सोलर सिस्टम एवं खड़ी वाहनों की बैटरी चोरी के आरोप में चार युवक को जेल भेजती पुलिस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार बजार क्षेत्र एवं आस पास के इलाकों में चोरी का आतंक मचाये चार यूवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताते चलें की चोरो का आतंक इतना बढ़ गया था की केतार बजार या आसपास के स्थानों पर सोलर सिस्टम एवं बाउंड्री हो या सड़क किनारे खड़ी वाहनों का आये दिन प्रतिदिन बैटरी चोरों द्वारा चुरा लिया जाता था इस तरह चोरी की घटना से वाहन मालिकों में काफी उदासीनता का विषय बना हुआ रहता था। वाहन मालिकों के द्वारा इसका लिखित आवेदन केतार थाना में दिया गया आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने टीम गठित कर छापमारी अभियान चलाया। जिसमे चोरी की समान मरामद करते हुए अनुप कुमार पिता मोहन राम, जितन राम पिता स्व मलू राम, विकास कुमार पिता दिनेश राम व सुनील राम पिता भूंडोल राम को गिरफ्तार किया। पूछ जाँच के क्रम में सभी युवक सोलर प्लेट तथा बैटरी चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया तत्पश्चात थाना प्राभरी अरुण कुमार रवानी ने डीएसपी के उपलब्धता में अग्रिम करवाई हेतू न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापामारी दल में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार शाह, एएस‌आइ वेंकटेश शर्मा, एएस‌आइ सुदामा पांडे सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

उत्सव वाटिका दुद्धी में व्यापारियों की बैठक, एकता और विकास पर जोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय उत्सव वाटिका लॉज दुद्धी में बुधवार दोपहर में व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने की।
बैठक में व्यापारियों को मजबूत बनाने, बुधवार की बंदी पर कड़ी सख्ती, बाईपास रोड को शहर के बगल के गांवों से निकलवाने, दुद्धी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रशासन की निष्क्रियता जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करने, दुद्धी के व्यापारियों की संख्या का आकलन, तहसील के सामने और मां काली मंदिर मोड़ पर शौचालय निर्माण, छुट्टा पशुओं को रजखड़ गौशाला भेजने, शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए बीएड लॉं/विश्वविद्यालय की मान्यता भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय को प्रदान करने तथा दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण जंती गाड़ी का ठहराव सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। आय-व्यय का विवरण सचिव जसवन्त सिंह मौर्य ने प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने सभी व्यापारियों से एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही स्थानीय समस्याओं का समाधान संभव है।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि,गणेश जौहरी ,राजेश, निरंजन जायसवाल, गोपाल अग्रहरि, लवलेश, मनोज कुमार, निरंजन गुप्ता, मिथिलेश कुमार, अखिलेश कुमार, आलोक अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रियांशु के धमाके से ओबरा की 5 विकेट से शानदार जीत, दानापुर सुपर ओवर में सिमटा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बुधवार को खेले गए मुकाबले में ओबरा की टीम ने दानापुर (बिहार)की टीम को 5 विकेट से पराजित कर दिया ।
टॉस दानापुर के कप्तान आमिर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर ने 17 ओवर में सभी विकेट गवांकर 143 रन बनाएं ।जिसमें पंकज ने 2 छक्के व 8 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 51 रन बनाएं। वहीं साहिल ने 2 छक्के व 1 चौकों की सहायता से 20 रन,अक्षय ने 1 छक्का व 2 चौकों की मदद से 17 रन तथा स्पर्श ने 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए।
ओबरा की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज प्रियांशु ने चार ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किया,अनुराग ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि दीपक ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट एवं सूर्यप्रकाश ने 2 ओवर में 7 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा की टीम ने 13.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर आसानी से 146 रन बना लिए ।जिसमें साहिल ने 5 छक्कों व 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलकर 68 रन बनाए।वहीं प्रदीप ने 1 छक्के व 3 चौकों से 24 रन ,अनुराग ने 1 छक्का व 3 चौकों की मदद 19 रन एवं प्रियांशु ने 2 छक्के की मदद से 14 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए दानापुर के गेंदबाज सुमित ने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट लिए,धीरज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट तथा अमित ने 1 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटके।
इस तरह ओबरा की टीम ने दानापुर की टीम को 5 विकेट से पराजित किया।
इस जीत के नायक ओबरा टीम के प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि डीएलसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामानुज दुबे के द्वारा पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री मोहम्मद जामी व रजत राज ने की, जबकि स्कोरिंग अयान खान व सैय्यद अयाज ने संभाली।
अगला 02.01.2026 का मैच प्रकाश पाली बनाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच खेला जाएगा ।

अम्बेडकर सरस्वती शिशु मन्दिर अनपरा में द्वितीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

अनपरा तापीय परियोजना परिसर स्थित डॉ. अम्बेडकर सरस्वती शिशु मन्दिर अनपरा सोनभद्र में द्वितीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती कीर्ति मंडेलिया अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज, अध्यक्षता श्रीमति आशा द्विवेदी शिशु वाटिका सह प्रान्त प्रमुख काशी प्रान्त, विशिष्ट अतिथि मातृभारती की बहिन श्रीमति मोनिका शर्मा एवं श्रीमती शिल्पा केशरवानी जी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। अतिथि परिचय विद्यालय की शिशुवाटिका संचालिका श्रीमती रेनू श्रीवास्तव जी ने किया। श्रीमती मोनिका जी ने कुटुम्ब प्रबोधन पर प्रकाश डाला, श्रीमती आशा जी द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया, श्रीमती शिल्पा जी ने पर्यावरण के भारतीय दृष्टिकोण पर तत्पश्चात भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर श्रीमती कीर्ति मंडेलिया जी ने प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विद्यालय की बहनें रानी दुर्गावती, माता सीता , माता जीजाबाई , कल्पना चावला का वेश धारण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 211 माताएं एवं बहिनें उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी श्रीमती माला गुप्ता जी, संकल्प श्रीमती निधि ठाकुर जी ने दिलाया । श्रीमती चंदू जी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। छायांकन श्रीमती मोनिका जी ने एवं संचालन श्रीमती ज्योति जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वेद प्रकाश शुक्ल जी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

वृंदावन कलाकारों की रासलीला ने बांध लिया समां, कंस अत्याचार से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तक भक्तिमय यात्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। वृंदावन के प्रसिद्ध रासबिहारी कलाकार मंडली ने तहसील परिसर में रासलीला का भव्य उद्घाटन कर दर्शकों को कृष्ण भक्ति के दिव्य संसार में ले जाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। सोमवार को हनुमानजी के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ हुआ, जिसके बाद भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण कर उत्सव का आनंद लिया।
पहले दिन कंस के अत्याचार की मार्मिक लीला ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। मंचन में दिखाया गया कि कैसे क्रूर कंस ने भविष्यवाणी से भयभीत होकर निर्दोष बच्चों की हत्या का नृशंस कांड किया, माता देवकी-वासुदेव को बंधन में डाला और अपने भांजे श्रीकृष्ण को मारने की चेष्टा की, लेकिन भगवान की लीला से सब विफल रहा। वृंदावन के महंत श्री दाऊदयाल उपाध्याय जी के नेतृत्व में कलाकारों ने इन लीलाओं को इतने जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया कि दर्शक भक्ति रस में लीन हो गए। रासलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार हवाई ने बताया कि यह मंचन दुद्धीवासियों को वृंदावन की झलक प्रदान कर रहा है।

इस भक्तिमय आयोजन में रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद्र, नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट, संरक्षक रविंद्र जायसवाल, पूर्व महामंत्री आलोक अग्रहरि, विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट सहित स्थानीय व क्षेत्रीय भक्तों की भारी भीड़ उपस्थित रही ।

अक्षय के धमाकेदार शतक से दानापुर ने जौनपुर को 132 रनों से रौंदा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दानापुर की टीम ने जौनपुर की टीम को 132 रनों से पराजित कर दिया ।
टॉस जौनपुर के कप्तान संतोष यादव ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर शानदार 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।जिसमें अक्षय ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली, 9 छक्के व 8 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेलकर 114 रन बनाएं। वहीं साहिल ने 2 छक्के व 3 चौकों की सहायता से 36 रन,पंकज ने 2 छक्का व 3 चौकों की मदद से 27 रन तथा शनि ने 1 छक्के व 2 चौकों से 25 रन बनाए।
जौनपुर की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज आदित्य ने चार ओवर में 32 देकर 3 विकेट हासिल किया,अनुराग ने 3 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अभिषेक ने 3 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट एवं संतोष ने 3 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम 13.3 ओवर में 10 विकेट गवांकर 105 रन पर ही सिमट गई ।जिसमें तौफीक ने 6 चौकों की मदद से 28 रन बनाए।वहीं शिवम ने 2 छक्के व 2 चौकों से 22 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए दानापुर के सुमित ने 3.3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए,शनि ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट तथा धीरज ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट झटके।
इस तरह दानापुर की टीम ने जौनपुर की टीम को 132 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक दानापुर टीम के अक्षय दुफान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि कमलेश सिंह कमल व कमेटी के अध्यक्ष सुमित सोनी के द्वारा पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व सुनील गुप्ता रहे। कमेंट्री ओमकार व मोहम्मद जामी ने की, जबकि स्कोरिंग अयान खान व सैय्यद अयाज ने संभाली।
अगला बुधवार का मैच ओबरा बनाम दानापुर के बीच खेला जाएगा ।

दुद्धी थाने में बड़ा फेरबदल,एसएचओ समेत दो पुलिस अधिकारियों का तबादला

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दुद्धी थाने में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए तीन अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। इन फेरबदलों से थाना प्रबंधन में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है।दुद्धी के वर्तमान इंस्पेक्टर (एसएचओ) स्वतंत्र सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें क्राइम ब्रांच में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र सिंह को दुद्धी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सिंह दुद्धी आने से पूर्व मऊ जिले में पदस्थापित रहे थे।
इसी कड़ी में दुद्धी के एसएसआई सुरेश द्विवेदी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके पद पर पूर्व पीआरओ कुंवर सिंह को नया एसएसआई बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के इन निर्देशों से दुद्धी थाने का पूरा प्रशासनिक ढांचा बदल गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने नए अधिकारियों के आगमन का स्वागत किया है। नवागत एसएचओ ने आज दोपहर थाने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया, जबकि पूर्व एसएचओ स्वतंत्र सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।

दुद्धी में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी सम्मेलन, उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। विधानसभा के ब्लॉक सभागार में आज मंगलवार दोपहर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता तथा निवर्तमान दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत से सम्मेलन का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने प्रस्तावना अभिवादन भाषण दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने वाजपेयी के संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद दिलाया। शुरुआती दिनों के संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पार्टी को संगठित करने के लिए अथक प्रयास किए, भले ही उनके पास धन, वस्त्र या चप्पल तक न थी। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के पूरे जीवन को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि वाजपेयी जी ने अपने जीवनकाल में देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनकी दुनिया भर में सराहना होती है। प्रधानमंत्री रहते उन्होंने परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके दिखाए मार्ग पर कार्य कर रहे हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह बबलू ने किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला मंत्री दिलीप पांडे, मंडल प्रभारी शारदा खरवार, राज वर्मा, राकेश पांडे, सुषमा सिंह गोंड़, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, लालकेश कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, रणजीत पंनिका, देवेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज मिश्रा, बर्फी लाल, मोहर लाल खरवार, मनीष जायसवाल, अंशुमान रॉय, दीवान सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, राफे खान, बृजेश कुशवाहा, पीयूष कसेरा, भोलू जायसवाल, संजय गुप्ता, शशांक अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, दुर्गावती गोंड़, मीरा सिंह, चमेली देवी, कवालती रिंकी जायसवाल, आयुष कुमार, विकास मद्देशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दुद्धी तहसील क्षेत्र अलग अलग तीन सड़क हादसों में चार घायल,सभी सीएचसी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। तहसील क्षेत्र में मंगलवार को हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया।
पहली घटना कस्बे में अमवार रोड काली मंदिर के आगे शाम 6 बजे घटी।जहां अंजेश कुमार (40)पुत्र स्व. राजकुमार, निवासी कस्बा वार्ड नं. 9,किसी काम से जोरुखाड़ से घर लौट रहे थे। काली मंदिर अमवार पर एक स्कूटी ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी दुद्धी लाया गया ,जहां इलाज चल रहा है ।

दूसरी दुर्घटना हरपुरा के पास शाम साढ़े 5 बजे हुई। नीतीश (30)पुत्र प्रमोद गुप्ता, निवासी हरपुरा, बभनी ड्यूटी जाते समय बारहपान गांव में एक अन्य बाइक से भिड़ गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में निजी साधन से उन्हें सीएचसी दुद्धी भेजा। युवक को सीने व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

तीसरी घटना सरडीहा के पास गुलालझरिया मोड़ पर हुई। कृष्ण कुमार (55)पुत्र स्व. दशरथ निवासी छत्तरपुर थाना विंढमगंज, हरिचरण (70), पुत्र स्व. फूलचंद (वेद), निवासी भूमफोर थाना धुरकी (झारखंड) तथा विश्वजीत (26) पुत्र कैलाश प्रसाद, निवासी छत्तरपुर थाना विंढमगंज, बाइक से दवा लेकर लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों की मदद से निजी साधन से तीनों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।कृष्ण कुमार और फूलचंद को अंदरूनी चोटे आई है जबकि विश्वजीत को हल्की चोटे आई है ।
सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है ।

चोपन ओवरब्रिज बना हादसों का हॉटस्पॉट दो बाइकों की

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन घायल—दो की हालत नाज़ुक

सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित चोपन ओवरब्रिज एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना, जहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई, चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में कुल तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। ओवरब्रिज पर संतुलन बिगड़ने और लापरवाही के चलते आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायलों को सड़क से उठाया और टैम्पो की सहायता से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दो घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि चोपन ओवरब्रिज पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगे हैं और न ही स्पीड कंट्रोल की कोई प्रभावी व्यवस्था है। तेज रफ्तार वाहन बेखौफ होकर ओवरब्रिज पर दौड़ते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
यह हादसा एक बार फिर प्रशासन और यातायात व्यवस्था की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है—क्या किसी बड़े जानलेवा हादसे के बाद ही जागेगा सिस्टम?

पिपरी में 37 साल पुराने मुकदमे में पुलिस की ऐतिहासिक सफलता

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

थाना पिपरी पुलिस ने 01 वांछित/वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र।
कहते हैं कानून के हाथ लंबे होते हैं—और यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। थाना पिपरी पुलिस ने 37 वर्ष पुराने एक गंभीर मुकदमे में वर्षों से फरार चल रहे 01 वांछित/वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कानून से बचने की तमाम कोशिशें आखिरकार नाकाम साबित हुईं और अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 1988 में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा बार-बार गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर थाना पिपरी पुलिस ने योजनाबद्ध रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के छिपने के ठिकाने पर दबिश दी और उसे धर दबोचा। पूरी कार्रवाई में पुलिस ने सतर्कता, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस सफल कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अपराध चाहे जितना पुराना हो, कानून से बच पाना संभव नहीं है।
थाना पिपरी पुलिस की इस सराहनीय सफलता की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

जय श्री फाउंडेशन की सेवा की मिसाल: 250 कंबलों से सर्द रातों में घुली गर्माहट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरन साहनी

दुद्धी, सोनभद्र।ठंड से कांपते जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान उस वक्त देखने को मिली, जब विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा पंचायत में जय श्री फाउंडेशन के सौजन्य से 250 कंबलों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम न सिर्फ सहायता का माध्यम बना, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी की एक मजबूत मिसाल भी पेश कर गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जय श्री प्रसाद गुप्ता (जयश्री गुरुजी) के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस भावपूर्ण क्षण ने पूरे आयोजन को संवेदनशीलता और प्रेरणा से भर दिया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंढमगंज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर जय श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि यह संस्था उनके पिता एवं प्रेरणा स्रोत स्व. जय श्री प्रसाद गुप्ता के विचारों और सपनों को साकार करने का प्रयास है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा—
“शिक्षा, सेवा और संस्कार ही मजबूत समाज की असली नींव हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, कोई परिवार ठंड से न कांपे और समाज का कोई भी वर्ग सम्मान व अवसर से दूर न हो।”
उन्होंने बताया कि जय श्री फाउंडेशन आने वाले समय में शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिनमें
अध्यक्ष संतोष गुप्ता,
सचिव राकेश कुमार गुप्ता (एडवोकेट),
कोषाध्यक्ष आकांक्षा प्रिया,
उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,
सहायक सचिव प्रेमचंद गुप्ता (एडवोकेट),
उप कोषाध्यक्ष प्रतीक कुमार,
संगठन मंत्री विवेक तिवारी,
फाइनेंस ऑडिटर सुनील कुमार गुप्ता (सीए) एवं
विधिक सलाहकार देवेश मोहन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विदाई समारोह हुआ आयोजित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी मूलचंद पटेल को भावभीनी विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के साथ सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मूलचंद पटेल विद्यालय की स्थापना के समय से हीं कार्यरत रहे हैं। प्राचार्य श्री राजकुमार जी ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा मूलचंद जी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, कठिन परिश्रम और विद्यालय के प्रति संपूर्ण समर्पण के लिए हमेशा एक मिसाल रहेंगे। मूलचंद सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा दायी है। हम इनके अच्छे स्वास्थ्य तथा सुखद दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे मूलचंद पटेल ने प्राचार्य श्री राजकुमार के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए पूरे विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा एनटीपीसी के तत्कालीन सीपीएम श्री स्वतंत्र कुमार जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया; जिनके प्रयास से डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में स्थापित हो सका था। मूलचंद पटेल ने तत्कालीन श्रेत्रीय निदेशक स्व० महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी को नमन किया जिनके कलम से उनकी नियुक्ति हुई थी। ज्ञातव्य हो कि ग्रोवर साहब ने दो सौ से अधिक डीएवी स्कूल की स्थापना में अहम योगदान दिया था । उन्हें डीएवी संस्था द्वारा महात्मा की संज्ञा दी गई है। मूलचंद ने कहा कि आज डीएवी रिहंदनगर के हजारों बच्चे देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डीएवी ने इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा क्रांति लाने में विशेष योगदान दिया है और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यहां के बच्चे और ऊंचाई तक जाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए उनके मंगलमय दीर्घायु जीवन की कामना की। डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, जय सिंह, डी सी शुक्ला, मीना सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, शगुफ्ता शबनम, सोनी कुमारी, सौरभ कुमार , हरिश्चंद्र वर्मा आदि के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार मूलचंद के सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना की। आज के विदाई समारोह का बेहतरीन संचालन हिंदी शिक्षिका समता सिंह ने किया।

दुद्धी में वृंदावन के कलाकारों द्वारा 29 दिसंबर से रासलीला का दिव्य मंचन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। वृंदावन की पावन धरती से रासबिहारी कलाकारों का दल दुद्धी आ गया है। तहसील परिसर में 29 दिसंबर से शुरू हो रही रासलीला भक्तों को कृष्ण कृपा का अनुभव कराएगी।
रासलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार हवाई ने बताया कि वृंदावन के नामी कलाकार श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत करेंगे। 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक रोज शाम 6 बजे भक्ति रस बरसेगा। सभी पदाधिकारी तैयारियों में लगे हैं। आयोजन में स्थानीय व क्षेत्र से भक्तों की भारी भीड़ की उम्मीद है। सभी सादर आमंत्रित।

टीपर की चपेट में आने से कक्षा 9 का छात्र घायल, जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में शनिवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा 9 के छात्र को टीपर की चपेट में आने से गंभीर चोटे आ गई । घायल छात्र रेहान उर्फ रोशन (17) पुत्र सलीम अंसारी निवासी विंढमगंज (बिजली घर के पास) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक रेहान अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर सलैयाडीह होते हुए विंढमगंज बाजार की ओर जा रहा था। वहां सामने से आ रही तेज रफ्तार टीपर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार उसके साथी बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी दुद्धी रेफर किया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार कर छात्र को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का धूमधाम से उद्घाटन कल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का शानदार उद्घाटन कल, रविवार सुबह 11 बजे टीसीडी मैदान पर होगा। उद्घाटन मैच में प्रशासन एकादश का मुकाबला मीडिया एकादश से होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के धुरंधर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर सोनभद्र के विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह (विनित सिंह) होंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार (उत्तर प्रदेश सरकार), पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव तथा विधानसभा दुद्धी के निर्वाचन प्रत्याशी श्रवण गोंड शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, डॉ. एच.पी. सिंह एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज खॉन रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन करेंगे।
क्लब अध्यक्ष सुमित सोनी एवं सचिव रजत राज ने बताया कि यह टूर्नामेंट स्थानीय एवं अन्य राज्यों की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को चमकाने का सुनहरा मंच बनेगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
क्रिकेट प्रशंसक बड़ी संख्या में मैदान पहुंचकर इस रोमांचक शुरुआत के साक्षी बनें।

तेज रफ्तार का कहर: स्कूल जा रहे 17 वर्षीय छात्र को टिप्पर ने कुचला, हालत नाजुक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार ने फिर छीना बचपन
सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहनों की दहशत से दहल उठा। सलैयाडिह ग्राम पंचायत अंतर्गत सितामोड़ चौराहे के पास शनिवार को एक अनियंत्रित टिप्पर ने बाइक सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका कुछ देर के लिए ठहर सा गया।
इस दर्दनाक दुर्घटना में 17 वर्षीय छात्र रेहान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रेहान अंसारी पुत्र सलीम अंसारी, निवासी ग्राम बुटवेढ़वा के रूप में हुई है। बताया गया कि रेहान शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन किसे पता था कि वह रास्ते में मौत से जूझता मिलेगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झारखंड की ओर जा रहा तेज रफ्तार टिप्पर सितामोड़ चौराहे से आगे अचानक बाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहान बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए बिना देर किए घायल किशोर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बड़ा सवाल
क्या सोनभद्र की सड़कों पर भारी वाहनों की रफ्तार पर कभी लगाम लगेगी?
कब तक मासूम बच्चे यूं ही स्कूल जाते वक्त सड़क हादसों का शिकार बनते रहेंगे?
और कब जागेगा प्रशासन, इससे पहले कि कोई और घर उजड़ जाए?

ओबरा में क्रिकेट का महासंग्राम शुरू, उद्घाटन मैच में रेणुकूट की शानदार जीत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा / सोनभद्र।
अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में आज जिला क्रिकेट एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वाधान में अंडर-23 क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुकाबले में रेणुकूट और म्योरपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें रेणुकूट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार श्री रजनीश यादव रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनीष सूद और श्री रमेश सिंह यादव मौजूद रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शिशिर शर्मा, विवेक मल्होत्रा, इमरान अहमद, सतीश यादव, अमरजीत मित्रा, नवाब चौधरी एवं महेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मैच का पूरा हाल
लीग के उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर म्योरपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेणुकूट की टीम ने निर्धारित ओवरों में 231 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
रेणुकूट की ओर से विनय ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 61 गेंदों में 80 रन बनाए और टीम की मजबूत स्थिति तैयार की।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी म्योरपुर की टीम 184 रन पर ऑल आउट हो गई। म्योरपुर की ओर से प्रतीक सिंह ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 54 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
गेंदबाजी में छाए अनिकेत
रेणुकूट की ओर से अनिकेत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और म्योरपुर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
अधिकारी व आयोजन
मैच में निर्णायक (अंपायर) की भूमिका में आशीष और अभिजीत मौजूद रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी वैज खान ने संभाली।
रेणुकूट की टीम ने यह मुकाबला 46 रनों से जीतकर अंडर-23 लीग में शानदार आगाज किया। उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने यह साफ कर दिया कि यह लीग युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी।

ठंड में राहत: म्योरपुर में 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए राहत की गर्माहट लेकर आया हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट। ग्राम पंचायत म्योरपुर के पंचायत भवन में ट्रस्ट और ग्राम प्रधान के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के 200 निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल से सर्द रातों में गरीबों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। उन्होंने ऐसे प्रयासों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदों को सम्मान के साथ सहयोग मिलता है।विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति ट्रस्ट की भूमिका अनुकरणीय है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलते रहने चाहिए।इस अवसर पर हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट से सुभाशीष चक्रवर्ती, मंगला गोंड, कृष्ण कुमार अग्रहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार, मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका, गणेश जायसवाल, सुजीत अग्रहरि, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल सहित पंचायत प्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान साफ झलकी। ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट और ग्राम प्रधान म्योरपुर के प्रति आभार जताया और ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की मांग की।

सड़क हादसों का कहर, छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिकअप टक्कर से दो युवक लहूलुहान, झारखंड यात्रा से लौटे युवक भी घायल,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।सोनभद्र से सटे बार्डर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसों ने दो परिवारों को गमगीन कर दिया। छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिकअप की टक्कर से रन्नु गांव निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं विंढमगंज क्षेत्र में सटे झारखंड से लौटते समय मेदनीखाड़ निवासी एक युवक भी हादसे का शिकार हो गया। तीनों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।
पहला हादसा सोनभद्र से सटे छत्तीसगढ़ बॉर्डर के त्रिशूली गांव से आई है जहां शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दुद्धी थाना क्षेत्र से सटे त्रिशूली गांव (छत्तीसगढ़) के बेलवादामर पुलिया के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घायल बाइक चालक अवधेश कुशवाहा (30) पुत्र संजय और उसका साथी लालबहादुर (32) पुत्र हरिचरण, दोनों निवासी रन्नू थाना दुद्धी को लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पते देख राहगीरों ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे ग्राम प्रधान विंध्वास ने त्वरित इलाज में सहयोग किया। डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार दोनों त्रिशूली से काम निपटा कर रन्नू गांव लौट रहे थे।
वहीं दूसरी घटना इसी शाम करीब सात बजे विंढमगंज थाना क्षेत्र के मेदनीखाड़ निवासी रविंद्र (22) बाइक से झारखंड के बंशीधरनगर से लौटते समय झारखंड के बिलासपुर में सड़क हादसे में चोटिल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें विंढमगंज पीएचसी ले जाया गया।
वहां से सीएचसी दुद्धी और फिर जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

शीतलहर, घना कोहरा व कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण अभियान जारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सुशासन दिवस पर जरूरत मंदों, गरीबों, वंचितों एवं असहाय नागरिकों को कंबल वितरित किए गए

सोनभद्र जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के निर्देशन में शीतलहर, घना कोहरा एवं कड़ाके की ठंड से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुसार जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा कंबल वितरण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य गरीबों, वंचितों एवं बेसहारा व्यक्तियों को ठंड से राहत प्रदान करना है।सुशासन दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्रों में उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों की देखरेख में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत व संतोष के भाव झलक उठे।प्रशासन नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में रैन बसेरों की व्यवस्था, अलाव जलाने तथा कंबल वितरण पर कड़ी निगरानी रख रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने व ठंड बचाव की सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जनपद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ठंड से पीड़ित या सहायता विहीन व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।

कलेक्ट्रेट सभागार में उत्कृष्ट स्कूली बच्चों का भव्य सम्मान

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र, कलेक्ट्रेट सभागार में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी विनियमन/राजस्व वागीश कुमार शुक्ला और प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव ने आर्चरी, संगीत, एथलेटिक्स, योगा, भाषण जैसे क्षेत्रों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर के वीर बाल दिवस समारोह के लाइव प्रसारण से हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरक संदेश सभी उपस्थित बच्चों ने सुने। दोनों नेताओं ने साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए बच्चों को उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेने और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गईं।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बैग और मेमोरेंडम देकर पढ़ाई के प्रति उत्साहित किया गया। वीर बालकों के साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम पर विस्तार से चर्चा हुई, जो सभी के मन में गहरी छाप छोड़ गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई।इस भव्य आयोजन में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन, शिक्षकगण, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा ने किया।जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

वीर बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/दिनांक 26 दिसम्बर,2025 को तृतीय वीर बाल दिवस का समारोह पूर्वक किया गया आयोजन
धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिब गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी की स्मृति में आयोजित वीर बाल दिवस (साहिबजादे शहादत दिवस) में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का दिखाया गया सजीव प्रसारण
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के मार्गनिर्देशन में गुरूद्वारा इण्टर कॉलेज चोपन सोनभद्र में तृतीय वीर बाल दिवस आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह व अन्य अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वीर बाल दिवस समारोह का राष्ट्रीय चौनलों पर लाईव प्रसारण को सभी उपस्थित बच्चों को दिखाया गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी द्वारा वीर साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए नमन किया गया और देश के बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबन्धक सरदार सुखविंदर सिंह, सहायक जितेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि जयराम सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी छात्र छात्राओं को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत रहने और शिक्षण के साथ ही उनके चतुर्दिक विकास की सलाह दी गई। धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिब गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी की स्मृति में आयोजित वीर बाल दिवस (साहिबजादे शहादत दिवस) में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया

दुद्धी में टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन 28 दिसंबर को

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का उद्घाटन रविवार, 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्थानीय टीसीडी मैदान पर भव्य रूप से किया जाएगा। उद्घाटन मैच प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच खेला जाएगा। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का संचार हो गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर-सोनभद्र के विधान परिषद श्री श्यामनारायण सिंह (विनित सिंह) होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार (उत्तर प्रदेश सरकार), पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव तथा विधानसभा दुद्धी के निर्वाचन प्रत्याशी श्री श्रवण गोंड उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख श्री मान सिंह गोंड़, दुद्धी ब्लाक प्रमुख श्रीमती रंजना चौधरी, डॉ. एच.पी. सिंह एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज खॉन शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष श्री कमलेश मोहन करेंगे।
टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुमित सोनी एवं सचिव रजत राज ने संयुक्त रूप से बताया कि यह टूर्नामेंट स्थानीय एवं विभिन्न राज्यों की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं।
प्रथम मैच प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच खेला जाएगा।

धनौरा लकड़ा बांध माइनर में मिला 55 वर्षीय भागीरथी का शव, पुलिस जांच में जुटी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में लकड़ा बांध के माइनर में गिरने से 55 वर्षीय भागीरथी जायसवाल पुत्र जियुत उर्फ जीतू प्रसाद, निवासी धनौरा की मौत हो गई। भागीरथी का शव शुक्रवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने माइनर में औंधे मुंह पड़ा हुआ देखा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला, पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी भेज दिया। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री व एक पुत्र विवाहित हैं। घटना से परिजनों व इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

शीतलहर में मानवता की मिसाल,दुद्धी व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बच्चों को स्कार्फ, मफलर व टोपी बांटकर दी सर्दी से राहत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमारदुद्धी सोनभद्र। भीषण शीतलहर के बीच मानवता की अनुपम मिसाल पेश करते हुए दुद्धी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल और उनकी पत्नी मनोरमा जायसवाल ने शुक्रवार को ग्राम पिपरडीह कंपोजिट विद्यालय, मल्देवा के बराईडाड प्राथमिक विद्यालय तथा करमदाहा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्कार्फ, मफलर और टोपी का वितरण किया। इस नेक पहल से बच्चों को सर्दी की ठिठुरन से राहत मिली और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ा।
कार्यक्रम में मल्देवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि शीतकाल में बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना ही इस वितरण का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से ही समृद्धि आती है।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और ग्रामीणों ने इस सेवाभावी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक संदेश फैलाती हैं तथा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने अमरनाथ दंपति को धन्यवाद देते हुए ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

दुद्धी में क्रिसमस का भव्य उत्सव, गिरजाघर में प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। बृहस्पतिवार 25 दिसंबर को क्रिसमस के पावन पर्व पर दुद्धी के प्रमुख गिरजाघर में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। आकर्षक विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी लाइट्स और चमकदार सजावट से सजे गिरजाघर जादुई आभा से जगमगा उठे, जिससे ईसाई समुदाय सहित पूरे इलाके में उत्साह की लहर दौड़ गई।

गिरजाघर के पादरी मिथिलेश मसीह ने बताया कि ऊर्जा-कुशल एलईडी झालरों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल सजावट की गई थी, जिसमें क्रिसमस-थीम वाली लाइटिंग प्रमुख रही। आज विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें नाटक और पारंपरिक डांस परफॉर्मेंस शामिल रहे। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया, जबकि अन्य धर्मों के लोग भी सजावट और उत्सव का आनंद लेने पहुंचे। क्रिसमस के त्योहार पर ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं, वहीं लोगों के घर जाकर विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लिया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखी।

इस अवसर पर प्रवीण दास, बाबा जी, अजीत, निर्मल, हीरा मसीह, जोनी मसीह, सुधा, उज्जवला सहित सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के साथ-साथ काफी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।

दुद्धी में भाजपा ने धूमधाम से मनाई अटल जी की 101वीं जयंती, जरूरतमंदों में बांटे कंबल-फल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी मंडल स्थित मां गायत्री विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित करने के साथ हुई।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों और निर्धन लोगों में कंबल व मिष्टान्न का वितरण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि व जिला मंत्री दिलीप पांडे ने कहा कि अटल जी की जन्म जयंती उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया गया । उन्होंने कहा कि अटल जी ने सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सुशासन व राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में देश ने परमाणु शक्ति प्राप्त कर सिर ऊंचा किया। चाहे पार्टी नेता, सांसद, मंत्री या प्रधानमंत्री के रूप में, अटल जी ने हर भूमिका में आदर्श स्थापित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति में जनसेवा व संगठन की ताकत के अमिट हस्ताक्षर हैं। उन्हीं की स्मृति में आज हम सब कार्यकर्ता कंबल वितरण के अलावा अस्पतालों में फल वितरण तथा शाम को उनके चित्र पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। इसके बाद दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में ब्रेड, फल व बिस्किट का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, विहिप प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रेमनारायण, मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, मंडल मंत्री हिमांशु चौरसिया, युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, सभासद धीरज जायसवाल आदि के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

पुत्री के जन्मदिन पर टाउन क्लब अध्यक्ष ने सीएचसी में मरीजों को फल-ब्रेड व असहायों में कम्बल वितरित किए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धीसोनभद्र।स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने अपनी छोटी पुत्री कृतिका के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में अपनी पुत्री कृतिका के हाथों मरीजों में फल व ब्रेड वितरण कराया। इस नेक कार्य में पुत्री कृतिका ने स्वयं अपने छोटे हाथों से मरीजों को फल-ब्रेड प्रदान किए। साथ ही, सुमित सोनी ने असहाय गरीबों में कम्बल भी बांटे , गरीब असहयों को ठंड में कंबल मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी गई ।

सुमित सोनी का यह सराहनीय प्रयास स्थानीय स्तर पर सामुदायिक सेवा की अनुपम मिसाल बन गया है। भाजपा नेता के रूप में उनकी सक्रियता दुद्धी क्षेत्र में हमेशा चर्चा का विषय रही है। वे टाउन क्लब के माध्यम से खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देते रहते हैं।
चार प्रांतों से घिरे इस दुर्गम क्षेत्र में सीएचसी दुद्धी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं। सुमित सोनी जैसे प्रयासों से न केवल मरीजों को भौतिक सहायता मिलती है, बल्कि उन्हें मानसिक बल भी प्राप्त होता है। उपस्थित मरीजों व स्टाफ ने सुमित सोनी व कृतिका का आभार जताया।
इस मौके पर गुड्डू गुप्ता ,प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट दुद्धी के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि,
रजत राज ,संजय श्रीवास्तव ,शुभम सोनी ,राजू शर्मा ,गौरव,प्रियांशु ,अरविंद ओंकार आदि उपस्थित रहे।

भारत रत्न श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी के 101 वीं जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर पिपरी अटल चौक पर दीप जलाकर किया नमन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा रेणुकूट मण्डल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी के 101 वीं जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के चित्र पर मल्यार्पण व 101 दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया गया ।
पूर्व सन्ध्या दिपोत्सव कार्यक्रमअटल जी के जन्म दिवस के अवसर पर,, पिपरी अटल चौराहा पर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ ,, उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चांद प्रकाश जैन जी रहे मुख्य अतिथि ने अटल जी की कविताओं को सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इस अवसर पर मुख्यरूप से वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा,फिरतोश, शम्भू सिंह खरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील दुबे,श्रवण पासवान,किरण सिंह, सविता सिंह,राकेश सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज के लिए विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट।

सोनभद्र में हिंदू चेतना का महाकुंभ, आरएसएस शताब्दी पर भव्य सम्मेलन का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरन साहनी

सोनभद्र।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र के विकासखंड नगवां अंतर्गत खलियारी मंडल स्थित किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दिनेश सिंह ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होना हिंदू समाज के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। यह सौ वर्ष की यात्रा हमारे गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और मूल्यों की पुनः स्थापना का प्रतीक है। आज इसके सकारात्मक परिणाम पूरे देश में दिखाई दे रहे हैं। सनातन संस्कृति की जय-जयकार हर दिशा में गूंज रही है और मां भारती अपनी धानी चुनरिया में सजी हुई पुनः विश्व पटल पर हिंदू संस्कृति की अमिट छाप छोड़ रही हैं।”
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज कभी भी विस्तारवादी नहीं रहा, लेकिन अब समय की आवश्यकता है कि अपनी संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व की रक्षा के लिए हमें सशक्त और जागरूक होना होगा। जो लोग हमारी संस्कृति पर बुरी दृष्टि रखते हैं, उन्हें सशक्त उत्तर देना ही होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, राष्ट्र और समाज के प्रति सजग रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. पी.एन. पाण्डेय ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत और उसकी संस्कृति की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। विश्व जानता है कि हम उस सभ्यता से आते हैं जो सदैव न्याय, सत्य और धर्म की बात करती है। उन्होंने कहा कि आज भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा हो रही हो, लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति पहले से ही उससे कहीं आगे रही है। मस्तक पर तिलक, चोटी, कलावा धारण करना तथा प्रातः अपने पूज्यजनों के चरणों में वंदन करना – इन सबके पीछे गहरा वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व छिपा हुआ है।
सम्मेलन में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के विभाग संयोजक धनंजय पाठक, जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में राहुल, रामकीर्ति, विजय, हिरेश, रमाकांत, श्यामसुंदर पाण्डेय, श्रीकांत, महेंद्र, रवि कुमार, सिम्पू पाण्डेय, कलावती जायसवाल, बलिराम दास जी महाराज (संत), संदीप, पन्नालाल, राकेश, रामसेवक खरवार, श्याम बिहारी, अभय जी, राकेश जी, श्याम मोहन पाण्डेय जी, रमाकांत जी, राजेश चौरसिया जी, विजय यादव जी, आशुतोष जी, महेंद्र जायसवाल जी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार ट्रेलर बना मौत का कारण, 37 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरन साहनी

शक्तिनगर / सोनभद्र।स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बोदरा बाबा के पास टायर पंचर की दुकान के सामने सड़क पार कर रहे 37 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में मिर्जापुर जनपद के ककरद गांव निवासी पारसनाथ पुत्र छविनाथ शर्मा (उम्र करीब 37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एनटीपीसी स्थित संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई बृजेश कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बताया कि रात करीब 8 बजे पारसनाथ सड़क पार कर रहे थे, तभी ट्रेलर संख्या UP64AT3160 के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी गई है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीर शहीद बालकों की याद में ऐतिहासिक आयोजन, सोनभद्र में बच्चों में जगेगा राष्ट्रभक्ति का जज़्बा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरन साहनी

सोनभद्र/24 दिसम्बर, 2025।
वीरता, साहस और बलिदान की अमर गाथा को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 26 दिसम्बर, 2025 को मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस पर प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।जिला प्रोबेशन अधिकारी सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं बाल देखरेख संस्थाओं से जुड़े बच्चों की विशेष सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर बाल शहीदों के अद्वितीय बलिदान से बच्चों को प्रेरित करना एवं उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना है।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले इस विशेष लाईव प्रसारण कार्यक्रम को भव्य एवं प्रेरणादायक स्वरूप दिया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।वीर बाल दिवस पर होने वाला यह आयोजन आने वाली पीढ़ी को साहस, देशभक्ति और त्याग का संदेश देने वाला ऐतिहासिक क्षण होगा।

सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: नशेड़ी ड्राइवरों का लाइसेंस रद्द, स्कूल वाहनों की होगी कड़ी जांच

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरन साहनी

सोनभद्र जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए इस पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई जाए।बैठक में तेज रफ्तार से चलने वाले लोडेड वाहनों की सघन जांच और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से चार पहिया वाहनों, ट्रकों और हाईवाओं पर स्पीड की निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया। भारी वाहनों की चेकिंग अभियान चलाने और बॉडी के ढांचे में परिवर्तन वाले वाहनों को सीज करने की बात कही गई। इसके अलावा, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर यूपीएसआरटीसी द्वारा एम्बुलेंस और क्रेन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों के वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को न बैठाया जाए। फिटनेस जांच सुनिश्चित करने और निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को ले जाते पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एआरटीओ को गाड़ियों की फिटनेस समय-समय पर जांचने और ड्राइवरों की आंखों की जांच के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों के आसपास एम्बुलेंस की तैनाती बढ़ाने पर भी बल दिया गया। विंढमगंज-अनपरा मार्ग पर रेडियम लाइटें लगाने और ट्रॉमा सेंटर की सूचना वाले साइनेज बोर्ड स्थापित करने के आदेश दिए गए, ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति आसानी से इलाज तक पहुंच सकें। कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय रिफ्लेक्टर का उपयोग अनिवार्य करने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से दुर्घटना प्रभावितों को नजदीकी बेहतर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा, जिससे समय पर इलाज मिल सके और जीवन बचाया जा सके।बैठक में सीओ श्रीमती चारू द्विवेदी, एआरटीओ श्री राजेश्वर यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शैलेश ठाकुर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इन निर्देशों से सोनभद्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

दुद्धी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जुलूस, यूनुस सरकार का पुतला दहन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही नृशंस हत्याओं और हाल ही में दीपू दास नामक युवक को जिंदा जलाने की घटना के विरोध में बुधवार को दुद्धी कस्बे में विशाल जुलूस निकाला गया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में जेबीएस रामलीला कमेटी व्यापार मंडल अधिवक्ता संघ सहित हिंदू संगठनों ने आज दुद्धी भ्रमण कर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जुलूस के दौरान बांग्लादेश सरकार और मुहम्मद यूनुस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई तथा उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। समर्थन में व्यापारियों ने आज अपनी दुकान और प्रतिष्ठान बंद रखें और आक्रोश व्यक्त किया।
बुधवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे तहसील परिसर से शुरू हुआ जुलूस बस स्टैंड, डीआर पैलेस, संकटमोचन मंदिर मार्ग, अमवार मोड़ होते हुए मुख्य मार्गों का भ्रमण कर संकटमोचन मंदिर तिराहे पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘बांग्लादेश होश में आओ’, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं पर हत्याएं बंद हो’, ‘1972 में हिंदू 14% से 2024 में 8% बाकी कहां गए?’, ‘वंदे मातरम’ आदि स्लोगन के साथ भगवा पताका लहराए। इस दौरान अमवार मोड़ से लौटते हुए संकटमोचन तिराहे पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।

फिर जुलूस तहसील तिराहे पर पहुंचा, जहां
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर थामे बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ‘बांग्लादेश बॉयकॉट’, ‘हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो’ और ‘बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए एक आवाज’ जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘यूनुस सरकार होश में आओ’ तथा ‘हिंदू हत्या बंद करो’ के उद्घोष लगाए। इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का पुतला भी फूंका गया।प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश दिखा और उन्होंने जूतों-चप्पलों से पुतला को पीटा। पुतला दहन के बाद तहसील परिसर में सभा आयोजित हुई।
विहिप प्रांत सह-समरसता प्रमुख राजेश सिंह ने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और हालिया घटना से समस्त हिंदू समाज आक्रोशित है। उन्होंने यूनुस सरकार को निरंकुश व तानाशाही बताते हुए कहा कि 1971 में भारत के जाबांज सैनिकों ने बांग्लादेश को जन्म दिया था, लेकिन वहां हिंदू उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार व राष्ट्रपति से कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा पश्चिम बंगाल में हिंदू जन आक्रोश रैली के दौरान ममता बनर्जी सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन असफल रहा तो हिंदू समाज कार्रवाई को बाध्य होगा।

बजरंग दल प्रांत सह-संयोजक संदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्लोगन ‘बांटोगे तो काटोगे, एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे’ का स्मरण कराते हुए दीपू दास हत्याकांड की निंदा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल प्रशासन ने निर्दोष दीपू को जनता के हवाले कर दिया। ऐसी मानसिकता वालों को भारत में रहने का अधिकार नहीं, यहां रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना होगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से विहिप प्रांत सह समरसता प्रमुख राजेश सिंह, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता ,प्रखंड जिला सह संयोजक आलोक जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव ,विकास जौहरी ,नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,पंकज जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सोनू जायसवाल, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल,रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, व्यापार मंडल सचिव जसवंत पटेल,मनोज सिंह,दिलीप पांडे,शशिकांत दुबे ,दिलीप पांडे,अनिल हलवाई,जितेंद्र चंद्रवंशी, सुमित सोनी,मनीष जायसवाल, मोनू सिंह,आदित्य जायसवाल,शनि कश्यप ,सत्यम,राकेश कुमार,विवेक सिंह सहित नौ प्रखंडों से पदाधिकारी-कार्यकर्ता समेत कस्बे से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए ।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और लोगों ने हिंदू समाज की एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने नौ प्रखंडों से आए सभी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं व दुद्धी हिंदू समाज का आभार जताया तथा कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी।

दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक परिजनों का हंगामा, डॉक्टर के लेटलतीफी पर किया हंगामा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार शाम करीब सात बजे एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी देवरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी दिनेश पनिका (22) पुत्र सुक्खन निवासी देवरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक का शव मंगलवार रात ही दुद्धी पहुंच गया था, लेकिन बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डॉक्टर के देरी से पहुंचने और ठंडे मौसम में शव को लंबे समय तक रखे जाने से परिजनों का धैर्य टूट गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने डॉक्टर की लेटलतीफी और पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने किसी तरह मामला शांत कराया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर समयबद्ध पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। मृतक के मामा सहित अन्य परिजनों ने कहा कि ठंड के मौसम में डॉक्टर को समय से पोस्टमार्टम करना चाहिए, ताकि परिजनों को राहत मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

देवी धाम पर टीन शेड विवाद, विहिप-बजरंग दल पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से भेंट कर जांच व समाधान की मांग की

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोधी प्रदर्शन के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निमियाडीह स्थित देवी धाम और कब्रिस्तान पर जमीनी विवाद के संबंध में उपजिलाधिकारी से भेंट की। कार्यालय में प्रकरण रखते हुए उन्होंने जांच कर शीघ्र समाधान की मांग की।
हिंदू पक्ष का कहना है कि देवी धाम की भूमि पर पहले लगे टीन शेड बारिश में गिर गए थे। अब दुबारा टीन शेड लगाने पर मुस्लिम समुदाय के लोग रोकटोक कर रहे हैं, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है। पहले ही प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे देवी धाम पर पूजा-अर्चना में बाधा आ रही है।
उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने आश्वासन दिया कि प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने हिंदू पक्ष को लेखपाल से संपर्क कर जमीन का सत्यापन कराने की सलाह दी तथा विवाद के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह विवाद लंबे समय से चल रहा है । विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर धार्मिक स्थल पर पूजा निर्बाध रूप से संचालित करने की मांग दोहराई।
मौके पर विहिप प्रांत सह समरसता प्रमुख राजेश सिंह, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता , दुद्धी प्रखंड से जिला सह संयोजक आलोक जायसवाल , शशिकांत दुबे ,प्रखंड संयोजक सोनू जायसवाल शनि कश्यप आदि उपस्थित रहे।

शर्मनाक ? सच्चाई की आवाज दबाने की कोशिश, बजरंग स्टोन खदान में पत्रकारों को धमकाया गया

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जनपद के ओबरा क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली खनन इलाके में स्थित बजरंग स्टोन खदान एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला अवैध खनन या नियमों की अनदेखी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधे हमले का है।मिली जानकारी के अनुसार, खदान में जांच टीम के पहुंचने की सूचना पर क्षेत्र के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार मौके पर खबर कवरेज करने पहुंचे थे। पत्रकार जैसे ही खदान के आसपास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद खदान मालिक द्वारा भेजे गए गुर्गों ने पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें कवरेज से रोकने की कोशिश की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान के बाहर खड़े असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ पत्रकारों को धक्का-मुक्की और बदसलूकी का शिकार बनाया, बल्कि खुलेआम धमकी भी दी। गुर्गों ने कहा कि“अगर दोबारा खबर कवरेज करने खदान में आए तो यहीं खदान में धकेल देंगे।”यह धमकी सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि पत्रकारों की जान को जोखिम में डालने जैसा गंभीर अपराध है। घटना के दौरान खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पत्रकारों को मजबूरन वहां से हटना पड़ा।पत्रकारों का कहना है कि वे पूरी तरह संवैधानिक अधिकारों के तहत जनहित में समाचार संकलन करने पहुंचे थे, लेकिन खदान संचालकों के इशारे पर काम कर रहे लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए पत्रकारिता को दबाने का प्रयास किया।यह घटना साफ तौर पर यह दर्शाती है कि खनन क्षेत्र में माफिया किस कदर बेखौफ हो चुके हैं और उन्हें न कानून का डर है, न प्रशासन का।

*ओबरा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*

घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए ओबरा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी खदान मालिक, उसके गुर्गों और धमकी देने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि यदि इस गंभीर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करेगा, बल्कि सोनभद्र में स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा प्रहार माना जाएगा।प्रशासन से सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि
खनन क्षेत्र में खदान मालिकों के गुर्गे किसके संरक्षण में खुलेआम धमकी दे रहे हैं?जांच टीम की मौजूदगी में ही यदि पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या?यह मामला अब सिर्फ बदतमीजी का नहीं, बल्कि आपराधिक धमकी, प्रेस की स्वतंत्रता और कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।चेतावनी या चुनौती?पत्रकारों पर हुए इस हमले ने साफ संकेत दे दिया है कि खनन माफिया अब खबरों से डरने लगा है, और डर के कारण ही वह पत्रकारों को धमकाकर सच्चाई दबाने की कोशिश कर रहा है।अब देखना यह है कि ओबरा पुलिस और जिला प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई कर पत्रकारों को न्याय और सुरक्षा मिल पाती है या नहीं। इस मौके पर पत्रकारगण सतीश भाटिया, भोला दुबे, ऋषि गुप्ता, सुररेन्दर कुमार ,अरविंद कुशवाहा, कुंभध चौधरी, कन्हैयालाल केसरी, विकास हलचल, मुस्ताफ अहमद, किरण गौड़ इत्यादि पत्रकार मौजूद रहे।

संसाधनों का भंडार नहीं, अब बनेगा विकास का पावरहाउस

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र | लखनऊ से
काशी-विंध्य क्षेत्र (केवीआर) के गठन को कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही पूर्वांचल और विंध्यांचल के विकास की नई इबारत लिखी जाने लगी है। राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) की तर्ज पर गठित इस महत्वाकांक्षी योजना में सोनभद्र को विशेष प्राथमिकता दिए जाने से जिला अब हाशिये से निकलकर विकास के केंद्र में पहुंचने की ओर अग्रसर है।
ऊर्जा, खनिज, वन संपदा और औद्योगिक संभावनाओं से भरपूर सोनभद्र वर्षों से योजनाबद्ध विकास की प्रतीक्षा कर रहा था। अब केवीआर के तहत जिले की इन क्षमताओं को एकीकृत और रणनीतिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है—क्षेत्रीय संतुलन, निवेश को बढ़ावा, रोजगार सृजन और मजबूत बुनियादी ढांचा, ताकि स्थानीय युवाओं को पलायन न करना पड़े।केवीआर में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र को शामिल किया गया है। इन जिलों को एक एकीकृत आर्थिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे उद्योग, व्यापार और पर्यटन को संगठित स्वरूप मिलेगा। विशेष रूप से सोनभद्र के लिए यह पहल इसलिए अहम है क्योंकि यहां ऊर्जा परियोजनाएं, खनन, वन आधारित उद्योग और पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
केवीआर के गठन से सड़क, रेल, ऊर्जा और अन्य आधारभूत संरचनाओं का सुनियोजित और तेज विकास सुनिश्चित होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी और धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। वाराणसी जैसे वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र से जुड़ाव सोनभद्र को नई पहचान दिलाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि केवीआर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा। निवेश के नए द्वार खुलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी।कुल मिलाकर, योगी सरकार की यह दूरदर्शी पहल सोनभद्र को विकास की मुख्यधारा में लाने वाला निर्णायक कदम साबित हो सकती है—जिससे आने वाले वर्षों में जिले की तस्वीर और तक़दीर, दोनों बदलने की उम्मीद है।

बलात्कार के बाद महिला की हत्या करने वाले दोषी हरिमंगल खरवार को उम्रकैद

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र पांच वर्ष पूर्व महिला के साथ बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या करने के सनसनीखेज मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई पूरी करते हुए दोषसिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त हरिमंगल खरवार को उम्रकैद तथा 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषी को दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। साथ ही न्यायालय ने आदेश दिया कि अभियुक्त द्वारा जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतका के पिता ने 8 दिसंबर 2020 को जुगैल थाने में तहरीर देकर बताया था कि 7 दिसंबर 2020 को गांव में एक लड़की की शादी थी, जिसमें उसकी बेटी शामिल होने गई थी। रात हो जाने के बावजूद जब बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के पास खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शव उनकी बेटी का है। आरोप लगाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है।
इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान साक्ष्य और परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर हरिमंगल खरवार पुत्र स्वर्गीय जुड़ावन खरवार, निवासी जुगैल टोला मचोही बेलगढ़ी, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र का नाम प्रकाश में आया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के तर्क सुने, गवाहों के बयान, चिकित्सीय साक्ष्य एवं संपूर्ण पत्रावली का गहन अवलोकन किया। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए यह सख्त सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने प्रभावी पैरवी की।

नायरा शक्ति के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पर नसबंदी शिविर में महिलाओं को किया गया कंबल वितरण

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/चोपन कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में आयोजित नसबंदी शिविर के दौरान नायरा शक्ति के तत्वावधान में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। शिविर में सम्मिलित लगभग 100 महिलाओं को नायरा शक्ति द्वारा निशुल्क कंबल वितरित किए गए। इस जनसेवा कार्यक्रम से महिलाओं में खासा उत्साह और संतोष देखने को मिला।जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए नायरा शक्ति ने इन महिलाओं को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर उपस्थित नायरा शक्ति के सेल्स ऑफिसर अभिषेक पांडे ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। नायरा शक्ति सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। आज नसबंदी शिविर में शामिल महिलाओं के लिए कंबल वितरण कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस तरह के सेवा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम में गोविंद अग्रहरि, नायरा पंप संचालक ने कहा कि सामाजिक सहयोग से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने नायरा शक्ति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल उपलब्ध कराना एक सराहनीय कदम है वहीं भव्य खन्ना, नायरा एनर्जी काउंसलर ने बताया कि नायरा शक्ति केवल ऊर्जा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। नसबंदी शिविर में पहुंची महिलाओं को कंबल वितरित कर उन्हें सम्मान और सुरक्षा का अहसास दिलाया गया है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान राम सिंह सहित नायरा शक्ति से जुड़े कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का भी विशेष सहयोग रहा। महिलाओं ने इस पहल के लिए नायरा शक्ति और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। नायरा शक्ति द्वारा किया गया यह कंबल वितरण कार्यक्रम निश्चित रूप से एक अनुकरणीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय ,जनवरी 2026 से प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं, समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर ने सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रबन्धकों व विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा ज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें 2025-26 सत्र के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से कराने की घोषणा की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा आवेदन पत्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे। समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म लाइव हो चुका है, जिससे विद्यार्थी तुरंत आवेदन कर सकें।
ज्ञापन में सभी प्राचार्यों, प्रबन्धकों व विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अतिशीघ्र आवेदन पूरा करें, ताकि परीक्षाएं तय समय पर सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। यह निर्देश मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही जनपदों के सभी अनुदानित, राजकीय व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों पर लागू होगा।

दुद्धी पुलिस ने पकड़ी अवैध पशु तस्करी की पिकअप, तीन गायें व एक बछिया जब्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने आज सुबह लगभग 9 बजे रजखड़ घाट नए कोतवाली के पास से एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया, जो झारखंड की ओर जा रही थी। वाहन से तीन गायें और एक बछिया बरामद हुई। चालक के पास कोई वैध अनुमति नहीं होने पर वाहन, पशुओं सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि मंगलवार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पकड़े गए चालक का नाम आशीष यादव (22) पुत्र राजेंद्र यादव निवासी जामपानी थाना विंढमगंज है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

रामनगर में चतुर्वेदी इलेक्ट्रिकल्स पर सीआरआई मोटर सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन, अध्यक्ष कमलेश मोहन ने किया शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कस्बे के वार्ड संख्या 7, रामनगर रेलवे गेट के निकट चतुर्वेदी इलेक्ट्रिकल्स वर्क्स में बुधवार को सीआरआई मोटर एवं सबमर्सिबल सर्विस सेंटर का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।
सेंटर के स्वामियों विरेंद्र चतुर्वेदी और राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि यह सीआरआई, टेक्समो, बेदिया तथा वरुणा ब्रांड्स का अधिकृत सर्विस केंद्र है। यहां सिंगल फेज, थ्री फेज मोटरों, सबमर्सिबल पंपों के साथ ही डीसी सबमर्सिबल का बाइंडिंग कार्य किया जाएगा। सीआरआई सर्विस हेड प्रदीप , निशांत और आकाश सेवाओं का संचालन करेंगे।
सर्विस हेड प्रदीप ने बताया कि लोगों को अच्छी और बेहतर सर्विस दिया जाएगा । इसके साथ नए टूल्स भी उपलब्ध सर्विस सेंटर पर रहेंगे। सेंटर से कस्बे और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मोटर मरम्मत की सुविधा घर द्वार पर मिलेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। अध्यक्ष कमलेश मोहन ने उद्घाटन पर बधाई देते हुए सेंटर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ संकट मोचन मंदिर पर बैठक, कल होगा प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश फैल गया है।इसी क्रम में आज मंगलवार को संकट मोचन मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से बैठक आयोजित की गई। हाल ही में दीपू शाह नामक युवक को जिंदा जलाए जाने की घटना ने लोगों में रोष बढ़ा दिया है।
बैठक में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तहसील तिराहे पर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की तथा आगामी कार्यक्रम की रणनीति तैयार की। विहिप-बजरंग दल के काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक के बाद सभी उपस्थित लोगों ने पैदल चलते हुए दुकानदारों से पूर्वाह्न में दुकानें बंद कर शक्ति प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होने का आह्वान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश सरकार द्वारा हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध दुद्धीवासी एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। कल के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की अपील की गई है।
बैठक में नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,अमरनाथ जायसवाल ,नन्दलाल अग्रहरि,कन्हैया लाल अग्रहरि,सुरेंद्र गुप्ता, बजरंग दल जिला सहसयोजक आलोक जायसवाल,विहिप प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता ,मनीष जायसवाल,आनंद कुमार ,अनुरोध भोजवाल शनि कश्यप,आदित्य जायसवाल , विवेक सिंह ,राकेश कुमार, सत्यम् दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोड खराब होने के कारण ग्रामीणों ने लगाया गुहार नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह से

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – कन्हैयालाल

सोनभद्र

सोनभद्र के नगवा ब्लॉक के खलियारी में रोड से पड़री जाने वाला मार्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलियारी तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे विद्यालय आते-जाते हैं, ग्रामीणों का आना-जाना होता है और आपात स्थिति में भी यही रास्ता सहारा बनता है। बावजूद इसके यह मार्ग बेहद जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढे, उबड़-खाबड़ सतह और बरसात में कीचड़ से हालात और भी भयावह हो जाते हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी रास्ते से नन्हे-नन्हे बच्चे रोज़ाना जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, कई बार बच्चे और ग्रामीण घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या को लेकर गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। न तो स्थायी समाधान हुआ और न ही सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल की गई।
ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि जल्द से जल्द रोड से पड़री तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

मोहम्मद अख्तर अली ने बताया कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग

मण्डलायुक्त के सख्त तेवर, उच्चस्तरीय कमेटी करेगी जांच

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।विन्ध्याचल मण्डल में खनन गतिविधियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में डीजीएमएस, खनन विभाग, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं खनन पट्टा धारकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीजीएमएस द्वारा बंद की गई जनपद सोनभद्र की 37 खदानों को लेकर मण्डलायुक्त ने उच्च स्तरीय संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिससे आगे की कार्यवाही तय की जा सके।सुधारात्मक योजना देने वाली खदानों को मिल सकती है राहत निदेशक, खान सुरक्षा द्वारा बताया गया कि जिन खदानों में सरफेस प्लान व सुधारात्मक कार्य योजना प्रस्तुत कर दी गई है, उन्हें पुनः प्रारम्भ करने की कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है। इस पर मण्डलायुक्त ने आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के संकेत दिए।59 खनन क्षेत्रों को शीघ्र विज्ञापित करने के निर्देश ।बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में वन अनापत्ति हेतु लम्बित 13 क्षेत्र,पत्थर व मोरम के 24 क्षेत्र,ईसी हेतु लम्बित 12 क्षेत्र,तथा डीएसआर में शामिल 10 क्षेत्र,कुल 59 खनन क्षेत्रों में लंबित औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर विज्ञापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनमानस को गिट्टी, बालू जैसे उपखनिजों की सुचारु आपूर्ति मिल सके।

*पट्टाधारकों से सीधा संवाद, नियमों के पालन पर ज़ोर*

इस दौरान खान सुरक्षा निदेशक, वाराणसी क्षेत्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर मण्डलायुक्त ने खनन पट्टाधारकों से सीधा संवाद किया और बंद खदानों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि 37 बंद खदानों की जांच समिति में उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, वन विभाग, डीजीएमएस, खनन विभाग एवं भू-वैज्ञानिक को शामिल किया जाएगा।प्रशिक्षित कर्मी व मालिक की उपस्थिति अनिवार्य
जिलाधिकारी ने खनन पट्टाधारकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खदानों पर केवल प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की जाए,डीजीएमएस के निरीक्षण के समय खदान स्वामी की उपस्थिति अनिवार्य रहे।निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में प्रभागीय कैमूर वन्य बिहार तापस मिहिर, प्रभागीय वनाधिकारी रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, रेनुकूट, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, खनन व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खनन व्यवसायी उपस्थित रहे।

सोनभद्र में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण को लेकर सख्त निर्देश, नियमों का पालन अनिवार्य

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र
जनपद सोनभद्र में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 22-12-2025 को बायोमेडिकल वेस्ट समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र द्वारा की गई। यह बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति रही।
बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के क्षेत्रीय प्रतिनिधि, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सचिव डॉ० एच० पी० सिंह, मातृ एवं शिशु विंग हैरीटेज चिकित्सालय के प्रतिनिधि, जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रतिनिधि, निजी चिकित्सालयों के नोडल अधिकारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर तथा सी०पी०सी० पावर इंडिया प्रा० लि० के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद में संचालित सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का अनुचित निस्तारण न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। इस विषय में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्य चिकित्साधिकारी ने सी०पी०सी० पावर इंडिया प्रा० लि० को निर्देशित किया कि वह जनपद के प्राथमिक चिकित्सालयों एवं समस्त सरकारी चिकित्सालयों का स्पष्ट रूट चार्ट तैयार कर, समयबद्ध तरीके से बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सुनिश्चित करे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां-जहां लॉगबुक उपलब्ध नहीं कराई गई है, वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में लापरवाही पाए जाने पर सी०पी०सी० पावर इंडिया प्रा० लि० के प्रतिनिधि को कड़ी चेतावनी भी दी गई।वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि दिनांक 31 दिसम्बर 2025 तक जनपद के समस्त पात्र चिकित्सालयों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) निर्गत करने की प्रक्रिया हर हाल में पूर्ण कर ली जाए, ताकि अस्पतालों के पंजीकरण से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।बैठक में आईएमए के प्रतिनिधि को भी स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि जनपद के सभी निजी चिकित्सालय कम से कम 05 वर्ष की अवधि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें, जिससे अस्पताल पंजीकरण की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।मुख्य चिकित्साधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी निजी लैब, दंत चिकित्सालय एवं आयुष चिकित्सक अपने बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप करें तथा शीघ्र ही यूपीपीसीबी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में नियमों का पालन नहीं किया गया, तो कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अस्पताल/संस्थान का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।बैठक के अंत में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि जनपद को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।इस बैठक को जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम माना जा रहा

नगवा–चतरा में निरीक्षण व चैपाल,कॉलेज–विश्वविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब से लोकतंत्र को मजबूती

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।जनपद में प्रशासनिक सक्रियता और लोकतांत्रिक जागरूकता को एक साथ गति देने के उद्देश्य से तहसील रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में विकास कार्यों, राजस्व मामलों और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया गया है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज श्री उत्कर्ष द्विवेदी ने शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 तक विकास खण्ड नगवा व चतरा की ग्राम पंचायतों में कराये गये विकास कार्यों व राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों के स्थलीय निरीक्षण एवं चैपाल की तिथियां निर्धारित की हैं।
निरीक्षण के दौरान न्यायालय में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याएं अपरान्ह 12 बजे से 3 बजे तक सुनी जाएंगी। निरीक्षण व चैपाल की तिथि विकास खण्ड नगवा पनिकपकला – 26 दिसम्बर 2025,खलियारी – 02 जनवरी 2026,मड़कुड़ी – 09 जनवरी 2026,विकास खण्ड चतरा,कसारी – 16 जनवरी 2026,सिलथम – 23 जनवरी 2026,बरईल – 30 जनवरी 2026 ।निरीक्षण में सीमा स्तम्भ, फार्मर रजिस्ट्री, निर्विवाद वरासत, अंश निर्धारण, ग्राम सभा भूमि की स्थिति, पट्टेदारों के कब्जे सहित सभी राजस्व कार्यों की समीक्षा होगी। संबंधित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी अद्यावधिक अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

*युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने की पहल*

अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 तेजी से चल रहा है।गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 26 दिसम्बर 2025,मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन – 31 दिसम्बर 2025, दावे व आपत्तियां – 31 दिसम्बर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ।इस अभियान को सफल बनाने के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Clubs) को सशक्त किया जा रहा है। जहां क्लब गठित नहीं हैं, वहां तत्काल गठन के निर्देश दिए गए हैं।
इन क्लबों के माध्यम से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके/करने वाले छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण,निर्वाचन प्रक्रिया का व्यवहारिक ज्ञान,लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की प्रत्यक्ष समझ दी जाएगी।निर्वाचन प्रक्रिया का अनुभव रखने वाले शिक्षकों को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।एक ओर गांव-गांव जाकर विकास व राजस्व कार्यों की जमीनी पड़ताल, दूसरी ओर युवाओं को मतदाता बनाकर लोकतंत्र की रीढ़ मजबूत करने की पहल—रॉबर्ट्सगंज तहसील में प्रशासन का यह दोहरा अभियान सुशासन और जागरूक लोकतंत्र की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी में राष्ट्रीय गणित दिवस पर भव्य गणित मेला आयोजित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। राष्ट्रीय गणित दिवस एवं प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी में गणित मेला का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उल्टी गिनती, पहाड़ा गणना, खेल-खेल में विविध आकृतियों की संरचना, रंगोली में गणितीय समावेश, श्रीनिवास रामानुजन पर भाषण प्रतियोगिता, गणित दौड़, प्रश्न मंच, व्यंजनों में गणितीय आकृतियों का निर्माण, चार्ट-मॉडल प्रदर्शनी तथा सामग्री क्रय-विक्रय स्टॉल लगाए गए। छात्रों द्वारा तैयार व्यंजनों का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां अभिभावकों ने खरीदारी कर बच्चों के गणित प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज अग्रहरि (एडवोकेट), अध्यक्ष अनिल (बीज भंडार), मुख्य वक्ता मनोज कुमार मिश्रा (जिला मंत्री, भाऊराव देवरस शिक्षा समिति), विशिष्ट अतिथि अमरनाथ जायसवाल (नगर संचालक दुद्धी), वशिष्ठ जी (नगर प्रचारक ) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य श्री अनिल तिवारी ने किया।
विद्या मंदिर के पुरस्कार श्री मनोज अग्रहरि द्वारा, शिशु मंदिर के पुरस्कार विनोद बुक डिपो द्वारा तथा सांत्वना पुरस्कार श्री अनिल जी बीज भंडार द्वारा प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में श्री सुनील जायसवाल, मुकेश जी एवं साक्षी अग्रहरि शामिल रहे। अंत में गणित प्रमुख श्री राजू आचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।