अब ये लड़ाई आदिवासी मूलनिवासी के अस्मिता की लड़ाई है सदीप मिश्र

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
आज कोन ब्लाक के तरिया क्षेत्र के खलटन्गवा में पेड़ हैं तो प्राण हैं जनान्दोलन के तहत सभी आदिवासी भाई बहनो व परिवारि जनो को फलदार पेड़ वितरित किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि हमारा आदिवासी परिवारि जन पेड़ लगाएगा व बचाएगा उसको को कार्पोरेट नक्सली आकर काट ले जायेगा केन्द्र सरकार के सरक्षण में ऐसा हम लोग बर्दाश्त नहीं करने वाले
वही कार्यक्रम में तरिया के क्रान्तिकारी नेता लक्षमन वादी ने कहा कि ये जल जंगल जमीन हम आदिवासी लोगों के पूर्वजों की सरक्षित की हुई है इसे किसी किमतपर कटने नहीं दिया जायेगा
वही ग्रामीण कन्हैया चेरो ने कहा कि ये जल जंगल जमीन की लड़ाई नहीं है आदिवासी अस्मिता की लड़ाई है आने वाले चुनाव में संवेदनहीन सरकार को उखाड़ फेका जायेगा
वही रामसूरत सिंह खरवार ने कहा कि एक भी घर किसी का नहीं उजाड़ने दिया जायेगा भले से ही जान चली जायेगी
आज के कार्यक्रम में योगेन्द्र राघवेन्दर सीताराम गोण दिनेश चेरो बाबा बैगा बासमती रन्नो व विन्दू खरवार व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मारी, वाहन 10 फीट गड्ढे में पलटा , तीन घायल, इलाज सीएचसी में जारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में आज गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कादल चौराहा के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुद्धी-रेनुकूट मार्ग पर कादल चौराहा के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो ने सामने जा रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे लगभग 10 फीट गड्ढे में पलट गई।
घायलों की पहचान शिवनारायण (65) पुत्र स्व. रामधनी व उनके छोटे भाई विद्या (55)दोनों निवासी कादल, के रूप में हुई। स्कार्पियो में चालक समेत चार लोग सवार थे, जिनमें शक्तिनगर निवासी सुरसती (58) पत्नी राजाराम भी घायल बताई गई हैं।बाइक सवार परिजनों ने बताया कि दोनों भाई किसी काम से बाइक से दुद्धी की ओर जा रहे थे और कादल चौराहा से करीब 100 मीटर पहले हादसा हुआ।
घटना की सूचना 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को दी गई। एंबुलेंस न मिलने पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों और स्कार्पियो सवार महिला को पुलिस वाहन व निजी साधनों से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद बताया गया कि तीनों को सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। महिला को अंदरूनी चोटों का भी संदेह है।
सीएचसी के चिकित्सक घायलों की स्थिति को स्थिर बता रहे हैं, जबकि उन्हें आवश्यकतानुसार आगे के उपचार के लिए रेफर भी किया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो में सवार लोग शक्तिनगर से देवघर (झारखंड) जा रहे थे।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों, वाहन चालक की गति व किसी प्रकार की लापरवाही की जानकारी की जांच की जा रही है ।

दुद्धी सीएचसी पर डॉ. अदिति तिवारी की तैनाती, सोनभद्र को 22 नई चिकित्सकों की सौगात

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। शासन के निर्देश पर जनपद सोनभद्र में चिकित्सकों की नवीन तैनातियों की सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर महिला डॉक्टर अदिति तिवारी को तैनात किया गया है। जिले में कुल 22 नई चिकित्सकों की तैनाती की घोषणा को स्थानीय प्रशासन और जनता ने सकारात्मक कदम माना है।
सूत्रों ने बताया कि महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सिंह के प्रशिक्षण में जाने के कारण महिला चिकित्सक की स्थायी कमी को ध्यान में रखकर दुद्धी सीएचसी पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. अदिति तिवारी को भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने इसे गर्भवती महिलाओं और मातृ शिशु देखभाल के दृष्टिकोण से स्वागतयोग्य कदम बताया।
हालांकि, स्वास्थ्य सेवा में सुधार की ओर यह पहल महत्वपूर्ण है, पर स्थानीय सीएचसी में अभी भी कुछ विशेषज्ञ सुविधाओं की कमी बनी हुई है। दुद्धी सीएचसी में नेत्र (आँख), ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी) और कार्डियोलॉजी (हृदय) जैसे कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। इसी कारण जब मरीजों की स्थिति थोड़ी गंभीर होती है या विशेष विशेषज्ञ जांच-उपचार की आवश्यकता होती है, तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल या उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना पड़ता है।
इसके अलावा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और सीटी-स्कैन जैसी इमेजिंग सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। इन सुविधाओं के अभाव में कई बार शुरुआती डायग्नोस्टिक जाँच न हो पाने या महत्वपूर्ण सूचनाएँ न मिलने के कारण मरीजों को रेफर भेजना पड़ता है। स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि नई तैनातियों से पीएचसी और सीएचसी स्तर पर सेवाओं में सुधार की संभावनाएँ बढ़ेंगी, पर साथ ही साथ इमेजिंग और स्पेशलिस्ट सुविधाओं की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि रेफर के मामलों में कमी लाई जा सके।

50 वर्षीय व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डस लिया, पांच घंटे झाड़‑फूंक के बाद भर्ती,स्थिति गंभीर ,सीएचसी में इलाज जारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए गए 50 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. रामदेव को घास में छिपे रसेल वाइपर सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन करीब पांच घंटे तक घर पर ही झाड़‑फूंक कराते रहे, तब जाकर गंभीर हालत पर उन्हें अस्पताल लाया गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई ।जब जगदीश अपने घर के बाहर शौच के लिए गए थे। अचानक घास में छिपे सर्प ने उनके बाएं पैर पर काटा लिया। परिजन शुरुआत में घटना के बाद से झाड़‑फूंक कराते रहे, लेकिन लगभग चार-पांच घंटे बाद गंभीरता बढ़ने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया।
एंबुलेंस 102 के चालक हीरालाल ने सूचना मिलने पर मरीज को सुरक्षित चिकित्सकीय केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुँचने के कारण घाव ठीक होने में चार‑पांच दिन लग सकते हैं, पर अभी मरीज की हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है।

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दोनों बार ने तीन दिन में सूचना भेजने का किया आग्रह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र) माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा याचिका के अनुपालन में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने समस्त संबद्धीकृत बार एसोसिएशनों को निर्देश दिए हैं कि जिन अधिवक्ताओं के विरुद्ध गंभीर अपराधों की प्राथमिकी दर्ज है, जो चार्जशीटेड हैं या जिनके विरुद्ध विचारण लंबित है, उनकी सूची 15 दिनों में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजी जाए।
इसी निर्देश के परिप्रेक्ष्य में दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन, दुद्धी के अध्यक्षों कुलभूषण पांडे और रामलोचन तिवारी ने आज गुरुवार को एक संयुक्त सूचना जारी की है। सूचना में सभी सम्मानित अधिवक्ता बन्धुओं से आग्रह किया गया है कि यदि उनके विरुद्ध कोई गंभीर अपराध से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है, वे चार्जशीटेड हैं या उनके विरुद्ध विचारण मुकदमा लंबित है तो वे तीन दिनों के भीतर अपनी स्थिति बार को सूचित करें।
सूचना में कहा गया है कि यह जानकारी उच्च न्यायालय के आदेश तथा बार काउंसिल के निर्देशों के अनुपालन के लिए आवश्यक है और समय पर सूचना न देने की जिम्मेदारी संबंधित अधिवक्ता स्वयं पर होगी। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बार एसोसिएशन द्वारा सूची न भेजने या आदेश की अवहेलना करने पर उनका सम्बद्धीकरण बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा निरस्त किया जा सकता है तथा ऐसे बार एसोसिएशन के सदस्यों को बार काउंसिल द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा और उच्च न्यायालय को इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।प्राप्त सूचनाओं को गोपनीयता के साथ संकलित कर आवश्यक प्रक्रिया के अनुसार भेजा जाएगा।
प्रभावित अधिवक्ताओं को तीन दिनों के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध दिया गया है।

दुद्धी में विशाल तिरंगा लगाने की मांग, सुमित सोनी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।नामित सभासद एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने आज बुधवार दोपहर दुद्धी तहसील के उपजिलाधिकारी के कार्यालय पर उपस्थित होकर तहसील मुख्यालय परिसर में एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित कराने के लिए लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सुमित सोनी ने बताया कि दुद्धी तहसील क्षेत्र की पुरानी और विरासतपूर्ण तहसील है, जिसकी पहचान अंग्रेजी शासनकाल में भी दुद्धी स्टेट के रूप में रही है, ऐसे में तहसील मुख्यालय पर बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाने से क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान भी बढ़ेगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि तिरंगा लगाने से लोगों में देशभक्ति की भावना बनी रहेगी और राष्ट्रीय ध्वज देखकर नागरिक गर्व का अनुभव करेंगे। सुमित सोनी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले यह तिरंगा स्थापित कर दिया जाए ताकि 15 अगस्त को ध्वजारोहण व सार्वजनिक कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकें।
स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल का स्वागत किया है और कहा है कि बड़ा तिरंगा नगर की शोभा बढ़ाएगा।
उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि जब हम अयोध्या में थे तो वहां चार स्थानों पर तिरंगा लगवा चुके हैं। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए दुद्धी तहसील परिसर में भी बड़ा तिरंगा लगाने की कवायद की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले पर शीघ्र विचार कर संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी और यदि सभी आवश्यकताएँ पूरी हुईं तो स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा स्थापित कराने पर काम किया जाएगा।

दुद्धी में पेंशनरों की अहम बैठक 5 अगस्त को, टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील के पेंशनरों की अहम बैठक आगामी 5 अगस्त को टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में आयोजित की जाएगी। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, दुद्धी के अध्यक्ष उदयलाल मौर्य ने बताया कि सभी पेंशनधारी कर्मचारी एवं सदस्यों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि को बैठक में समय पर पहुंचकर भाग लें और बैठक को सफल बनाएं।
बैठक में पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं, लंबित दावे, लाभों के भुगतान और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उदयलाल मौर्य ने वरिष्ठ नागरिकों के हितों के प्रति प्रशासन से संवाद तेज करने पर चर्चा की आवश्यकता बताई।
सभी सदस्य अपने संबंधित दस्तावेज व मुद्दे लेकर उपस्थित रहें ताकि शीघ्र और ठोस निर्णय लिए जा सकें।

खेत में घास काटते समय किशोरी को साँप ने डसा,पीएससी पर डॉक्टर नहीं मिले, सीएचसी दुद्धी में चल रहा इलाज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडूबा गांव निवासी रविन्द्र की 16 वर्षीय पुत्री अर्चना को आज बुधवार शाम लगभग 5 बजे घर के पास खेत में घास काटते समय अज्ञात साँप ने बायां पैर काट लिया। घटना के समय परिवार के लोग मौके पर मौजूद थे और किशोरी को तुरंत निजी साधन से पीएससी विंढमगंज लेकर पहुंचे।
परिजनों के अनुसार पीएससी पर किसी चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण प्राथमिक उपचार नहीं हो पाया। इसके बाद अर्चना को तुरंत सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में टीम ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान उसे आवश्यक निगरानी में रखा गया है और डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।
परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में मेडिकल सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों का समय पर प्रभावी इलाज सुनिश्चित हो सके।

दुद्धी में सर्पदंश के दो मामले, स्कूल से लौटते 6 वर्षीय बालक व 17 वर्षीय युवती सांप के काटने से सीएचसी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्रा)। आज मंगलवार दोपहर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर सांप के काटने के दो मामले सामने आए है। दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी दुद्धी में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया है और उनका इलाज डॉ. सुनील कुमार की देखरेख में जारी है।
पहला मामला धनौरा टोला पिपराही का है, जहाँ छह वर्षीय आयुष कुमार पुत्र मनीष, आज मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से लौटकर पड़ोसी के आँगन में कुएँ के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय पक्के के पट्टियों में छिपे अज्ञात सर्प ने आयुष के बाएं पैर को काट लिया। बच्चे ने घर आकर परिजनों को सूचित किया, जिनके त्वरित प्रयास से आयुष को निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार प्रारंभ कर दिया है और बच्चे की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
दूसरा मामला कुड़वा गांव की 17 वर्षीय मधु पुत्री अशोक से जुड़ा है। मधु आज दोपहर लगभग ढाई बजे खेत की ओर जाते समय रास्ते में अज्ञात सर्प के काटने का शिकार हो गई। घटना के बाद उसने परिजनों को बताया और उन्हें तत्काल निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी लाया गया। मधु का भी उपचार डॉ. सुनील कुमार की निगरानी में चल रहा है।
सीएचसी के चिकित्सकीय स्टाफ ने नागरिकों से अपील की है कि वे सांप के काटने की घटनाओं के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाएँ और सम्भव हो तो घरेलू उपचारों से पहले चिकित्सकीय सहायता लें। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून शुरू होने के बाद खेत व घर के आस‑पास सांप दिखाई देने की घटनाएँ बढ़ जाती हैं, इसलिए सावधानी बरतने व बच्चों को खुले स्थानों पर अकेले खेलने से रोकने की सलाह दी जा रही है।

दुद्धी बार ने प्रस्तावित सर्किल रेट वापस लिए जाने की मांग की, भ्रष्ट लेखपालों की जांच का भी आग्रह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। मंगलवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला अधिकारी वागिश शुक्ला से भेंट कर प्रस्तावित सर्किल रेट 2026 में की गई मनमानी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने किया। ज्ञापन सौंपने के समय वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामजी पांडेय समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन में बार ने कहा है कि प्रस्तावित रेटलिस्ट 2026 दुद्धी तहसील के बहुसंख्यक अनुसूचित जनजाति व गरीब वादकारियों के हितों का संरक्षण किए बिना तैयार की गई है तथा यह अस्पष्ट, अव्यवहारिक और जनता के आर्थिक हितों के विरुद्ध है। बार ने विशेष रूप से कहा कि नगरीय, अर्धनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से 300 प्रतिशत तक की मूल्यांकन वृद्धि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है और इसे असंगत व अनुचित माना जाता है।
बार ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर बाहरी शहरों जैसे गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा की दरों की ‘कॉपी-पेस्ट’ कर रेटलिस्ट संशोधित की गई है, जबकि दुद्धी के 302 राजस्व गांवों की भौगोलिक विशेषता और गाटा‑बंटवारे की स्थिति इससे भिन्न है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि अंतरराज्यीय मार्गों के किनारे स्थित भूमि को उच्च श्रेणी मान कर अतिरिक्त 25 प्रतिशत वृद्धि लागू करना विधि‑विरुद्ध व अनुचित है। आंशिक कृषि गतिविधि वाले भूखंडों पर तय वृद्धि प्रतिशत भी जमीन की वास्तविक दशा व गाटा संख्या को नज़रअंदाज़ करता है।
बार ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व लेखपालों की मनमानी व रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। बताया गया कि 3 जुलाई 2026 को इसी विषय पर शिकायत की गई थी, परन्तु उसका समाधान नहीं निकला। ज्ञापन में राजस्व निरीक्षक व लेखपालों पर वादकारियों से मनमाने शुल्क वसूलने, एक बार पैसे लेने के बाद महीनों तक काम न करने और बाद में अतिरिक्त मांग करने जैसे गंभीर आरोप शामिल किए गए हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि लेखपालों व तहसील कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित, निष्पक्ष व कड़ी जांच कराई जाए, अंश निर्धारण व पैमाइश में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा दलालियों पर रोक लगाई जाए। बार ने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों का शीघ्र निवारण नहीं हुआ तो वे प्रशासन व न्यायालय के समक्ष तथा जनहित आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज तेज़ करेंगे।
अंततः प्रतिनिधिमंडल ने पुनः अनुरोध किया कि प्रस्तावित 2026 रेटलिस्ट को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर मौजूदा रेटलिस्ट 2024 को आवश्यक भौगोलिक निरीक्षण व स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आंशिक संशोधन के बाद ही लागू किया जाए। साथ ही शक्तिनगर स्पेशल एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लगाई जा रही 2 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली को निराधार बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई।
अपर जिला अधिकारी (एडीएम) वागिश शुक्ला ने कहा कि शिकायतों की सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

विमल यादव को चन्द्रशेखर फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
जोरूखाड़ के निवर्तमान ग्राम प्रधान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, क्षेत्र में खुशी की लहर
दुद्धी (सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत जोरूखाड़ के निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी विमल यादव को चन्द्रशेखर फाउंडेशन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के बाद क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
चन्द्रशेखर फाउंडेशन ने विमल यादव की समाज सेवा, संगठनात्मक क्षमता एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से फाउंडेशन की गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।
मनोनयन के बाद विमल यादव ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
विमल यादव के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जोरूखाड़ सहित पूरे दुद्धी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

11 साल की नाबालिग किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली,जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक 11 वर्षीय नाबालिक किशोरी घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय घर में अकेली पाई गई किशोरी को एक ग्रामीण की तत्काल सतर्कता और सहायता से फंदे से उतार कर जीवन बचाया गया। गंभीर हालत के कारण उसे सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दिन किशोरी के परिजन पास के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। इसी दौरान पास ही से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर घर के भीतर फंदे पर लटकी हुई किशोरी पर पड़ी। उसने तुरंत घर में प्रवेश कर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया।
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की स्थिति को चिंताजनक बताया और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बीजपुर में कूड़े के ढेर से परेशान ग्रामीण संक्रामक बीमारियों का खतरा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विजय सोनी

बीजपुर(सोनभद्र):स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकारें ग्रामीण अंचलों को साफ़-सुथरा बनाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही हैं।लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। बीजपुर क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर सरकारी दावों की हवा निकाल रहे हैं।गंभीर बात यह है कि बीजपुर ग्राम पंचायत को साफ-सफाई के लिए सरकार से नियमित फंड मिलने के साथ यहाँ स्थित नवरत्न कंपनी एनटीपीसी द्वारा भी समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं।इसके बावजूद गाँव की हालत जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि न तो सफाई कर्मचारी अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और न ही ग्राम प्रधान को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई रुचि है।सबसे बदतर हालत सब्जी मंडी की है। यहाँ सड़क किनारे फेंके गए कचरे के ढेर में अब कीड़े पड़ चुके हैं।सड़ते हुए कूड़े से उठने वाली तीव्र दुर्गंध के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों का वहाँ से गुजरना तक दूभर हो गया है।बदबू इतनी तेज है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।मानसून की बारिश के कारण कचरा पानी में मिलकर सड़ रहा है जिससे स्थिति बेहद नारकीय हो गई है। स्थानीय निवासियों को डर है कि इस भीषण गंदगी से क्षेत्र में हैजा,डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक संक्रामक बीमारियाँ फैल सकती हैं।ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बीजपुर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर तत्काल ध्यान दिया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सफाई कार्य शुरू कराया जाए।इस बाबत ग्राम प्रधान दशमती गुप्ता ने बताया कि साफ सफाई का काम चल रहा है सफाई कर्मी काम नही कर पाने के कारण यहा मजदूरों से सफाई करानी पड़ती है।

सोनभद्र में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, 900 सरकारी स्कूलों में गूंज रही स्मार्ट क्लास

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार नए प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र के सरकारी विद्यालयों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास व्यवस्था अब शिक्षा की नई मिसाल बनती जा रही है। जिले के 10 विकास खंडों के करीब 900 परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत होने के बाद सरकारी स्कूलों का माहौल पूरी तरह बदल गया है। अब बच्चे केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एनीमेशन, वीडियो, चित्रों और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से विषयों को आसानी से समझ रहे हैं।
सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी आधारित शिक्षण व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह पहले की तुलना में काफी बढ़ा है। कक्षाओं में बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है और शिक्षक भी आधुनिक तकनीक के सहारे पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बना रहे हैं। विशेष रूप से गणित, विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषय अब बच्चों के लिए कठिन नहीं बल्कि मनोरंजक बनते जा रहे हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार और संपर्क फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से विद्यालयों में एसटीवी (Smart TV) डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें नई शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के अनुरूप एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी द्वारा अनुमोदित डिजिटल शैक्षणिक सामग्री पहले से ही लोड है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरी व्यवस्था बिना इंटरनेट के भी संचालित होती है, जिससे दूरस्थ और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के विद्यालय भी तकनीकी शिक्षा से जुड़ सके हैं।
डिजिटल कंटेंट के माध्यम से बच्चों को कठिन विषयों को सरल भाषा और आकर्षक एनीमेशन के जरिए समझाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की समझने की क्षमता, याद रखने की शक्ति और आत्मविश्वास में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शिक्षकों का भी मानना है कि स्मार्ट क्लास शुरू होने के बाद बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है और कक्षा में उनका ध्यान पहले से अधिक केंद्रित रहता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह पहल किसी बड़े बदलाव से कम नहीं है। जहां पहले संसाधनों की कमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बाधा बनती थी, वहीं अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से गांवों के बच्चे भी शहरों जैसी डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं।
शिक्षा विभाग का मानना है कि स्मार्ट क्लास व्यवस्था भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी बल्कि बच्चों में डिजिटल जागरूकता भी विकसित होगी, जो आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
सरकार और संपर्क फाउंडेशन की इस पहल ने सोनभद्र के सरकारी विद्यालयों को नई पहचान दिलाई है। शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा यह डिजिटल परिवर्तन अब जिले के हजारों बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रहा है। यदि इसी गति से तकनीकी संसाधनों का विस्तार होता रहा तो आने वाले वर्षों में सोनभद्र प्रदेश के डिजिटल शिक्षा मॉडल के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकता है।

करंट ने छीनी घर की खुशियां: खेत में सिंचाई की तैयारी बनी काल, चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत की सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ते समय 36 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के घर पर मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार सरडीहा गांव निवासी बीरबल (36 वर्ष) सोमवार सुबह अपने खेत की सिंचाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली का तार जोड़ रहे थे कि अचानक तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि बीरबल मेहनत-मजदूरी और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी और बच्चों के पालन-पोषण की गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। गांव में हर तरफ इस दुखद घटना की चर्चा होती रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बच्चों की मासूम आंखों से बहते आंसुओं ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके। वहीं लोगों ने किसानों और ग्रामीणों से बिजली से जुड़े कार्य करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील भी की, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।जनपद के रेणुकूट निवासी एवं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह (पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को थाईलैंड के पटाया शहर के लिए रवाना हो गए। रवि सिंह 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में पुरुष वर्ग अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के लगभग 30 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे रवि सिंह पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का गौरव बढ़ा चुके हैं। उन्होंने यूरोप के देश रोमानिया में रजत (सिल्वर) पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके अलावा नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण (गोल्ड) पदक जीतकर भी भारत का तिरंगा बुलंद किया उनकी इन उपलब्धियों ने उन्हें देश के उभरते हुए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में एक विशेष पहचान दिलाई है। रवि सिंह की इस उपलब्धि से न केवल रेणुकूट, बल्कि पूरे जनपद सोनभद्र और उत्तर प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा हिण्डालको परिवार ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की है। थाईलैंड रवाना होने से पहले रवि सिंह ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व का विषय है। देश के लिए खेलने का अवसर मिलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मैं पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ खेलते हुए अपने देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करूंगा।” रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु एवं अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, संस्कार और आशीर्वाद ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। रवि सिंह के थाईलैंड रवाना होने पर सोनभद्र के जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नमिता शरण ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की कामना की। वहीं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा तथा बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी रवि सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वर्णिम सफलता की शुभकामनाएँ दीं। रवि सिंह की यह उपलब्धि जनपद सोनभद्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अब एक बार फिर पूरे जिले और देशवासियों की निगाहें थाईलैंड में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहाँ सभी को उम्मीद है कि रवि सिंह एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतेंगे और देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से खुशी की लहर, एरियर भुगतान की उम्मीद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के मासिक मानदेय में वृद्धि से उनके बीच खुशी की लहर फैल गई है। राज्य सरकार ने मासिक मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये करने का आदेश लागू कर दिया है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
अनुदेशकों का कहना है कि यह उपलब्धि प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल के लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई का परिणाम है। इस संदर्भ में अहम कदम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठाया गया: सर्वोच्च न्यायालय ने 4 फरवरी 2026 के अपने आदेश के विरुद्ध राज्य की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद अप्रैल 2026 से नया मानदेय लागू कर दिया गया। अदालत ने अपने पूर्व आदेश में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाने की भी बात स्पष्ट की है।
अनुदेशकों ने बताया कि मानदेय में यह वृद्धि उनकी आमजिंदगी और परिवार के भरण-पोषण तथा बच्चों की उच्च शिक्षा जैसे आवश्यक खर्चों में मदद करेगी। साथ ही अब मार्च 2017 से मार्च 2026 तक के लंबित एरियर के भुगतान की उम्मीद भी तेज हो गई है और सभी की नजरें एरियर भुगतान पर टिकी हैं।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष रुचि केशरी, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, राकेश राजन सिंह, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ पटेल, जिला महामंत्री वंदना कुशवाहा, जिला प्रशासन मंत्री सुभाष चौहान, जिला संगठन मंत्री अनिता देवी, जिला मीडिया प्रभारी मोहित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष (दुद्धी) अक्षयवर नाथ कुशवाहा के साथ प्रिया अग्रहरि, सुनील यादव, संध्या लता, उमा गुप्ता, संगीता श्रीवास्तव, सुनीता, पुष्पा, निरुपमा, सुषमा कुशवाहा, संजीव, शिवनाथ, पवन व निमेष ने भी संगठन के प्रति अपना योगदान दिया।

खेत में सिंचाई व्यवस्था में लगे किसान को लगी करेंट ,सीएचसी दुद्धी चिकित्सक ने किया मृत घोषित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सरडीहा निवासी किसान बीरबल (36) पुत्र लक्ष्मण सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे खेत में सिंचाई का काम करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई । परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार बीरबल खेत में धान रोपाई के लिए सिंचाई का इंतजाम कर रहा था। मोटर पंप के तार जोड़ने के लिए वह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर एलटी मेन लाइन से केवल मोटर के तार जोड़ रहा था, तभी वह करेंट के चपेट में आ गया। घटना के समय उसके बड़े पुत्र संदीप पिता के साथ गया हुआ था और पीछे से तार लेकर आ रहा था। संदीप ने पिता को करेंट से घायलावस्था में पड़ा देखा और तुरंत चीखकर घर वालों को इसकी सूचना दी। परिजन आनन-फानन में बीरबल को निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी ले गए, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक के मुताबिक ,अत्यधिक करंट लगने के कारण मरीज को ब्रेन डेथ हो गया था। अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
अस्पताल की ओर से घटना की सूचना मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा बिजली के खुले तारों के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक बीरबल के चार बच्चे हैं और सभी अविवाहित हैं।जिसमें पुत्र संदीप, सुशील तथा दो पुत्रियाँ अनिता और सुनीता हैं।बीरबल चार भाइयों में सबसे बड़े थे।इस दर्दनाक दुर्घटना से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है । परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।
पुलिस मामले की जांच व कानूनी कार्रवाई में जुट गई है ।

दुद्धी में बार एसोसिएशन ने प्रस्तावित रेटलिस्ट वापस लेने की मांग करते हुए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।आज सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि दल ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार अंजनी गुप्ता को जिला अधिकारी को संबोधित आपत्तिपत्र सौंपा है।अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकालते हुए नारेबाजी भी की और प्रस्तावित रेटलिस्ट 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर कड़ी आपत्तियाँ जताईं।
ज्ञापन में बार एसोसिएशन ने दुद्धी तहसील के गरीब आदिवासी बहुल्य वादकारियों के हितों को ख्याल में न रखते हुए तैयार किए गए प्रस्तावित रेटलिस्ट 2026 को अस्पष्ट, अव्यवहारिक और जनता के लिए आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला करार दिया है। ज्ञापन में मुख्य आपत्तियों में नगरीय, अर्धनगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से 300 प्रतिशत तक मूल्यांकन वृद्धि की धारा स्थानीय स्थिति के विपरीत है और इससे आदिवासी बहुल्य इलाके के गरीब वादकारियों पर अत्यधिक आर्थिक भार पड़ेगा।
नगर पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में चिन्हित मुख्य मार्गों पर कृषि भूमि के क्रय की व्यवस्था प्रस्तावित सूची में समुचित रूप से शामिल नहीं की गई है।इसीलिए पुनः भौगोलिक निरीक्षण कर रेटलिस्ट तैयार करने की मांग की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर 1 हेक्टेयर भूमि पर 300 वर्गमीटर तक तथा शहरी क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर तक के आवासीय रेट से मूल्यांकन करने का प्रावधान असंगत व अनुपयोगी बताया गया है।
आंशिक कृषि गतिविधि वाले भूखंडों पर 100प्रतिशन, 75प्रतिशत, 50 प्रतिशत जैसी बढ़ोतरी की शर्तें जमीन की वास्तविक गाट संख्या व भू-भाग की झिझकी को नज़रअंदाज़ करती हैं। दुद्धी में गाटा बंटवारे की स्थिति भिन्न होने के कारण यह बढ़ोतरी जनता का अधिकार छीनने के समान है।
अंतरराज्यीय मार्गों व दोनों ओर स्थित भूमि को उच्च श्रेणी मानकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत वृद्धि लागू करना विधि-विरोधी बताया गया है।
दुद्धी तहसील के 302 राजस्व ग्रामों का विविध भौगोलिक स्वरूप देखते हुए कहीं-कहीं बढ़ाए गए मूल्यांकन को अनुचित करार दिया गया है।इसके अलावा कई गाँवों का राष्ट्रीय या राजकीय मार्ग से कोई संपर्क नहीं है।
आरोप लगाया गया है कि सब-रजिस्ट्रार द्वारा बिना भौगोलिक निरीक्षण के बाहर के शहरों जैसे गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा के रेट कॉपी-पेस्ट कर संशोधित किए गए हैं, जिससे आदिवासी व गरीब लोगों पर अन्याय हो रहा है।
वर्तमान रेटलिस्ट 2024 में आंशिक संशोधन कर लागू करने तथा प्रस्तावित 2026 रेटलिस्ट को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई है।
शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा दुद्धी तहसील की जमीनों पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्यांकन वसूली का उल्लेख कर इसे निराधार और निरस्त करने योग्य बताया गया है, क्योंकि प्राधिकरण ने दुद्धी में कोई विकास कार्य नहीं किया है।
दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने बताया कि यह तहसील अनुसूचित जनजाति बहुल्य क्षेत्र है और यह विशेष परिस्थिति ध्यान में रखकर प्रस्तावित रेटलिस्ट वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि असल मौजूदा रेटलिस्ट 2024 को लेकर संशोधन करके ही नए रेट लागू किए जाएँ।
इस मौके पर दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ,रामलोचन तिवारी के अलावा जितेंद्र श्रीवास्तव ,राकेश श्रीवास्तव,प्रेम चन्द्र यादव ,रामपाल जौहरी ,रामजी पांडे,नंदलाल अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने नारेबाजी कर नए रेटलिस्ट के विरोध में अपना विरोध स्वर ऊँचा किया।

दुद्धी क्षेत्र में बारिश के साथ बढ़ी सांप काटने की घटनाएँ ,महिला व दो किशोरियों का सीएचसी में उपचार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।मानसून के आगमन के साथ ही दुद्धी क्षेत्र में सांपों के काटने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। रविवार देर शाम और सोमवार सुबह दो अलग‑अलग घटनाओं में एक महिला और एक किशोरी को सांप ने डस लिया। इसके अलावा सोमवार शाम को धान की रोपाई के दौरान एक और किशोरी को काटे जाने की घटना सामने आई , सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में उपचार जारी है।
पहला मामला रविवार देर शाम उस समय की है जब 35 वर्षीय फूलमती पत्नी संत कुमार निवासी ग्राम कोड़रा थाना हाथीनाला, शाम करीब 7 बजे अपने बेटे को ढूँढने निकली थीं। रास्ते में अज्ञात सर्प ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने तत्काल निजी साधन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार फूलमती की स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर बतायी जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
दूसरा मामला सोमवार सुबह लगभग 6 बजे का है जब 14 वर्षीय आकांक्षा पुत्री सुभाष कुशवाहा निवासी रजखड़ खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में रसेल वाइपर (जाड़ा) साँप ने उसे दाया पैर में डस लिया। परिजन बिना समय गंवाए उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहाँ डॉ. मनोहर सिंह की देख‑रेख में उसका उपचार जारी है। चिकित्सक का कहना है कि किशोरी की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और आवश्यक एंटीवेनम तथा जरूरी दवाइयों के साथ निगरानी रखी जा रही है।
तीसरी घटना सोमवार शाम लगभग 4 बजे पिपरडीह निवासी 17 वर्षीय सुबसिया कुमारी पुत्री रामा के साथ घटी। सुबसिया अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थी कि उसी दौरान अज्ञात विषैले जंतु ने उसे हाथ में काट लिया। परिजन तुरंत उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाए, जहाँ डॉ. मनोहर सिंह की देख‑रेख में उसका भी इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उसका भी उपचार सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रित बतायी जा रही है।
स्थानीय जानकारों व अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मानसून के कारण सांपों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों में दुद्धी क्षेत्र से रोजाना 1 से 3 तक सांप के काटने की घटनाओं की सूचना मिल रही है।उनका कहना है कि खेतों में काम करते समय, अंधेरे में घर से बाहर निकलते समय और झाड़ियों या घास में चलते समय सावधानी न रखने पर ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि किसी भी सांप या जहरीले जंतुओं के काटने की स्थिति में घरेलू उपचार के चक्कर में न पड़े। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने से मरीज की जान बच सकती है।

मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दो साल पहले पिता भी उसी स्थान पर गंवाए थे जान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली फूलवार गांव के पास सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक रेलवे हादसा सामने आया है ।जहां महुली निवासी 14 वर्षीय शिवकुमार कनौजिया पुत्र स्व. दीपक कनौजिया को मालगाड़ी की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास चरवाहों के अनुसार शिवकुमार रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ता हुआ आया। जैसे ही मालगाड़ी दिखाई दी, उसने अचानक ट्रैक पर लेट गया और ट्रेन के पहिए के चपेट में आ गया ,जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बुरी तरह सदमे में हैं।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और विंढमगंज थाने की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था ।बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसी स्थान पर शिवकुमार के पिता की भी ट्रेन से कटने से मौत हुई थी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इसी स्थान पर हुई यह दुखद घटना महुली गांव में भारी शोक और चिंता का कारण बनी हुई है।
विंढमगंज पुलिस के मुताबिक ,सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ शुरू कर दी गई हैं और प्रारंभिक जांच-पड़ताल जारी है । हादसे के कारणों व परिस्थितियों की सत्यता की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का तबादला, सोनभद्र में कुल 24 लेखपालों का स्थानांतरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। जनपद के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सोमवार को 24 लेखपालों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है, जबकि अन्य तहसीलों के कई लेखपालों को दुद्धी में तैनात किया गया है।
आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि ये स्थानांतरण प्रशासनिक आधार तथा निजी अनुरोधों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सभी स्थानांतरित लेखपालों को तुरंत प्रभाव से अपने वर्तमान पदों से कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिस्थानी अधिकारी के आगमन की प्रतीक्षा नहीं की जाएगी और अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
स्थानांतरण सूची के अनुसार पंकज कुमार चौबे दुद्धी से ओबरा (प्रशासनिक आधार),दुर्गेश पाण्डेय दुद्धी से राबर्ट्सगंज (निजी अनुरोध),
सुरेश सिंह राबर्ट्सगंज से घोरावल (प्रशासनिक आधार),मनोज कुमार राबर्ट्सगंज से ओबरा (प्रशासनिक आधार),शनि कुमार शर्मा घोरावल से ओबरा (निजी अनुरोध),रमेश मिश्र दुद्धी से ओबरा (प्रशासनिक आधार),साजिद खान राबर्ट्सगंज से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),
इंदुशेखर त्रिपाठी घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),उपेन्द्र गिरी घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),अनीता गुप्ता राबर्ट्सगंज से ओबरा (प्रशासनिक आधार),प्रशान्त कुमार गुप्ता ओबरा से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),सन्तोष कुमार सिंह दुद्धी से राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार),नेहा कुमारी दुद्धी से राबर्ट्सगंज (निजी अनुरोध),राकेश कुमार दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),धीरज पटेल दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),चंद्रशेखर दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),अशोक जायसवाल दुद्धी से घोरावल (प्रशासनिक आधार),सत्य प्रकाश दूबे ओबरा से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),बबलू ओबरा से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),सर्वजीत मिश्रा घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),उत्कर्ष श्रीवास्तव घोरावल से ओबरा (प्रशासनिक आधार),अमित शुक्ला घोरावल से दुद्धी (प्रशासनिक आधार),विनय कुमार सिंह दुद्धी से राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार) और संतोष कुमार को दुद्धी से राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार)किया गया है ।
जिला प्रशासन के अनुसार यह कदम सेवा की दक्षता, आवश्यकतानुसार कर्मचारी संतुलन और कार्यक्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप उठाया गया है। स्थानीय तहसील स्तर पर राजस्व सेवाओं के सुचारु संचालन को बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि भविष्य में भी नियमित समीक्षा के आधार पर और स्थानांतरण किए जा सकते हैं।

सात वर्षीय बच्ची खेलने के दौरान छत से गिरी,परिजन लेकर पहुंचे सीएचसी दुद्धी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपूरा गांव निवासी 7 वर्षीय रिद्धू पुत्री पप्पू पासवान आज सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे घर के आंगन में बने सरकारी शौचालय की सात से दस फुट ऊंची छत पर खेलते समय नीचे गिर गई। घटना के समय बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर इकट्ठा हुए और तत्काल निजी साधन से उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।
सीएचसी के डॉक्टर मनोहर सिंह की देख रेख में बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के सीने में अंदरूनी चोट के लक्षण पाए गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति चिकित्सकीय रूप से स्थिर बताई गई।जिसके बाद आवश्यक उपचार के बाद बच्ची को डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने निगरानी के लिए कहे और कहा कि यदि सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी, बेहोशी या तेजी से दर्द हो तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेने को कहां है ।

“आओ चले शिव की ओर”दुद्धी में वृक्षारोपण अभियान में बड़ी भागीदारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। दीदी राजमणि नीलम आनन्द के जन्मदिन के अवसर पर शिव शिष्य हरिद्रानन्द फाउण्डेशन दुद्धी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान और महारैली रविवार को उत्साहपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। 17 जून से 27 जुलाई तक चलने वाले अभियान के समापन पर स्थानीय वन विभाग गेस्ट हाउस परिसर से निकली पदयात्रा तहसील तिराहा से होते हुए अमवार मोड़ तक गई और वहां से वापसी पर वन विभाग गेस्ट हाउस परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव शिष्य, स्थानीय नागरिक और ग्राम स्तर से आए भक्त शामिल हुए। हर हाथ में नर्सरी का एक-एक पौधा था । पदयात्रा के दौरान गुरुभाई बहनों ने वृक्ष संरक्षण और शिव शिष्यता के संदेश के साथ नारे भी लगाए। मुख्य रूप से लोगों ने नारा दिया “साँसें हो रही है कम, आओ वृक्ष लगायें हम”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोला गुरुभाई ने उपस्थित गुरुभाइयों और गुरु बहनों से अपील की कि जो पौधा उन्होंने आज हाथ में लिया है, उसे अपने खेत, निजी जमीन या आस-पास के सार्वजनिक स्थानों पर रोपित करें। उन्होंने कहा कि समय के साथ ये पौधे बड़े होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्मृति और जीवनदायिनी छाया बनेंगे। भोला गुरुभाई ने यह भी आशा जताई कि नीलम दीदी के जन्मदिन पर हर साल यह परंपरा बनी रहे और पीढ़ी बचाने में यह अभियान मददगार साबित हो।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एडवोकेट कैलाश गुप्ता समेत कई प्रमुख गुरुभाइयों और गुरु बहनों ने भाग लिया। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में रामानुज दुबे, शिवकुमार, सुर्यनारायण, रामचदर, रविन्दर, अनिल, विकास, रीता, अनिता, संजू, मनोरमा सिंह, बसंती (अध्यक्ष), ममता आदि शामिल थे। आयोजन के दौरान प्रशासनिक सहयोग भी उपलब्ध रहा।
समापन पर सभी गुरुभाई गुरुबहनों को मिष्ठान तथा जलपान कराकर विदा किया गया। अंत में आयोजक हरिद्रानन्द फाउण्डेशन ने संदेश दिया कि छोटे-छोटे कदम मिलकर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के लिए बड़ा योगदान दे सकते हैं और इस अभियान से स्थानीय स्तर पर हरित आवरण बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ठेमा नदी में नहा रहे कक्षा 8 के छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। रविवार सुबह लगभग 9 बजे ठेमा नदी में नहाते समय कक्षा आठ के छात्र सूफियान खान (15) की डूबने से मौत हो गई। सूफियान लिटिल एंजेल अकादमी पब्लिक स्कूल का छात्र और वार्ड नंबर 6 निवासी था। वह अपने पिता सफी उल्लाह उर्फ विगऊ का इकलौता बेटा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्कूल की कुछ क्लास के छात्र और एक शिक्षिका ट्रिप पर गए हुए थे। ट्रिप पर गए बच्चों को देखकर सूफियान अपनी एक मित्र के साथ स्कूटी से नदी के किनारे पहुंचा और नहाने लगा। नहाते समय लगभग तीन बच्चे पानी में डूबने लगे। पास मौजूद मछली पकड़ने वाले युवकों और अन्य बच्चों ने तुरंत सहायता कर दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सूफियान को समय पर ढूँढकर बाहर निकाला नहीं जा सका और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। बाद में उसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन और स्थानीय लोग हादसे से गहरे सदमें में हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की तो परिजन पहले राजी नहीं हुए। काफी समझाने के बाद पुलिस ने परिजनों को मनाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित बिंदुओं की जांच कर रही है।

बीडर गांव में पशुओं का चारा बनाने के दौरान महिला को विषैले जंतु ने काटा,मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पशुओं का चारा बनाने के लिए मक्का की फसल के डंठल (डांटी) के रखे गए बोझ से औजार निकालते समय एक महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीडर गांव निवासी नागेन्द्र पटेल की 37 वर्षीय पत्नी अनीता देवी रविवार सुबह करीब 6 बजे पशुओं को खिलाने के लिए मक्का की फसल के डांटी से बने बोझ की कुट्टी करने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वह बोझ में फंसे हुए हसुआ (औजार) को बाहर निकाल रही थीं। तभी उसी बोझ के अंदर छिपे किसी अज्ञात विषैले जंतु ने उनके बाएं हाथ में काट लिया।
थोड़ी देर अंतर्गत स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए अनीता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
परिजनों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य प्रतीत हुई, जिसके चलते परिजन उन्हें वापस घर ले आए। लेकिन कुछ ही देर बाद घर पर महिला की तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन घबरा गए और उन्हें दोबारा लेकर तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुँचे, जहाँ इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई।सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी को अंतिम विदाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी व संगठन के पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी का उनके पैतृक गांव चांची कला में पूरे राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि भतीजे सुशील चतुर्वेदी ने दिया।
बताते चले कि लम्बी बीमारी के बाद शनिवार के रात में किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ में निधन हो गया था। रविवार को भाजप प्रदेश कार्यालय पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद, सोनभद्र स्थित उनके पैतृक गांव चाँची कला लाया गया था।
जहां सोन नदी के तट पर आज अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अंतिम यात्रा में सदर विधायक भूपेश चौबे, सांसद छोटेलाल खरवार, राज्यमंत्री संजीव गोड, दर्ज़ाप्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, पूर्व विधायक रमेश दूबे पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी इत्यादि नेताओ समेत तमाम क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता व प्रसाशनिक अधिकारियों समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को जेल भेजती पुलिस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार : झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष फूल कुमारी देवी के साथ हुई मारपीट के मामले में केतार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त राकेश कुमार सिंह ताली गांव निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में दिया गया. उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम फूल कुमारी देवी के साथ उनके घर के बाहर लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद रविवार देर शाम पीड़िता फूल कुमारी देवी ने केतार थाना में आवेदन देकर हत्या के प्रयास, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, महिला की लज्जा भंग करने, पीछा करने, चोरी, आपराधिक धमकी तथा गैरकानूनी जमाव सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
इधर, घायल फूल कुमारी देवी का इलाज सदर अस्पताल, गढ़वा में चल रहा है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

जयप्रकाश चतुर्वेदी जी की स्मृति में अमिलाधाम में लगाए गए सैकड़ों पौधे, दी गई श्रद्धांजलि — संदीप मिश्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।आज पेड़ हैं तो प्राण हैं” आंदोलन के तहत जनपद सोनभद्र के एक प्रकाश स्तंभ कहे जाने वाले जयप्रकाश चतुर्वेदी जी के निधन पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने उनके दाह संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद माई अमिला भवानी परिसर में जयप्रकाश जी की स्मृति में सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया और परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर संदीप मिश्र ने कहा कि जयप्रकाश चतुर्वेदी जी का पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन, पेड़, पानी और पहाड़ के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। आज पूरा आदिवासी समाज शोकाकुल है, क्योंकि उन्होंने आदिवासी समुदाय को सदैव अपने परिवार की तरह माना और उनके उत्थान व संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया।
अमिलाधाम सेवा समिति के अध्यक्ष नवलेश गोण ने कहा कि चतुर्वेदी जी हम सभी के संरक्षक थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि मां अमिलाधाम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
धाम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण वादी जी ने कहा कि जयप्रकाश जी हम सबके मसीहा थे। आज हम सभी दुखी हैं, लेकिन उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के लिए उनकी याद में पौधारोपण किया जा रहा है।
राजू पासवान ने कहा कि जयप्रकाश जी हमारे अभिभावक के समान थे। उनका जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उन्होंने हम सभी को अनाथ जैसा कर दिया है। उनकी यादें और उनका योगदान सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में उमेश पासवान, कुलदीप पासवान, बिंदू खरवार, मुखलाल चेरो, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सीता विदाई प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, रामकथा में गूंजे भक्ति और राष्ट्रभक्ति के स्वर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – संजय चेतन

चोपन, सोनभद्र। मेडर माता मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास पूज्य श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने सीता विदाई का अत्यंत मार्मिक प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। माता सीता के विदाई प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन ऐसा था कि पूरा वातावरण करुणा, प्रेम और भक्ति रस में डूब गया। कथा के दौरान महाराज श्री ने भगवान श्रीराम और केवट संवाद की अद्भुत व्याख्या करते हुए बताया कि प्रभु श्रीराम की लीलाएं केवल धार्मिक कथाएं नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणाएं हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और धर्मपालन का संदेश दिया। संगीतमय शैली में प्रस्तुत कथा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और समय-समय पर जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। अपने प्रवचन में कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम कण-कण में विद्यमान हैं।

यदि मनुष्य सच्ची श्रद्धा और निष्कपट भाव से उनका स्मरण करे तो प्रभु की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने श्रीरामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ केवल धार्मिक पुस्तक नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला अमूल्य मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की जड़ें जितनी मजबूत होंगी, समाज उतना ही सशक्त और संस्कारित बनेगा। महाराज श्री ने भारत भूमि को देवभूमि और पुण्यभूमि बताते हुए कहा कि इस पावन धरा पर जन्म लेना सौभाग्य की बात है। उन्होंने राष्ट्रहित और राष्ट्ररक्षा को सर्वोपरि बताते हुए समाज से संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उनके ओजस्वी विचारों ने श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया। कथा के दौरान पूरा मेडर माता मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भजन, संकीर्तन और श्रीराम के जयघोष से वातावरण दिव्य हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करते रहे। कार्यक्रम के आयोजक धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीराम कथा समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर संरक्षक राजा मिश्रा, नागेश्वर प्रसाद गोंड़, श्यामा चरण गिरी, संतोष साहनी, राजकुमार टपू, अजय साहनी, संदीप चौरसिया, राजेन्द्र जी, राजकुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीराम कथा महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों के समर्पण को दर्शा रही है।

कचहरी गेट पर दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र । “दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ” के बैनर तले दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर चुनावी वादे न निभाने का आरोप लगाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वचन दिया था। उन्होंने मांग की कि इस वादे को पूरा कर दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित किया जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।
पदाधिकारियों का कहना था कि दुद्धी पिछले कई दशकों से जिला बनाने की मांग कर रहा है और सभी मानदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भारी राजस्व देने वाले इस क्षेत्र को जिला का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ,प्रभु सिंह ,रामपाल जौहरी,अरुणोदय जौहरी ,प्रेमचंद यादव नंदलाल ,रामजी पांडे ,आदर्श कुमार ,राजेंद्र प्रसाद ,आशीष गुप्ता, राकेश अग्रहरि ,अभिनव जयसवाल सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

4 वर्षीय मासूम छत से गिरा, सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे के रामनगर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने आज शनिवार शाम लगभग 6 बजे 4 वर्षीय अर्हम पुत्र रिंकू छत पर खेलते समय नीचे गिर गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।
सीएचसी की चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर चोटों के चलते बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे में बच्चे के कान से रक्तस्राव हो रहा था। परिजन बच्चे की बेहतर इलाज व्यवस्था करवाने में जुटे रहे।
परिजन और चिकित्सा टीम की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि जिला अस्पताल में कराये जा रहे परीक्षण व इलाज के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

बिरनियों(बरैया) के झुंड ने बकरी चरा रहीं महिला पर किया हमला, बचाने आया युवक भी जद में, सीएचसी दुद्धी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।थाना क्षेत्र के बिड़र गांव की विजय लक्ष्मी पत्नी रविन्द्र पटेल शनिवार शाम लगभग 6 बजे घर के पास जंगल में बकरियाँ चराने गई थीं, तभी जंगली बिरनियों (बरैया) के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया।चीखने की आवाज सुनकर उनके देवर के पुत्र दीपनारायण पटेल (34) पुत्र राजेंद्र पटेल, निवासी बिड़र मौके पर पहुंचे तो उसे भी बिरनों ने काट लिया।
हमले में विजय लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं। किसी तरह दीप नारायण ने दोनों को बा’ह पकड़कर घर पहुंचाया। आनन फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां वरूणा निधि की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक इलाज के बाद महिला की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर बताई जा रही है, पर गंभीर बनी हुई है। युवक की भी हालत स्थिर पर ध्यान रखा जा रहा है।
सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक ने कहा कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, गंभीर स्थिति होने पर आगे के लिए रेफर करने पर विचार किया जाएगा।फिलहाल दोनों का इलाज सीएचसी दुद्धी में जारी है ।

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पाँच लोग घायल,सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी थाना क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत नगवा गाँव में बुधवार शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएँ और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज गरज और चमक के बीच हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब घर के बाहर पेड़ के पास राजमोहनी (32)पत्नी सूर्यप्रकाश और उनकी देवरानी हीरमन (33) पत्नी जगदीश बैठी थीं। अचानक आसमान से आकाशीय बिजली गिरी और दोनों महिलाएँ इसकी चपेट में आ गईं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के बच्चे भी प्रभावित हुए।
घायलों में राजमोहनी के 7 वर्षीय पुत्र रेनबो और 15 वर्षीय पुत्री सुनैना कुमारी शामिल हैं। वहीं, उसी गाँव में पढ़ने गए संजय राम के 12 वर्षीय पुत्र आशीष भी दुर्घटना में घायल हुआ है।अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरा मच गई।
घटना की सूचना पर 102 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज व चालक विजय राजभर ने समय पर पहुँचकर घायलों को सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ डॉ. वरुणा निधि व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन घायल ,एक रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के कटाैली गाँव में मेढ़ा महुआ के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और निजी साधनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।
पहली बाइक पर झारोकला गांव निवासी सुनील कुमार (24) पुत्र सीताराम और शिवप्रसाद (48) पुत्र जगदीश्वर एक ही बाइक पर सवार होकर रेणुकूट से दुद्धी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में कटाैली मेढ़ा महुआ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं।सीएचसी दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद शिवप्रसाद की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
दूसरी बाइक पर बजरंगी (17) पुत्र रामप्रकाश, निवासी झारोकला, अकेले सवार थे। वह अपने घर से कटौली बाजार पैसे निकालने के लिए निकले थे। मेढ़ा महुआ के पास पहुंचते ही दोनों बाइकें आपस में आमने-सामने टकरा गईं, जिससे बजरंगी भी बुरी तरह घायल हो गए।
अन्य घायलों का इलाज सीएचसी दुद्धी में जारी है ।

अशोक कुमार बने नए एसडीएम, कचहरी निरीक्षण कर दिए सुधार के अधिकार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। जिला अधिकारी के आदेशानुसार दुद्धी तहसील में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दुद्धी के पूर्व एसडीएम रवि कुमार पासवान को ओबरा तैनात कर दिया गया है, जबकि (न्यायिक) उपजिलाधिकारी के रूप में अशोक कुमार को दुद्धी का नया एसडीएम नियुक्त कर चार्ज सौंपा गया है। साथ ही उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर मोहम्मद जफर को नियुक्त किया गया है।
नए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने पदभार संभालते ही तहसील परिसर, स्थानीय न्यायालय परिसर और व्यस्त कचहरी रोड का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ‑सफाई, कार्यालयों के रख‑रखाव और जनता के लिए सुविधाओं की बारीकी से जांच की तथा कचहरी रोड पर आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिवक्ताओं से सीधे संवाद किया। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर में जर्जर भवनों, अधिवक्ताओं के चैंबरों की खस्ताहाल स्थिति और कचहरी रोड पर बढ़ते अतिक्रमण की समस्या उठायी।
एसडीएम अशोक कुमार ने अधिवक्ताओं की बात ध्यान से सुनकर आश्वासन दिया कि जर्जर भवनों और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और तहसील व न्यायालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं में सुधार प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने का भरोसा भी दिया।
कचहरी भ्रमण में रामपाल जौहरी, राकेश श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव,नंदलाल, अंजनी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा तहसील‑स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सुधार के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने और शीघ्र कार्रवाई शुरू करने पर सहमति बनी है।

सोन नदी ने उगला रहस्य! रेडियां घाट पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, दलदल में फंसी लाश से फैली सनसनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

चोपन/सोनभद्र। सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडियां इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सोन नदी के किनारे स्थित एक खदान के समीप दलदली मिट्टी में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया।
सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दलदली मिट्टी और पानी में शव गहराई तक फंसा होने के कारण पुलिस को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः जेसीबी मशीन की सहायता से सावधानीपूर्वक शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला का शव किसी दूसरे स्थान से तेज बहाव के साथ बहकर रेडियां घाट के समीप आ पहुंचा और दलदली मिट्टी में फंस गया। हालांकि यह केवल प्रारंभिक अनुमान है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि शव काफी दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। अधिक समय तक पानी में रहने और सड़-गल जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों सहित पड़ोसी जिलों से दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराने की तैयारी कर रही है, ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोई इसे दुर्घटना बता रहा था तो कोई हत्या के बाद शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जता रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और कहा है कि बिना जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
चोपन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही शव की पहचान कराने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यदि किसी थाने में दर्ज गुमशुदगी से शव का मिलान होता है तो मामले की गुत्थी जल्द सुलझ सकती है।
फिलहाल इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही इस सनसनीखेज मामले से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रहीं है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, बेहतर इलाज की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जिला अस्पताल लोढ़ी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों, विशेषकर प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने की शिकायतों के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टीम सोनभद्र एवं समस्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिला अस्पताल जनपद का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सालय होने के बावजूद यहां आने वाले मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रसूता महिलाओं को समय पर उपचार, जांच, दवाइयां और आवश्यक चिकित्सकीय सहयोग उपलब्ध कराने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि अस्पताल में कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। समय पर चिकित्सकीय परामर्श न मिलने, आवश्यक सुविधाओं की कमी तथा विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि अस्पताल की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कराया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जवाबदेह बनाया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर उपचार मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन यदि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होगा तो आम लोगों को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार करते हुए मरीजों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता, पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था, प्रसूता महिलाओं के लिए बेहतर देखभाल, जांच सुविधाओं को सुचारु रखने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि जनहित में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगा, ताकि जिले की जनता को गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से नहीं हुआ तो भविष्य में व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

सर्राफा व्यापारी से लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ब्यूरो।
जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में 18 जुलाई को सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी को भी मौके से दबोच लिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है।पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा एवं खोखा कारतूस, लूट की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 18 जुलाई को बभनी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने यह भी बताया कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था और इसमें अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूटकांड में शामिल पूरे गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के जनपदों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषसिद्ध अभियुक्त को 15 वर्ष तक के कठोर कारावास की सजा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सोनभद्र श्री ओमकार शुक्ला ने सत्र परीक्षण संख्या 279/2025, राज्य बनाम रमाशंकर में अभियुक्त रमाशंकर पुत्र स्व. शिवभजन, निवासी ग्राम बेलहत्थी टोला पिरहवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र को दोषसिद्ध ठहराते हुए कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड से दंडित किया।
अभियोजन के अनुसार, दिनांक 26 जनवरी 2025 को अभियुक्त ने नाबालिग पीड़िता के साथ अश्लील हरकत एवं बलात्कार की घटना कारित की। पीड़िता की 14 वर्षीय छोटी बहन के विरोध करने पर उसको रेलवे ट्रैक पर जान मारने की धमकी देते हुए धक्का दे दिया जिससे उसका दाहिना पैर पंजे के ऊपर से कटकर अलग हो गया और उसे गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में थाना हाथीनाला पर मुकदमा अपराध संख्या 3/2025 पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान पीड़ितागण का चिकित्सीय परीक्षण, आयु संबंधी अभिलेख, एफएसएल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से कुल 12 साक्षियों का परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक दस्तावेजी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर अभियुक्त को धारा 64(1), 74, 117(3), 351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के अपराधों में दोषी पाया। न्यायालय ने अभियुक्त को धारा 4 पॉक्सो अधिनियम में 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 20 हजार अर्थदण्ड, धारा 117(3) बीएनएस में 15 वर्ष का कठोर कारावास एवं 20 हजार अर्थदण्ड, धारा 74 बीएनएस में 2 वर्ष का कारावास एवं पांच हजार अर्थदण्ड तथा धारा 351(2) बीएनएस में 1 वर्ष का कारावास एवं एक हजार अर्थदण्ड से दंडित किया। सभी सजाएँ साथ-साथ चलेंगी। अर्थदण्ड की आधी राशि 17 वर्षीय पीड़िता तथा आधी राशि घायल बालिका के पुनर्वास हेतु दिए जाने का आदेश भी पारित किया गया।
राज्य की ओर से अभियोजन का संचालन विशेष लोक अभियोजक दिनेश प्रसाद अग्रहरि एवं नीरज कुमार सिंह द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

दुद्धी में बीडीओ बदले, कोन के डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे बने नए खंड विकास अधिकारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।जिले में खंड विकास अधिकारियों के तबादला आदेश के तहत दुद्धी ब्लॉक में भी बदलाव किया गया है। दुद्धी के खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया का स्थानांतरण म्योरपुर कर दिया गया है, जबकि कोन के खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे को दुद्धी का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है ।यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने की है।
शासन स्तर पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल में कई विकासखंड अधिकारियों के दायित्व भी बदले गए हैं। बताया जा रहा है कि तबादले के इस क्रम में विभिन्न विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
सूत्रों की माने तो यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

दुद्धी बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट के पिता का सामुदायिक अस्पताल में आकस्मिक निधन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय सीएससी में आज शाम लगभग 4 बजे दुद्धी बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं बीडीसी संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट के पिता लक्ष्मण शाह (60) का आकस्मिक निधन हो गया। मृतक मूल रूप से डुमरा निवासी थे।
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण शाह को उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की खबर मिलते ही दुद्धी के अधिवक्ताओं में शोक की लहर फैल गई। बार एसोसिएशन व अन्य अधिवक्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सीएचसी दुद्धी के डॉक्टरों का तबादला, कुछ में नाराजगी तो कुछ को रिक्त पदों पर बेहतर तैनाती की उम्मीद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के तीन चिकित्सकों सहित जनपद के 15 डॉक्टरों का स्थानांतरण होने के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। जहां कुछ मरीज और स्थानीय लोग इन तबादलों से नाराज दिखे, वहीं कई लोगों ने रिक्त पदों पर योग्य और सेवाभावी चिकित्सकों की तैनाती की उम्मीद जताई है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का प्रथम दुद्धी आगमन के दौरान आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीएचसी दुद्धी में कई अनियमितताएं और कमियां सामने आई थीं। अस्पताल की दुर्दशा, बाहरी दवा और जांच पर निर्भरता, निजी प्रैक्टिस, वर्षों से बंद पड़े आयुष विभाग, साफ-सफाई की खराब स्थिति और मरीजों के बेड पर चादर तक न मिलने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है।
आदेश के अनुपालन में सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण ग्राम कटौली दुद्धी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कूड़ारी चोपन सोनभद्र कर दिया गया है। इसी प्रकार आयुष चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार को दुद्धी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोरिया सोनभद्र भेजा गया है, जबकि नवागत डॉक्टर एमीन अंसारी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटौली में स्थानांतरण किया गया है। कुल मिलाकर जनपद के 15 चिकित्सकों का स्थानांतरण स्वास्थ्य सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर इन तबादलों को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ स्थानीय व ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे चिकित्सकों के अचानक स्थानांतरण से इलाज की निरंतरता टूट जाएगी, जिससे नियमित मरीजों को परेशानी हो सकती है। इन लोगों का आरोप है कि कई कमियों के लिए केवल डॉक्टर ही जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि समुचित संसाधन और प्रबंधन की कमी भी बड़ी वजह रही है।
वहीं दूसरी ओर, कई लोगों का मानना है कि लगातार शिकायतों और निरीक्षणों के बाद स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई जरूरी थी। ऐसे लोग उम्मीद जता रहे हैं कि अब रिक्त हुए पदों पर अनुशासनप्रिय और मरीजों के प्रति संवेदनशील डॉक्टरों की नई पोस्टिंग होगी, जिससे सीएचसी की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। उनका कहना है कि यदि नई तैनाती के साथ-साथ अस्पताल में साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता, आयुष विभाग को पुनः शुरू करने और बाहरी जांच पर निर्भरता खत्म करने जैसे मुद्दों पर भी ठोस कदम उठे, तो दुद्धी समेत सैकड़ों गांवों के मरीजों को बड़ा फायदा मिलेगा।
लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि केवल स्थानांतरण से काम नहीं चलेगा, बल्कि सीएचसी में बरसों से चली आ रही कमियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग सीएचसी दुद्धी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्पष्ट रोडमैप बनाए, जिम्मेदारियां तय करे और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करे, तभी इस प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंच पाएगा।

दुद्धी नगर पंचायत में मानसून शुरू होते ही बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, संक्रामक बीमारियों का मंडराया खतरा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।बरसात का मौसम शुरू होते ही दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। कस्बे के विभिन्न वार्डों में जलभराव और साफ सफाई की लचर व्यवस्था के कारण मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है।
नगरवासियों का कहना है कि मानसून के आगमन होते ही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नालों की तलीझाड़ सफाई और एंटी-लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया।
कई मोहल्लों में नालियां जाम होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है।
शाम ढलते ही मच्छरों के झुंड घरों में धावा बोल देते हैं, जिससे लोगों का घर में बैठना भी मुश्किल हो गया है।
बाजार में मिलने वाले मच्छर भगाने वाले समाग्री उपकरण भी इस भारी प्रकोप के सामने बेअसर साबित हो रहे हैं।
मच्छरों के इस भारी प्रकोप के चलते क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल फीवर जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं और हर घर में लोग बीमार पड़ सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने जिला प्रशासन और दुद्धी नगर पंचायत के अधिकारियों से नगर के हर वार्ड में रोस्टर के हिसाब से अति शीघ्र फॉगिंग मशीन से धुआं कराया जाने की मांग की है ।इसके अलावा रुके हुए पानी और नालियों में लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव हो तथा जिन इलाकों में पानी जमा है, वहां से पानी की निकासी के तत्काल प्रबंध किए जाएं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र और प्रभावी कदम नहीं उठाता है तो वे सड़क पर आन्दोलन करने या ऊपरी अधिकारियों को अवगत कराने पर मजबूर होंगे। दुद्धी नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग से प्रतिक्रियास्वरूप जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश गूँजा, पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।शुक्रवार को राष्ट्र सेविका समिति आरएसएस की महिला इकाई की संस्थापक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्मदिन “संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों और समिति की महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीबाई केलकर द्वारा समाज और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों का वर्णन कर बच्चों को उनके आदर्शों से अवगत कराया गया। आयोजन में उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रीय हित में लिए जाने वाले दृढ़ निर्णयों और सेवा भावना का पाठ बच्चों को पढ़ाया तथा यह संदेश दिया कि राष्ट्र सर्वोपरि है।
रेणुकूट जिले से आयी जिला कार्यवाही राखी जायसवाल ने बुद्धि व प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और राष्ट्रभक्ति पर आधारित नारे भी शामिल रहे। समारोह के पश्चात सभी उपस्थितों में मिष्ठान का वितरण किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में हुई थी और यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुसांगिक महिला इकाई है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सेवा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।

कोयला परिवहन पर ‘टैक्स’ का बवाल! ट्रक मालिकों का फूटा गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार—”जबरन वसूली पर लगे रोक”

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ब्यूरो।
जनपद में कोयला परिवहन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। झारखंड स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की खदानों से रेलवे रैक के माध्यम से कृष्णशिला रेलवे साइडिंग पहुंचने वाले कोयले की सड़क मार्ग से ढुलाई के दौरान जिला पंचायत द्वारा परिवहन शुल्क वसूली का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। इस मुद्दे को लेकर ऊर्जाचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन खुलकर मैदान में उतर आया है और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
गुरुवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं ट्रक मालिकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए कि जिला पंचायत के ठेकेदार एवं उसके कर्मचारी मालवाहक वाहनों को बीच रास्ते में रोककर जबरन परिवहन शुल्क वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि ट्रांसपोर्टरों का आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि सीसीएल की खदानों से रेलवे रैक द्वारा कृष्णशिला रेलवे साइडिंग तक पहुंचने वाला कोयला पहले से निर्धारित व्यवस्था के तहत सड़क मार्ग से विभिन्न ताप विद्युत परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में परिवहन के दौरान अतिरिक्त शुल्क वसूली का कोई औचित्य नहीं बनता। इसके बावजूद कथित रूप से जिला पंचायत के नाम पर शुल्क की मांग कर ट्रकों को रोका जा रहा है, जिससे परिवहन व्यवस्था बाधित हो रही है।
एसोसिएशन का आरोप है कि कई बार वाहन चालकों से दबाव बनाकर धनराशि वसूली जाती है। विरोध करने पर ट्रकों को रोकने और परिवहन कार्य बाधित करने की चेतावनी भी दी जाती है। इससे वाहन मालिकों और चालकों में भारी असंतोष व्याप्त है तथा कोयला आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
पप्पू सिंह ने कहा कि यदि यह स्थिति बनी रही तो ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर गंभीर असर पड़ेगा और हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि ट्रांसपोर्टर नियमों के तहत सभी वैधानिक कर एवं शुल्क का भुगतान करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त परिवहन शुल्क की मांग पूरी तरह अनुचित है। यदि प्रशासन शीघ्र समाधान नहीं करता है तो एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की होगी।
उधर, इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। सभी की निगाहें अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि शिकायत की जांच के बाद क्या निर्णय लिया जाता है और ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलती है या नहीं। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

मोबाइल खोजने में सोनभद्र पुलिस बनी प्रदेश की ‘टॉप-3’ ताकत, जून में 64.55% रिकवरी के साथ यूपी में तीसरा स्थान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ब्यूरो।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की दिशा में सोनभद्र पुलिस ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में जनपद पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यकुशलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल किया है। जून 2026 में CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी में 64.55 प्रतिशत सफलता दर दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के प्रभावी मार्गदर्शन तथा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल की समन्वित कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है।
पुलिस विभाग के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गुम हुए मोबाइल फोनों की तलाश के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान CEIR पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर उन्हें ट्रैक कर विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से बरामद किया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल आज केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, व्यक्तिगत दस्तावेज, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का भी प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होती है।
सोनभद्र पुलिस की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक का सही उपयोग और सक्रिय पुलिसिंग मिलकर आम नागरिकों को तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध करा सकती हैं। प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करना न केवल जनपद पुलिस के लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह स्थानीय पुलिस की कार्यक्षमता और साइबर तकनीक के बेहतर उपयोग का भी प्रमाण है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दें तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
जनपदवासियों ने भी इस उपलब्धि पर सोनभद्र पुलिस की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इसी तरह तकनीक आधारित पुलिसिंग से अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में नई मिसालें कायम होती रहेंगी। प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जनसेवा, तकनीक और त्वरित कार्रवाई का समन्वय ही आधुनिक पुलिसिंग की सबसे बड़ी पहचान है।

अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न,बीएसए के ऑनलाइन मार्गदर्शन से शिक्षण व स्वास्थ्य कार्यक्रमों को नई दिशा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कलकलीबहरा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के ऑनलाइन मार्गदर्शन ने सभी को प्रेरित किया। बीएसए के प्रेरणादायी विचारों और सकारात्मक नेतृत्व ने विद्यालय परिवार व अभिभावकों में नई ऊर्जा और कार्य के प्रति नवसंकल्प पैदा किया।
बैठक में विशेष रूप से डीपीटी से संबंधित जानकारियाँ दी गईं और स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीकाकरण तथा शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
प्रधानाध्यापक वर्षा रानी ने कहा कि बीएसए के मार्गदर्शन से विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई और समग्र विकास को लेकर नई दिशाएँ निर्धारित होंगी। उन्होंने अभिभावकों का सहयोग माँगा और बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा टीकाकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
बैठक के अंत में विद्यालय परिवार एवं अभिभावक समुदाय ने बीएसए जी के सतत मार्गदर्शन के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक वर्षा रानी जायसवाल ने किया। विद्यालय के अध्यापक अविनाश समेत अन्य शिक्षिकाएँ, छात्र छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

भारत स्काउट एवं गाइड की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न, गतिविधियों को गतिशील बनाने पर जोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय स्काउट-गाइड बैठक गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) दुद्धी में आयोजित की गई। दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुई बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने की।
बैठक में स्काउट मास्टरों एवं गाइड कैप्टनों की उपस्थिति में जिला आयुक्त सत्यनारायण कन्नौजिया तथा जिला काउंसलर (स्काउट) दयाशंकर कुशवाहा ने स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं गतिशील बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्काउट-गाइड कार्यक्रमों का नियमित संचालन, प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन तथा अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए सभी शिक्षकों एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक का संचालन ब्लॉक नोडल स्काउटर रामरक्षा ने किया। इस दौरान आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, विद्यालयों में स्काउट-गाइड इकाइयों के सुदृढ़ीकरण तथा सेवा गतिविधियों के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में स्काउटर बाल बहादुर, अजीत कुमार यादव, गाइड कैप्टन उमा गुप्ता, प्रभा पाल सहित ब्लॉक क्षेत्र के स्काउट-गाइड पदाधिकारी, शिक्षक एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने का संकल्प लिया गया।

दुद्धी पुलिस ने 5.1 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। घटना विनोद मोड़ अमवार के पास की है, जहाँ से कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और एक पोको मोबाइल फोन जब्त किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम विनोद मोड़ अमवार मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर बेतरतीब रूप से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पिट्टू बैगों से भारी मात्रा में गांजा मिला।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र पुत्र विश्राम पासवान तथा बलवंत पुत्र स्व. राकेश खरवार के रूप में हुई है। दोनों ग्राम सरईगढ़, रायपुर थाना क्षेत्र सोनभद्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उन्हें सुसंगत कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के सामने पेश करने के लिए रवाना कर दिया है।
गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, मोहम्मद खालिद खां, भागीचन्द्र और आरक्षी तेजप्रकाश शामिल रहे। मामले की जांच और गांजे के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस तफ्तीश कर रही है।