महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी का बड़ा दिल: दूधी में असहाय बुजुर्ग को दिया सहारा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।दूधी क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों के दिलों में जगह बना रहा है—महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी। अपने नए दायित्व के साथ उन्होंने न केवल आध्यात्मिक नेतृत्व का परिचय दिया, बल्कि मानवता की सच्ची मिसाल पेश करते हुए समाज सेवा का ऐसा उदाहरण दिया, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।
हाल ही में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं सनातनी किन्नर अखाड़े की नव-नियुक्त महामंडलेश्वर बनीं किरन नंदगिरी ने एक असहाय बुजुर्ग व्यक्ति की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। बुजुर्ग की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और उन्हें दवा के लिए सहायता की आवश्यकता थी। ऐसे समय में किरन नंदगिरी ने आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया और यह साबित कर दिया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
इस मानवीय पहल के बाद क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम की खुलकर सराहना की और इसे सच्ची समाज सेवा बताया। लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं, वहीं इस तरह का संवेदनशील व्यवहार समाज के लिए प्रेरणादायक है।
गौरतलब है कि हाल ही में किरन नंदगिरी को सनातनी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन के बाद दूधी ही नहीं, बल्कि पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामवासियों से लेकर नगरवासियों तक, हर वर्ग के लोगों ने उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया।
लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उनकी छवि एक संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रही है।
इस अवसर पर किरन नंदगिरी ने अपने जजमानों और क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज के गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही उनका प्रमुख लक्ष्य है और वे आगे भी इसी भावना के साथ निरंतर कार्य करती रहेंगी।
उनके इस सेवा भाव ने क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है। लोगों का मानना है कि यदि समाज का हर व्यक्ति इसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए, तो समाज में बदलाव की एक नई लहर आ सकती है।
कुल मिलाकर, महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी का यह कदम न केवल एक व्यक्ति की मदद तक सीमित रहा, बल्कि पूरे समाज को मानवता और सेवा का एक सशक्त संदेश देने में सफल रहा है।

जयमाला बना बवाल दूल्हा मंच पर धड़ाम दुल्हन ने ठुकराई शादी 3 लाख लौटाकर बैरंग लौटी बारात

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

म्योरपुर/सोनभद्र।
शादी का खुशनुमा माहौल उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब जयमाला के मंच पर खड़ा दूल्हा अचानक लड़खड़ाते हुए गिर पड़ा। पहले तो लोगों ने इसे थकान समझा, लेकिन कुछ ही देर में हकीकत सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।
बताया जा रहा है कि दूल्हा शराब के नशे में इस कदर धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जयमाला की रस्म के दौरान उसकी हरकतें बिगड़ती चली गईं और वह बदतमीजी पर उतर आया। यह देख दुल्हन भड़क उठी और उसने सबके सामने साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन का सख्त फैसला, बोली — “ऐसे व्यक्ति से नहीं करूंगी शादी”
दुल्हन के इस साहसी कदम से मौके पर सन्नाटा छा गया। परिजनों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ अपना भविष्य नहीं जोड़ सकती, जो शादी जैसे पवित्र बंधन में भी नशे में धुत होकर आए।
बारातियों और घरातियों में जमकर हुआ हंगामा
दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत, 3 लाख लौटाने पर हुआ समझौता
थाना म्योरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। काफी देर तक चली पंचायत के बाद यह तय हुआ कि दूल्हे पक्ष को दिए गए 3 लाख रुपये वापस किए जाएंगे। समझौते के बाद मामला शांत हुआ।
बिना दुल्हन के लौटी बारात
आखिरकार, शादी बिना फेरे लिए ही खत्म हो गई और बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।समाज के लिए बड़ा संदेश इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अब बेटियां अपने सम्मान और भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करतीं। दुल्हन के इस फैसले की लोग सराहना कर रहे हैं और इसे समाज के लिए एक मजबूत संदेश मान रहे हैं।

बारात से लौटे बुजुर्ग की सड़क पर दर्दनाक मौत चाय की चुस्की लेने निकले और जिंदगी छिन गई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। खुशियों के माहौल से लौट रहे एक बुजुर्ग के लिए घर की दहलीज तक पहुंचना नसीब नहीं हुआ। बारात में शामिल होकर लौटे 65 वर्षीय करतार सिंह अग्रहरि की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया।
जानकारी के मुताबिक, दुद्धी थाना क्षेत्र के झरोकला निवासी करतार सिंह अग्रहरि बारात से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बस रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली कट के पास रुकी, वह चाय पीने के लिए सड़क पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार में आ रही इंडिगो कार (UP 70 BQ 6561) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ा सवाल: आखिर कब थमेगी रफ्तार का कहर? कब तक सड़क पार करना बनेगा जानलेवा जोखिम?

दुद्धी में प्रदर्शनी मेले का भव्य उद्घाटन, झूले व बच्चों के मनोरंजन से सजा मेला क्षेत्र

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट(रामलीला) मैदान पर बुधवार को आयोजित प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने फीता काटकर किया।मेला संचालक देवेंद्र शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मेले में विभिन्न स्टालों पर सामान, खिलौने ,पोशाक और झूले सहित बच्चों के मनोरंजन के एक से बढ़कर एक आकर्षण मौजूद हैं।
सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेले क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन दिवेश मोहन दिलीप पांडे पंकज अग्रहरि सुमित सोनी शाहिद निरंजन गुप्ता सहित कई सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।

नशे में धूत युवक की लापरवाही, महुआ के पेड़ से टकराई पिकअप,चचेरे भाइयों की हालत गंभीर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में मथुरा मोड़ के समीप बुधवार अपराह्न लगभग तीन बजे नशे की हालत में पिकअप चलाते एक युवक का वाहन महुआ के पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक बृजकेश्वर (22)पुत्र सोमारू और उसका छोटा चचेरा भाई रघुराज प्रताप (12)पुत्र संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
गंभीर रूप से घायल रघुराज प्रताप की बड़ी बहन विद्यावती ने बताया कि उनके घर एक रिश्तेदार पिकअप लेकर आए थे।रिश्तेदार और बड़े पिता जी के बेटे बृजकेश्वर दोनों ने शराब पी ली ,जिसके बाद रिश्तेदार सो गए। इसके बाद बृजकेश्वर ने नशे में पिकअप स्टार्ट की और छोटे भाई रघुराज को साथ लेकर चिकन लेने गांव में निकले। घर के ठीक सामने ही पिकअप अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से धड़ाम से टकरा गई ।पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बृजकेश्वर के सिर में गंभीर चोट और दायां पैर टूट गया। वहीं,सी रघुराज प्रताप के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए तथा सिर पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। डॉ. आलम ने बताया कि पैरों के फ्रैक्चर और सिर की गंभीर चोटों को देखते हुए उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया।सीएचसी में उपस्थित एम्बुलेंस 108 के ईएमई अरविंद ने त्वरित कार्रवाई कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
सीएचसी में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

दुद्धी थाने की साइबर टीम की तत्परता, पीड़ित को लौटाए 35 हजार से अधिक रुपये

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी (सोनभद्र)। इन दिनों जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है।
स्थानीय थाना की साइबर टीम ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की गई 35,348 रुपये की ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पूरी राशि सफलतापूर्वक लौटा दी ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी की टीम ने यह कमाल किया।पीड़ित अलाउदीन पुत्र अहुर अंसारी निवासी कस्बा वार्ड नंबर-09, के साथ अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से ठगी की थी।जिसके बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।थाना दुद्धी की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साक्ष्य संकलित किए, संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर राशि होल्ड कराई। उसके बाद माननीय न्यायालय से वापसी का आदेश प्राप्त कर 35,348 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में जमा करा दिए। धनराशि मिलने पर अलाउदीन ने पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह,उपनिरीक्षक संजय सिंह,कांस्टेबल मंतोष कुमार और महिला कांस्टेबल संध्या यादव की अहम भूमिका रही।

जंगल में 11 हजार वोल्ट के झटके से पेड़ से गिरे रामकैलाश, जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।तहसील के वन रेंज क्षेत्र रेनुकूट के मुर्धवा जंगल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।कटौली निवासी 40 वर्षीय रामकैलाश पुत्र स्व. रामप्यारे को 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के तेज करंट के झटके लगे, जिससे वे पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार, रामकैलाश रेनुकूट से काम करके घर लौट रहे थे। रास्ते में मुर्धवा खाड़ीपाथर जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने पियार के फल तोड़ने या लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ना शुरू किया। तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।किसी तरह रामकैलाश को सड़क तक पहुंचाया गया। लोगों की मदद से टेंपो द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। सीएचसी चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि दंपति जंगल में लकड़ी लेने गए थे, जो इस घटना के पीछे का मुख्य कारण हो सकता है। स्थानीय लोगों ने जंगल क्षेत्रों में हाई टेंशन तारों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

12 वर्षीय नाबालिग की हत्या मामले में 24 घंटे में हाफ एनकाउंटर, अभियुक्त दीपक कुमार गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। तहसील अंतर्गत झरईटोला म्योरपुर में 27 अप्रैल 2026 की सुबह हुई 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और उच्च अधिकारियों द्वारा गठित विशेष दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण का सफल अनावरण किया।
मुकदमा अपराध संख्या 57/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र नंदलाल निवासी म्योरपुर पर नजर रखी। हत्या के मात्र दो घंटे बाद ही कई जगहों पर दबिश देकर भाग रहे अभियुक्त को घेर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने आत्मसमर्पण के बजाय पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बचाव में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त नाबालिग लड़की का दूर का मामा बताया जाता है, जो उसी गांव में रहता था। घटना के सफल अनावरण से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी बाकी है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

महुली एचपी गैस एजेंसी के सामने लूना बाइक अनियंत्रित, सवार बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली एचपी गैस एजेंसी के समक्ष रीवां-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक लूना बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 70 वर्षीय रामबृक्ष पुत्र मखनलाल कन्नौजिया निवासी मकरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों सवार कोरगी से मकरी अपने घर लौट रहे थे। चालक ने अचानक सामने ब्रेक लगाया, जिससे बाइक फिसल गई। रामबृक्ष को पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस की टीम पहुंची। ईएमटी पंकज और चालक विजय ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।

दिनदहाड़े ‘डकैती स्टाइल’ में कबाड़ चोरी: ओबरा में बेखौफ गिरोह का दुस्साहस, लोगों में आक्रोश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा, सोनभद्र
ओबरा नगर में कबाड़ चोरी अब आम वारदात नहीं रही, बल्कि खुलेआम ‘डकैती स्टाइल’ में अंजाम दी जा रही है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे, व्यस्त वीआईपी रोड पर स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के सामने बंद पड़े संयुक्त प्रेस कार्यालय पर कबाड़ चोरों ने फिल्मी अंदाज़ में धावा बोल दिया।
ठेला लेकर पहुंचे चोरों ने बेखौफ अंदाज़ में टिन शेड को तोड़कर गिरा दिया और उसे ले जाने की कोशिश करने लगे। अचानक शेड गिरने की तेज़ आवाज़ से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की सक्रियता बढ़ते ही चोर मौके से फरार हो गए।
दूसरी बार बना निशाना, पहले भी हो चुकी बड़ी चोरी
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी प्रेस कार्यालय का ताला तोड़कर चोर कुर्सी, मेज, कम्प्यूटर, सीपीयू, सीलिंग फैन, इन्वर्टर, बैटरी और जरूरी दस्तावेज तक उड़ा ले गए थे। उस समय भी डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में चोरों के हौसले और बुलंद हो गए भीड़ ने बताया ‘कबाड़ रूट’, पुलिस को खुली चुनौती
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को साफ बताया कि धोबिया नाला के सामने वाली गली से रोजाना 4-5 कुंतल कबाड़ मोटरसाइकिल के जरिए कपड़े में ढंककर पार कराया जाता है।
लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सिविल ड्रेस में निगरानी करे तो बड़ी आसानी से चोरी का माल पकड़ा जा सकता है।
ओबरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन रहा अपराधियों का अड्डा
बताया जा रहा है कि वर्ष 1997 में परियोजना प्रबंधन द्वारा बनाए गए इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के सामने दीवार खड़ी कर दी गई, जिससे दुकानदार बेरोजगार हो गए और दुकानें बंद पड़ी हैं।
अब यही बंद परिसर कबाड़ चोरों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। रात के समय यहां पूरी तरह अपराधियों का कब्जा रहता है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है।
कबाड़ियों की ‘बाढ़’ और सवालों के घेरे में व्यवस्था
ओबरा नगर में दर्जन भर से अधिक कबाड़ की दुकानें संचालित हो रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है—क्या ये सभी दुकानें वैध हैं?क्या इनकी नियमित जांच होती है?
बाहर भेजे जाने वाले कबाड़ की कोई स्कैनिंग या चेकिंग होती है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोरी का माल खुलेआम खपाया जा रहा है और जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। बढ़ता डर, असुरक्षा का माहौल
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। घरों के बाहर रखे सामान, बंद मकान, क्रशर प्लांट, यहां तक कि वाटर पंप और एसी तक सुरक्षित नहीं हैं।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह ‘कबाड़ चोरी’ संगठित अपराध का बड़ा रूप ले सकती है।
अब क्या होगा आगे?
यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस दुस्साहसिक वारदात के बाद क्या ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी पुराने मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

अब बहाना नहीं चलेगा हर घर नल जल योजना पर डीएम का कड़ा एक्शन मोड

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना की हाईलेवल समीक्षा बैठक करते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी—
मई माह तक हर हाल में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे, लापरवाही पर सीधी कार्रवाई होगी।”
10 दिन का डेडलाइन: नहीं सुधरी व्यवस्था तो दर्ज होगी FIR
डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के 364 राजस्व गांवों में जहां जल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है, वहां किसी भी प्रकार की समस्या को 10 दिन के भीतर हर हाल में दुरुस्त किया जाए।अगर तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सीधे प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
सिर्फ कागजों में नहीं, हकीकत में पहुंचे पानी”
बैठक में डीएम ने दो टूक कहा कि योजना केवल फाइलों और रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि
हर घर में वास्तव में पानी पहुंचे
सप्लाई नियमित और बाधारहित हो
पानी की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए
उन्होंने खास तौर पर कहा कि गर्मी के चरम को देखते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निर्बाध जल आपूर्ति अनिवार्य है। टैंकर व्यवस्था पर भी सख्ती
डीएम ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि जिन 364 गांवों में हर घर नल जल योजना लागू है, वहां टैंकर से पानी सप्लाई बिल्कुल नहीं की जाएगी।
अगर कहीं टैंकर से आपूर्ति की नौबत आती है, तो इसे लापरवाही मानते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होगी।
कंट्रोल रूम रहेगा 24×7 एक्टिव
जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए
जिला स्तर और ब्लॉक स्तर के कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए
कोई भी शिकायत आते ही तुरंत निस्तारण अनिवार्य किया गया
डीएम ने साफ कहा—
“पेयजल को लेकर एक भी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
पाइपलाइन से लेकर मोटर तक—हर समस्या पर नजर
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि
पाइपलाइन लीकेज
मोटर खराबी
पंपिंग समस्या
तकनीकी गड़बड़ी
इन सभी का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और क्षेत्रवार लगातार निगरानी रखी जाए। जिम्मेदारी तय, लापरवाह नहीं बचेंगे
डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
जहां भी लापरवाही सामने आए, वहां जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब साफ है कि इस बार सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने की तैयारी है।
बैठक में रहे ये अधिकारी मौजूद
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सोनभद्र में हरियाली के नाम पर हराभरा घोटाला रेणुका नदी किनारे पौधों की जगह कागजों में उगा जंगल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा/सोनभद्र।
प्रदेश सरकार भले ही करोड़ों पौधे रोपकर उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने का दावा कर रही हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत कई जगह इन दावों की पोल खोल रही है। ताज़ा मामला सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र का है, जहां रेणुका नदी के तट पर स्थित पारसोई-4 वृक्षारोपण स्थल पर भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।
कागजों में ‘हरियाली’, जमीन पर सूना सच
विभागीय बोर्ड पर 6112 ‘बोना नाली’ बनाए जाने का दावा किया गया है, लेकिन मौके पर ज्यादातर गड्ढे खाली पड़े हैं। जहां पौधे लगाए भी गए हैं, वहां भी मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई है।
नियमानुसार पौधों के बीच लगभग 5 मीटर की दूरी होनी चाहिए, लेकिन यहां 1 मीटर के छोटे से दायरे में 25 से 30 पौधे ठूंस दिए गए हैं।
पौधारोपण नहीं, ‘पौधों की बलि’
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह एक ही स्थान पर इतने पौधे लगाने से उनका विकास संभव नहीं होता। बिना पर्याप्त जगह, खाद और सिंचाई के ये पौधे कुछ ही समय में सूख जाएंगे।
यानी हरियाली बढ़ाने के नाम पर पौधों को ‘जिंदा दफन’ किया जा रहा है।
मजदूरी बचाने का खेल?
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे 15.28 हेक्टेयर क्षेत्र में गड्ढे खोदने और नालियां बनाने के बजाय विभाग ने एक ही जगह पौधे लगाकर लक्ष्य पूरा दिखा दिया।
इससे मजदूरी और अन्य खर्चों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
सुरक्षा खाई गायब, पशुओं का हमला जारी
नदी किनारे मिट्टी कटाव रोकने के लिए 1600 मीटर लंबी सुरक्षा खाई (CPT) बनाने का दावा भी सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आता है।
मौके पर सुरक्षा के अभाव में आवारा पशु पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।न सिंचाई, न संरक्षण
करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में न तो सिंचाई की कोई व्यवस्था दिखती है और न ही पौधों की देखभाल के लिए खाद या कीटनाशकों का इस्तेमाल।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये पौधे बचेंगे कैसे?

सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, रामलोचन तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कचहरी परिसर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में आज सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। रामलोचन तिवारी एडवोकेट को पांचवीं बार अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पांडे ने शपथ दिलाई। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन धीरेंद्र कुमार सोनकर ने उपाध्यक्ष रामलखन एवं राजीव मिश्रा तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श कुमार को शपथ दिलाई। सचिव अंजनी कुमार सिंह को स्नातक एमएलसी आशुतोष कुमार सिन्हा ने शपथ दिलाई, जबकि सह-सचिव रेनूवंती शाह, राहुल कुमार एवं अविनाश यादव को भी उन्होंने शपथ दिलाई। कोषाध्यक्ष नीरज कुमार जायसवाल को पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने शपथ दिलाई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने
कार्यकारिणी सदस्य विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडे, सुरेंद्र दुबे, छोटेलाल गुप्ता आदि को शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल सदस्य के पद पर आशीष गुप्ता, रजनीश एवं राकेश अग्रहरि आदि को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार पांडे ने कहा कि अधिवक्ताओं की स्वायत्तता खतरे में है। अधिवक्ता समाज को एकजुट होकर इस खतरे का मुकाबला करना होगा, वरना आने वाले दिनों में गंभीर संकट आएगा। न्यायालय के निर्देशों से अधिवक्ताओं की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे।
समारोह अध्यक्ष स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वे विधान परिषद में अधिवक्ताओं के हितों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। जन समाज के लिए भी सेवा करते रहेंगे और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि दुद्धी आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय बनेगा। अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित 2 लाख रुपये का फंड अभी तक खर्च नहीं हुआ, उसे शीघ्र अधिवक्ता कल्याण में लगाया जाएगा और आगे भी धन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर अपर धीरेंद्र कुमार सोनकर, उप जिलाधिकारी निखिल यादव, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉ. लवकुश प्रजापति, सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, अवध नारायण यादव, जुबेर आलम, प्रभु सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, नंदलाल प्रेमचंद जायसवाल, पारस नाथ गुप्ता,दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, एल्डर कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, मोहर सिंह, सुखसागर, विनोद कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण यादव ने किया। अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व सभी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।

महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी का मानवीय चेहरा-दुद्धी में बुजुर्ग असहाय की मदद कर पेश की मिसाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।सोनभद्र जनपद के दुद्धी क्षेत्र में मानवता और सेवा की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं सनातनी किन्नर अखाड़े की नव-नियुक्त महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने एक बुजुर्ग असहाय व्यक्ति की दवा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सराहनीय पहल से क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए उनकी प्रशंसा की। ज्ञात हो कि हाल ही में किरन नंदगिरी को सनातनी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से दूधी क्षेत्र सहित पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के ग्रामवासियों, नगरवासियों और आम जनमानस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज सेवा के कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने अपने जजमानों और क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेंगी। किरन नंदगिरी के इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है, जिससे अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा मिल रही है।

दुद्धी में कृषि व्यापारियों ने किया एकजुट प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी तहसील में खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर सामूहिक प्रदर्शन किया। पूरे तहसील के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन श्रीमान कृषि निदेशक, कृषि मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित है।
सोनभद्र बीज व्यापारी सेवा समिति के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में व्यापारियों ने प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें”एक से अधिक जनपदों में कारोबार करने पर निदेशालय स्तर से असंवैधानिक लाइसेंस बाध्यता समाप्त हो,जामाव मानक से कम आने या असंवैधानिक लाइसेंस रद्दीकरण न हो, बल्कि नियमानुसार कार्रवाई हो ।खाद की डिलीवरी विक्रेताओं की दुकानों तक पहुंचे। सीलबंद बोरी/कंटेनर से नमूना अमानक पाए जाने पर विक्रेता की बजाय पैकिंग करने वाली कंपनी जिम्मेदार हो। साथी एवं आईपीएमएस पोर्टल उपकरण खरीद के लिए अनुदान मिले, निचले स्तर पर लागू न हो।प्रस्तावित सीड बिल 2025 का सरलीकरण हो।लाइसेंस निलंबन पर 21 दिनों में स्वतः बहाली हो।प्रिंसिपल सर्टिफिकेट हर साल जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त हो। और किसानों की झूठी शिकायतों पर जांच समिति गठित कर जांच हो “आदि शामिल हैं ।
एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश व जिले की सभी तहसीलों में यह मांगें उठाई जा रही हैं। दुद्धी में जसवंत सिंह मौर्य, राम कुमार मौर्य, विश्वजीत मौर्य, अनूप कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, उमेश कुमार कुशवाहा, अरविंद कुमार हवाई, सुनील कुमार, सरवन कुमार जयसवाल, कालिका प्रसाद मौर्य, संजय कुमार कुशवाहा, अंकेश कुमार, विजय कुशवाहा, रघुराज मेहता, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों दुकानदार उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के x हैंडल के खिलाफ करंडा थाने में मुकदमा दर्ज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – ग़ाज़ीपुर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से थाना करण्डा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटरिया में हुई घटना को लेकर तथ्यहीन/ भ्रामक व गलत टिप्पणी कर अफवाह फैलाने वाले Congress@INDIndia, Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp)onx के विरुद्ध थाना करण्डा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जा रही है ।*
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनाँक 15.4.2026 को जमानिया धरम्मरपुर पुल के पास एक लड़की का चप्पल, मोबाइल ,गमछा प्राप्त हुआ था जिसकी लाश नदी में मिली थी परिजनो के लिखित सूचना के आधार पर मृतक लड़की का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया था दिनाँक 19.4.2026 को मृतका के पिता सियाराम द्वारा दिये गये लिखित सूचना के आधार पर थाना करण्डा में हत्या के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 103(1) BNS में पंजीकृत कराया गया है उक्त मुकदमे से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त हरिओम पाण्डेय पुत्र सुभाष पाण्डेय निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को पुलिस तत्पर्ता पूर्वक बड़सरा बाईपास आरीपुर पहाड़पुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उक्त घटना के सम्बन्ध में Congress@INDIndia, Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp)onx अपने –अपने X प्लेटफार्म अकाउण्ट से ग्राम कटरिया में हुई घटना को लेकर गलत टिप्पणी कर रहे है तथा समाज में भ्रामक बाते फैला रहे है जिससे गाँव में तनाव का माहौल बना हुआ है । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर Congress@INDIndia के विरुध्द *मु0अ0सं0 60/2026 धारा 353(2) BNS* व Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp)onx के विरुध्द *मु0अ0सं0 61/2026 धारा 353(2) BNS* पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सीएम योगी ने यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परिणाम को लेकर छात्रों के लिए लिखी पाती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – लखनऊ

परिणाम में असफल हुए छात्रों का सीएम योगी ने पाती के जरिए बढ़ाया हौसला

इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक है

अनेक बच्चों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है

मेरी ओर से सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों बधाइयां और आशीर्वाद

मेरी पाती खास उन छात्रों के लिए जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये

सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं

सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है

बस, हमें इसी निराशा को हटाकर ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र पर आगे बढ़ना है

‘चलते रहो-चलते रहो’ का यह सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है

एक असफलता भविष्य की असीमित सफलताओं व संभावनाओं की जननी हो सकती है

कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता, बल्कि एक नए आरंभ का अवसर होता है

सोना तपकर ही कुंदन बनता है

महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन के हर प्रयोग नाकाम रहा, लेकिन थॉमस एडिसन ने प्रयास जारी रखे

विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञों में एक श्रीनिवास रामानुजन से लेकर अन्य कई महान विभूतियों ने बाधाओं व असफलताओं से हार नहीं

अभिभावकों के लिए भी सीएम योगी ने पाती में कही अपनी बात

बच्चे देश का भविष्य हैं। परिणाम सकारात्मक न होने पर निराश न हो उनका हौसला बढ़ायें

उनकी रुचि किस विषय में है, इसे समझने का प्रयास करें।

ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां करिअर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं

अच्छे अवसरों को पहचानने में बच्चों की मदद करें। उनकी प्रतिभा को खिलने दें

बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, 20 फीट खाई में गिरा, हालत गंभीर,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बे से गुजरने वाले रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़नीनाला तालाब के समक्ष रविवार देर शाम करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे को देख आसपास सनसनी फैल गई।
दुद्धी कस्बा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत बालवीर (27)पुत्र कालेंडर, ग्राम आसनड़ीह थाना बभनी, सब्जी खरीदने के लिए बाइक पर दुद्धी बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे बढ़नीनाला तालाब के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालवीर सड़क किनारे स्थित 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। जोरदार टक्टर से उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया।
जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक का दाहिना पैर और बायां हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप की खोजबीन में जुट गई है ।

विंढमगंज मालिया नदी पुल पर मिला युवक का शव , ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर बने सरना पुल के पास रेल लाइन किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हटिया-जम्मू तवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री के चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष तिर्की पुत्र बाघा तिर्की निवासी रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह रांची से लुधियाना प्लंबर मिस्त्री का काम करने जा रहे थे। घटना रात्रि करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी पंकज सिंह ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पत्नी से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की।
परिजनों ने बताया कि संतोष शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ट्रेन से रवाना हुए थे, लेकिन ट्रेन से गिरने की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मामा की शादी में आए 13 वर्षीय भांजा हाई वोल्टेज करेंट से झुलसा,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कस्बे के कलकलीबहरा वार्ड संख्या-7 में मामा की शादी में आए कचनरवा गांव निवासी 13 वर्षीय भांजा हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस गया ।
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि प्रवीण (13)पुत्र सुनील निवासी कचनरवा थाना कोन, कुछ साथियों के साथ घर से थोड़ी दूर रेलवे लाइन के किनारे घूमने निकला था। इसी दौरान वह बिजली की तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसके कई साथी भाग खड़े हुए। उसके छोटे भाई छोटू ने घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
जहां चिकित्सक डॉ. वरुणानिधि ने प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रवीण की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।

उरई के एक शादी समारोह में जमकर बवाल हो गया दूल्हा समेत कई बाराती घायल हो गए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

उरई में शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ,,दूल्हा समेत कई बाराती घायल हो गए , बवाल के कारण सुबह संपन्न विवाह हुआ,,

उरई शहर के करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान ,,द्वारचार की रस्म में अचानक हिंसा भड़क गई। दबंगों द्वारा दूल्हा पक्ष पर किए गए हमले में दूल्हा, उसके पिता और भाई सहित कई बाराती घायल हो गए। घटना के चलते रात में विवाह की रस्में नहीं हो सकीं और दुल्हन को पूरी रात मंडप में इंतजार करना पड़ा। विवाह अगले दिन सुबह संपन्न कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरही निवासी प्रदीप कुमार पाल अपने भाई की बारात लेकर अष्टिका गेस्ट हाउस पहुंचे थे, जहां द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान 10 से 20 युवक मौके पर पहुंचे और दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित प्रदीप कुमार पाल के मुताबिक हमलावरों ने पहले उनके पिता और दूल्हे भाई को निशाना बनाकर पीटा, इसके बाद अन्य बारातियों के साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में चार से पांच लोग घायल हुए हैं।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावर दुल्हन पक्ष की बुआ के लड़के थे। आरोपियों में अवधेश, मलखान, संतोष, संदीप, काशीराम, लालू और मुन्ना के नाम सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शादी समारोह के दौरान पहले कोई विवाद नहीं हुआ था।
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और रात में शादी की रस्में नहीं हो सकीं। दुल्हन पूरी रात मंडप में ही बैठी रही, जिसके बाद सुबह विवाह संपन्न कराया गया।
घटना की सूचना के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इटावा में बड़ी कार्रवाई: 1 कुंतल से अधिक गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

इटावा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 कुंतल 2 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये), एक टीयूवी कार, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25/26 अप्रैल 2026 की रात एसओजी/सर्विलांस और थाना सिविल लाइन की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध व्यक्ति कार से कचौरा रोड की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कचौरा रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर कार सवार भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पैराडाइज होटल के पास पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहरूख, सौरभ यादव, ऋषि यादव और भारत सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में बांटकर आसपास के क्षेत्रों में फुटकर व्यापारियों को बेचते थे।

इस मामले में थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 59/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद टीयूवी कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा रहा है।

इस सराहनीय कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है, जबकि संबंधित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नाले में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज -औरैया फफूँद थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा कुशल में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।थाना फफूंद ग्राम पुर्वा कुशल निवासी 46 वर्षीय सकुंतला पत्नी राजू भदौरिया शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से लापता हो गई थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी काफी तलाश की। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पति भी पत्नी को गांव में इधर उधर खोज रहा था और लोगों से नाले की ओर भी तलाश करने को कह रहा था। शाम करीब पांच बजे गांव के पास एक बड़े नाले में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।नाले के किनारे खेत में मृतका की साड़ी और चप्पलें पड़ी मिलीं,जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि नाले में केवल घुटनों तक पानी था और इतना पानी नहीं था कि कोई व्यक्ति सामान्य परिस्थितियों में डूब सके। इसी कारण घटना को लेकर गांव में दबी जुबान से कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि यह राजू की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी रानी देवी ने भी ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली थी। उससे एक बेटा था। जिसकी करेंट लगने से मृत्यु हो गई थी। मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी शव मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।वहीं अजीतमल क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार भी घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के शी कारण स्पष्ट होने की बात कही है।वही अपर पुलिस अधीक्षक अलोक मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए है और घटना के बाबत बताया।

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी रही कि मृतका और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। और वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। मृतका अपने पीछे 13 वर्षीय पुत्र समर सिंह और विवाहित पुत्री सपना को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर देर शाम तक चर्चाओं का दौर चलता रहा।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल पुतले में आग लगाने के दौरान झुलसीं

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

बहराइच से बड़ी खबर है। धरना प्रदर्शन के दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल हादसे का शिकार हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने बहराइच में धरना दिया। इस दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के वक्त अचानक चिंगारी उड़ने से विधायक अनुपमा जायसवाल के सिर और चेहरे पर चोट लगने से हादसे के बाद प्रदर्शन में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत विधायक को बहराइच मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल हालत स्थिर है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

वही इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके समर्थकों द्वारा की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सड़क पर उतरीं भारतीय जनता पार्टी विधायक अनुपमा जायसवाल के साथ हादसा हो गया। दरअसल, भाजपा विधायक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंक रही थीं। इसी दौरान उनका चेहरा झुलस गया। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के गिरने के बाद से भाजपा हमलावर है। विपक्ष के खिलाफ लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश भर में विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन कर रही है।

वही आपको बताते चले कि बहराइच में भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसमें डीएम आवास के पास पुतला दहन कार्यक्रम था। भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शन में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल भी शामिल थीं। पुतला दहन के दौरान आग की लपटें विधायक जायसवाल के चेहरे पर लगीं। इससे वह झुलस गईं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।

अनुशासन हीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पूर्व एमएलसी धर्मवीर सिंह अशोक बसपा से निष्कासित

पूर्व एमएलसी धर्मवीर सिंह “अशोक” बसपा से निष्कासित*

बुलंदशहर।
बुलंदशहर जिले के बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने पत्र जारी कर अवगत कराया है कि पूर्व एमएलसी धर्मवीर सिंह “अशोक” को अनुशासन हीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है ।

गाजीपुर के चर्चित कटरिया कांड में पुलिस का बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पानी में डूबने से हुई मौत की पुष्टि

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रदीप दुबे

गाजीपुर

गाजीपुर के कटरिया मामले में पुलिस ने जारी किया आधिकारिक प्रेस नोट

15 अप्रैल को जमानियां गंगा पुल से कूदने की मिली थी सूचना
मौके से गमछा, मोबाइल और चप्पल बरामद होने की जानकारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि, शरीर पर चोट नहीं
पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दूसरे आरोपी अभिषेक पाण्डेय की तलाश में पुलिस टीम जुटी

पथराव मामला:

22 अप्रैल को कटरिया गांव में पुलिस पर पथराव
एक महिला सहित दो लोगों के सिर में चोट, कई पुलिसकर्मी भी घायल
46 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
नामजद आरोपियों में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जैकिशन साहू और वीरेन्द्र यादव शामिल

पुलिस की अपील:
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील
भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गाजीपुर पुलिस ने कहा—मामले में त्वरित कार्रवाई जारी, जल्द दाखिल होगा आरोप पत्र।

दुष्कर्म के बाद हत्या पूरी तरह से गलत – एडीजी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रदीप कुमार दुबे

गाजीपुर

गाजीपुर जनपद के कटरिया गांव में 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन के पहुंचने के बाद हंगामा और पथराव के मामले के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आने के कार्यक्रम की जानकारी होते ही अब शासन और प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गई है इसी को लेकर आज गाजीपुर एडीजी वाराणसी पहुंचे और इस पूरे मामले को लेकर मीडिया से मुखातीब होते हुए पूरी घटनाक्रम के बारे में बात किया।

उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन 5:44 पर पीआरबी को सूचना मिली कि एक बालिका की गंगा में पुल से कूदने के बाद मौत हो गई है जानकारी पर पीआरबी पहुंची और शव का पंचनामा करने हेतु भेजा और पीएम में डूबने से मौत होने का कारण सामने आया और किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। इस दौरान पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई गई थी जानकारी यह हुई की बालिका रात में करीब 12:00 बजे ही घर से चली गई थी और 2:30 बजे के आसपास परिवार के लोगों से संपर्क भी हुआ था लेकिन सुबह 5:00 के आसपास पुल पर उसका फोन पाया गया था और वहां पर किसी ने फोन कर इन्हें यानी कि पिता को जानकारी दिया था।

बाद में लड़की के पिता के द्वारा दो लोगों के खिलाफ तहरीर दिया गया था और उन्हें मृत्यु का जिम्मेदार बताया गया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था इसके बाद अधिकारियों के द्वारा अमेरिका के परिजनों के द्वारा विस्तार पूर्वक पूरी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली गई थी परिवार ने अब तक पुलिस के द्वारा किए गए कार्रवाई पर अपना संतोष जताया है वह चाहते हैं कि दोषी को जल्द से जल्द सजा दिया जाए जिसको लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट जिसको लेकर पुलिस विवेचना में लगी हुई है।

कुछ लोगों के द्वारा मृतिका के घर पर डेलिगेशन के रूप में जाने के लिए जोर दिया गया जब यह नहीं माने तब 15 लोगों को अनुमति दिया गया लेकिन डेलिगेशन जब पहुंचा तो करीब ढाई सौ लोगों के आसपास पहुंचे इसके बाद मृतिका का के परिवार को चौराहे पर लाकर मुलाकात कराई गई लेकिन इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति जो डेलिगेशन के समर्थन में था गांव के एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई थी इसके बाद घायल व्यक्ति को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा बाहर से आए हुए लोगों के सामने खड़ा किया गया और पीटने का कारण पूछा गया तब डेलिगेशन के लोगों ने पथराव कर दिया पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए हमारे पुलिसकर्मियों को भी चोटे आई थी।

वही मुकदमा लिखा जाने के बाद 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है इस दौरान उन्होंने विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया की भ्रामक तथ्यों को प्रचारित ना होने दे कुछ लोगों ने यह भी प्रचलित किया की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था जो घटनाक्रम में कहीं प्रदर्शित नहीं हुआ ना ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ आया है ऐसे में भ्रामक प्रचार करना कतई सही नहीं है जिससे परिवार और आमजन में अनावश्यक अशांति फैलेगी पुलिस की तरफ से एडीजी ने सभी को आस्वस्त किया कि मामले में सभी नामजद और अन्य लोगों के भूमिका की जांच कर रहे हैं और ऐसे में जो परीक्षण के उपरांत निर्दोष पाए जाएंगे उन्हें न्याय दिलाएंगे।

पिछली सरकारों की मज़बूरी की राजनीति ने देश की महिलाओं को उनके हक़ से वंचित किया है – विंध्या थापर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

लखनऊ

भाजपा नेत्री विंध्या थापर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा है की मोदी सरकार ने आज जो भी कुछ महिलाओं के लिए किया है आज तक किसी सरकार ने नहीं किया… पिछली सरकारों की मज़बूरी की राजनीति ने देश की महिलाओं को उनके हक़ से वंचित किया है. भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है. यह कानून भारत की सभी वर्ग की महिलाओं के लिए है.।

हरदोई के रसूलपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 30 अप्रैल को होगा आगमन

हरदोई।30 अप्रैल को आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
-पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष अखिलेश यादव मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर आएंगे
-गांव निवासी राम रईस कुशवाहा के शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे अखिलेश यादव
-राम रईस की पुत्री की हाल ही में फावड़े से काटकर की गई है निर्मम हत्या
-परिजनों से मिलकर शोक जताएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

दुद्धी में ईओ संजय कुमार ने संभाला पदभार, पिपरी नगर पंचायत की भी मिली जिम्मेदारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।आज शनिवार को दुद्धी नगर पंचायत में सातवें कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के रूप में संजय कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व इस पद पर अमित कुमार सरोज कार्यरत थे। नए ईओ संजय कुमार को दुद्धी नगर पंचायत के साथ-साथ नगरपंचायत पिपरी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह नियुक्ति स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संजय कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की तथा नगर पंचायत की विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे दोनों नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे तथा नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि संजय कुमार के अनुभवी नेतृत्व में दुद्धी और पिपरी दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य होंगे। हमारा पूरा सहयोग उनके साथ रहेगा तथा जल्द ही स्वच्छता, सड़क निर्माण और जलापूर्ति जैसी योजनाओं को गति देंगे।इस बदलाव से स्थानीय निवासियों में उत्साह है।साथ ही उम्मीद है कि नए ईओ से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

दुद्धी में एनएच-39 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, चार अन्य घायल,दो रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-39 रीवा-रांची दुद्धी-विंढमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाबर गांव के पुरानी बैरियर के समीप शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर महुली विंढमगंज जा रहे टेंपो यूपी63टी9112 को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो के पर परखच्चे उड़ गए और टेंपो पर चालक सहित सवार पांचों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्र भ्रमण पर निकली कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के दौरान चालक विवेक कुमार (30)पुत्र जमुना राम ग्राम दिघुल को मृत घोषित कर दिया गया।
अन्य घायलों में मो. सफीक आलम (55) पुत्र मो. हनीफ निवासी महुली और उनकी पत्नी जयगुन (60) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चंदन (30) पुत्र राजेंद्र निवासी जाताजुआ और राजेश (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी बघमंदवा का सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी है। सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि टेंपो दुद्धी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर महुली विंढमगंज जा रहा था, तभी जाबर गांव के पास अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। चालक विवेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल हैं। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है, कोई अन्य समस्या नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुद्धी में आधी रात का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, कई सवार गंभीर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

दुद्धी (सोनभद्र)। जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाबर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सवारी से भरे टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो संख्या UP63T9112 दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन जाबर गांव स्थित काशीराम आवास के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकले कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।
लेकिन जांच के दौरान चिकित्सकों ने टेंपो चालक विवेक कुमार (30 वर्ष), पुत्र जमुना राम, निवासी ग्राम दिघुल को मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी गई, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं हादसे में घायल अन्य यात्रियों—राजेश कुमार शर्मा (35 वर्ष) पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी बघमदवा, सफीक आलम (55 वर्ष) पुत्र हनीफ, जैनुल (50 वर्ष) पत्नी सफीक आलम तथा रविंद्र (35 वर्ष) पुत्र तूफानी निवासी जाताजुआ, थाना विंढमगंज—की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे वाहनों की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्रेकिंग: सोनभद्र में फिर बेकाबू रफ्तार का कहर, ट्रेलर की चपेट में आकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जनपद के शक्तिनगर क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक जिंदगी छीन ली। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर तेज गति से गुजर रहा था और अचानक सामने आए युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुट गई है।
इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला और फ्लाई ऐश ढोने वाले भारी वाहन लगातार नियमों की अनदेखी करते हुए सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर इन भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे और बढ़ेंगे। उन्होंने मांग की कि ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा तय कर सख्ती से पालन कराया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए।
लगातार हो रहे सड़क हादसे अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सिर्फ हादसे के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि पहले से ठोस रणनीति बनाकर दुर्घटनाओं को रोका जाए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। वहीं, इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक बेकाबू रफ्तार और लापरवाही यूं ही लोगों की जान लेती रहेगी।

ओबरा में स्नातक प्रवेश की दौड़ शुरू: 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन, 20 मई अंतिम तिथि

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा (सोनभद्र)। उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने 25 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है, जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या भीड़भाड़ से बचा जा सके।
प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है, जिससे छात्र घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकें। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट gpgcobra.ac.in या onlinegpgcobra.org पर जाना होगा। वहां ‘Fee Payment’ लिंक के माध्यम से चालान शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा करने के बाद प्राप्त ट्रांजैक्शन आईडी के जरिए ‘Apply Online’ सेक्शन में जाकर आवेदन पत्र भरना होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही-सही भरना जरूरी है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी।
गौरतलब है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र इस महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में इस बार भी प्रतिस्पर्धा कड़ी रहने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए समय पर आवेदन करना छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी अन्य माध्यम या व्यक्ति के झांसे में न आएं और केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही आवेदन करें।

अब हम कर सकते हैं… अब हमें करना ही होगा सोनभद्र में विश्व मलेरिया दिवस पर बड़ी पहल, मोबाइल क्लीनिक से दुरूह इलाकों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र
जनपद में विश्व मलेरिया दिवस इस बार सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर बदलाव की ठोस रणनीति के साथ मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया उन्मूलन को लेकर बड़े कदमों का खाका पेश किया।
कार्यक्रम की थीम “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” को केंद्र में रखते हुए अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि मलेरिया के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक चरण में है। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए, जहां मलेरिया की वर्तमान स्थिति, रोकथाम और उपचार को लेकर गहन मंथन हुआ।
जिला मलेरिया अधिकारी ने प्रस्तुति के जरिए बताया कि जनपद में मलेरिया के मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन अभी भी चुनौतियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। खासकर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में जागरूकता की कमी, झोलाछाप डॉक्टरों का प्रभाव और अंधविश्वास (जैसे जादू-टोना) इलाज में बड़ी बाधा बने हुए हैं।
इस दौरान एक अहम सुझाव सामने आया, जब दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख मुकेश श्रीवास्तव ने दुरूह इलाकों में मोबाइल मलेरिया क्लीनिक शुरू करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि जहां एम्बुलेंस तक पहुंचना मुश्किल है, वहां मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं ही लोगों तक इलाज पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में हर बुखार के मरीज की मलेरिया जांच पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जांच करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे शुरुआती स्तर पर ही रोग की पहचान हो सके।
मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने मलेरिया के उपचार की आधुनिक विधियों पर प्रकाश डालते हुए समय पर जांच और दवा को जीवनरक्षक बताया। उन्होंने कहा कि सही समय पर इलाज मिलने से मलेरिया पूरी तरह ठीक हो सकता है।
बैठक के अंत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) ने सभी विभागों के समन्वय और जनभागीदारी को मलेरिया उन्मूलन की कुंजी बताया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की हत्या की, इलाके में सनसनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता
प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने जूसर के हैंडल से सिर पर वार कर बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। देर रात आरोपी पिता अपने बेटे को नीचे कमरे में ले गया और उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब मां और अन्य बेटे मौके पर पहुंचे, तो कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था और बेटा जमीन पर लहूलुहान पड़ा था।
आरोपी पप्पू जायसवाल (45) घटना के बाद परिवार को धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान प्रियंशु जायसवाल (18) के रूप में हुई है, जो परिवार में सबसे बड़ा बेटा था और जूस की दुकान चलाता था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था, जिसको लेकर घर में विवाद हुआ था। इसी तनाव के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुद्धी में ग्राम रोजगार सेवक संघ का धरना,10 सूत्री मांगों पर ब्लॉक मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी विकास खंड के ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संघ के सदस्यों ने नारों के साथ अपनी पीड़ा जाहिर की और जिला प्रशासन पर ध्यानाकर्षण के लिए 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मेराज अहमद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ग्राम रोजगार सेवक अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराजगी के चलते यह धरना आयोजित किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि एडीओ कोऑपरेटिव मनोज कुमार को सौंपा।
मुख्य मांगों में 17 वर्षों से संविदा पर कार्यरत प्रदेशभर के 36,000 ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा, सहायक सचिव पद पर समायोजन तथा न्यूनतम 24,000 रुपये मासिक मानदेय शामिल है। इसके अलावा जॉब चार्ट का विस्तार, अलग बजट से समयबद्ध भुगतान, 12-14 माह का बकाया मानदेय, ईपीएफ जमा, हेल्थ कार्ड, मोबाइल-डेटा सुविधा, स्थानांतरण नीति, आकस्मिक व चिकित्सा अवकाश तथा मृतक आश्रित को नौकरी की मांगें भी उठाई गईं।

दुद्धी ब्लॉक परिसर में सुबह से चले धरने में ब्लॉक अध्यक्ष मेराज अहमद, राजबली सिंह, अमरदेव गुप्ता, जगदीश यादव, अनिल कुमार, इंद्र बिहारी सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार, संजू देवी व रागिनी देवी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

विंढमगंज पकरी में रेल पटरी पर राजमिस्त्री अनिल का शव बरामद, ट्रेन की चपेट में आने का अंदेशा,पुलिस जांच में जुटी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी टोला कालीनझर निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल पुत्र स्व. रामबृक्ष का शव आज शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई। सुबह शौच करने निकले ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने शव के पास मिले उनके मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही रोने बिलखने शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों की मदद से पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
मृतक के छोटे पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि घर से करीब 4 किमी दूर रेलवे पटरी पर पुलिस द्वारा पिता का शव मिलने की जानकारी मिली। घटना कैसे हुई यह कहना मुश्किल है। बृहस्पतिवार की शाम पिता गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह में मंडल से आए थे। हम सभी परिवार के सदस्य भोजन कर आंगन में सो रहे थे। पिता कब बाहर गए इसकी जानकारी नहीं है। सुबह सूचना पुलिस द्वारा मिली। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और अभी शादी विवाह लग्न के चलते शादी समारोह में सट्टा लेकर हलवाई का काम भी कर रहे थे।
मृतक के दो पुत्र हैं बड़े पुत्र विवाहित हैं जबकि छोटा पुत्र अजीत अविवाहित है।
ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि अनिल पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे और फेंका गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों में घटना को लेकर संशय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जाएगी।

दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर अनियंत्रित बोलोरो पेड़ से टकराई,दो चचेरे भाई गंभीर घायल,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली पोलवा गांव में शुक्रवार को एनएच-39 मार्ग पर भयानक सड़क हादसा हो गया। पकरी से दुद्धी की ओर आ रही न्यूज बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक अदाउल्ला (20) पुत्र अमाहुल्ला निवासी उमेदोहर पकरी थाना विंढमगंज और उनके चचेरा भाई इर्शाद (35) पुत्र अबिभुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पोलवा मोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलोरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर राहगीरों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस के ईएमटी कुसुम यादव व चालक विजयलाल ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उनकी गंभीर सिर की चोटों को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है ।

जोरुखाड़ में सनसनी: घरेलू कलह के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव से गुरुवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी करीब 35 वर्षीय संजय कुमार का अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गई हुई थी, इसी को लेकर दोनों के बीच पहले से तनाव बना हुआ था। शाम के समय यह विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने आवेश में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
घटना के कुछ देर बाद जब गांव के लोगों ने संजय को घर के बाहर असामान्य हालत में लड़खड़ाते देखा, तो उन्हें शक हुआ कि कुछ गंभीर हुआ है। बिना देर किए ग्रामीणों ने उसे तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद जोरुखाड़ गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, वहीं परिवार के लोग भी गहरे सदमे में हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की नजर मामले पर बनी हुई है

जनता की शिकायतों पर अब जीरो टॉलरेंस: देर करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली हर शिकायत का निस्तारण समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ किया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सिर्फ कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करें और वास्तविक स्थिति का आंकलन करते हुए समाधान सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान जीपीएस आधारित फोटोग्राफ्स अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल पर लॉगिन कर नई शिकायतों की निगरानी करें और समय से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि अंतिम समय में निस्तारण दिखाने की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
निष्कर्ष:
प्रशासन की इस सख्ती से साफ संकेत है कि अब जन शिकायतों को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समाधान तय समय में सुनिश्चित किया जाएगा।

चेकिंग में खुला बड़ा खेल: सब्जी मंडी तिराहे से बीयर की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/दुद्धी | 23 अप्रैल 2026। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच दुद्धी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और तस्करी के नेटवर्क पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (AS 04 AE 0266) को रोककर जब तलाशी ली गई तो पुलिस भी दंग रह गई। कार के अंदर से 20 पेटियों में भरी कुल 480 कैन यानी करीब 240 लीटर अवैध किंगफिशर बीयर बरामद हुई। जब्त की गई बीयर की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 आंकी गई है।
मौके पर ही पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसकी पहचान 24 वर्षीय विशाल साहनी के रूप में हुई। वह बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के वाजितपुर थाना बोचहा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुद्धी थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है, जिससे आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।
इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक श्यामजी सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते यह बड़ी खेप पकड़ में आ सकी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खेवधा मोड़ पर दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे दबकर चालक की मौत कूदकर जान बचाने की कोशिश बनी काल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चढ़ाई पर चढ़ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा, और देखते ही देखते यह हादसा मौत का मंजर बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जैसे ही खेवधा मोड़ की चढ़ाई पर पहुंचा, वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से पीछे की ओर जाने लगा। हालात बिगड़ते देख चालक ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने का प्रयास किया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, निवासी कोरांव, प्रयागराज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चढ़ाई के दौरान अचानक बैक हो गया, जिससे चालक संतुलन नहीं बना पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से।इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर पहाड़ी और चढ़ाई वाले मार्गों पर भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

सोनभद्र में वृक्षारोपण पर सख्त रुख: लापरवाही बर्दाश्त नहीं मंत्री ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र
जनपद में चल रहे वृक्षारोपण जन अभियान को लेकर सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वृक्षारोपण में किसी भी
प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सड़कों के निर्माण और बिजली परियोजनाओं में वन विभाग से जुड़ी अड़चनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि धार्मिक स्थलों या ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में वन विभाग से संबंधित कोई बाधा आती है, तो संबंधित कार्यदायी संस्था से आवेदन लेकर उसे “प्रवेश पोर्टल” के माध्यम से तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नियमित बैठकें कर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में कोई देरी न हो।
वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री का रुख बेहद सख्त नजर आया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और निगरानी भी उतनी ही जरूरी है। सभी अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि कम से कम तीन फीट ऊंचे पौधे ही लगाए जाएं, ताकि उनके जीवित रहने की संभावना अधिक हो। साथ ही उन्होंने महुआ, चिरौंजी और अन्य फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूती मिल सके।
बैठक में महुआ व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने साफ निर्देश दिया कि महुआ विक्रेताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई न की जाए और उनके हितों का ध्यान रखा जाए।
वहीं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भी मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर फ्लाई ऐश किसी भी स्थिति में न फैले, इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ कंपनियों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।
कुल मिलाकर, इस समीक्षा बैठक से साफ संदेश गया है कि सरकार अब वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है, जबकि जिम्मेदारी निभाने वालों को ही आगे मौका मिलेगा।

सोनभद्र में लगेगा न्याय का दरबार, हर विवाद का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र
जनपद में एक बार फिर “न्याय आपके द्वार” की पहल को मजबूती मिलने जा रही है। आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इस बार रिकॉर्ड संख्या में मामलों के निस्तारण का लक्ष्य तय किया गया है।
यह विशेष लोक अदालत जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राम सुलीन सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित होगी, जहां अदालतों में लंबित और प्री-लिटिगेशन दोनों प्रकार के मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर तेजी से निपटाया जाएगा।
हर तरह के मामलों का होगा समाधान
इस लोक अदालत में आम लोगों से जुड़े लगभग हर प्रकार के विवादों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से—
आपराधिक शमनीय वाद
एन.आई. एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) से जुड़े मामले
बैंक वसूली विवाद
मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावे
पारिवारिक विवाद (पति-पत्नी, भरण-पोषण आदि)
श्रम वाद और सेवा संबंधी विवाद
भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले
बिजली-पानी बिल के विवाद
पेंशन, वेतन-भत्ते से जुड़े प्रकरण
राजस्व व अन्य सिविल वाद
प्री-लिटिगेशन मामले (अदालत में दाखिल होने से पहले के विवाद)
अधिकारियों का कहना है कि इस मंच पर बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के, कम समय और कम खर्च में दोनों पक्षों की सहमति से विवाद खत्म कराए जाते हैं, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलती है।
तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश
लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 23 अप्रैल को एडीआर भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिजली विभाग के अधिकारी और एंटी थेफ्ट थाना राबर्ट्सगंज की टीम भी शामिल हुई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिजली से जुड़े अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में लाया जाए और सुलह के जरिए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
आगे भी मिलेंगे मौके
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह भी जानकारी दी है कि इस वर्ष आगे 18 जुलाई 2026 और 21 नवंबर 2026 को भी विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष आयोजनों में खासतौर पर एन.आई. एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) से जुड़े मामलों पर फोकस रहेगा।
जनता से अपील
प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। अपने लंबित या संभावित विवादों को लेकर 9 मई को न्यायालय पहुंचें और बिना किसी जटिल प्रक्रिया के त्वरित, सरल और सस्ता न्याय प्राप्त करें।
संदेश साफ है—अब अदालतों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, बल्कि एक ही दिन में सुलह-समझौते के जरिए विवाद खत्म कर राहत पाना संभव है। सोनभद्र में 9 मई का दिन आम जनता के लिए न्याय का बड़ा अवसर बनकर सामने आ रहा है।

पारिवारिक कलह से नाराज संजय ने पी ली फसल कीटनाशक दवा, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्व. जवाहिर ने आज बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे पारिवारिक झगड़े से नाराज होकर घर में रखी फसल कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने संजय को घर के बाहर लड़खड़ाते देख आशंका होने पर तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, संजय की पत्नी किसी शादी समारोह में रिश्तेदारी गई हुई है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में किसी मुद्दे पर कहासुनी हुई लगती है, जिससे आहत होकर संजय ने यह कदम उठा लिया।

दुद्धी में भाजपा पूर्व जिला मंत्री के घर चोरी, इलाके में फिर सक्रिय हुए चोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय भाजपा के पूर्व जिला मंत्री व अधिवक्ता दिलीप कुमार पाण्डेय के आवास पर चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। जनवरी में पकड़े गए चोरी गिरोह के बाद शांत इलाके में फिर चोरों की सक्रियता ने स्थानीय व ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है।
पुलिस के दिए तहरीर के अनुसार,पटना में भतीजी की शादी समारोह के लिए 16 अप्रैल रात करीब 10:30 बजे पूरे परिवार समेत रवाना हुए पीड़ित दिलीप पांडे आज बृहस्पतिवार सुबह पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस से करीब 3:30 बजे लौटे। घर पहुंचते ही बाउंड्री वॉल फांदकर टूटे ताले और खंगाले कमरे देखकर दंग रह गए। चोरों ने गेट का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर अलमारियां खाली कर दीं। घर के अन्य सदस्य पटना में ही हैं, इसलिए चोरी की गई वस्तुओं की पूरी पुष्टि उनके लौटने पर ही संभव होगी।
सूचना पर 112 टीम व वरिष्ठ एसएसआई संजय सिंह की टीम जांच के लिए पहुंची। थाना प्रभारी को सौंपी तहरीर में पीड़ित ने चोरों की तत्काल गिरफ्तारी व सामान बरामदगी की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त कर रही है।
बता दे कि इस महीने महुली शनिचर बाजार, विंढमगंज के बाद दुद्धी में यह तीसरी चोरी की घटना है। चोर रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच सक्रिय रहते हैं। दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने बताया मेरे बड़े भाई के रेलवे स्टेशन रोड मकान में चोरी हुई।इलाके में इन घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
जनवरी में पकड़े गए गिरोह के बाद पुलिस की गश्त कमजोर पड़ गई लगती है। हम पुलिस से तत्काल कड़ी कार्रवाई, गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग करते हैं, वरना इलाके में अपराध बढ़ता जाएगा।
पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग है।स्थानीय व ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की अपील की है। चोरी की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी में हाईस्कूल-इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कविता-गरिमा ने हाईस्कूल टॉप किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

शुभी गुप्ता ने राजकीय बालिका कॉलेज में किया कमाल

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के फल सोनभद्र जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को गौरवान्वित किया है। सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्रा ने भी शानदार अंक हासिल किए।
सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 89.16 प्रतिशत अंक हासिल किए। द्वितीय स्थान पर गरिमा राज 88.5 प्रतिशत अंक के साथ रहीं। तृतीय स्थान पर मनीष कुमार ने 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा में सोनांचल इंटर कॉलेज के आशीष कुमार ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर शिव कुमार 82.8 प्रतिशत अंक के साथ रहे, जबकि तृतीय स्थान पर दीप्ति भारद्वाज ने 80.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की शुभी गुप्ता ने कक्षा 12 में 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्राचार्यों ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम और समर्पण का फल है।

दुद्धी पुलिस ने 20 पेटी बीयर बरामद की, एक तस्कर गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तहसील तिराहे के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में एक कार से 20 पेटी बीयर बरामद की है। बीयर दुद्धी के रास्ते झारखंड बिहार ले जाई जा रही थी।
पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल साहनी पुत्र विनय साहनी, वाजिदपुर, मुजफ्फरनगर बिहार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस मामले की गहन पूछताछ में जुटी हुई है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पोषण पखवाड़ा को लेकर दुद्धी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक, जागरूकता रैली निकाली

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। पोषण अभियान को गति देने के लिए स्थानीय ब्लॉक परिसर में गुरुवार दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्य सेविका रुक्मणि के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में केंद्रों के नियमित संचालन, लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और गांव-गांव तक पोषण पखवाड़ा की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्य सेविका रुक्मणि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सही पोषण से देश रोशन होता है।’ उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऑनलाइन कार्य प्रणाली अपनाने, पोषाहार वितरण, बच्चों का नियमित वजन कराने तथा प्री-प्राइमरी शिक्षा प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए- ‘आंगनबाड़ी जाना है, बच्चों का वजन कराना है।’बैठक के समापन पर बैनर के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें मुख्य सेविका रुक्मणि देवी, हरिओम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली से स्थानीय ग्रामीणों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी।