महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में सप्तशक्ति संगम समारोह का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सप्तशक्ति संगम समारोह का शुभारंभ सुषमा सिंह गोंड ने दीपप्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुषमा सिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर, ने कहा कि यह आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं। महिलाएँ केवल घर के कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश के हर उच्च शिखर पर पहुँच रही हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका जायसवाल एवं अंकिता चंद्रा, बीआरडी कॉलेज की प्रवक्ता, ने बताया कि महिलाओं ने न केवल आज के समय में, बल्कि इतिहास में भी देश की पहली महिला राष्ट्रपति से लेकर संसद के उच्च सदन तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह खिलाड़ी, गीतकार, अभिनेत्रियां, किसान और देश के हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही हैं। भगवद गीता में भी महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में उल्लेखित किया गया है। महिलाएँ अपने सम्पूर्ण दायित्व निष्ठा से निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान नाट्य कला का मंचन किया गया, जिसमें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ सहित अन्य सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया गया। विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं जैसे राखी जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, डॉ. मुस्कान गुप्ता और विभा चौरसिया ने परिवार प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वर्षा रानी ने किया।
इस अवसर पर लता जायसवाल, कुसुम देवी, अनपूर्णा देवी, रेखा देवी, अरुणिमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता सहित विद्यालय प्रबंधन परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

झारोखुर्द गांव के पूर्व प्रधान ने कीटनाशक पदार्थ किया सेवन , हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द में रविवार की दोपहर पूर्व प्रधान हृदय नारायण गौड (50) पुत्र रामचंद्र गौड ने पारिवारिक विवाद से दुखी होकर विषैला पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देखकर ग्राम प्रधान पति संतोष पनिका की मदद से दोपहर 3 बजे निजी वाहन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

दुद्धी पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों को किया सम्मानित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुद्धी पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकार अधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया, जिन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।
इस पहल का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की भावना जागृत करना है। पुलिस ने उल्लंघन करने वाले चालकों का फूल देकर स्वागत किया ताकि नियमों का पालन करने के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके।
राजेश कुमार राय ने बताया कि ट्रैफिक सुरक्षा हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नियमों का पालन करने से हम न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकते हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

दुद्धी में दो दिवसीय विराट आदिवासी सम्मेलन का शानदार समापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आदिवासी सम्मेलन का रविवार को भव्य समापन हुआ। दूसरे दिन प्रकृतिप्रधान बड़ादेव का सुमिरन और बावनगढ़-सतावन परगना के देवी-देवताओं का आह्वान किया गया।
धर्माचार्य सुखई सिंह, पोया रामनाथ श्याम, रामदेव टेकाम व अनिल सिंह के द्वारा गोंड गाथा का प्रवचन दिया गया। इस बाद धर्माचार्यों का सम्मान किया गया । उसके बाद दो दिवसीय आदिवासी महासम्मेलन अध्यक्ष द्वारा समापन घोषित किया गया।
सम्मेलन में संयोजक फौजदार सिंह, अध्यक्ष विजय सिंह ऊर्रई, बुद्धि नारायण खरवार, रामफल, सावित्री देवी, प्रमिला कुमारी, प्रियंका, प्रदीप सिंह परस्ते, गुलाब, कुलदीप सिंह, रामनाथ श्याम सहित कई गणमान्य आदिवासी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थिति रहे।
सम्मेलन में नन्हकू मांझी की विरासत को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया और दुद्धी को आदिवासी जिला बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही मूल निवासी आदिवासियों को उनकी जल, जंतु, भूमि पर अपना पुश्तैनी कब्जा नहीं छोड़ने की प्रेरणा दी गई। आगामी पंचायत चुनावों में आदिवासियों को उनकी संख्याओं के अनुसार आरक्षण देने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।

मुख्य अतिथि राज किशोर सिंह खरवार, अध्यक्ष आदिवासी महासभा झारखंड ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होकर शिक्षा पर जोर देने के साथ नशा मुक्ति का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड, राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोड महासभा ने जल, जमीन और अधिकार गंवाने से बचने की सलाह दी।
डॉ. लवकुश प्रजापति ने आदिवासी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए आदिवासियों पर लिखी अपनी पुस्तक का उल्लेख किया। अशर्फी सिंह परस्ते गोड धर्म परिषद के अध्यक्ष ने आदिवासी संस्कृतियों को बचाए रखने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में धर्माचार्य रामनाथ श्याम, अनिल सिंह, सुखई सिंह के साथ-साथ आदिवासी नेत्री मीरा सिंह, गोंड प्रभावती देवी, मनबस देवी, बाबूराम खरवार सहित बड़ी संख्या में आदिवासी व क्षेत्रवासीय उपस्थित रहे। इसके पूर्व आदिवासी छात्र-छात्राओं में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक आदिवासी नृत्य कर लोगों का दिल जीत लिया।

अमानवीय :कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मासूम बालिकाओं से दुर्व्यवहार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – राजस्थान

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मासूम बालिकाओं के साथ लंबे समय से एक महिला प्रधानाचार्य की रिश्तेदार गैर-सरकारी बाहरी वार्डन द्वारा देर रात्रि में आना-जाना और मारपीट किए जाने का मामला अत्यंत गंभीर, अमानवीय और शर्मनाक है।
बालिका शिक्षा जैसे पवित्र संस्थान में इस प्रकार की क्रूरता और उसमें विभागीय अधिकारियों एवं जाँच एजेंसी के जांच के घेरे में आई प्रधानाचार्य तथा जो उसके पारिवारिक सदस्य बालिका छात्रावास की वार्डन की संदेहास्पद संलिप्तता, न केवल मानवता पर कलंक है बल्कि राजस्थान की बेटियों के सम्मान के साथ घोर अन्याय भी है।
इस प्रकरण की शिकायत पूर्व में भी कई बार प्रशासन को की गई, परंतु उचित कार्रवाई न होना सरकार की संवेदनहीन कार्यशैली और व्यवस्था की विफलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
बीती रात से लगभग 30 घंटे से अधिक समय से बालिकाएँ, उनके परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। बालिकाएँ भयभीत और मानसिक रूप से गंभीर सदमे में हैं।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय तथ्य यह है कि प्रशासन पीड़ित बालिकाओं की सुनवाई करने के बजाय, उल्टा उन्हें और उनके परिजनों को मुकदमे दर्ज कर फँसाने की धमकियाँ दे रहा है।
यह संवेदनहीनता नहीं, बल्कि कर्तव्य की घोर अवहेलना और पीड़ितों को दबाने का प्रयास है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होने पर कई गंभीर तथ्य सामने आ सकते हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, आपसे आग्रह है कि इस गंभीर प्रकरण को अविलंब संज्ञान में लेते हुए बालिकाओं द्वारा लगाए गए आरोपों एवं उनकी मांगों पर त्वरित सहमति प्रदान करें, उच्चाधिकारियों की टीम भेजकर बालिकाओं के दर्द और भय को प्रत्यक्ष सुनवाई दें और इस पूरे मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

20 सालों से पटना का 10 सर्कुलर रोड वाला ये सरकारी cm आवास खाली करना होगा – हाई कोर्ट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

20 सालों से पटना का 10 सर्कुलर रोड वाला ये सरकारी cm आवास लालू यादव के खानदान की बपौती रहा है.
.
यहीं से जंगलराज चलाया गया और यहीं से राबड़ी देवी की सरकार चलायी गयी.
अब जब न पार्टी का कोई सीएम रहा न पार्टी की हैसियत बची तब सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस आया.
इस बात को लेकर लालू कुनबा और तमाम विपक्षीयों के पिछवाड़े में आग लगी पड़ी है.
दिलचस्प बात ये है कि 2017 में जब नितिश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी तब 5 देश रत्न बंगला जो बतौर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को एलाट हुआ था उसका आवंटन रद्द हो गया.
बंगले में महाभ्रष्टाचार का करोड़ों रूपये लगाकर तेजस्वी ने उसे राजमहल बना दिया था इसलिए उसे छोड़ने में उसे दर्द हो रहा था. और इस बात को लेकर तेजस्वी हाईकोर्ट चले गये.
केस की सुनवाई के दौरान भवन निर्माण विभाग ने कुछ दस्तावेज पेश किया जिसमें एक और बात का खुलासा हुआ कि बिहार में एक बिल लाया जा रहा था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को बंगला, सुरक्षा, नौकरचाकर, स्टाफ मेंटेनेंस आदि आजीवन अलाट रहने का प्रावधान था. राजद के भ्रष्टाचारी तिकड़म का यह भी एक उदाहरण था जो उजागर हो गया.
चीफ जस्टिस एपी शाही की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस पर सुनवाई करते हुए न केवल डिप्टी सीएम वाला बंगला खाली करने का आदेश जारी किया बल्कि स्वतः संज्ञान लेते हुए पूर्व सीएम और मंत्रियों को आजीवन सरकारी सुविधा आवास आदि पर भी प्रतिबंध लगा कर 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का आदेश दे दिया.
.
हलांकि बिहार सरकार ने तेजस्वी को 39 होर्डिंग रोड का बंगला आवंटित किया है जो इस आवास से तीन गुना बड़ा है और आधुनिक सुख सुविधाओं वाला भी है.
लेकिन लगता है पूरे बिहार राज्य को अपने बाप की बपौती समझने वाले लालू कुनबे को आवास शिफ्ट करने में बेईज्ज़ती महसूस हो रही है. सामंतवादी लालू यादव को आखिर कोई सरकार उसके कब्जे वाले आवास से कैसे निकाल सकती है.
कुख्यात लालू कुनबा आज भी भ्रष्टाचार का पर्याय है.
रस्सी जली पर बल नहीं गया.

कुख्यात पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से टकराने वाला बहादुर IPS बच्चू सिंह मीणा का आज वर्दी में आखिरी दीन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रोहतास में रह चुके हैं SP ! पूर्णिया पोस्टिंग के दौरान इकलौते बेटे की हत्या हुई थी !
________________________________________
पूर्व बाहुबली सांसद और राजद के मरहूम नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में उनके पसीने छुड़ाने वाले तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी, बच्चू सिंह मीणा का वर्दी में आज आख़िरी दिन है।

“सासाराम की गलियाँ” और बच्चू सिंह मीणा

वर्ष 2003 से वर्ष 2005 तक सासाराम, विक्रमगंज और डेहरी अनुमंडल इस होनहार IPS के आभामंडल से गुलज़ार हुए। दरअसल, इसी समय वह इस ज़िले के SP थे।

वर्तमान में बच्चू सिंह मीणा

सन् 1996 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बच्चू सिंह मीणा फिलहाल स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कड़े फैसलों के लिए जाने जाने वाले मीणा ने बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों को संभाला।

‘ऑपरेशन प्रतापपुर’ और प्रसिद्धि

आईपीएस बच्चू सिंह मीणा को सबसे ज़्यादा प्रसिद्धि 16 मार्च 2001 को सीवान में चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रतापपुर’ से मिली। उस समय वह सीवान के एसपी थे और उन्होंने खुद इस पूरे ऑपरेशन को लीड किया था, जिसका उद्देश्य शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करना था।

घंटों चली इस भयंकर मुठभेड़ में शहाबुद्दीन के 11 समर्थक मारे गए थे, जबकि पुलिस के हवलदार बासुकी नाथ पांडे शहीद हुए थे। इस कड़े पुलिस एक्शन के दौरान ही बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तारी से बचने के लिए बुर्का पहनकर घटनास्थल से दुम दबाकर भागना पड़ा था।

‘ऑपरेशन प्रतापपुर’ के दौरान जब पुलिस टीम शहाबुद्दीन के गाँव प्रतापपुर पहुँची, तो उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार शुरू हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मिलकर पीछे हटने की बजाय मोर्चा संभाला। यह भी बताया जाता है कि वरिष्ठ अधिकारी पीछे हटने का आदेश न दे सकें, इसके लिए उस समय ऑपरेशन टीम द्वारा तमाम वायरलेस सेट बंद कर दिए गए थे। यह कदम उस वक्त के एसपी बच्चू सिंह मीणा के कड़े इरादों को दर्शाता है।

राजस्थान के निवासी बच्चू सिंह मीणा ने बिहार में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने विभिन्न जिलों में एसपी के रूप में सेवा देने के अलावा, पूर्णिया रेंज और मगध क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक का पद भी संभाला। वह विशेष शाखा के आईजी भी रहे।

लगभग चार महीने पहले ही उन्हें इसी विभाग में प्रोमोशन दिया गया था, जिसके बाद वे एडीजी के रूप में नियुक्त हुए। आज, उनकी सेवाओं के अंतिम दिन, उन्हें एक कड़क और बेदाग छवि वाले अधिकारी के रूप में याद किया जा रहा है।

बच्चू सिंह मीणा के इकलौते बेटे की हत्या

किसी पिता के लिए सबसे बड़ा दर्द होता है जवान बेटे की अर्थी उठाना, और वह भी तब जब बेटा इकलौता हो। बिहार कैडर के वरीय IPS अधिकारी बच्चू सिंह मीणा और उनका परिवार बीते तीन वर्षों से भी अधिक समय से इस दर्द को यह सोचकर सहन कर रहे थे कि बेटे के हत्यारों को अदालत कठोर सज़ा देगी।

परंतु सिक्किम की अदालत ने वर्ष 2016 में जैसे ही रक्षित के पाँचों हत्यारों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया, उससे वरीय IPS अधिकारी और उनकी पत्नी का दर्द एक बार फिर छलक आया।

सिक्किम के मणिपाल विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में दूसरे वर्ष का होनहार छात्र रक्षित मीणा (22) की गंगटोक स्थित एक पब में 18 मई 2013 की रात स्थानीय छात्रों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

रक्षित इस पब में अपने एक दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था। जिस वक्त यह घटना घटी, रक्षित के पिता और 1996 बैच के IPS अधिकारी बी एस मीणा पूर्णिया में DIG थे।

मलदेवा गांव में आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

तेज एक्सप्रेस न्यूज –

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई, जब पांच से सात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में पांच वर्षीय कृतिका यादव गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके चेहरे और शरीर पर गहरे घाव के निशान देख ग्रामीण स्तब्ध रह गए।जानकारी के अनुसार, करहिया गांव निवासी कृतिका अपनी नानी के साथ ननिहाल मलदेवा आई हुई थी। शाम के वक्त जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी रेशम विभाग के समीप अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने कृतिका पर हमला बोल दिया। कुत्तों की संख्या इतनी अधिक थी कि नानी द्वारा बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद वे बच्चे को नहीं बचा पाईं।नानी की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पराक্রম दिखाते हुए बच्ची को कुत्तों के चंगुल से बाहर निकाला। घायल कृतिका को तुरंत पास के सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहां डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत अभी भी नाजुक है।यह घटना स्थानीय लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल पैदा कर गई है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रशासन पर कड़ी नाकेबंदी करने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों द्वारा कई बार स्थानीय बच्चों और बुजुर्गों को हमला किया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए नियमित किटक प्रबंधन और पकड़-छोड़ अभियान चलाए जाएं ताकि ऐसे भयावह हादसों को रोका जा सके। इसके साथ ही वे मांग कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा हेतु मलदेवा व आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा और जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।यह दर्दनाक घटना सोनभद्र में आवारा कुत्तों की समस्या पर फिर से सवाल उठाती है और आवश्यक कदमों की मांग करती है, ताकि जनता का जनस्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

4 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बिहार मार्ग से आ रहे तस्कर को दबोचा

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख़्त अभियान के तहत मांची थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सुअरसोत गांव के पास बिहार मार्ग से आ रहे एक गांजा तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम 22 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी स्थानीय बाजार में क़ीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के मार्गदर्शन में की गई। अभियान के तहत थाना प्रभारी मांची नागेश सिंह एवं चौकी प्रभारी सुअरसोत उपनिरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ सुअरसोत गांव में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान पुलिस टीम को बिहार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल संदिग्ध हालात में दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया और वाहन को तिराहे से मोड़कर फरार होने का प्रयास करने लगा। टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए चारों ओर से घेराबंदी की और कुछ ही दूरी पर भाग रहे युवक को दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान चांद मुहम्मद उर्फ सोनू, पुत्र सेराजुद्दीन उर्फ कल्लू, निवासी खुटहनियाँ गांव, थाना करमा, जिला सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी में उसके बैग से 4 किलो 22 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे वह बिहार की ओर से लेकर आ रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस अवैध व्यापार से लंबे समय से जुड़ा हो सकता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल संदीप सरोज (सभी थाना मांची) की अहम भूमिका रही।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

एसपी अभिषेक वर्मा का विंढमगंज थाना पर औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी – थाना स्थानांतरण की जरूरत पर जोर

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा ने शनिवार को विंढमगंज थाना का अचानक निरीक्षण कर इसकी व्यवस्थाओं और क्षेत्र की समस्याओं का गंभीरता से मूल्यांकन किया। लगभग बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचने वाले एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर की भौतिक स्थिति का जायजा लिया, जहां सीमित जगह और अपर्याप्त सुविधा देखकर वे स्पष्ट रूप से चिंतित नजर आए।उन्होंने कहा कि वर्तमान थाना भवन में वाहन पार्किंग, आवागमन एवं दैनिक पुलिस कार्यों के संचालन में कई तरह की बाधाएँ उत्पन्न होती हैं, जिससे न केवल पुलिस कर्मियों का बल्कि आम जनता का भी कार्य में परेशानी होती है। इसके मद्देनजर उन्होंने थाना को किसी उपयुक्त और विस्तृत स्थान पर स्थानांतरित करने की अनिवार्यता पर जोर दिया ताकि पुलिस कार्यों में सहजता हो और जनता को भी बेहतर सुविधा मिल सके।निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना में मौजूद सभी रजिस्टर, केस डायरी, मालखाना तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बहुमुखी जांच की। उन्होंने सभी दस्तावेजों को पूरी तरह से अद्यतन, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी जांच या कानूनी प्रक्रिया में समय की बर्बादी न हो। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में तत्परता, पारदर्शिता और बेहतर व्यवहार दिखाने की सलाह भी प्रदान की गई।थाना निरीक्षण के बाद एसपी ने विंढमगंज बाजार क्षेत्र का भी पैदल भ्रमण किया जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की स्थिति और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। दुकानदारों, वाहन चालकों और नागरिकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान हेतु दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बढ़ाने और नियमित गश्त जारी रखने के आदेश दिए, जिससे अपराध तथा अन्य अव्यवस्थाओं पर दृढ़ नियंत्रण हो सके।स्थानीय लोग एसपी अभिषेक वर्मा के इस औचक निरीक्षण का स्वागत कर रहे हैं और इसे पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं। विंढमगंज थाना क्षेत्र वर्षों से सीमित संसाधनों और अपर्याप्त थाना भवन के साथ कार्य कर रहा है, इसलिए थाना भवन के स्थानांतरण व सुविधाओं के विस्तार को यहाँ की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया जा रहा है।निरीक्षण पूरा करने के बाद एसपी अभिषेक वर्मा मुख्यालय के लिए रवाना हो गए, लेकिन उनके इस कदम से विंढमगंज में पुलिस व्यवस्था सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पीओसीएसओ एक्ट के वांछित अपराधी को दुद्धी पुलिस ने दबोचा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में थाना दुद्धी पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर पीओसीएसओ एक्ट के गंभीर मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना दुद्धी पर दर्ज मुकदमा संख्या 240/2025 धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस व 3/4 एवं 5एल/6 पीओसीएसओ एक्ट के आरोपी अमर सिंह को ग्राम रन्नू से पकड़ा गया।
अभियुक्त अमर सिंह पुत्र देवरूप निवासी ग्राम रन्नू थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को शीघ्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी दल में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ,हेड कांस्टेबल भागीचंद और अमरजीत कुमार शामिल रहे ।

महाविद्यालय दुद्धी में छात्रवृत्ति कार्य के लिए विशेष व्यवस्था

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति कार्य के लिए कल दिनांक 30 नवंबर को कॉलेज खुला रहेगा। प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने सूचित किया है कि जिन छात्रों ने छात्रवृत्ति फार्म भर लिया है, वे समस्त आवश्यक संलग्नक लेकर कॉलेज में जमा कराएं और बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं।
विशेष रूप से यह जानकारी दी गई है कि प्रमोटेड बेक वाले छात्र छात्रवृत्ति फार्म न भरें। कॉलेज में यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
छात्रों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचकर छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें समय पर लाभ मिल सके।

दुद्धी में एसआईआर अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, उपजिलाधिकारी निखिल सिंह ने दी कार्रवाई की चेतावनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी उपजिलाधिकारी निखिल सिंह ने एसआईआर (सेवा में सुधार) से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति छुट्टी पर गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही रोकने और जनसेवा को सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।उपजिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सेवा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर ड्यूटी निभाएं और नियमों का पालन करें।
इस आदेश से एसआईआर विभाग के कर्मचारी हलचल में आ गए हैं। प्रशासन ने सुपरविजन मजबूत करने और जनता को बेहतर सुविधा देने का भरोसा दिलाया है। आगे आने वाले दिनों में अनुपालन पर नजर रखी जाएगी।

दुद्धी में दो दिवसीय आदिवासी महासम्मेलन में शिक्षा पर विशेष जोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र । टाउन क्लब मैदान पर शनिवार से दो दिवसीय आदिवासी महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के उत्थान और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
महासम्मेलन के मुख्य अतिथि खरवार कमलेश सिंह, शक्ति सिंह खरवार, अवध सिंह खरवार आदि वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज में आज भी शिक्षा की कमी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजकर अच्छी शिक्षा दिलाएं ताकि वे सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उनका कहना था कि बिना शिक्षा समाज अधूरा है और शिक्षा के जरिए ही आदिवासियों को सरकारी नौकरियों में बेहतर भागीदारी मिल सकती है।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर इस महासम्मेलन के आयोजन से आदिवासी समाज में संचार और एकता बनी है। उन्होंने बताया कि पूरा तहसील क्षेत्र आदिवासियों से भरा हुआ है, लेकिन वे आज भी कई मायनों में पिछड़े हैं, खासकर सरकारी नौकरियों में। इसलिए समाज के हित में शिक्षा पर अधिक ध्यान देना आवश्यक है। शिक्षा से ही समाज के लोग जागरूक होकर रोजगार एवं व्यवसाय में सफल हो सकते हैं, जिससे समाज का स्वावलंबन संभव हो पाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत धर्म गुरुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, इसके बाद आदिवासी बच्चों ने मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
इस मौके पर अशर्फी सिंह परस्ते, सुखई सिंह, बाबूराम सिंह खरवार, शिवकुमार आयाम, कृपा शंकर, राम अवतार मरकाम, गीता परवी, प्रियंका, सुषमा, सविंदर शेरो, बाबूलाल, अमर सिंह, प्रमिला, गोपाल खरवार, अवधेश श्याम जी, सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह, अमर सिंह, जिला अध्यक्ष राम रतन, शशिकांत और कई अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फौजदार सिंह परस्ते ने की, जबकि संचालन बुद्धि राम सिंह खरवार ने किया।

आमने सामने की टक्कर से दो ब्यक्ति घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार प्रखंड के पाचाडुमर मुख्य पथ के राजघाटी में शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार खरौंधी निवासी विवेक कुमार पिता शिवकुमार यादव ग्राम चौरिया थाना केतार की ओर आ रहे थे. तभी करकट्टा मझिआंव निवासी पंकज कुमार पिता लल्लू राम बाईक से विपरीत दिशा की ओर जा रहे थे।तभी अचानक राजघाटी के समीप दोनों बाईकों में जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतना जोरदार था कि दुर्घटना में दोनों युवक को।गंभीर चोट लगी है। स्थानीय व राहगीर लोगों ने दुर्घटना की सूचना थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी को दिया सोचना मिलते ही केतार पुलिस ने गंभीर स्थिति को देखते हुए भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया।अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रिंस कुमार ने दोनों युवको को इलाज कर उनकी गम्भीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर प्रिंस ने दोनों युवक को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया।

पिपरी बिजली कार्यालय पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने विभिन्न मागों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र विद्युत वितरण खण्ड पिपरी डिवीजन के संविदा कर्मियों ने आज अधिशासी अभियंता कार्यालय का संविदा कर्मियों की अनियमितता को लेकर घेराव किया ।
सोनभद्र के पिपरी रेणुकूट स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वितरण क्षेत्र पिपरी के अधिशासी अभियंता कार्यालय का संविदा कर्मियों ने घेराव किया। संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन पहले भी सौंपा था, जिसमें वार्ता के लिए उनसे अनुरोध किया गया था, लेकिन अधिशासी अभियंता महोदय के द्वारा टालमटोल किया जाता रहा और कोई भी जवाब नहीं दिया गया। विद्युत संविदा कर्मियों ने अधिशाषी अभियंता के उदासीन रवैया के बाद भी दूसरी बार 24 11 को इस आशय के साथ एक और ज्ञापन अधिशासी अभियंता महोदय के कार्यालय को भेजा गया,ताकि विद्युत संविदा संगठन के लोगों के साथ वार्ता करके संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके । लेकिन अधिशासी अभियंता के उदासीन रवैया को लेकर संविदा कर्मियों में नाराजगी बढ़ती रही,लेकिन दिए गए ज्ञापन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई,,, इससे संविदा कर्मियों के मन में आक्रोश बढ़ता गया,जबकि सभी संविदा कर्मियों ने 29 11 को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करने के फैसले की जानकारी अधिशासी अभियंता कार्यालय पिपरी को पहले से दी गई थी । परन्तु अधिशाषी अधियंता द्वारा किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया जिसे लेकर आज कार्यालय का घेराव शुरू कर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए नितेश मौर्य ने सभा को संबोधित किया,इससे पहले जिला अध्यक्ष ज्योति रावत द्वारा संविदा कर्मियों को बताया गया कि उनके होने वाले शोषण को लेकर,अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव होता रहेगा,और यह तब तक होता रहेगा जब तक हमारी मांगों का उचित समाधान ना निकल जाए ।अधिशासी अभियंता के इस उदासीन रवैया से संविदा कर्मियों के मन में बहुत आक्रोश उत्पन्न है,जिससे कभी भी डिवीजन के संविदा कर्मियों के द्वारा भूख हड़ताल,कार्य बहिष्कार जैसे कदमों को उठाना पड़ सकता है, इसलिए हमारी समस्याओं का तत्काल उचित समाधान करें , जिससे संविदा कर्मियों की समस्याओं को समाप्त कर समाधान निकाला जा सके ।

वहीं विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अनुरोध किया है कि,संविदा कर्मचारियों की मांग पर विचार कर संगठन के पदाधिकारी को साथ लेकर द्विपक्षी वार्ता कर समाधान निकालने की कृपा करें,नहीं तो इसी स्थिति में सभी कर्मचारी मजबूर होकर अपने अपने कार्यालय पर धरना देने व भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे जिस कारण औद्योगिक शांति व अन्य कठिनाइयों के लिए वितरण खण्ड का प्रबंधन स्वत संपूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे ।

चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल समेत दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा – एक-एक लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल समेत दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
– एक-एक लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी
– जेल में बिताई अवधि सजा में होगी समाहित
– अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा
– साढ़े 19 वर्ष पूर्व हुए चालक शारदा प्रसाद चौबे की हत्या का मामला

सोनभद्र। साढ़े 19 वर्ष पूर्व हुए चालक शारदा प्रसाद चौबे हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल व राजेश सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनके ऊपर एक-,एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा।

दोनों दोषियों को जिला कारागार गुरमा भेज दिया गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 22 फरवरी 2006 को यतींद्र सिंह यादव पुत्र श्याम राज सिंह यादव निवासी मैनपुर, थाना करगंडा, जिला गाजीपुर ने खानपुर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पत्नी सीमा यादव के नाम से मार्शल गाड़ी संख्या यूपी 64एफ/4993 है। यह गाड़ी व्यक्तिगत कार्य हेतु बहनोई के पास थी। जिसका चालक शारदा प्रसाद चौबे पुत्र मदन मोहन चौबे निवासी लेबर कालोनी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र हैं। आवश्यक कार्य से 18 फरवरी 2006 को चालक गाड़ी लेकर रॉबर्ट्सगंज गया था। उसी दिन सायं 5 बजे सवेरा होटल के पास से राजेश सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी मगरहथा, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र चालक से अपनी बहन की विदाई कराने वाराणसी जाने की बात कहकर चालक को लेकर चला गया। जब गाड़ी 19 फरवरी को वापस नहीं आई तो बहनोई ने रॉबर्ट्सगंज थाने में इसकी सूचना दे दी थी।21 फरवरी को पता चला कि गाड़ी को राजेश सिंह, बबलू यादव व एक अन्य व्यक्ति लेकर गए थे। 22 फरवरी को समाचार पत्र में खबर छपी थी एक व्यक्ति के शव मिलने के सम्बंध में तो थाने पर जाकर चालक के भाई विंध्यवासिनी चौबे ने अपने भाई शारदा प्रसाद चौबे की शिनाख्त की।

इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। विवेचना के दौरान धीरेंद्र पटेल का नाम प्रकाश में आया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल व राजेश सिंह को दोषसिद्ध पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनके ऊपर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा। दोनों दोषियों को जिला कारागार गुरमा भेज दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी व शेष नारायन दीक्षित उर्फ बबलू दीक्षित एडवोकेट ने बहस की।

बेटे की हत्या के दोषी लल्लू केवट को उम्रकैद – 20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

बेटे की हत्या के दोषी लल्लू केवट को उम्रकैद
– 20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
– जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
– करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व नाबालिग बेटे राकेश की कुल्हाड़ी से काटकर हुई नृशंस हत्या का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से काटकर नाबालिग बेटे राकेश की नृशंस हत्या करने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी लल्लू केवट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 20 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनिता पत्नी लल्लू केवट निवासी नौटोलिया कोटा, थाना चोपन , जिला सोनभद्र ने 8 अप्रैल 2020 को थानाध्यक्ष चोपन को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका पति शराब पीने का आदी है। घर में जो भी अनाज रखती है उसे बेचकर शराब पी जाता है। वह और उसका 15 वर्षीय बेटा राकेश इसका विरोध करते हैं, जिसकी वजह से पति रंजिश रखता था। 8 अप्रैल 2020 को सुबह 6 बजे बेटा राकेश व बेटी निशा महुआ बीनकर घर आए और सो गए। वह भी बाहर निकली थी तभी सुबह 8 बजे उसकी बेटी निशा चिल्लाते हुए आयी और बताई कि राकेश की कुल्हाड़ी से पिताजी ने गर्दन काट दिया है। जब वह घर आई तब तक आसपास के कई लोग आ गए। इतने में उसका पति जंगल की ओर भाग गया।आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी लल्लू केवट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

नो बैग डे का बच्चों ने उठाया लुत्फ नेमना कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने सीखा कौशल विकास का हुनर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
नेमना कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने सीखा कौशल विकास का हुनर

बीजपुर(सोनभद्र): बेसिक स्कूलों में आनंदम कार्यक्रम के तहत शनिवार को नो बैग डे का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को म्योरपुर ब्लॉक के नेमना कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने गांव का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां एकत्रित किया गया। अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बच्चों द्वारा सबसे पहले ग्राम पंचायत में बने कचड़ा प्रबंधन केंद्र का अवलोकन किया गया। बच्चों को कचड़ा निस्तारण और साफ सफाई के महत्व से अवगत कराते हुए पंचायत कर्मी नंदलाल ने गीला और सुखा कचड़ा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी के घरों से प्रतिदिन कागज, प्लास्टिक, शीशे, चमड़ा, लोहे, लकड़ी आदि के भी कचड़े निकलते हैं जिसका समुचित निस्तारण कर के ही हम स्वच्छता को अपना कर स्वस्थ रह सकते हैं।

शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने बताया कि बच्चों का दल इसके बाद भवन निर्माण में लगे राजगीर मिस्त्री, लोहार और कुम्हार के पास पहुंच कर उनके कार्य करने के औजारों और कार्यशैली को देखा गया। कक्षाओं में सैद्धांतिक रूप से पढ़ने वाली चीजों को व्यवहारिक रूप से सामने देख कर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। नो बैग डे आखिरी घंटों में बच्चों से गहन मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण एस आई आर और सड़क सुरक्षा पर चित्र निर्माण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम,शिक्षक ज्वाला प्रसाद, सुदेश्वरी देवी उपस्थित रहे।

प्रेरणादायक पहल : अपनी नेक कमाई से 125 (80+45) विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर और 45 विद्यार्थियों को वितरित किए जूते

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

झज्जर : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब अधिकतर लोग अपने लिए जीते हैं वही कुछ लोग दूसरों की खुशियों का जरिया बन जाते हैंI कहते हैं कि अपने कार्य से दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही असली समाज सेवा, सच्ची खुशी व सर्वोतम परोपकार होता है को ध्यान में रखते हुए झज्जर जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में जिला झज्जर के लड़ायन गांव के पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 125 (80+45) विद्यार्थियों को निःशुल्क बांटे स्वेटर और 45 विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।

उपरोक्त वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में लड़ायन के पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने अपनी नेक कमाई से 45 जोड़ी जूते और 45 स्वेटर उपहार स्वरूप भेंट की गई जो अनुकरणनीय है I

वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में डॉ. जगविंद्र जाखड़ (सेवानिवृत) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, हरियाणा सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए ।

माननीय अरविंद कुमार दहिया, प्रिंसिपल, पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की

22वी बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि 1.समाजसेवी व शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 2.शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बखुबी से निभा रहे मास्टर हरबीर मल्हान गिरिधरपुर, जिला झज्जर 3.भाकली गांव के समाजसेवी सुधीर कुमार, प्रो. कोमल इलेक्ट्रिक स्टोर, भाकली 4.शिक्षा व समाजसेवा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले सकारात्मक सोच के मास्टर सतीश यादव भाकली 5.समाजसेवी रणसिंह, यदुवंशी तेल टैंकर, भाकली गाँव 6.मास्टर इंद्रजीत सिंह, भूरावास गांव, जिला झज्जर 7.समाजसेवा और शिक्षा को समर्पित मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास जिला झज्जर 8.कोसली रेलवे स्टेशन से नाहड रोड पर ‘सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर’ प्रो. सोनू कुमार धारौली निवासी 9.पर्यावरण को समर्पित समाजसेवी मंजीत सिंह, प्रो.श्रीहंस बैग व स्टेशनरी हाउस, कोसली 10.रक्तदानी मास्टर रोहित यादव, प्रो.लेवी डिस्पोसल हाउस, कोसली 11. मास्टर कुलवेन्द्र सिंह यादव, गांव मुमताजपुर, जिला रेवाड़ी 12.समाजसेवी व रक्तदानी नितेश भौरिया प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली 13.मास्टर प्रमिंदर सिंह, तुम्बाहेड़ी गांव, जिला झज्जर के साथ साथ दो गुप्त दानियों ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कमाया नेक धन से वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम के आयोजन मे सहयोग देकर पुण्य कमाया ।

अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के लिए इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्य के मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली की सराहना की।

सोनभद्र पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 गोवंश बरामद, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र. पशु तस्करी पर कड़ी नजर रखने और इसे रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने 27 और 28 नवंबर 2025 को संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में कुल 17 गोवंश बरामद किए गए और पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस टीम ने 27 नवंबर की सुबह 11:10 बजे मुख्य अभियुक्त शौकत अली (लगभग 40 वर्ष, निवासी हरभोग, थाना अधौरा, जनपद भभुआ, बिहार) को गिरफ्त में लिया। उसके पास से 17 गोवंश बरामद हुए, जिनके साथ अवैध तस्करी की कोशिश पकड़ी गई। इसके बाद थाना रामपुर बरकोनिया में मु0अ0सं0 93/2025 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।28 नवंबर की सुबह पुलिस ने इस मुकदमे से संबंधित चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनमें इलियास (42 वर्ष, निवासी खुरमाबाद, थाना चेनारी, जिला रोहतास, बिहार), वीरू उर्फ गनेश (40 वर्ष, ग्राम सिलथम, रामपुर बरकोनिया थाने का क्षेत्र), धुरेंद्र उर्फ धीरेन्द्र (38 वर्ष, ग्राम सिलथम), और रामजियावन (40 वर्ष, ग्राम पटना, रामपुर बरकोनिया) शामिल हैं। सभी अभियुक्त अवैध रूप से गोवंश की तस्करी में शामिल थे।गिरफ्तार अभियुक्तों को तत्काल विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन ने पशु तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यह अभियान थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सियाराम सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामनारायण चौहान, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव और कांस्टेबल दीपक मिश्रा की संयुक्त टीम ने मिलकर संचालित किया। टीम की मुस्तैदी और सतर्कता से इस अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता मिली।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश तस्करी रोकना जिले की प्राथमिकताओं में शामिल है, और ऐसे हर एक मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की अवैध गतिविधियों से दूर रहने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील भी की है।इस कार्रवाई से सोनभद्र जिले में पशु तस्करी गिरोहों को बड़ा झटका लगा है और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है। प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखा जाएगा ताकि जानवरों की अवैध तस्करी पूरी तरह समाप्त हो सके।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पइका टोला पथरहा गाँव के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब स्थानीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अरहर के बगल स्थित तालाब के पास मिला। मृतक की पहचान अजीत उर्फ रुपम पाठक (38) पुत्र कृपाशंकर पाठक के रूप में हुई, जिसने पुणे में रहकर कार्य किया करता था।जानकारी के अनुसार, अजीत बुधवार सुबह लगभग 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटे। उनका परिवार जमकर तलाश में जुट गया, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं मिली। चार-पांच दिन पहले अजीत घर लौटे थे और फिर बुधवार की सुबह से लापता थे। शुक्रवार दोपहर गांव के पास तालाब के किनारे अरहर के बीच उनका शव देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए और वहीं सनसनी फैल गई।इस सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस अधिकारी, सीओ व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच में भाग लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।परिजनों ने बताया कि अजीत पुणे में नौकरी करता था और घर आया हुआ था। मृतक की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक और हड़कंप मचा दिया है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन लाश का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि अजीत का कोई दुश्मन तो नहीं था और घटना रहस्यमयी लग रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी इस घटना ने दहशत फैला दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर सबसे पहले हत्या के किसी पहलू को तलाश रही है। साथ ही इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से कहा कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।यह दुखद घटना क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गई है, और पुलिस-प्रशासन भी पूरी गंभीरता से मामले की तहकीकात में जुटा हुआ है।

कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।ज़िले में डेढ़ हाथ ऊपर तक हिला देने वाले एक हृदयविदारक हत्याकांड में करीब साढ़े पांच वर्ष बाद आखिर न्याय की दस्तक सुनाई दी है। अपने ही नाबालिग बेटे राकेश (15) की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर नृशंस हत्या करने के मामले में लल्लू केवट को अदालत ने उम्रकैद की कड़ी सजा सुनाई है। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषसिद्ध माना और 20 हजार रुपये अर्थदंड भी ठोका।
अर्थदंड न देने की स्थिति में लल्लू को चार माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं जेल में आज तक कट चुकी अवधि को सजा में समाहित कर दिया गया है।पीड़ित पत्नी की तहरीर से खुला था हत्या का पूरा राज
अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 8 अप्रैल 2020 की सुबह की है। पीड़िता अनिता, पत्नी लल्लू केवट निवासी नौटोलिया कोटा, थाना चोपन ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया था कि उसका पति शराब पीने का आदी है।घर में रखा अनाज तक बेचकर शराब पी जाने की वजह से घर में आए दिन विवाद होता था। अनिता और उसका बेटा राकेश अक्सर इसका विरोध करते थे, जिससे लल्लू के मन में गहरी रंजिश पलने लगी थी।
सुबह 8 बजे चीख़ से मचा कोहरामनिशा की आवाज़ ने कंपा दिया था पूरा टोला
घटना वाले दिन सुबह 6 बजे राकेश और उसकी बहन निशा महुआ बीनकर घर लौटे और सो गए। अनिता बाहर किसी काम से निकली ही थी कि सुबह 8 बजे बेटी निशा चीख़ती हुई दौड़ती आई मां! पिताजी ने राकेश की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी
अनिता दौड़कर घर पहुंची तो रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य सामने था। इसी बीच आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। शोरगुल सुनते ही आरोपी लल्लू जंगल की ओर फरार हो गया था।गंभीर हत्या का मुकदमा जांच हुई पूरी, चार्जशीट दाखिल

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और विवेचना शुरू की। केस के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों, गवाहों के बयान, तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

हर तर्क फेल—सबूतों ने कोर्ट में खुद बोला, आजीवन कारावास की मुहर

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने गवाहों के दृढ़ बयान, सबूतों और पत्रावली का अवलोकन करते हुए लल्लू केवट को दोषी करार दिया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने मजबूत पैरवी की।

अदालत का सख्त संदेश: परिवार पर हाथ उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

नाबालिग बेटे की निर्मम हत्या पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने अपने फैसले से स्पष्ट कर दिया कि परिवार के भीतर की ऐसी नृशंस वारदातें किसी भी परिस्थिति में क्षम्य नहीं हैं।

सोनभद्र कारागार में मासिक जेल लोक अदालत: 3 बंदियों के मुकदमों का सीधा निर्णय, आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों को मिलेगा नि:शुल्क अधिवक्ता

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। शुक्रवार 28 नवंबर 2025 को जनपद कारागार सोनभद्र में मासिक जेल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल का निरीक्षण करते हुए बंदियों से उनकी परेशानी, स्थिति और उनके मुकदमों के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों से भी अवगत कराया गया।अपर जनपद न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेन्द्र यादव ने जेल में बंद कैदियों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में शैलेन्द्र यादव ने कैदियों को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, जिससे वे अपने कानूनी अधिकारों और सहायता से सजग हो सकें।इस मौके पर मासिक जेल लोक अदालत में आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र ने कुल चार मामले चिन्हित किए। इनमें से तीन अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने मुकदमों को अंतिम रूप से निस्तारित कराया। यह पहल जेल में न्याय की शीघ्रता और प्रक्रिया की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।जिला कारागार के निरुद्ध सिद्ध दोष बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके अपील मामलों व मुकदमों की स्थिति समझी गई। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र यादव ने जेलर को निर्देश दिए कि जिन कैदियों के पास अपने मुकदमों के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने का आर्थिक साधन नहीं है, उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र संबंधित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे जाएं।कार्यक्रम में जेलर अरविंद कुमार सिंह, उप कारागार पाल गौरव कुमार, अखिलेश कुमार पांडेय एवं जयप्रकाश, असिस्टेंट लीगल एट डिफेंस काउंसिल सोनभद्र उपस्थित रहे।शैलेन्द्र यादव ने बताया कि इस मासिक जेल लोक अदालत आयोजन का कार्यान्वयन जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह के निर्देशन में किया गया, जिससे न्याय व्यवस्था को बंदी तक पहुंचाना और न्याय की प्रक्रिया को सरल बनाना सुनिश्चित किया जा रहा है।यह पहल सोनभद्र जिले में न्याय सेवा के पारदर्शी एवं सुलभ वितरण का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों की कानूनी सहायता सुनिश्चित करता है। इस प्रकार के आयोजन से न्यायालय और जेल प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है और बंदियों का सामाजिक पुनर्वास भी संभव होता है।

सोनभद्र (खलियारी) : जल जीवन मिशन के तहत दो दिन से नहीं हो रही पानी सप्लाई, ग्रामीणों का प्रदर्शन

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जिले के खलियारी क्षेत्र के ग्रामीणों को पिछले दो दिनों से जल जीवन मिशन के तहत मिलने वाले पानी का कड़वा इंतजार है। इस कारण ग्रामीण आक्रोशित होकर उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी लेकर आए और जल सप्लाई तुरंत शुरू करने की मांग की।क्षेत्र के खलियारी, पनिकप खुर्द, पंडरी, रायपुर, सहपुरवा, पचफेडीया समेत कई गांवों में दो दिनों से जल सप्लाई बंद है। ग्रामीणों के मुताबिक इस समस्या के चलते पीने के पानी समेत दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी की कटौती हो गई है, जिससे उनकी ज़िंदगी पर गहरा असर पड़ा है।ग्रामीण फूलमती देवी और शकुंतला देवी ने बताया कि “दो दिन से कोई पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। गांव का हेडपंप भी खराब पड़ा है, जिसकी मरम्मत नहीं हो रही है। मजबूरन हमें खलियारी पोखरा से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।”ओमप्रकाश पासवान और सुरेश कुमार गोड़ ने कहा कि अधिकारी रोजाना सुबह और शाम पानी सप्लाई करने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत में एक भी बार पूरा पानी नहीं मिल पाता है। “दो दिन से तो पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी दिक्कत हो रही है।”शुक्रवार की सुबह ग्राम के सामुदायिक शौचालय के पास राजमती देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, संदीप कुमार, रामजग गोड़, राजाराम मौर्य, संजय कुमार मौर्य, रामाकांत, महेंद्र कुमार, और झरु पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कर तत्काल पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की।जल जीवन मिशन के बोर्ड पर इस गांव मेंसे सुबह और शाम प्रत्येक दो- दो घंटे पानी सप्लाई करने का प्रावधान है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल कागजों तक सीमित है। वास्तविकता में पानी एक भी बार सही समय पर सप्लाई नहीं किया गया है।इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि “पानी सप्लाई तो पूरी तरह से किया जा रहा है। यदि पानी सप्लाई में समस्या आ रही है तो हम संबंधित कर्मचारियों से बात कर इसे सुधारेंगे और जल्द ही पानी सप्लाई चालू कराएंगे।”ग्रामीणों का कहना है कि पानी के अभाव में उनका जीवन अस्त-व्यस्त है और जल्द से जल्द स्थाई समाधान किया जाए, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर सकें।

जंगल से भटक कर घनी बस्ती में पहुंचा नीलगाय घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कस्बे से सटे मल्देवा गांव में शुक्रवार सुबह एक नर नीलगाय जंगल से भटक कर शिव मंदिर के पास आ गया। भागते समय वह कई घरों की बाउंड्री पार करने लगा, लेकिन शिव मंदिर के सामने पत्ता गोदाम के समीप गिरने से उसका दाहिना पैर टूट गया। दर्द से कराहते हुए नीलगाय सड़क पर गिरा रहा, जिससे ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर वन और पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय को लोगों की मदद से उठाकर वन रेंज कार्यालय ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग ने इस घटना को वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से गंभीर माना है और घायल नीलगाय के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस में देरी पर सांसद छोटलाल खरवार का कड़ा विरोध

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय पोस्टमार्टम हाउस में शव का समय पर पोस्टमार्टम न होने पर सांसद छोटलाल खरवार ने चिकित्सकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सांसद मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले और उनका हौसला बढ़ाया।
परिजन बताने लगे कि अपराह्न तीन बजे तक पोस्टमार्टम के लिए कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा था। इस पर सांसद छोटलाल खरवार भड़क उठे और कार्यालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बात कर स्थिति की गंभीरता से शिकायत की। देर से आने वाले डॉ. सतेंद्र प्रसाद को सांसद ने फटकार लगाई और कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।
सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिपरी, रेनुकूट, अनपरा और शक्तिनगर से आने वाले शवों का पोस्टमार्टम डीबुलगंज व चोपन के अस्पतालों में कराया जाए ताकि ऐसी गलतियां न दोहराई जाएं। इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, गौस मुहम्मद खान, अभिनव जायसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

बीआरडी दुद्धी में अंतर संकाय क्रिकेट मैच की शानदार शुरुआत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में अंतर संकाय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता डॉ. रामसेवक सिंह यादव की अध्यक्षता में भव्य रूप से प्रारम्भ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला न्यायाधीश राजन चौधरी और पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा माननीय मनोज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सचिव राजेश भारती ने किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में कला संकाय की टीम ने बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के खिलाफ खेला। बल्लेबाजी करते हुए बीए प्रथम सेमेस्टर की टीम ने 150 रन बनाए, जिसमें लक्की ने 39, उत्तम ने 20 और आकर्ष ने 16 रन बनाए। कला संकाय की टीम विरोधी टीम को केवल 79 रन पर ऑलआउट कर विजेता बनी।
दूसरे मैच में विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें वाणिज्य संकाय विजेता घोषित हुई।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज समय बदल गया है, पहले कहा जाता था कि खेल कूद करने से खराब हो जाओगे और पढ़ाई से ही सफलता मिलती है, मगर अब पढ़ाई के साथ खेल में भी शिक्षा का महत्व समान है, और दोनों से बड़ी सफलता मिलती है।
मेहबूब खान और इकबाल कुरैशी ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि ओमकार शुक्ला ने स्कोरर के रूप में योगदान दिया। चयनकर्ता में अजय कुमार, मिथिलेश कुमार गौतम, विवेकानंद, अनिता चंद्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पहले मैच में मैन ऑफ द मैच उज्जवल सिंह (बीए प्रथम सेमेस्टर) और दूसरे मैच में शुभ गुप्ता (बीकॉम प्रथम सेमेस्टर) को मैन ऑफ द मैच सम्मान दिया गया।

पतंजलि योग परिवार द्वारा नियमित योग साधकों का माल्यार्पण कर किया गया सम्मान- रमेश राम पाठक- प्रमुख संरक्षक पतंजलि योग समिति

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

पतंजलि योग परिवार, रावटसगंज इकाई सोनभद्र के प्रमुख संरक्षक आदरणीय रमेश राम पाठक जी के निर्देशन व भारत स्वाभिमान नगर संरक्षक आदरणीय शेषमणी तिवारी जी के उपस्थिति में सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र के नियमित योग साधकों का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत सम्मान,
आदरणीय श्री रमेश राम पाठक जी का कहना है कि प्रत्येक नियमित योग कक्षाओं में समय-समय पर योग साधकों का सम्मान करना, संगठन को मजबूती प्रदान करता है, यह कार्यक्रम बीच-बीच में निरंतर चलते रहना चाहिए,जिसकी शुरुआत आज नियमित योग कक्षा सोनभद्र बार सभागार से शुरू की गई है, जल्द ही नगर में सभी कक्षाओं के प्रमुख योग गुरुओं के साथ साथ उपस्थित सभी एक साथको का सम्मान कार्यक्रम चलता रहेगा,
आज के इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता/योग साधक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह , नागेंद्र नाथ चौबे,राजू प्रसाद सोनी, पुरुषोत्तम प्रजापति उपस्थित रहे।

बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, लेकिन मोदी जी की कर्मभूमि बनारस का जिलाध्यक्ष नहीं हुआ घोषित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मोदी जी की कर्मभूमि बनारस का जिलाध्यक्ष अभी तक घोषित नहीं हुआ। ऐसा लग रहा है जैसे बनारस में बीजेपी को कोई ऐसा काबिल चेहरा मिल ही नहीं रहा, जिसे जिलाध्यक्ष बनाया जा सके जबकि महानगर अध्यक्ष की घोषणा हुए भी महीनों बीत चुके हैं।

महानगर में भी नए चेहरे की जगह पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि को ही फिर से कमान दे दी गई। सोचने वाली बात है कि केंद्र में तीसरी और यूपी में दूसरी पारी खेल रही बीजेपी अगर बनारस में जिलाध्यक्ष के लिए एक भी सक्षम कार्यकर्ता नहीं खोज पा रही, तो यह स्थिति संगठन को भीतर से खोखला बताने जैसी है।

कभी एक व्यक्ति–एक पद का नारा देने वाली बीजेपी ने हंसराज विश्वकर्मा को एमएलसी बनाने के बावजूद जिलाध्यक्ष पद भी उन्हीं के हाथ में रहने दिया। जबकि संगठन में यह परंपरा कभी नहीं रही कि कोई एक व्यक्ति वर्षों तक लगातार एक ही पद पर जमे रहे।

अगर लगातार एमएलसी बनाए जाने के बाद भी जिलाध्यक्ष वही बने हैं, तो क्या यह मान लिया जाए कि बनारस बीजेपी में अब हंसराज विश्वकर्मा का कोई विकल्प ही नहीं बचा। संगठन अब उनके रहमोकरम पर चल रहा है ,यहां बीजेपी सांगठनिक तौर पर लाचार है।
एक व्यक्ति दो पद वह भी लंबे समय से ऐसा फैसला कहीं न कहीं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी भी लगता है। ओबीसी कोटे से लगातार जिलाध्यक्ष बने हंसराज की जगह इस बार सामान्य वर्ग से किसी अन्य चेहरे को मौका देना चाहिए वरना अंदरूनी असंतोष और असंतुलन बढ़ना स्वाभाविक है।

हालांकि इतना तो तय है की बीजेपी को बनारस में हंसराज विश्वकर्मा से काबिल कोई दूसरा कार्यकर्ता नहीं मिल रहा, तो इसका यह मतलब भी है कि उनका कद संगठन के भीतर काफी ऊंचा हो चुका है। वह बनारस में संगठन के दूसरे मोदी बन चुके हैं।

रही बाकी कार्यकर्ताओं की बात तो अब उन्हें डंडा-झंडा ढोने रैलियों में भीड़ जुटाने के साथ हंसराज की बराबरी की काबिलियत खुद में विकसित करें। क्योंकि बनारस में बीजेपी हंसराज विश्वकर्मा के आगे विकल्पहीन है।

बिजली कर्मियों का ज़ोरदार विरोध, निजीकरण के खिलाफ 365 दिन तक अडिग संघर्ष

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/लखनऊ: बिजली कर्मियों का देशव्यापी सशक्त आंदोलन निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ अब तेज गति पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में करीब एक साल से जारी यह संघर्ष गुरुवार को नए उत्साह के साथ 365वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण को रोकने की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन का दायरा बढ़ा दिया है। वाराणसी, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली और कानपुर जैसे बड़े शहरों में भी इस आंदोलन का व्यापक प्रभाव दिखा।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हजारों बिजली कर्मी सरकारी कार्यालयों और प्रमुख परियोजनाओं के सामने प्रदर्शन करते हुए एकजुट हुए। वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय पर संयोजक शैलेंद्र दुबे नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन हुआ। आगरा के दक्षिणांचल मुख्यालय पर अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने सरकार पर तीखी आलोचना की। राजधानी लखनऊ में मध्यांचल विद्युत निगम के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी निजीकरण विरोधी नारे लगाकर सरकार को संदेश देते नजर आए।संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निजीकरण का फैसला वापस लिए बिना और आंदोलन के दौरान हुई उत्पीड़क कार्रवाई वापस न लेने तक, यह संघर्ष जारी रहेगा।सरकार पर ‘फर्जी घाटे’ का बड़ा आरोप
संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि निजीकरण का रास्ता साफ करने के लिए निगमों के घाटे को गलत तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। समिति ने मांग की है कि सरकार अपने विभागीय बकाया राशि और सब्सिडी का भुगतान करे, जिससे किसी भी निगम को घाटा नहीं होगा। विद्युत नियामक आयोग की रिपोर्ट ने भी इस दावे का समर्थन किया है, जिसमें कहा गया है कि 1 अप्रैल 2025 तक निगमों के पास 18,925 करोड़ रुपये का सरप्लस था। इसी आधार पर इस वर्ष बिजली के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गई।कर्मचारियों पर चल रही कार्रवाईयों का विरोध
आंदोलन के एक वर्ष में 25,000 से अधिक संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। इसके अलावा हजारों कर्मचारियों का वेतन ‘फेशियल अटेंडेंस’ के नाम पर रोका गया है। महिला कर्मचारियों समेत कई को सुदूर इलाकों में जबरन ट्रांसफर किया गया। झूठी एफआईआर और चार्जशीट जैसी कड़ी कार्रवाइयों का भी विरोध किया जा रहा है। कर्मचारी इसे आंदोलन को तोड़ने की साजिश मानते हैं।प्रीपेड मीटर के ज़ोरदार विरोध में कर्मचारी संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि सरकार बिजली कर्मियों तथा पेंशनरों के घरों में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने जा रही है, जिससे उनकी रियायती बिजली सुविधा खतरे में पड़ जाएगी। इसे न केवल जनविरोधी कदम, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र के पूरी तरह निजीकरण की तैयारी माना जा रहा है।संघर्ष समिति की सख्त चेतावनी संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है कि चाहे दो साल लगें या दस, जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता और आंदोलन के दौरान हुई उत्पीड़क कार्रवाइयों को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस आंदोलन ने प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों पर दबाव बढ़ा दिया है और वह आने वाले दिनों में और भी व्यापक रूप ले सकता है।

बिल्ली मारकुंडी खनन हादसा: सात मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद राष्ट्रीय जनजाति महासंघ ने CM को लिखा पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र दुद्धी बिल्ली मारकुंडी पत्थर खदान में हुए भयानक दुर्घटना ने पूरे जिले और आसपास के क्षेत्र को झकझोर दिया है। 15 नवंबर 2025 को खदान के धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जिससे स्थानीय परिवारों और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रीय चेरी जनजाति महासंघ ने मुख्यमंत्री को लिखित पत्र भेजकर इस घटना को अत्यंत गंभीर प्रशासनिक विफलता करार देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीराम चेरी ने अपने पत्र में बताया कि सोनभद्र जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां लोग लंबे समय से गरीबी और विकास के अभाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि खनन विभाग की लापरवाही और अवैध खनन गतिविधियों का नतीजा है। हरीराम चेरी का आरोप है कि हादसे के दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लाइव प्रसारित हो रहा था, तब खनन कार्य पूरी तरह से रोक दिया जाना चाहिए था। लेकिन खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध तरीके से खदानों में काम जारी था, जिससे भारी चट्टान धंस गई।नीरव हृदय कर देने वाली इस घटना में सात मजदूर मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे, जिनमें से अधिकांश आदिवासी समुदाय से थे। महासंघ ने बताया कि कई दिन गुजर जाने के बावजूद मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है, जो समुदाय के प्रति उपेक्षा और संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है।राष्ट्रीय चेरी जनजाति महासंघ ने आग्रह किया है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए, ताकि वे इस भारी नुकसान से उबर सकें। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की है कि जिन अधिकारियों, कर्मचारियों और खनन ठेकेदारों की लापरवाही या मिलीभगत के कारण यह हादसा हुआ, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। महासंघ ने चेतावनी दी है कि बिना सख्त कार्रवाई के भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोका नहीं जा सकेगा।महासंघ के अनुसार, यह केवल मुआवजे की मांग नहीं बल्कि आदिवासी समाज की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खनन प्रक्रियाओं का सख्ती से निरीक्षण हो और अवैध खनन पूरी तरह बंद किया जाए।स्थानीय प्रशासन की इस मामले में कार्यवाही अभी तक सीमित रही है, लेकिन इस पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय चेरी जनजाति महासंघ ने जनता का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा है और समाधान की मांग की है। सोनभद्र के लोग और मृतकों के परिजन न्याय और सुरक्षा की इस अपील के साथ आगे आ रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह के दर्दनाक हादसे से प्रभावित न हो।इस बीच, पुलिस और खनन विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें कई स्थलों पर जांच पड़ताल और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को अस्थायी राहत राशि देनी शुरू कर दी है, लेकिन यह राशि महासंघ की मांग से काफी कम बताई जा रही है।यह हादसा सोनभद्र जिले में खनन और मजदूर सुरक्षा को लेकर चल रहे सवालों को और तेज कर गया है, जहां अवैध खनन और खनन माफिया की सक्रियता बरसों से ऐसी घटनाओं को जन्म देती आ रही है। राज्य सरकार और प्रशासन पर अब यह दबाव बढ़ गया है कि वे मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और खनन विभाग की काली करतूतों को समाप्त करें।

बहुत मजबूत है हमारे देश का लोकतंत्र- अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने दिलाई संविधान की शपथ

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र: 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के पावन अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में विभिन्न न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में लचीलापन है, जिसके कारण हमारा लोकतंत्र अति मजबूत एवं स्थिर बना हुआ है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को संविधान के मूल्यों, आदर्शों और दायित्वों का पालन पूरी ईमानदारी से करने का आह्वान किया।यह दिवस भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पहल पर भारत के संविधान के अंगीकरण की याद में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। श्री यादव ने सभी से अपील की कि वे संविधान में वर्णित सभी प्रावधानों को न केवल समझें बल्कि अपने कार्यक्षेत्र में भी उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने का प्रयास करें ताकि न्याय के सशक्त स्तंभ को और मजबूती मिल सके।कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीशों ने अपने-अपने विश्राम कक्षाओं में संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण कर राष्ट्रीय एकता एवं संविधान के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।लीगल एड क्लीनिक में विधिक जागरूकता कार्यक्रमइसी दिन एडीआर भवन के अलावा संत कीनाराम विधि महाविद्यालय में भी विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता संबंधी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेन्द्र यादव ने प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, संपूर्ण स्टाफ और 100 से अधिक विधि स्नातक छात्रों की उपस्थिति में सहभागिता की।कार्यक्रम में मूट कोर्ट के अभ्यास पर बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया एवं छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही न्यायाधीश यादव ने नालसा की DAWN यूनिट एवं जागृति यूनिट सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सभी स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि वे 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल हों ताकि आम जनता को विधिक सहायताएं उपलब्ध कराई जा सकें।कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ पैनल अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस बार संत कीनाराम विधि महाविद्यालय के लीगल एड क्लीनिक को “सर्वश्रेष्ठ लीगल एड क्लीनिक” का पुरस्कार मिला जबकि शाहिना वारसी को “सर्वश्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता” के सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार न्यायाधीश श्री यादव द्वारा प्रदान किए गए।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल छात्रों में विधिक जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि आम जनमानस को भी उनके अधिकारों के बारे में वास्तविक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि संविधान से जुड़े उपबंधों का सजीव रूप से पालन और आम जनता तक पहुँच ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

सोनभद्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करते ओवरलोड पिकअप को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों और अनाज से भरी गाड़ी यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र से शुरू हुई एक घटना ने फिर से यातायात नियमों के उल्लंघन और रूपरेखा की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओवरलोड पिकअप गाड़ी, जिसमें भारी मात्रा में अनाज के साथ-साथ दर्जनों मजदूर भी सवारी कर रहे थे, पुलिस के द्वारा पीछा किए जाने के बाद चोपन पुल के समीप सफलतापूर्वक रोकी गई।जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी तेज रफ़्तार से राबर्ट्सगंज की ओर से आ रही थी, जब उसे यातायात पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, जिससे सड़क पर सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया। इस संदर्भ में तत्परता दिखाते हुए, चोपन पुलिस टीम को सूचना दी गई और वे मौके पर पहुंचकर गाड़ी को चोपन पुल पर पकड़ने में सफल रहे।पकड़ी गई गाड़ी की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इसमें भारी मात्रा में अनाज के साथ-साथ सवार यात्रियों की संख्या निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक थी। यह स्थिति न केवल नियमों की खुलेआम अवहेलना थी, बल्कि गाड़ियों और यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भी अत्यंत खतरनाक थी। ओवरलोडिंग से गाड़ी का नियंत्रण भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है, खासकर तेज रफ़्तार पर।यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने इस संबंध में बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार जिले में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी रियायत के कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ आवश्यक सख्त कदम उठाए जाएंगे।इस घटना से यह साफ हो गया कि क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर अभी भी जागरूकता और नियंत्रण में कमी है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस का यह प्रयास विशेष रूप से स्वागत योग्य है, क्योंकि यह न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि यात्रियों और आम जनता के लिए भी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कदम की सराहना की है और अपील की है कि पुलिस अधिकारी इस प्रकार के उल्लंघन पर लगातार नजर रखें ताकि सड़क हादसों की संख्या को कम किया जा सके।इलाके में लगातार बढ़ती वाहन संख्या और उनका बढ़ा हुआ वजन सड़क सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहा है। ऐसे में समय-समय पर सख्त जांच और नियमों के उचित पालन को अनिवार्य बनाना ही बेहतर समाधान है।यह घटना सोनभद्र में यातायात नियमों के प्रति आवश्यक जागरूकता लाने की दिशा में एक गंभीर सबक है जो प्रशासन को अधिक कार्यकुशलता और जागरूकता के साथ कदम उठाने के लिए प्रेरित करेगी।

कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरे, अलाव जलाने की उठी मांग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ने से लोग ठिठुर रहे हैं, लेकिन अभी तक न तहसील क्षेत्र में और न ही नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बस स्टैंड, तहसील तिराहा जैसे प्रमुख स्थलों पर अलाव न जलाए जाने से राहगीरों और आमजन को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार चल रही पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के कारण ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। सुबह और शाम के समय ठंड की तीव्रता और बढ़ जा रही है। धीरे-धीरे तापमान घटकर करीब नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे गलन शुरू हो गई है।

रात के समय कई लोग अपने घरों के बाहर लकड़ी का अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। रात ढलते ही क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में आ जाता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह ठंड बनी रही तो दिसंबर में गलन और बढ़ जाएगी। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी परिसर, बस स्टैंड, तहसील तिराहा और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तुरंत कराई जाए तथा गरीबों में गर्म कपड़ों का वितरण किया जाए, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

नधिरा गांव में किसान लालसाय का कुएं में मिला शव , परिजनों में कोहराम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। थाना बभनी क्षेत्र के म्योरपुर ब्लॉक के अंतर्गत नधिरा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार की रात से लापता किसान लालसाय (52), पुत्र राजबली का शव आज बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही एक कच्चे कुएं में बरामद हुआ।
मृतक का शव कुएं के पानी में तैरता हुआ ग्रामवासियों ने देखा। शव घर के पास से लगभग 400 मीटर दूर सड़क किनारे कुएं में मिला। घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस मौजूद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने बताया कि लालसाय मंगलवार की रात पड़ोसियों से मिलने निकले थे, लेकिन तब से उनका कोई पता नहीं चला था। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी वे नहीं मिले। आज सुबह पानी भरने आए ग्रामीणों ने कुएं में उनका शव देखा और सूचना दी।
मृतक के छह पुत्र हैं, जिनमें से एक पुत्र का विवाह हो चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

प्रेस क्लब बीजपुर कमेटी को किया गया भंग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर/सोनभद्र।

प्रेस क्लब बीजपुर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक गुरुवार को प्रेस क्लब के संरक्षक रविंद्र कुमार पांडेय व विजय पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मौजूद लोगों ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष की कार्यशैली से असंतोष व्यक्त किया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के आपसी विचार विमर्श के पश्चात प्रेस क्लब कमेटी को भंग करने हेतु एक प्रस्ताव बैठक में लाया गया।जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव को पास किया तथा प्रेस क्लब बीजपुर कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया।

इस दौरान बैठक में पत्रकार रविंद्र कुमार पांडेय,विजय पटेल,संदीप राय,विजय सोनी,विशाल गुप्ता,नीरज गुप्ता,प्रवीण कुमार,श्रीकांत सिंह,प्रिंस कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

प्रखंड क्षेत्र के अंतिम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अंतिम दिन पंचायत सचिवालय में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, मुखिया प्रमोद प्रसाद, जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद,
उप प्रमुख शंभू सिंह खरवार, झामुमो नेता कामेश्वर सिंह प्रखंड व अंचल कर्मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, राजस्व एवं भूमि संबंधी दाखिल खारिज वादों का निष्पादन, भूमि का मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, बुद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सावित्री बाई फूले किशोरी योजना समेत महत्वपूर्ण सेवाएं, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े अन्य सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। एवं अन्य सेवाएं और लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित भी आवेदन प्राप्त कर निष्पादन किए किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति निवास, सर्वजन पेंशन सहित कुल 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 46 आवेदन का ऑन द स्पॉट ऑनलाइन किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा की प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में आए हुए आवेदन को जांच कर निष्पादन किया गया इसी प्रकार आखिरी शिविर में भाग लेने वाले व्यक्तियों का भी निष्पादन किया जायेगा।

धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कस्बा वार्ड नंबर 3 में बुधवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल और संदीप कुमार ने मिलकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन और देश सेवा के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की महत्वता बताते हुए सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में करन, ओम, अजीत, गोलू, श्लोक, हिमांशु, हेमंत, विवेक, अंशु, राहुल, राजा, गोविंद और सत्यम सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

दुद्धी में भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरा, कविताओं से गूंजी कौमी एकता की आवाज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कौमी एकता समिति दुद्धी के तत्वावधान में तहसील प्रांगण में मंगलवार को भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय एकता और समसामयिक सरोकारों पर प्रभावी संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उ प्र सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद रामशकल एवं विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम कवयित्री प्रीति पांडे ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन का आगाज किया, जिसके बाद देर रात तक कविताओं और शेरो–शायरी की रौनक बनी रही।

प्रयागराज से आए हास्य कवि बिहारीलाल अंबर ने अपनी रचना के माध्यम से संदेश दिया कि किसी के दिल में गीता है, कोई कुरान रखता है, लेकिन वतन का बच्चा-बच्चा दिल में हिंदुस्तान रखता है। उनकी इस साम्प्रदायिक सौहार्द पर केन्द्रित पंक्तियों ने श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी।प्रशांत बजरंगी ने “राम नेत्री राम का, वो मंदिर बना दिया” जैसी पंक्तियों के जरिये मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों और आस्था की गरिमा को सधे अंदाज में मंच से रखा, जिस पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर समर्थन जताया। उनकी प्रस्तुतियों में आध्यात्मिक भाव के साथ सकारात्मक सामाजिक संदेश भी झलकता रहा।प्रतापगढ़ की कवयित्री प्रीति पांडे ने “खुशी की लहर है उदासी न समझो, यह कलियों सी ताजा है, बासी न समझो, यह मां हैं, बहनें, बेटियां, पत्नियां हैं, इन्हें अपने चरणों की दासी न समझो” जैसी पंक्तियों के माध्यम से महिला सम्मान और नारी गरिमा का सशक्त पक्ष रखा। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
दुद्धी की धरती को समर्पित ओजपूर्ण पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए पंडित विजय लक्ष्मी शुक्ला ने कभी मानस की चौपाई-सी शुद्ध और सरल, तो कभी सागर-सी गहराई लिए इस क्षेत्र की पहचान को शब्दों में पिरोया। उन्होंने ककरीली और पथरीली राहों से गुजरकर भी समेकित मूल्यों से समतल हुई दुद्धी की धरती को कविता का केंद्र बनाकर श्रोताओं से सीधा जुड़ाव बनाया।बनारस से आए इमरान बनारसी ने “देश पर कुर्बान होना चाहिए, सबका ये अरमान होना चाहिए, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जो भी हो, दिल में हिंदुस्तान होना चाहिए” जैसे संदेश के साथ राष्ट्रीय एकता का राग छेड़ा। उनकी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खड़े होकर उत्साह प्रकट किया। वाराणसी के दमदार बनारसी ने सोशल मीडिया पर व्यूज की अंधी दौड़ पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि थोड़े से व्यूज पाने के चक्कर में कुछ बच्चियों के जिस्म से कपड़े उतर जाने जैसी संवेदनहीनता समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। उनकी रचना ने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी पर भी श्रोताओं को सोचने पर मजबूर किया।

अखिलेश द्विवेदी ने अपनी पंक्तियों में कहा कि इंसान चाहे अपना दर्द बांटे या न बांटे, लेकिन हंसी और खुशी सबके साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने गम भुलाकर मिल-बैठने और रिश्तों में अपनापन बढ़ाने का संदेश दिया, जिसे श्रोताओं ने बेहद पसंद किया।
कार्यक्रम में कौमी एकता समिति दुद्धी के संरक्षक रविंद्र जा ०, अध्यक्ष राम लोचन तिवारी, कोषाध्यक्ष मदन तिवारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ,दिलीप पांडे ,डॉ गौरव सिंह ,जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम,डॉ के चौरसिया ,बालकृष्ण जा० ,रमीज आलम, सत्यनारायण यादव ,देवेश मोहन सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को कौमी एकता, साहित्यिक संवाद और सामाजिक समरसता के अनूठे मंच के रूप में लंबे समय तक याद किया जाएगा।अंत में कौमी एकता समिति के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर गतिविधियां/कार्यक्रम के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – सोनभद्र

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस0आई0आर0 की विभिन्न गतिविधियां/कार्यकम गतिमान है, के तहत 04 नवम्बर,2025 से 04 दिसम्बर,2025 तक सम्बन्धित बी०एल०ओ० को मतदाताओं को घर-घर जाकर के गणना प्रपत्रों के वितरण, एकत्रीकरण एवं उनके डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की जाये पूर्ण-जिला निर्वाचन अधिकारी
—————————————————-
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस0आई0आर0 की विभिन्न गतिविधियां/कार्यकम गतिमान है। 04 नवम्बर,2025 से 04 दिसम्बर,2025 तक बी०एल०ओ० को मतदाताओं को घर-घर जाकर के गणना प्रपत्रों के वितरण, एकत्रीकरण एवं उनके डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण की जानी हैं। बी०एल०ओ० द्वारा मतदाताओं को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के उपरान्त उनके एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के समस्त सम्भ्रान्त नागरिको, बुद्धिजीवियों से अपील की जाती है कि प्राप्त गणना प्रपत्र को भर करके बी०एल०ओ० को उपलब्ध करा दें। गणना प्रपत्र में मतदाता अपने नाम से सम्बन्धित अपेक्षित जानकारी लिखते हुए बी०एल०ओ को उपलब्ध करा दे। उक्त गणना प्रपत्र में किसी भी प्रकार के डाक्यूमेन्ट लगाने की कोई आवश्यकता नही है। यदि कोई मतदाता अपना गणना प्रपत्र भर कर बी०एल०ओ० को नही उपलब्ध कराता है तो उसका नाम 09 दिसम्बर,2025 को प्रकाशित होने वाली ड्रॉफ्ट निर्वाचक नामावलियों में नही रहेगा। मतदाता सूची जितनी अधिक त्रुटि रहित होगी उतने ही निष्पक्ष, भयमुक्त तथा स्वतंत्र निर्वाचन की अपेक्षा की जा सकती है।

ओबरा में संविधान दिवस पर बीएसपी का भव्य आयोजन, बच्चों के नृत्य ने बांधा समां

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ओबरा नगर ओबरा में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के तत्वावधान में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय लोगों, समर्थकों और बच्चों की बड़ी संख्या ने इस अवसर पर भाग लिया। कार्यक्रम में जोश और उत्साह का ऐसा माहौल देखने को मिला कि पूरा नगर मानो संविधान दिवस की भावना में डूब गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद बीएसपी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर देश की एकता, समानता और न्याय की भावना को दोहराया।डीजे की तेज धुनों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। बच्चों की ताल पर झूमते लोगों की भीड़ और गूंजती तालियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया। दर्शकों ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति संविधान के आदर्शों को सांस्कृतिक रूप में जीवंत कर रही थी।वार्ड नंबर 4 के सभासद संजय कनौजिया ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक औपचारिक दिन नहीं, बल्कि यह हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का अवसर देता है। उन्होंने सभी को आह्वान किया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करें।इस मौके पर कई स्थानीय बीएसपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें नगर अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना को देश की आत्मा बताया और कहा कि इसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की सशक्तता के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। ओबरा में आयोजित यह संविधान दिवस समारोह न सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी बना।

डाला चढ़ाई पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, स्कूली बच्चों से भरी बस बाल-बाल बची

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

डाला (सोनभद्र): बुधवार की सुबह वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई के समीप दो ट्रेलरों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी स्कूली बच्चों से भरी बस बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा–तफरी मच गई और लोगों ने राहत की सांस ली।मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग साढ़े सात बजे रॉबर्ट्सगंज निवासी चालक सोनू पुत्र आजम विंध्यनगर से राखड़ लादकर ट्रेलर द्वारा गाजीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह डाला चढ़ाई स्थित हाईवे कटिंग के पास पहुंचा, उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य ट्रेलर, जिसे झारखंड के धोबनी गढ़वा निवासी चालक मुन्ना कुमार पुत्र शिव कुमार चला रहा था, ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर डिवाइडर पार करते हुए अन्य लेन की ओर पलट गया जबकि दूसरा ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के कारण वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तत्काल पहुंचे और घटना की सूचना डाला पुलिस चौकी को दी।सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को हटवा कर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस के समय पर पहुंचने से जाम अधिक समय तक नहीं लगा। ग्रामीणों ने बताया कि डाला चढ़ाई पर आए दिन भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र (राबर्ट्सगंज), 26 नवंबर जिला बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा गुरुवार को डी.बी.ए. सभागार में संविधान दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना और उसके महत्व पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन अत्यंत विशेष है, क्योंकि इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को स्वीकृति दी थी। यह दिन देश की आजादी के बाद हमारे स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के निर्माण का प्रतीक है।महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य हर नागरिक में संवैधानिक मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अवसर डॉ. भीमराव अंबेडकर के अद्वितीय समर्पण और कठोर परिश्रम का प्रतीक है, जिन्होंने दो वर्ष, ग्यारह माह और अठारह दिनों की मेहनत से संविधान का मसौदा तैयार किया। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हमें न केवल अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजग करता है, बल्कि नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है। राष्ट्र का समुचित निर्माण तभी संभव है, जब नागरिक अधिकारों के साथ-कर्तव्यों का भी पालन करें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए इसके आदर्शों को समाज में फैलाने का संकल्प लिया। समारोह में राजेश कुमार मौर्य, कामता प्रसाद यादव, रियाज खान, संदीप जायसवाल, वीरेंद्र कुमार राव, राजेंद्र कुमार यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेश यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, विजय सक्सेना, सुदेश कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, शिव शंकर राव सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

बीआरसी दुद्धी में 100 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 20 जनवरी को मिलेंगे ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर व अन्य उपकरण

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। शिक्षा विभाग के विशेष अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) दुद्धी परिसर में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एएलआईएमसीओ (ALIMCO) कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने करीब 100 परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया।शिविर में ऑडियोलॉजिस्ट विपिन कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम के सदस्य आनंद सिंह, रोहिणी कारंडे, शशि और मनीष कुमार ने विभिन्न दिव्यांगताओं से ग्रस्त बच्चों की जांच की। प्रत्येक बच्चे का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरणों की सूची तैयार की गई ताकि आगामी वितरण में उन्हें सही सहायता सामग्री प्रदान की जा सके।खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने बताया कि शासन के निर्देशों तथा डीसी प्रणति प्रभा सारंगी के मार्गदर्शन में यह परीक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षण के उपरांत योग्य बच्चों को आगामी 20 जनवरी को आवश्यक सहायक उपकरण जैसे ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, एमआर किट आदि निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि यह योजना दिव्यांग बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों के कई बच्चे सामान्य जीवन जीने में कठिनाई का सामना करते हैं, ऐसे में शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा सहयोग उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाएगा।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संदीप, प्रवीण, दीपक, राजेश झा, लल्लूराम और पीयूष सहित अन्य शिक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। बीआरसी परिसर में हुई इस पहल को क्षेत्र में सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक समावेशन को भी बल मिलेगा।

साढ़े छह साल पुराना मामला, सांसद छोटेलाल ने कराया था एफआईआर दर्ज

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने बुधवार को करीब साढ़े छह वर्ष पुराने मामले में जिला पंचायत सदस्य जुगैल प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा उर्फ मंटू मिश्रा और सुनील कुमार दुबे उर्फ मुन्ना दुबे को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप प्रमाणित करने में असफल रहा।अभियोजन पक्ष के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज के तत्कालीन सांसद छोटेलाल ने 25 जनवरी 2019 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 24 जनवरी 2019 को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में हुई बैठक के बाद बाहर निकलने पर उन्हें जातिसूचक शब्दों से गाली दी गई थी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे संसद जाने लायक नहीं रहेंगे।पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें, सात गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद यह पाया कि अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध नहीं कर सका। इसके आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामवृक्ष तिवारी ने पैरवी की।

संविधान दिवस पर सोन *चेतना सामाजिक संगठन की पदयात्रा, मूल अधिकारों के संरक्षण की उठाई मांग

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ओबरा संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को सोन चेतना सामाजिक संगठन द्वारा नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा को लेकर एक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। संगठन के सदस्यों ने समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण और प्रशासनिक उत्तरदायित्व जैसे संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण की मांग की।संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में यह पदयात्रा पुराने थाने परिसर में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दूध और जलाभिषेक व माल्यार्पण के बाद प्रारंभ हुई। जुलूस हनुमान मंदिर चौराहा, शिक्षा निकेतन, आर्य समाज सड़क, सेक्टर-8 मार्ग से होते हुए ओबरा तहसील पहुँचा। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान जिंदाबाद हम अपना अधिकार मांगते नहीं, मानते हैं” और बाबा साहब अमर रहें” जैसे नारे लगाकर जन-जागरूकता का संदेश दिया।तहसील परिसर पहुंचने पर उप-जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिल्ली–मारकुड़ी खनन क्षेत्र में हाल ही में हुई दुर्घटना को सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम बताते हुए खनन व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच, डिजिटल निगरानी और पारदर्शी प्रबंधन की मांग रखी गई। साथ ही नगर में बढ़ते प्रदूषण, तापीय परियोजनाओं से निकल रहे धुएं, तथा ओबरा अस्पताल में आईसीयू व ट्रॉमा यूनिट की अनुपलब्धता को नागरिकों के मूल अधिकारों का उल्लंघन बताया गया।ज्ञापन में ओबरा इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी, संसाधनों के अभाव, खनन एवं औद्योगिक क्षेत्रों से फैल रहे प्रदूषण पर कड़ी निगरानी, AQI मॉनिटरिंग सिस्टम, स्वच्छता एवं नागरिक संवाद समिति के गठन और DMF निधि के पारदर्शी उपयोग की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े संवैधानिक अधिकार तभी प्रभावी रूप से लागू होंगे जब प्रशासनिक स्तर पर इन पर ठोस कदम उठाए जाएं।सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या पटेल ने कहा कि संविधान दिवस जनहित की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इन बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेकर ओबरा के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।पदयात्रा में सूर्या पटेल, मनीष कुमार, आयुष जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, गौरव राव, प्रिंस गुप्ता, हर्ष अग्रहरि, अमन जायसवाल, अभिषेक राव, सुशील कुमार, हिफाजत अली, महेश कुमार, नितेश गुप्ता, आदित्य साहनी, विकास कुमार, बबलू कुमार, अमनोल, शिव परसाद, ऋषभ राव, अमजद खान, धीरज मार्का, मनीष दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं नागरिक शामिल रहे।

महिलाओं को सुरक्षा, हक़ और तकनीकी जागरूकता से किया सशक्त

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। महिला सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना बीजपुर की मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गांवों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, किशोरियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को होने वाले अपराधों की रोकथाम, समय पर सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें क़ानूनी और डिजिटल अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। टीम ने उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला थाने के संपर्क नंबर, तथा साइबर फ्रॉड की शिकायत हेतु 1930 जैसे जरूरी नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।इसके साथ ही पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ नामक नए साइबर फ्रॉड के तरीकों से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। टीम ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस या जांच संस्था वीडियो कॉल पर कार्रवाई या भुगतान की मांग नहीं करती। ऐसे मामलों में तुरंत 1930 पर शिकायत कर धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।पुलिस टीम ने महिलाओं को शासन की उन योजनाओं की जानकारी भी दी, जिनका उद्देश्य उन्हें आर्थिक, सामाजिक व कानूनी रूप से मजबूत बनाना है। इसमें महिला सुरक्षा ऐप, महिला हेल्प डेस्क, सीएम कन्या सुमंगला योजना, महिला शक्ति केंद्र, रोज़गार प्रशिक्षण योजनाएं, और स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लाभों को विस्तार से बताया गया।अधिकारीयों ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा संबंधी बुनियादी तकनीकों से भी परिचित कराया और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर शिकायत का तत्परता व संवेदनशीलता से निस्तारण किया जाएगा।अभियान में उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।थाना बीजपुर की मिशन शक्ति टीम ने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे ताकि महिला सुरक्षा व सम्मान को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बरवे गांव में जहरीले जन्तु के काटने से बालक की मौत

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बरवे गांव में रविवार शाम जहरीले जन्तु के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार, बरवे गांव निवासी छोटेलाल (12) पुत्र धनपत रविवार शाम घर के पास स्थित दुकान से लौट रहा था, तभी किसी जहरीले जन्तु ने उसे काट लिया। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। पिता धनपत ने बताया कि दिनभर छोटेलाल बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन शाम को जन्तु के काटने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना से मां किसम तिया सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ड्रिंक एंड ड्राइव से लेकर सीट बेल्ट अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस ने घेरा शहर

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। यातायात माह के अवसर पर जिले भर में पुलिस ने सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को दिनभर विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीमों ने सघन निरीक्षण करते हुए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। इस दौरान जहां नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पूरे जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 811 चालान जारी किए और 4 वाहनों को सीज किया। इनमें ड्रिंक एंड ड्राइव के 2, बिना नंबर प्लेट के 191, तथा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, हूटर, प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर जैसी विभिन्न नियम उल्लंघनों से संबंधित 618 चालान शामिल थे। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति अनुशासन की भावना विकसित करना है। साथ ही महिला सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है। मिशन शक्ति अभियान के दिशा-निर्देशों के तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक बिंदुओं पर सतर्क किया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने सोनभद्र के प्रमुख बाजारों, हाईवे और चौराहों पर नुक्कड़ सभाएँ, पंपलेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यात्रियों और छात्रों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, तेज रफ्तार से बचने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात की शपथ भी दिलाई गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान पूरे महीने जारी रहेगा और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन्हें पहली बार पकड़ा गया, उन्हें चालान के साथ चेतावनी दी गई कि दोबारा गलती करने पर भारी जुर्माना और वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों के जीवन को सुरक्षित बनाएं।