उसे पूरी ताकत से कस दिया।

आशंका जताई जा रही है कि मासूम की चीख बाहर न जा सके, इसीलिए उसने बच्ची को चारपाई से उतारकर जमीन पर ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो मासूम नैना का निष्प्राण शरीर उसी लाल साड़ी पर पड़ा हुआ था। इस खौफनाक और दर्दनाक मंजर को देखकर गांव की हर महिला की आंखें नम हो गईं।

मासूम रोती रही, मां चुप कराकर देती रही मौत का पहरा
परिजनों ने बताया कि विवाद की शुरुआत बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे से ही हो गई थी, जो देर रात तक चलती रही। इस दौरान घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था। माता-पिता के बीच हो रहे इस भयंकर झगड़े को देखकर चार साल की नैना सहम गई थी और बीच-बीच में रो पड़ती थी। तब कातिल मां उसे चुप कराती रही, मानो वह उसे सुला नहीं बल्कि मौत के आगोश में भेजने की तैयारी कर रही हो।

रात करीब 12 बजे जब झगड़ा थमा, तो राजकुमार अपने दोनों बेटों उमंग 10 और मयंक के साथ एक चारपाई पर सो गया। विनीता अपनी बेटी नैना के साथ दूसरी चारपाई पर लेटी थी। तड़के करीब दो बजे विनीता उठी और उसने इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

10 साल के बेटे ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया मां का खौफनाक चेहरा
इस पूरे मामले में सबसे सनसनीखेज मोड़ तब आया जब राजकुमार की नींद देर रात बिजली कटने पर खुली। उसने देखा कि उसकी लाडली जमीन पर बेसुध पड़ी है और पास ही विनीता बैठी थी। राजकुमार की चीख सुनकर उसके दोनों बेटे भी जाग गए।

बेटे ने खोला राज: 10 वर्षीय बड़े बेटे उमंग ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को नैना के गले से गमछा हटाते हुए देखा था। मासूम भाई ने डरते-डरते इस पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया, जो अब इस मामले में सबसे बड़ा सबूत बन चुका है।

मायके जाने की जिद और टूटी हुई गले की हड्डी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विनीता पिछले दो दिनों से मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। राजकुमार ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए उसे फिलहाल जाने से मना किया था, जिसके बाद यह विवाद हत्या में बदल गया। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी के होश उड़ा दिए। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची का गला इतनी बेरहमी और इतनी देर तक दबाया गया था कि उसकी सांसें तुरंत थम गईं और गले की हड्डी टूट गई। मासूम को चीखने तक का मौका नहीं मिला।

मोहल्ले की रौनक थी ‘बिट्टो’, सजने-संवरने का था शौक
चार साल की नैना अपने चंचल स्वभाव के कारण पूरे मोहल्ले की दुलारी थी। लोग उसे प्यार से ‘बिट्टो’ कहकर पुकारते थे। परिजनों ने रोते हुए बताया कि बिट्टो को सजने-संवरने का बेहद शौक था। वह अक्सर हाथों में बड़ी-बड़ी रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनकर पूरे मोहल्ले में घूमती थी और अपनी मासूम हरकतों से सबका दिल जीत लेती थी। सुबह जैसे ही उसकी मौत की खबर फैली, पूरे गांव में मातम पसर गया और हर कोई इस कलयुगी मां को कोसता नजर आया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एनटीपीसी बीजपुर में ठेकेदार द्वारा मजदूरी भुगतान न करने को लेकर श्रमिकों में आक्रोश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विजय कुमार

सोनभद्र के बीजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनटीपीसी रिहंद की सोलर ऊर्जा परियोजना में काम कर रहे मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले करीब तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मजदूरों का कहना है कि परियोजना में कार्यरत विमैक्सो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम करने वाले श्रमिक लगातार वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिल सका है। श्रमिकों के अनुसार ठेकेदार शिव कुमार ने भुगतान में देरी की वजह कंपनी से समय पर धनराशि न मिलना बताया है और जल्द वेतन दिलाने का भरोसा दिया है। हालांकि लंबे इंतजार के बाद अब मजदूरों का धैर्य जवाब देने लगा है।
वहीं मजदूरों ने भविष्य निधि यानी पीएफ को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि काम शुरू होने के बाद से अब तक उनके पीएफ की राशि जमा नहीं की गई। जब इस बारे में कंपनी से जानकारी ली गई तो उन्हें बताया गया कि अब से पीएफ जमा किया जाएगा। ऐसे में पहले की अवधि का पीएफ जमा हुआ या नहीं, इसे लेकर श्रमिकों में संशय और नाराजगी दोनों बढ़ गई है।

इतना ही नहीं, कुछ मजदूरों ने कंपनी परिसर में कथित चोरी की घटनाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि चोरी के मामलों में कुछ लोगों की भूमिका होने की चर्चाएं होती हैं, लेकिन आरोप मजदूरों और सुरक्षा गार्डों पर लगाए जाते हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
फिलहाल मजदूरों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बकाया वेतन का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने और पीएफ से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि मजदूरों की इन शिकायतों पर कंपनी प्रबंधन और प्रशासन क्या कदम उठाता है और कब तक श्रमिकों को उनका बकाया भुगतान मिल पाता है।

नमामि गंगे योजना में बड़ी हलचल, अधूरे कार्य पूरे करने मैदान में उतरी टीम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।नमामि गंगे योजना के तहत लंबे समय से अधर में लटके पेयजल कनेक्शन कार्य को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। खबर सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में हलचल तेज हो गई और क्षेत्र में रुके पड़े कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। कई महीनों से जल कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों के घर अब विभागीय टीम पहुंच रही है और तेजी से कनेक्शन जोड़ने का काम किया जा रहा है।
क्षेत्र के कई गांवों और बस्तियों में पेयजल आपूर्ति शुरू न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पाइपलाइन बिछने के बावजूद बड़ी संख्या में घरों तक कनेक्शन नहीं पहुंच पाया था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और अब घर-घर जाकर शेष परिवारों को योजना से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मौके पर पहुंची टीम द्वारा पाइपलाइन जांच, मीटर फिटिंग और कनेक्शन जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी पात्र परिवार का कनेक्शन लंबित न रहे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद विभाग की सक्रियता दिखाई दे रही है और यदि इसी गति से कार्य चलता रहा तो जल्द ही लोगों को राहत मिल जाएगी।
प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जिन घरों में अब तक पेयजल कनेक्शन नहीं हो पाया था, वहां तेजी से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि योजना के तहत केवल कनेक्शन ही नहीं बल्कि नियमित और सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े और हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब योजना धरातल पर पूरी तरह उतरती दिखाई देगी और वर्षों से जिस पेयजल सुविधा का इंतजार था, वह जल्द ही लोगों को मिलने लगेगी।

प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई और डीजल की मार, ट्रक ऑपरेटरों का फूटा गुस्सा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जिले में लगातार बढ़ती डीजल कीमतों और ट्रांसपोर्ट किराए में बढ़ोतरी न होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय गहरे संकट में पहुंच गया है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को सोनभद्र ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बीते दस दिनों के भीतर चार बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, लेकिन ट्रकों का भाड़ा अब तक नहीं बढ़ाया गया, जिससे ट्रांसपोर्टरों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।उन्होंने बताया कि ट्रक संचालन में डीजल सबसे बड़ा खर्च होता है। डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण ट्रक मालिकों को रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त भार उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर माल ढुलाई का किराया पुराने रेट पर ही चल रहा है, जिससे ट्रांसपोर्टरों की आमदनी और खर्च के बीच भारी असंतुलन पैदा हो गया है।कमल किशोर सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ट्रक मालिकों के लिए वाहन चलाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। एक तरफ बैंक की किश्तें, वाहन बीमा, टैक्स, फिटनेस, चालक और परिचालक का खर्च लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाड़ा न बढ़ने से व्यवसाय घाटे में पहुंच चुका है। कई छोटे ट्रांसपोर्टर तो आर्थिक तंगी की स्थिति में आ गए हैं।
एसोसिएशन अध्यक्ष ने यातायात पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इन दिनों ट्रकों से प्रेशर हॉर्न उतरवाने और भारी-भरकम जुर्माना लगाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर वाहन मालिकों का उत्पीड़न उचित नहीं है। इससे ट्रांसपोर्टरों में असंतोष बढ़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि डीजल कीमतों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए माल ढुलाई दरों में तत्काल संशोधन कराया जाए, ताकि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को राहत मिल सके। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में भी व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।
कमल किशोर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यदि यही क्षेत्र संकट में रहेगा तो इसका असर व्यापार और उद्योगों पर भी पड़ेगा।

आठ माह की गर्भवती महिला ने खाया कीटनाशक, सीएचसी दुद्धी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली में सोमवार को आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय विवाहिता ने घर में रखी फसल कीटनाशक दवा पी ली। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक निगरानी में उनका प्राथमिक उपचार जारी है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार,सावित्री देवी (21)पति अखिलेश की पत्नी, आज मेडिकल जांच के लिए अस्पताल आनी थीं। इसी पर पति के किसी मामूली कहासुनी पर नाराज होकर सावित्री ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
परिजनों ने बताया कि सावित्री की सांस जब कमरे में गईं तो पास रखी कीटनाशक की बोतल देखकर अन्य परिजनों को सूचना दी। तत्काल सावित्री को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील की निगरानी में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद मरीज की हालत में कुछ सुधार हुआ है लेकिन इलाज जारी है। बताया कि महिला की हालत फिलहाल निगरानी में रखी गई है और गर्भ तथा मां दोनों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता की धर्म पत्नी का निधन, बार एसोशिएशन ने शोक सभा कर न्यायिक कार्य रद्द किए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र) ।कस्बा रामनगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह की धर्मपत्नी राधिका देवी (66) का रविवार रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका दाह-संस्कार वाराणसी में ही संपन्न कराया गया।सूचना मिलते ही सोमवार को दुद्धी के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। संयुक्त बार एसोशिएशन के सदस्यों ने कचहरी खुलने के बाद शोक सभा का आयोजन किया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में उपस्थित वकीलों ने राधिका देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।शोक के कारण आज सोमवार को संबंधित अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहे ।
शोक सभा में सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, प्रेमचंद यादव, दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आनंद कुमार, प्रभु सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार गुप्ता, कैलाश कुमार गुप्ता, कृपाशंकर कुशवाहा, रविंद्र कुमार यादव, आशीष गुप्ता, अभिनव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वकील उपस्थित रहे।

हरदोई:पोर्नमास्टर,BTech इंजीनियर ने कैसे खड़ा किया अश्लील नेटवर्क,पढ़ें पूरी कहानी…

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

21 सीक्रेट चैनलों पर 10 हजार अश्लील वीडियो-40 हजार फोटो,नाबालिगों तक पंहुचा रहा था अश्लील कंटेंट…

हर मां-बाप की जिंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है कि उनका बेटा पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बने, परिवार और समाज का नाम रोशन करे। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरौली और न्यू मार्केट शिवाला इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर ने भी यही सपना देखा था।बेटे को अच्छे कॉलेज में पढ़ाया, इंजीनियर बनाया, लेकिन उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि जिस बेटे के हाथ में उन्होंने किताबें और लैपटॉप दिया, वही इंटरनेट की अंधेरी दुनिया का “पोर्न मास्टरमाइंड” बन जाएगा।

यह कहानी है विकास सिंह की… एक ऐसे बीटेक इंजीनियर की, जिसने करियर और नौकरी का रास्ता छोड़कर Telegram पर अश्लीलता का ऐसा नेटवर्क खड़ा कर दिया, जिसकी गिरफ्त में हजारों लोग और बड़ी संख्या में नाबालिग छात्र तक पहुंच गए।हरदोई पुलिस ने जब इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया तो साइबर अपराध की दुनिया का ऐसा चेहरा सामने आया जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया।

पुलिस जांच के मुताबिक विकास सिंह ने वर्ष 2019 में प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी।पढ़ाई खत्म होने के बाद जहां बाकी युवा नौकरी और भविष्य बनाने में जुट जाते हैं, वहीं विकास ने अपने कमरे को ही “डिजिटल अड्डा” बना लिया। वह घंटों कमरे में बंद रहकर लैपटॉप और मोबाइल पर इंटरनेट खंगालता रहता था। धीरे-धीरे अश्लील वीडियो और फोटो तलाशना उसकी आदत नहीं, उसकी पूरी जिंदगी बन गई।

वर्ष 2020 से उसने Telegram और Instagram पर गुप्त तरीके से नेटवर्क बनाना शुरू किया। देखते ही देखते उसने करीब 21 सीक्रेट चैनल और ग्रुप तैयार कर लिए।इन चैनलों पर अश्लील वीडियो, आपत्तिजनक फोटो और प्राइवेट क्लिप अपलोड किए जाते थे।पुलिस जांच में करीब 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार आपत्तिजनक फोटो बरामद होने की बात सामने आई है।सबसे डराने वाली बात यह रही कि उसके नेटवर्क से करीब 7 हजार यूजर्स जुड़े थे, जिनमें आठवीं से इंटर तक के नाबालिग छात्र भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक विकास सिंह ने इस गंदे धंधे को बाकायदा “ऑनलाइन बिजनेस” बना दिया था।उसने सब्सक्रिप्शन प्लान तैयार कर रखे थे।350 रुपए में मंथली प्लान, 450 रुपए में क्वार्टरली प्लान और 600 रुपए में हाफ इयरली प्लान देकर वह लोगों को अपने प्राइवेट चैनलों का एक्सेस देता था। Ddose007.netofficial और Ddose007.netALL समेत कई गुप्त चैनलों के जरिए वह यह नेटवर्क चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक विकास तकनीकी रूप से बेहद शातिर था।अगर उसे किसी वीडियो का सिर्फ छोटा क्लिप या स्क्रीनशॉट भी मिल जाता था, तो वह Google Lens और दूसरी तकनीकी मदद से उस वीडियो की असली लोकेशन और ओरिजिनल फाइल तक पहुंच जाता था। इसके बाद वह वीडियो डाउनलोड कर अपने टेलीग्राम चैनलों पर अपलोड कर देता था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई और तकनीकी समझ का इस्तेमाल उसने समाज में गंदगी फैलाने के लिए किया।

जांच में यह भी सामने आया कि विकास का कोई खास सामाजिक दायरा नहीं था।वह ज्यादातर समय अकेले कमरे में बंद रहकर इंटरनेट पर बिताता था।परिवार को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा ऑनलाइन दुनिया में क्या खेल खेल रहा है।

इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश तब हुआ जब हरदोई के एक नाबालिग छात्र का अश्लील वीडियो Telegram चैनल पर अपलोड कर दिया गया।पीड़ित की शिकायत के बाद 17 मई 2026 को हरदोई साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह की तहरीर पर जांच शुरू हुई। पुलिस ने बेहद शातिर तरीके से जाल बिछाया।मुखबिर के जरिए आरोपी के चैनल का सब्सक्रिप्शन लेने की कोशिश की गई। विकास सिंह ने 350 रुपए मांगे और बैंक अकाउंट नंबर भेज दिया। बस… यही एक छोटी सी गलती उसके पूरे “डिजिटल साम्राज्य” के खत्म होने की वजह बन गई।

साइबर टीम ने जैसे ही बैंक खातों की जांच शुरू की, अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक उसके खातों में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए के लेनदेन की जानकारी सामने आई।पुलिस ने खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों तक फैले थे और क्या इसमें और लोग भी शामिल थे।

पूछताछ के बाद हरदोई पुलिस प्रयागराज पहुंची और विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को एसडीएम सदर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और आईपीसी की धारा 294 समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इंटरनेट से डाउनलोड किए गए कंटेंट के अलावा उसके पास और कौन-कौन से स्रोत थे।

यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उस खतरनाक डिजिटल अंधेरे का सच है जहां मोबाइल और इंटरनेट के जरिए बच्चों की मासूमियत को निशाना बनाया जा रहा है। जिस तकनीक से लोग अपना भविष्य बनाते हैं, उसी तकनीक का इस्तेमाल विकास सिंह ने समाज में गंदगी फैलाने और नाबालिग बच्चों तक अश्लीलता पहुंचाने के लिए किया।

हरदोई पुलिस की कार्रवाई ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश जरूर कर दिया, लेकिन यह घटना हर अभिभावक के लिए बड़ा अलार्म है। क्योंकि अब खतरा सिर्फ सड़कों पर नहीं, बल्कि बच्चों के मोबाइल की स्क्रीन के भीतर भी छिपा बैठा है।
#Hardoi #CyberCrime #Telegram #PornNetwork #UPPolice #BreakingNews #ViralNews #CrimeNews #HardoiPolice #DigitalCrime #TelegramChannel #TrendingNews #Prayagraj #InternetCrime #HindiNews #CyberAlert #ViralStory #SocialMedia #CrimeStory #UPNews #hardoinews #nonfollowers #nonfollower #nonfollowersviewers

हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता रजत पदक देश का बढ़ाया मान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। जनपद के रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 मई 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें दुनिया के 37 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं अपनी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। विशेष बात यह है कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पूर्व सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रवि सिंह को शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक विदा किया था। अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताया और विश्व मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की थी। रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, टीम कोच अतुल पंगोत्रा, एवं मैनेजर डॉ सुनील दत्त, अजय दलाल सहयोगियों तथा हिण्डालको रेणुकूट प्रबंधन को दिया। उन्होंने विशेष रूप से क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ सतीश ठुल, उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह, क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तथा संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। रवि सिंह ने कहा, “देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर मेरा समर्थन किया। मैं आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ भारत का नाम रोशन करने का प्रयास करता रहूंगा।” रवि सिंह की इस उपलब्धि पर रेणुकूट एवं पूरे सोनभद्र जिले में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

दुद्धी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली कटौती से व्यापारी व उपभोक्ता आक्रोशित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्रा)। स्थानीय कस्बा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बार-बार और अनियमित रूप से बिजली कटने से व्यापारियों व आम जनता में भारी रोष है। व्यापारी दलों का आरोप है कि विद्युत आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है ।निर्धारित नियमों के अनुसार बिजली मिलनी चाहिए पर अचानक चालू व बंद होने की घटनाएँ बनी हुई हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ व आम जनजीवन प्रभावित हो रहे हैं।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा क्षेत्र में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद क्षेत्र में रोज़ाना लंबी कटौती हो रही है। जायसवाल ने बताया कि हालिया अत्यधिक गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटने से लोग बेहाल हैं और दुकानों-कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग मनमाने नियम और मैन्युअल प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है और उनकी शिकायतोँ को अनसुना कर दिया जाता है। व्यापारियों में इस अनियमितता को लेकर बढ़ती नाराज़गी है और वे जल्द ही सख्त कदम उठाने की चेतावनी दे रहे हैं।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य और कोषाध्यक्ष गणेश लाल जौहरी ने भी बिजली आपूर्ति की स्थिति पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी सांकेतिक हड़ताल समेत अन्य ठोस कदम उठा सकते हैं। दोनों पदाधिकारियों ने संबंधित बिजली विभाग व उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे बिजली आपूर्ति में सुधार करें और उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निदान करें।बिजली विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिली है। स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने कहा है कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति पर जल्द निर्णय लेंगे।

महुली में रास्ता विवाद व सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, प्रस्तावित पुलिस चौकी का निरीक्षण,क्षेत्रवासियों में खुशी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब गंभीर नजर आ रहा है। कुछ दिन पूर्व रास्ते को लेकर हुए विवाद में ओंकारनाथ गुप्ता के साथ मारपीट की घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा था, जिसमें मुकदमा भी दर्ज किया गया था। घटना के बाद ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उक्त रास्ते को लेकर आए दिन विवाद, लड़ाई-झगड़े और तनाव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जनहित को देखते हुए रास्ते के स्थायी निर्माण की मांग की थी।
ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता एवं थाना प्रभारी विंढमगंज शिवकुमार सिंह ने ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की और समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी क्रम में महुली क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण की मांग को लेकर भी प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा शासन को पत्र भेजकर महुली में पुलिस चौकी स्थापित कराने की मांग की गई थी, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके तथा छोटी-बड़ी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।
शनिवार सायंकाल दुद्धी सीओ राजेश कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता तथा थाना प्रभारी विंढमगंज शिवकुमार सिंह ने प्रस्तावित पुलिस चौकी स्थल का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की उपयुक्तता का आकलन किया और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान हो जाता है और पुलिस चौकी का निर्माण हो जाता है, तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी तथा लोगों को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल सकेगा।

कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में रविवार सुबह 45 वर्षीय बृजबिहारी पुत्र प्रकाश कनहर नदी में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए। कनहर नदी में नहाते समय उनका सिर किसी पत्थर से जा टकराया, जिससे वह पानी में गिर गए। आसपास नहा रहे ग्रामीणों की तत्परता के कारण उन्हें पानी से बाहर निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार दी गई ।
परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ समय स्थिति सामान्य लग रही थी, परंतु बाद में उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया,पर उन्हें मदद देर से मिली। करीब एक बजे 108 एम्बुलेंस की टीम ईएमटी पंकज और चालक गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बृजबिहारी को उठाकर सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया।
सीएचसी दुद्धी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि मरीज के सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान हैं। साथ ही तेज धूप व गर्मी के कारण हीट वेव से संबंधित लक्षण भी नजर आ रहे हैं। उनका इलाज जारी है और स्थिति के अनुसार आगे की चिकित्सीय इलाज की जाएगी।
परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के कुछ घंटे बाद बृजबिहारी की तबियत सामान्य थी, लेकिन लगभग सुबह 10 बजे अचानक तेज बुखार और कमजोरी हुई। परिजन बार-बार एम्बुलेंस के लिए संपर्क करते रहे; मदद करीब एक बजे पहुँची। चिकित्सक फिलहाल परीक्षण कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार आगे का उपचार किया जाएगा।

दुद्धी नगर पंचायत में बियार टोला में दो सी.सी. सड़क का भूमि पूजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। आज रविवार को नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 स्थित बियार टोला गली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि जनता के विश्वास, आशीर्वाद एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। नगर पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में विकास की नई पहचान स्थापित करना है। उन्होंने कहा, “जनसेवा ही हमारा धर्म, विकास ही हमारी प्राथमिकता।” साथ ही उन्होंने लोगों से मिलकर विकास कार्यों में सहयोग जारी रखने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि इसी वार्ड नं. 4 के भीतर मोहम्मद हुसैन आवास रोड का भी निर्माण कार्य आज ही शुभारम्भ किया गया। दोनों निर्माण कार्यों के लिए लगभग 5-5 लाख का बजट पास हुआ है।
इस दौरान में नामित सभासद सुमित सोनी, सभासद राकेश आजाद और नामित सभासद पूजा चंद्रवंशी समेत स्थानीय प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने सड़क निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि सी.सी. रोड बनने से आवागमन सुगम होगा तथा गली-नालियों की समस्या और बारिश के पानी से उत्पन्न असुविधा में कमी आएगी। नगर पंचायत ने बताया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य की प्रारम्भिक तैयारियाँ पूरी कर सामयिक रूप से कार्य शुरू कराया जाएगा।

तालाब में नहाते समय 7 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र व अमवार चौकी अंतर्गत बघाडू गांव के बोलताकरम टोला स्थित तालाब में रविवार की सुबह नहाने गए सात वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मृतक नितेश लगभग 7 वर्षीय अपने घर के मसीप स्थित तालाब में नहाने गया था और नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। घटना के कुछ समय बाद बालक को ढूंढने निकले बालक के चाचा ने तालाब में उसे डूबा देखा और परिजनों को सूचित किया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमवार चौकी इंचार्ज जयशंकर राय ने बताया कि बच्चे के पिता रोजी-रोटी के लिए बाहर गए हुए हैं। घटना के समय घर पर चाचा मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।