कनहर सिंचाई परियोजना में करंट से मजदूर की मौत,मुआवजे को लेकर परिजनों का हंगामा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण स्थल पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहर निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडूबा ग्राम पंचायत निवासी विजय कुमार यादव (36) पुत्र नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार यादव कनहर सिंचाई परियोजना डिविजन प्रथम के अंतर्गत एम.एस. कंपनी में कार्यरत था। शनिवार की शाम लगभग चार बजे वह नहर निर्माण कार्य के दौरान लेवल स्टॉप कर रहा था, तभी अचानक खुले बिजली के तार में चिपक गया, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा आनन-फानन में उसे कार्य में लगे एक निजी वाहन से विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही मृतक का भाई संजय कुमार अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचा और डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और दर्जनों ग्रामीण शव को लेकर वापस कुड़वा स्थित घटनास्थल पहुंचे और कार्य के दौरान हुई मौत को लेकर कंपनी से मुआवजे की मांग करने लगे।
समाचार लिखे जाने तक कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे आक्रोशित परिजन शव के साथ धरने पर बैठे रहे। ग्राम पंचायत कुड़वा के प्रधान सुजीत कुमार उर्फ बुल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
सूचना पर कोन थानाध्यक्ष संजीव सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन व ग्रामीण कंपनी के किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा उचित मुआवजे का लिखित आश्वासन दिए जाने तक शव उठाने को तैयार नहीं हुए।

नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की गहन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/दिनांक 31 जनवरी,2026 जिले में विकास की रफ्तार को तेज करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अंतर्गत मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (सीएम डैशबोर्ड) के माध्यम से विभिन्न विभागों के विकास कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रगति में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) समूहों के खाते बैंकों में खोलने और उन्हें ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति पर नजर डाली। रिपोर्ट्स में प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि DMM (जिला मिशन प्रबंधक) और BMM (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) को तत्काल चेतावनी जारी की जाए। यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आता तो उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का यह महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं चलेंगी।इसके बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र छात्रों के फॉर्म विद्यालयों से शीघ्र अग्रसारित कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। यह निर्देश विशेष रूप से उन हजारों आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो सरकारी छात्रवृत्ति पर निर्भर हैं।समीक्षा का अगला दौर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना पर केंद्रित रहा। उपायुक्त उद्योग एवं LDM (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने वाली इस योजना के तहत सोनभद्र जैसे दूरस्थ जिले में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए इसमें तेजी लानी होगी।बैठक में IGR S (इंटीग्रेटेड ग्रievance रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर भी गहन चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पाया कि कई शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण नहीं है और असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और पूर्ण संतुष्टि के साथ समाधान किया जाए। जिन अधिकारियों द्वारा लगातार खराब प्रदर्शन किया जा रहा है, उनके खिलाफ विभागीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा जिला प्रशासन की विश्वसनीयता का मूल मंत्र है, इस पर कोई समझौता नहीं होगा।अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को विकास कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में प्रगति की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि लक्ष्य प्राप्ति में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उच्चाधिकारियों को विभागीय कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जाएगा। सोनभद्र जिले को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक DRDA एसके राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।यह बैठक जिले के विकास एजेंडे को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 25 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान निर्माण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जिले में 25 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुए विधायक खेल महाकुंभ का समापन आज 31 जनवरी 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान “सोन की माटी, सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम” का नारा खिलाड़ियों व दर्शकों के बीच प्रेरणा का केंद्र बना रहा। इस महाकुंभ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां प्रतिभागियों ने अनुशासन व खेल भावना का शानदार परिचय दिया। वरिष्ठ नागरिकों की रस्साकशी में ब्लॉक चतरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “खेलोगे-कूदोगे तो रोजगार मिलेगा। खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाएंगे तथा सभी ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण व शहरी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश की 25 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण हो चुका है, जो ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।मंत्री जी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की पहलों की सराहना करते हुए कहा कि खेलो इंडिया योजना ने देश के खेल परिदृश्य को बदल दिया है। गांव का युवा अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होकर वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा का उल्लेख किया कि मनरेगा की धनराशि से हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित होंगे, जिससे ग्रामीण युवाओं को गांव स्तर पर ही अभ्यास का मौका मिलेगा। विधायक खेल महाकुंभ ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा व अनुशासन का संचार किया है। इस आयोजन से निकली प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करेंगी। उन्होंने सांसद खेल प्रतियोगिता का भी जिक्र किया, जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनेगी। युवक मंगल दल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए सरकार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।इस अवसर पर सदर विधायक श्री भूपेश चैबे ने कहा कि यह महाकुंभ 25 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था और आज भव्य समापन हो रहा है। इसमें लगभग 14,500 खिलाड़ियों ने रॉबर्ट्सगंज, चतरा व नगवां विकासखंडों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, दौड़, गुल्ली-डंडा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अमृत खेल रस्साकशी, टेनिस बॉल, चेस, कैरम आदि शामिल रहीं। विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस महाकुंभ ने युवा प्रतिभाओं को निखरने का शुभ अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज श्री रूबी प्रसाद, पूर्व एमएलसी श्री केदारनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रमेश मिश्रा, अजीत चैबे, दयाशंकर पांडेय, मीडिया प्रभारी अनुप तिवारी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा माह का भव्य एवं भक्ति भाव से समापन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम डायट परिसर में भक्ति एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों एवं प्रेरक प्रस्तुतियों के साथ किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध, चित्रकला, पोस्टर, भाषण आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के संदेश का संवाहक बनने के लिए प्रेरित किया।
समापन कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

दुद्धी में कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने ‘आवाज दो हम एक हैं’ के नारे लगाते हुए सरकार से दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की आवाज पिछले कई दशकों से उठ रही है। समिति द्वारा अब तक 30 घंटे का आमरण भूख हड़ताल, 20 किलोमीटर पैदल यात्रा और कई चरणों में धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। उनका कहना रहा कि दुद्धी जिला बनने के सभी मानकों पर खरा उतरता है और यहां से प्रदेश सरकार को भारी भरकम राजस्व की प्राप्ति भी होती है। इसके बावजूद दुद्धी को अब तक जिला घोषित नहीं किया गया।
मोर्चा पदाधिकारियों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र और प्रदेश स्तर के कई मंत्री और राजनीतिक नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था।वक्ताओं ने कहा कि विजय सिंह गौड़ ने जिला मुद्दा उठाया और निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से 8 बार विधायक चुने गए। पदाधिकारियों ने कहा, ‘जो अधिवक्ता समाज का बहिष्कार करेगा, उनकी बात नहीं मानेगा। हम लोग जिले को लेकर इतना बड़ा आंदोलन करेंगे कि मुख्यमंत्री को जिला का आश्वासन देना पड़ेगा और दुद्धी जिला बनकर रहेगा। यही हमारा वादा है। पूरा अधिवक्ता समाज, यहां की जनता और यह मांग सांकेतिक नहीं है। यह हड़ताल हर शनिवार को होता रहेगी और जिला बनने तक जारी रहेगी।’
प्रदर्शन में दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव,सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,पूर्व बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव,रामपाल जौहरी, अमरावती देवी, सूर्यकांत तिवारी, सरवर हुसैन, राकेश अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि, आशीष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, श्रीचंद्र, अभिनव जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, रजनीश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, संघर्ष समिति और मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। जुलूस व नारेबाजी के दौरान कचहरी परिसर में माहौल पूरी तरह आंदोलनकारी रंग में रंग गया।
मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही ।

दुद्धी में बार काउंसिल सदस्य पद चुनाव: दूसरे दिन 105 अधिवक्ताओं ने डाला वोट, कुल 252 मत पड़े

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए दुद्धी विधिक क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 272 पंजीकृत मतदाताओं में से पहले दिन 30 जनवरी को 147 अधिवक्ताओं ने वोट डाले, जबकि आज शनिवार 31 जनवरी को दूसरे दिन 105 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब तक कुल 252 वोट पड़े हैं।
गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों दिनों मतदान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र कुमार सोनकर (अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन) के नेतृत्व में प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं।

दुद्धी की राजनंदिनी को राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस पर ‘शक्ति फेलोशिप’ सम्मान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में दुद्धी की होनहार बेटी राजनंदिनी को ‘शक्ति फेलोशिप’ से नवाजा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने मंच से उन्हें सम्मान प्रदान किया।
डॉ. विनय कुमार व ज्योत्सना देवी की पुत्री राजनंदिनी देशभर से चयनित मात्र 20 शोधरत बालिकाओं में शामिल हैं। इनमें से केवल दो को राष्ट्रीय मंच पर यह गौरव प्राप्त हुआ, जो सोनभद्र के लिए गर्व का विषय है। हाल ही में उनकी पुस्तक ‘वनबंधु नरेंद्र मोदी’ का भी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में विमोचन हुआ था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने राजनंदिनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ग्रामीण-जनजातीय क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा, शोध व आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बनेगी। पूरे सोनभद्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बिहार से चुराई स्प्लेंडर बाइक बरामद, चोर फरार होने से पहले धर दबोचा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ओबरा, 30 जनवरी 2026 अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में ओबरा पुलिस ने शुक्रवार को जबरदस्त सफलता हासिल की है। डिग्री कॉलेज चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बिहार के कैमूर भभुआ जिले से चोरी हुई एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल बरामद कर ली गई। संदिग्ध युवक को मौके पर ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई न केवल स्थानीय अपराधियों को सबक सिखाने वाली है, बल्कि अंतर राज्यीय चोरी के गिरोहों पर भी पुलिस की पकड़ मजबूत करने का संकेत दे रही है।पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के नेतृत्व में ओबरा थाना पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे डिग्री कॉलेज चौराहे पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की काली-सिल्वर रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर ली और उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से बरामद बाइक का चेचिस नंबर (BR45N5042) ई-चालान ऐप के माध्यम से जांचा गया, तो खुलासा हुआ कि यह बाइक बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाने में चोरी दर्ज मामले से संबंधित है। चोरी की यह घटना हाल ही की बताई जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है।बीएनएस की कड़ी धाराओं में मुकदमा, जेल की सैर निश्चित
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक जब्त कर ली है। थाना ओबरा पर मुकदमा संख्या 29/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें बाइक चोरी के नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह सफलता ओबरा पुलिस के सतर्क अभियान का प्रमाण है, जो अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने को तैयार नहीं।टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना ओबरा की टीम ने सराहनीय कार्य किया। उप निरीक्षक राजेश दूबे, उप निरीक्षक राम लोचन और हेड कांस्टेबल संतोष पटेल ने अपनी फुर्ती और टीमवर्क से आरोपी को धर दबोचा। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग को और सख्त किया जाएगा, ताकि चोरी के वाहनों का सदर बाजार में आना-जाना पूरी तरह बंद हो सके।सोनभद्र जिले में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, खासकर बिहार सीमा से सटे इलाकों में। ओबरा पुलिस की यह सफलता स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर ले आई है। एसपी अभिषेक वर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपराधमुक्त सोनभद्र का लक्ष्य जल्द हासिल किया जाएगा। जनता से अपील है कि संदिग्ध वाहनों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मुर्गों से भरी पिकअप में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग 25 मुर्गे भस्म चालक-खलासी फरार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज, 30 जनवरी 2026 (सोनभद्र संवाददाता): सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज हादसा हो गया। डाला पुलिस चौकी इलाके में वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने डाला चढ़ाई पर मुर्गों से भरी एक पिकअप वैन शॉर्ट सर्किट के कारण आग का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि उसमें लदे 25 से अधिक मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और खलासी ने अपनी जान बचाने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गए।घटना गुरुवार मध्य रात्रि करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पिकअप वैन वाराणसी से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की ओर मुर्गों का परिवहन कर रही थी। डाला चढ़ाई पर अचानक वैन के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारियां उड़ने लगीं। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने वैन को सड़क किनारे उतार दिया और खलासी के साथ जंगल की ओर भाग गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों में हड़कंप मच गया।स्थानीय राहगीर रामू प्रसाद ने बताया, “रात के सन्नाटे में अचानक आग की लपटें दिखीं। हमने चिल्लाकर लोगों को जगाया और चोपन थाने पर फोन किया। अगर फायर ब्रिगेड देर करती तो आसपास के दुकानों तक आग फैल जाती।” सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। चोपन और पड़ोसी क्षेत्रों से पहुंची दो फायर टेंडर टीमों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था – पिकअप का चेसिस पिघल चुका था और मुर्गे भस्म।पुलिस जांच में शॉर्ट सर्किट ही मुख्य कारण
चोपन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया, “वाहन का नंबर UP 70 टी 9876 है, जो अंबिकापुर के एक व्यापारी का है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण पाया गया है। वैन पुरानी लग रही है और ओवरलोडिंग की आशंका है। चालक व खलासी की पहचान कर ली गई है, वे शीघ्र गिरफ्त में होंगे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।” पुलिस ने वाहन को सीज कर फॉरेंसिक टीम बुलाई है। मालिक से संपर्क साधा जा रहा है।यह मार्ग सोनभद्र का सबसे व्यस्त राज्य मार्ग है, जहां रोजाना सैकड़ों ट्रक और पिकअप गुजरते हैं। डाला चढ़ाई की ढलानदार संरचना वाहनों के लिए हमेशा चुनौती रही है। जिले में पिछले छह माह में शॉर्ट सर्किट से तीन ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दो में जानमाल का नुकसान हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि पुराने वाहनों में वायरिंग चेक न करना और रात के परिवहन में लापरवाही बड़ी वजहें हैं।सुरक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी
स्थानीय ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा, “पोल्ट्री ट्रांसपोर्ट में वेंटिलेशन और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी जरूरी है। प्रशासन को चेकपोस्ट पर सख्ती करनी चाहिए।” जिला प्रशासन ने भी निर्देश जारी किए हैं कि रात्रिकालीन परिवहन पर निगरानी बढ़ाई जाए। फिलहाल, घटनास्थल पर ट्रैफिक सामान्य है, लेकिन राहगीर सतर्क रहने को कहा गया है।सोनभद्र पुलिस ने अपील की है कि कोई भी जानकारी होने पर थाना चोपन से संपर्क करें। यह घटना जिले के परिवहन तंत्र की कमियों को उजागर करती है।

शादी की तैयारियों के बीच महुआ के पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव परिवार में मचा कोहराम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के चेतवा टोला महुअरिया में गुरुवार रात एक 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ से नायलॉन रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राधे बियार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक की शादी कुछ ही दिनों में तय थी, फिर भी उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका रहस्य अभी गहराया हुआ है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मुकेश अपने दादा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। इसी दौरान वह घर से मात्र 200 मीटर दूर एक महुआ के पेड़ पर पहुंचा और नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी भनक सुबह तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण युवक और परिजन पेड़ के पास से गुजरे, तो उन्हें लटकता शव दिखाई दिया। यह देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घर में कोहराम ब्रेक हो गया। महिलाओं ने विलाप शुरू कर दिया, जबकि पुरुष सदस्य पुलिस बुलाने दौड़े।सूचना पाकर बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा की विधिवत कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया, “मृतक के पिता राधे बियार की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। किसी बाहरी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।”परिवार का दर्द और इलाके में सनसनीमुकेश का परिवार गरीब किसान समुदाय से ताल्लुक रखता है। बताया जाता है कि युवक का स्वभाव मिलनसार था और वह गांव में सबका लाड़ला था। उसकी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। परिजनों के अनुसार, मुकेश ने कभी कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया था। फिर भी, कुछ ग्रामीणों का मानना है कि पारिवारिक कलह या प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात हो सकती है। एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “मुकेश पढ़ा-लिखा लड़का था। शादी की खुशियां बिखर रही थीं, अचानक यह क्या हो गया? गांव में चर्चाएं जोरों पर हैं।”पुलिस जांच के नए आयामपुलिस ने घटनास्थल पर नायलॉन रस्सी, युवक के कपड़े और आसपास के निशान जुटाए हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। मोबाइल कॉल डिटेल्स और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। यदि कोई आपराधिक साजिश पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई होगी।” दुद्धी सीएचसी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चलेगा। फिलहाल, बीजपुर थाना परिजनों को सांत्वना दे रहा है।यह घटना सोनभद्र के ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही युवाओं की आत्महत्या की प्रवृत्ति को उजागर करती है। जिले में पिछले एक वर्ष में ऐसी 20 से अधिक घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें अधिकांश में पारिवारिक दबाव या बेरोजगारी मुख्य कारण बताए गए। प्रशासन को अब मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

दुद्धी में नक्सल प्रभावित जंगलों में सघन कांबिंग, पुलिस ने छान मारा हर कोना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ने की खबरों के बीच दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली- करौली गांव के घने जंगलों में शुक्रवार को सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीमों ने नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
दुद्धी सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करने के बाद सीओ राजेश कुमार राय ने जंगलों में सर्च अभियान शुरू कराया। इस दौरान टीमों ने मझौली के जंगलों का चप्पा-चप्पा छान मारा। पुलिस ने नक्सलियों की टोह लेने के साथ ही संदिग्ध सामग्री की बारीकी से जांच की। कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई, लेकिन अभियान से इलाके में सतर्कता बनी रही।

नगवां में गांधी जयंती पर गुमनाम नायकों को सलाम, सांसद ने आदिवासी सम्मेलन से दिलाई पहचान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। विकास खंड के नगवां गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर धूमधाम से मेले व आदिवासी महासम्मेलन का आगाज सांसद छोटेलाल खरवार ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गुमनाम स्वराजियों को इतिहास के सुनहरे पन्नों में स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
बीते वर्ष स्थापित स्मृति स्तंभ पर पूजन के बाद सांसद ने ऐलान किया कि आदिवासी समाज के उत्थान में कोई कमी नहीं रहेगी। अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने की। उन्होंने गर्व से कहा कि हमने हर आदिवासी को आवास का हक दिलाया, जो किसी सरकार ने पहले नहीं किया। मुख्यमंत्री की योजनाओं से आदिवासी कल्याण को नई गति मिली है।

ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड समेत अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। ग्राम स्वराज समिति संयोजक महेशानंद के नेतृत्व में दो दशक से यह मेला गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को न्याय दिलाने का मंच बन रहा है। आयोजक ने आदिवासियों से बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया और सभी को धन्यवाद दिया।
मंच पर स्वराजियों की संतानों व अभियानकारियों को अंगवस्त्राम से सम्मानित किया गया।समापन पर गांधी प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर महेशानंद ,देवनारायण खरवार,श्रवण सिंह गोंड़,राजेंद्र गवाहा ,प्रेमशंकर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन हरिकिशुन खरवार ने किया।

दुद्धी में बार काउंसिल सदस्य पद चुनाव में 272 में से 147 अधिवक्ताओं ने डाला वोट, कल 31 जनवरी को भी होगा मतदान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए दुद्धी विधिक क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में काफी गहमागहमी के बीच हुए मतदान में उत्साहजनक भागीदारी निभाई। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थानीय न्यायालय में वोटिंग चली, जिसमें कुल 272 पंजीकृत मतदाता अधिवक्ताओं में से 147 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान पीएसी और पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही। निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र कुमार सोनकर (अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन) के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। बताया गया है कि मतदान प्रक्रिया कल 31 जनवरी को भी जारी रहेगी।

प्रदेश को विकसित करना है तो नारी को सशक्त बनाना होगा — नरेंद्र कुमार सिंह, थानाप्रभारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
‌‌बीजपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति, पांचवां चरण, ‘सशक्त नारी- समृद्ध प्रदेश’ के तहत विद्यार्थियों को बीजपुर थानाप्रभारी के द्वारा विशेष जानकारी दी गई। सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स तन्वी तिवारी, खुशबू , खुशी एवं अंजली सिंह ने बीजपुर थाना से पधारे सभी अतिथियों को सलामी दी। तत्पश्चात डीएवी परिवार की ओर से डाॅ० आर के झा ने थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे को विद्यालय के प्रार्थना सभागार में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तदुपरांत खेल शिक्षक मनोज पांडे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्काउट ताली बजाकर सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उसके बाद कक्षा दसवीं की छात्रा शैलजा यादव एवं कक्षा छठी की छात्रा प्रकृति श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। खेल शिक्षक मनोज पांडे ने अपनी स्वरचित गीत ‘बेटियां तो महान होती है’ गाकर सभी के अंतर्मन को छू लिया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे के निर्देशन में कक्षा पांचवीं की छात्राएं कशफ इकबाल , कशिश उपाध्याय, त्रिशा, सृष्टि, अदिति, अध्येता, पूर्णिमा एवं अंश सिंह ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं की छात्रा अल्फिया अज़ीज़ ने *’नारी का सम्मान करो, मत उसका अपमान करो’* कविता सुनाकर महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में विशेष संदेश देने का काम किया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे ने अपनी मधुर आवाज में महिलाओं पर केंद्रित गीत गाया। तबला पर कक्षा तीन का छात्र वैभव विश्वकर्मा ने संगत किया।

इसके बाद थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन के द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाबलंबन पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ हीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पम्पलेट विद्यार्थियों में वितरित करवाया। उन्होंने बालकों को अनुशासित रहने तथा शिक्षकों एवं माता पिता के निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकसित करना है तो महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, हेड कांस्टेबल बिपिन यादव, भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल हरिश्चंद्र, महिला कांस्टेबल निहारिका पांडे, प्रियंका तथा समाज सेवी अनिल त्रिपाठी भी शामिल रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन शैलजा यादव ने किया। विद्यालय की ओर से डाॅ० आर के झा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में रंजना सिंह, समता सिंह, शगुफ्ता शबनम, अरूण कुमार सिंह, अलीशा सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में 30-31 जनवरी को होगा मतदान,दुद्धी में 272 वकील मतदाता करेंगे मतदान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य के 25 पदों के लिए सोनभद्र में 30 व 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें एक महिला समेत तीन प्रत्याशी सोनभद्र के हैं। सोनभद्र जिले के कुल 1620 सीओपी धारक वकील मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिसमें 1348 वकील मतदाता जनपद न्यायालय सोनभद्र परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में मतदान करेंगे, जबकि 272 वकील मतदाता दुद्धी में मतदान करेंगे।
विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, सोनभद्र/ पीठासीन अधिकारी निर्वाचन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, सोनभद्र आबिद शमीम ने अवगत कराया है कि यूपी बार काउंसिल सदस्य 25 पदों के लिए कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके लिए सोनभद्र जिले में 30 व 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। सोनभद्र जिले में कुल 1620 सीओपी धारक वकील मतदाता हैं जो मतदान में हिस्सा लेंगे। जिसमें सर्वाधिक 1348 वकील मतदाता जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में तथा 272 वकील मतदाता दुद्धी में मतदान करेंगे।
बता दें कि अबकी बार यूपी बार काउंसिल सदस्य 25 पदों के लिए कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें सोनभद्र जिले के तीन प्रत्याशी क्रमशः राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, विनोद कुमार पांडेय एडवोकेट जो वर्तमान में सदस्य हैं के साथ ही सुषमा यादव एडवोकेट शामिल हैं। अबकी बार विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा स्थानीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय मत देने का मुंड दिख रहा है। हालांकि वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्यगण श्रीनाथ त्रिपाठी व हरिशंकर सिंह , लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्य जयनारायण पांडेय, राकेश पाठक, प्रयागराज के अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्य देवेंद्र मिश्र नगहरा, अरुण कुमार त्रिपाठी, पांचूराम मौर्य, परेश मिश्र आदि को सोनभद्र से हमेशा प्रथम व द्वितीय वरीयता का मत मिलता रहा है, जिन्हें भी उम्मीद है कि मत जरूर मिलेगा। अब देखना है कि विद्वान वकील मतदाता पुराने सदस्यों पर भरोसा जताते हैं या स्थानीय प्रत्याशियों अथवा नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हैं।

कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट में बघाडू ने बीड़र को 13 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमारदुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र के बांध के समीप मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बघाडू की टीम ने बीड़र को 13 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर बीड़र के कप्तान कृतिमान ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए बघाडू ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीड़र 14.5 ओवर में 9 विकेट पर 104 रन ही बना सकी।विशिष्ट अतिथि हेमंत सिंह ने विजेता बघाडू को शील्ड व 18,500 रुपये तथा उपविजेता बीड़र को शील्ड व 11,500 रुपये का पुरस्कार दिया। सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिला। निर्णायक शुभम पटेल व राजू कुशवाहा रहे, कमेंट्री हिमांशु पटेल (बंटी) ने की तथा स्कोरिंग विराट कुशवाहा ने संभाली।इससे पूर्व फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो का आयोजन कमेटी ने माल्यार्पण से स्वागत किया। संबोधन में उन्होंने आयोजकों की सराहना किया और लोगो को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा कमेटी को 5,100 रुपये का सहयोग दिया।
उन्होंने मैदान की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की तथा विधायक बनने पर 10 लाख रुपये से समतलीकरण व मंच निर्माण का वादा किया, ताकि यहां अंतरराज्यीय टूर्नामेंट हो सके। बोले, ‘मैं विधायक रहूं या न रहूं, आपके दुख-सुख में हमेशा साथ रहूंगा।संचालन अंगद सिंह कुशवाहा ने किया।
मौके पर हेमंत सिंह (समाजसेवी), पूर्व प्रधान नारद पटेल, रजनीश पटेल, जयसंत कुशवाहा उपस्थित रहे।

कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट में बघाडू ने बीड़र को 13 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र के बांध के समीप मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बघाडू की टीम ने बीड़र को 13 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर बीड़र के कप्तान कृतिमान ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए बघाडू ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीड़र 14.5 ओवर में 9 विकेट पर 104 रन ही बना सकी।विशिष्ट अतिथि हेमंत सिंह ने विजेता बघाडू को शील्ड व 18,500 रुपये तथा उपविजेता बीड़र को शील्ड व 11,500 रुपये का पुरस्कार दिया। सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिला। निर्णायक शुभम पटेल व राजू कुशवाहा रहे, कमेंट्री हिमांशु पटेल (बंटी) ने की तथा स्कोरिंग विराट कुशवाहा ने संभाली।

इससे पूर्व फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो का आयोजन कमेटी ने माल्यार्पण से स्वागत किया। संबोधन में उन्होंने आयोजकों की सराहना किया और लोगो को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा कमेटी को 5,100 रुपये का सहयोग दिया।
उन्होंने मैदान की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की तथा विधायक बनने पर 10 लाख रुपये से समतलीकरण व मंच निर्माण का वादा किया, ताकि यहां अंतरराज्यीय टूर्नामेंट हो सके। बोले, ‘मैं विधायक रहूं या न रहूं, आपके दुख-सुख में हमेशा साथ रहूंगा।संचालन अंगद सिंह कुशवाहा ने किया।
मौके पर हेमंत सिंह (समाजसेवी), पूर्व प्रधान नारद पटेल, रजनीश पटेल, जयसंत कुशवाहा उपस्थित रहे।

दस्तारबंदी के वार्षिक जलसे में 27 छात्र सम्मानित, इस्लाम की सच्चाई पर जोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। दारुल उलूम कादरिया नूरिया बघाडू में बुधवार दोपहर दस्तारबंदी का वार्षिक जलसा धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान 10 आलिम, 12 कारी और 5 हिफ्ज छात्रों को दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रूहानी तकरीरें, नातिया शायरी और कव्वालियां पेश की गईं। प्रयागराज से खतीबुल हिंद मौलाना कार्जिए शहर ने कहा कि इस्लाम सबसे पुराना धर्म है, जिसकी शुरुआत हजरत आदम अलैहिस्सलाम से हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्लाम सच्चाई का मजहब है, जिस पर चलकर इंसान बेहतर जीवन जी सकता है।
मुबारकपुर, आजमगढ़ से आए मौलाना मसूद अहमद बरकानी ने गुनाहों से बचने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इससे याददाश्त भी मजबूत होती है। नातिया शायर हजरत अख्तर काशिफ ने पैगंबर साहब की शान में बेहतरीन नात पेश की।
मुख्य अतिथि हजरत अजीज मिल्लत ने मुल्क की सलामती व अमन के लिए दुआएं कीं। जलसे की सदारत अल्लामा मौलाना मोहम्मद नसीरुद्दीन (नासिर मिल्लत) ने की, जबकि संचालन मौलाना तबीब आलम ने किया।
इस मौके पर संस्था के नायब सरबराह मौलाना मसूद, मुक्ति मोहम्मद, नजरुल कादरी, प्रबंधक मोहम्मद हसनैन, सादिक हुसैन, नरेंद्र सिंह गौड़, जुबेर आलम, मुजीब अहमद, कौनैन अली, रिजवान अहमद, जोहर खान, मन्नू खान, कलीमुल्लाह खान, अनवर अहमद, अब्दुल रशीद, मौलाना सलाउद्दीन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएससी के जवान तैनात रहे ।

एनएच-39 पर बाइक अनियंत्रित, दो युवक घायल,एक रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर तितली पार्क के समीप बुधवार साढ़े चार बजे हथवानी गांव से तितली पार्क जा रही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में मुस्लिम 16 पुत्र शौकत अली निवासी हथवानी (चालक) को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मनी कुमार 14 पुत्र अनिल कुमार निवासी हथवानी को दायें पैर में गंभीर चोट लगी है। दोनों को चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। वहीं बाइक के बीच में सवार युवक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही हथवानी के प्रधान आनंद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी ले गए।

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी युवक एक ही गांव के पड़ोसी मित्र है और हाथीनाला तितली पार्क घूमने निकले थे, कि हादसे का शिकार हो गए ।

सोन नदी में धड़ल्ले से अवैध बालू खनन, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत ग्राम कुम्भरवार स्थित पीडड़ा दोहर के समीप सोन नदी क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू खनन जोरों पर चल रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नदी से बालू का उत्खनन कर रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग आंखें मूंदे हुए नजर आ रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार रानीडीह सेतु निगम सोन पुल के नीचे से प्रतिदिन ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से बालू निकाली जा रही है। दिनदहाड़े हो रहे इस अवैध खनन से न केवल सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है। लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी के किनारों का कटाव बढ़ गया है, जिससे भविष्य में बाढ़ और दुर्घटनाओं का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। इसके बावजूद वन विभाग और खनन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अवैध बालू खनन कर माफिया ऊँचे दामों पर बालू बेच रहे हैं और भारी मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि सरकार को इससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभागीय चुप्पी को लेकर आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर खनन माफिया किसके संरक्षण में इतने बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेता है या फिर सोन नदी की लूट यूं ही जारी रहेगी।
इस संबंध में जब वन विभाग के संबंधित अधिकारी दिलीप तिवारी से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। तो कई बार कॉल करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे विभागीय चुप्पी पर सवाल और गहरे हो गए हैं।

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा- सिसुके कोनाका

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में *मित्सुबिशी पावर इंडिया* के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी के प्राचार्य श्री राजकुमार के स्वागत भाषण से हुआ; जिन्होंने मित्सुबिशी पावर इंडिया से आए सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में श्री वेंकट राघवन, श्री अजय राजपूत, श्री सेंथिल और श्री सुनील के साथ-साथ मुख्य अतिथि के रूप में जापान से पधारे वरिष्ठ प्रबंधन और परियोजना विशेषज्ञ श्री सिसुके कोनाका और एफजीडी परियोजना (चरण-II और III) के मैनेजर श्री राहुल गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मित्सुबिशी पावर इंडिया (एमपीडब्ल्यू-आईएनडी) के सुरक्षा प्रमुख श्री नीरज पांडे ने किया। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। मित्सुबिशी पावर इंडिया के प्रबन्धक राहुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रनिर्माण में सुरक्षा का अत्यंत महत्व है। उन्होंने भावपूर्ण संदेशों के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा राजदूत बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने परिवारजनों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। जापान से पधारे सिसुके कोनाका ने भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के संबंध में अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त करते हुए कहा ‘सड़क सुरक्षा हीं जीवन रक्षा है।’ जापानी अधिकारी सिसुके कोनाका को अपने बीच देखकर विद्यार्थियों का अंतर्मन खिल उठा। सभी वक्ताओं ने हेलमेट/ सीट बेल्ट के प्रयोग पर विशेष बल दिया। सभी ने कहा कि नशे में गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य है। वक्ताओं ने कहा कि जिम्मेदार ड्राइविंग एवं पैदल यात्रियों की सतर्कता हीं सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। तदुपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य पेन और बिस्किट विस्तृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘एमपीडब्ल्यू इंडिया’ सेफ्टी टीम के जय प्रकाश, आर धर्मराज, अनूप गुप्ता, मुकेश शर्मा, रितेश सिंह आदि सक्रिय दिखे।

विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री राजकुमार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज पांडे, एस पी तिवारी, जय सिंह, डी सी शुक्ला, समता सिंह, रंजना सिंह, मीना सिंह, अरूण कुमार सिंह, शगुफ्ता शबनम, सर्वेश श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, आकृति पांडे, अवधेश गुप्ता, सौरभ कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा आदि के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।

दुद्धी में बार काउंसिल सदस्य पद हेतु संपर्क अभियान तेज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद चुनाव के लिए उम्मीदवारों का दुद्धी में वकीलों से संपर्क अभियान तेज हो गया है। स्थानीय अधिवक्ताओं से उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ता संगठनों से समर्थन जुटाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के संबंधित उम्मीदवार अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं। पद के दावेदारों ने अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे है।बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के लिए मतदान 30 जनवरी और 31 जनवरी को होना निश्चित हुआ है। दुद्धी के सीनियर और युवा वकील इस चुनाव में उत्साहित दिख रहे हैं।पद के दावेदार वकीलों के हितों को प्राथमिकता देने का वादा कर रहे हैं। संपर्क अभियान में दर्जनों अधिवक्ता सक्रिय हैं।बता दे कि सोनभद्र के दुद्धी जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद पर मजबूत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा।जिससे स्थानीय न्यायिक मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है वैसे-वैसे सदस्य पद के प्रत्याशी उनके शुभचिंतक अधिवक्ताओं से मिलकर प्रथम वरीयता का मत मांग रहे हैं। वैसे इस बार बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में विनोद कुमार पांडे और हरिशंकर सिंह सहित अन्य उम्मीदवारों के पक्ष में ज्यादा अधिवक्ताओं का झुकाव देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को भी कचहरी परिसर व तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से सदस्य उम्मीदवारों के मिलने की प्रक्रिया देखा गया। अखिलेश कुमार पांडे,पूर्व महामंत्री सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र ,जयनाथ गिरी ,रमेश चंद्र पांडे ,प्रेमचंद यादव ,कुलभूषण पांडे,रेनू गुप्ता ,जवाहर अग्रहरि,महेंद्र जायसवाल ,जयप्रकाश तिवारी आदि अधिवक्ता संपर्क अभियान में जुटे रहे ।

बजट में रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य को संवैधानिक अधिकार बनाए केंद्र

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

#EmploymentForYouth कैंपेन 31 को, एक करोड़ रिक्त पद भरने की मांग

दुद्धी सोनभद्र। रोजगार अधिकार अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की वर्चुअल बैठक में 31 जनवरी को सुबह 11 बजे से एक्स पर #EmploymentForYouth कैंपेन चलाने का फैसला हुआ। इसमें केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को संवैधानिक अधिकार की गारंटी दी जाए। देश में रिक्त एक करोड़ पद तत्काल भरे जाएं और सुपर रिच की संपत्ति पर टैक्स लगाकर संसाधन जुटाए जाएं।
अभियान के प्रेस बयान में कहा गया कि देश में असमानता चरम पर है। पूंजी बड़े कॉरपोरेट घरानों के हाथों में केंद्रित हो रही है, जबकि अधिकांश आबादी आजीविका के संकट से जूझ रही है। रोजगार सृजन के दावे खोखले हैं। कौशल विकास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, जैसा कैग रिपोर्ट में उजागर हुआ। पीएम इंटर्नशिप योजना भी नाकाम रही। केंद्र के विभागों में रिक्त पद जस के तस हैं। बजट में केंद्रीय व राज्य स्तर पर भर्ती का खाका पेश करने की मांग उठी।
बैठक में श्रम कानूनों को खत्म कर लाए मजदूर विरोधी लेबर कोड पर चिंता जताई गई। फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट, फ्लोर लेवल वेज व 12 घंटे काम जैसे प्रावधानों से आधुनिक गुलामी थोपने का आरोप लगाया गया। बेरोजगारी मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए दिल्ली में सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी चर्चा में रहा।
बैठक में नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश सचान, आकाश यादव, सुरेंद्र पांडेय, बादल सिंह, सविता गोंड, रूबी सिंह गोंड, जयप्रकाश यादव, ईशान गोयल, दीपक अरोड़ा, इंजी. आरबी पटेल, अर्जुन प्रसाद, राहुल कुमार, आलोक राय, संदीप निराला, गुंजा गोंड, अभिषेक मिश्रा, हर्शल व सुगवंती गोंड आदि ने विचार रखे।

दुद्धी में गणतंत्र दिवस पर अखंड भारत सांस्कृतिक मंच का भव्य समारोह,नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां,गुफराना बनी एकल डांस चैंपियन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में अखंड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में विगत वर्षों की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे शुरू हुआ यह आयोजन रात करीब 11 बजे तक चला, जिसमें 86 एकल और 22 ग्रुप नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथियों में विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ (भाजपा), जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सेवानिवृत्त जिलाजज राजन चौधरी, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़, दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू व मंडल अध्यक्ष दीपक शाह शामिल रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। एकल डांस में मां काली पर प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र रही। जज पैनल नित्यानंद मिश्रा, ऋतु सोनी व विवेक पांडे के निर्णय से एकल डांस में गुफराना खानम प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय तथा आनंदी अग्रहरि तृतीय रहीं। ग्रुप डांस में ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ प्रथम, ‘एक्स-1-एक्स’ ग्रुप द्वितीय व ‘शिवाजी डांस’ ग्रुप तृतीय रहा।
प्रथम पुरस्कार विजेता गुफराना खानम को एलईडी टीवी, द्वितीय साक्षी कुमारी को रेंजर साइकिल तथा तृतीय आनंदी अग्रहरि को मिक्सर ग्राइंडर भेंट किया गया। ग्रुप डांस में प्रथम ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ को 5100 रुपये, द्वितीय ‘एक्स एक्स 1’ को 3100 रुपये व तृतीय ‘शिवाजी डांस एकेडमी’ को 2100 रुपये नकद, ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन बच्चों का उत्साह बढ़ाता है तथा बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी का बेहतरीन मौका प्रदान करता है।अंत में अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने सभी का आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन मनीष जायसवाल, अविनाश गुप्ता व सुमित सोनी ने किया। संरक्षक कन्हैयालाल अग्रहरि सहित निरंजन जायसवाल, भोलू जा०, पंकज अग्रहरी बुल्लू निरंजन जा० विनोद जा०त्रिभुवन यादव सोनू जा ०विकास कश्यप अभिषेक गुप्ता कुंदन कुमार पीयूष कसेरा अनुरोध भोजवाल शनि कश्यप व हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही ।

भट्ठी मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनेंगे, छात्र नेता की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने लिया एक्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। भट्ठी मोड़ गुलालझरिया चौराहे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद लोक निर्माण विभाग ने कदम उठाया है। तेज रफ्तार वाहनों और स्पीड ब्रेकर न होने से यहां आए दिन हादसे हो रहे थे। अब चौराहे पर दोनों ओर स्पीड टेबल टॉप ब्रेकर बनाए जाएंगे।
युवा छात्र नेता अजय यादव ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन को टैग कर शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि ब्रेकर न बने तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शिकायत पर सहायक अभियंता के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया। निरीरीक्षण में पाया गया कि दुद्धी-आश्रम मार्ग पर यह चौराहा अत्यधिक दुर्घटना संभावित है।
विभाग ने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर स्पीड ब्रेकर निर्माण का प्रस्ताव पास कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र कार्य शुरू होगा, जिससे वाहनों की रफ्तार नियंत्रित रहेगी और हादसे रुकेंगे।
स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने अजय यादव के प्रयास की सराहना की और कहा कि यह कई गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जरूरी कदम है। समय रहते ब्रेकर बनने से कई जिंदगियां बचेंगी।

भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बने रमाशंकर सिंह गोंड, निर्विरोध जीते

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रमाशंकर सिंह गोंड को निर्विरोध विजयी घोषित कर निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मंगलवार को दुद्धी ब्लॉक सभागार में रमाशंकर पुत्र रज्जू निवासी रजखड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनोज सिंह बबलू व राजन चौधरी के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार चौबे व नागेंद्र राम ने बताया कि 20 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन की अंतिम तिथि थी। रमाशंकर का आवेदन फार्म सही पाया गया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मनीष जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमाशंकर को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा जीत की मिठाई बांटी।

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में नहीं हुआ ध्वजारोहण, समाजसेवियों ने जताया विरोध

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन (सोनभद्र)।विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत बागेसोती में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण न किए जाने का मामला सामने आया है। जब पूरा देश राष्ट्रीय पर्व का जश्न मना रहा था, उस समय यह सरकारी चिकित्सालय बंद मिला और मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था।
स्थानीय समाजसेवी जोखन प्रसाद और अमरकेश यादव ने इस लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी लंबे समय से अनुपस्थित हैं और राष्ट्रीय पर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी उनकी मौजूदगी नहीं रही। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा 25 जनवरी को निर्देश जारी किया गया था कि सभी राजकीय भवनों पर 25 व 26 जनवरी की रात तक प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए तथा 26 जनवरी को सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके बावजूद बागेसोती स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में न तो भवन को रोशन किया गया और न ही ध्वजारोहण हुआ।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं, इसलिए इस विषय में कोई जानकारी नहीं दे सकते। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी पंकज राय ने कहा कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शासनादेश की इस तरह की अनदेखी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

दुद्धी में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली मनमोहक प्रभात फेरी झांकियों ने बांध ली लोगों की निगाहें

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में आज सोमवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय सहित सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों, पार्टी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
77 वें गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े आठ बजे कस्बे के विभिन्न विद्यालयों से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली। भारत माता, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री व पंडित जवाहर लाल नेहरू की झांकियां प्रमुख रहीं। बच्चों ने महापुरुषों के नाम का उद्घोष करते हुए देशभक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया।
महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रबंधक डॉ. ओमकार नाथ, त्रिभुवन फील्ड समीप स्थित प्रसाद कुंवर विद्यालय में डॉ. लवकुश प्रजापति, सोनांचल इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामेश्वर श्रीवास्तव, राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राम सेवक यादव, डीएलसी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक श्रवण कुमार ने झंडा फहराया। तहसील पर उप जिलाधिकारी निखिल यादव, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक में प्रमुख रंजना चौधरी व राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। दुद्धी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष प्रेमचंद यादव व सिविल बार संघ के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने बार संघ कार्यालय पर झंडा फहराया।
प्रभात फेरी मुख्य मार्ग म्योरपुर रोड तिराहा, संकटमोचन मंदिर, अमवार रोड व काली मंदिर तिराहे से गुजरकर समाप्त हुई। इसके बाद विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। मिष्ठान वितरण भी किया गया। सोनांचल इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, डीपीएस पब्लिक स्कूल व अन्य संस्थानों से भी फेरी निकली। सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस फोर्स व पीएसी जवानों को तैनात रहे।

डीएवी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में बड़े हीं हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकुमार को बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सलामी देते हुए आगवानी की। प्राचार्य ने सर्वप्रथम विद्यालय के प्रार्थना सभागार में स्थित गांधी जी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान के पश्चात रितांशु गुप्ता, हर्षित पांडे एवं शिवम ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण दिया।

उसके बाद प्राचार्य राजकुमार ने सभा को संबोधित करते हुए देश के सच्चे सपूत बनने पर बल देते हुए देश प्रथम का संदेश दिया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया। उसके बाद उपस्थित सभी बच्चों एवं अभिभावकों में मिठाई वितरित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं का छात्र ध्रुव ने किया। अंत में डॉ आर के झा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज पांडे, जय सिंह, एस पी तिवारी, रंजना सिंह, समता सिंह, शगुफ्ता शबनम, बबिता कन्नौजिया आदि के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।

डीजे-ढोल के साथ मां सरस्वती की भव्य शोभायात्रा, शिवाजी तालाब में विसर्जन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।बसंत पंचमी पर कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई। दो दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद आज रविवार को डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालु नाचते-गाते जुलूस में शामिल हुए।
दो दिवसीय पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों ने विधि-विधान से मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह विदाई समारोह में विद्वानों ने मंत्रोच्चार से स्तुति की, हवन-पूजन हुआ और गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सायं चार बजे महावीर जी गली काली मंदिर रोड रामनगर खजुरी आदि से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। ‘मां सरस्वती की जय’ के उद्घोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। आयोजकों ने प्रसाद व खिचड़ी वितरित की। जुलूस शिवाजी तालाब पहुंचा, जहां मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का भावुक विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गलतियों की क्षमा मांगी और अगले वर्ष माता से जल्द लौटने का आग्रह किया।

सुरक्षा व्यवस्था में कस्बा इंचार्ज हरिकेश सिंह पुलिस जवान तैनात रहे। मां सरस्वती पूजा समिति के यजमान विकास कुमार कन्हैया लाल ,पुनीत, एडवोकेट आदित्य जायसवाल, अनुराग ,शनि कश्यप, शिवम कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रशांत, अंशुल, पुलकित, कार्तिक, पृथ्वी जायसवाल, रिशु, महेंद्र कुमार, रोहित अग्रहरि, विवेक सहित सैकड़ों नगरवासी शामिल रहे।

महुअरिया गांव में 38 वर्षीय मुंशी यादव ने घर में लगाई फांसी, चार मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।स्थानीय थाना अंतर्गत महुअरिया गांव में रविवार शाम को एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। 38 वर्षीय मुंशी यादव पुत्र बालरूप यादव ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी भनक लगी तब तक उनकी जान जा चुकी थी। यह हृदयविदारक घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए शोक का विषय बन गई है।
परिजनों के अनुसार मुंशी यादव परिवार का एकमात्र सहारा थे। अचानक हुई इस घटना से उनकी चारों बेटियां अब अनाथ के समान हो गई हैं।घटना की सूचना मिलते ही थाना दुद्धी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का विधिवत पंचनामा किया और आवश्यक साक्ष्य संग्रहित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस अब गहन जांच कर रही है ताकि पीछे छिपे अज्ञात कारण का पता लगाया जा सके।
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव जैसे कारणों से लोग ऐसा कदम उठा लेते हैं।

सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच, भट्टगांव ने गया को 2–1 से हराया, महुली ए ने डंडई को 1–0

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। विकास खंड अंतर्गत महुली खेल मैदान में आयोजित 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गए। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेले गए इन मुकाबलों में तेज रफ्तार खेल, बेहतरीन पासिंग और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भट्टगांव छत्तीसगढ़ और गया बिहार की टीमें आमने-सामने रहीं। भट्टगांव छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए मैच के पहले हाफ के 15वें मिनट में शानदार गोल दागकर 1–0 की बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे हाफ के 10वें मिनट में भट्टगांव के खिलाड़ी ने एक और गोल कर बढ़त को 2–0 कर दिया।
गया बिहार की टीम ने हार नहीं मानी और लगातार दबाव बनाते हुए दूसरे हाफ के 30वें मिनट में एक गोल दागकर मुकाबले को 1–2 कर दिया, जिससे मैच बेहद रोमांचक हो गया। अंततः भट्टगांव छत्तीसगढ़ ने 2–1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान महुली ए और डंडई झारखंड के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के पहले हाफ के 15वें मिनट में महुली ए के खिलाड़ी ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई बार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह महुली ए ने 1–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
अब टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला कल दोपहर 2 बजे से भट्टगांव छत्तीसगढ़ और मेजबान महुली ए के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है।
मैच का सफल संचालन रेफरी दीपक कुमार सिंह ने किया, जबकि लाइसमैन की भूमिका राजकपूर कन्नौजिया एवं विजेंद्र कुमार कन्नौजिया ने निभाई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया, अमरेश कुमार कन्नौजिया, संरक्षक वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष विंढमगंज), राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य), पंकज गोस्वामी, पंकज कन्नौजिया, अमानुल्लाह, क्लामुद्दीन सिद्दीकी, दिलीप कुमार कन्नौजिया, सचिव कमलेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी माननीय संजीव जौहरी होंगे।

राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में कैरियर गाइड एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेला का भव्य आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को कैरियर गाइडेंस एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने नवीनतम मॉडल प्रस्तुत किए, जिसमें साइबर क्राइम जैसी आधुनिक समस्याओं पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मां सरस्वती की चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।जीजीआईसी, जीआईसी और सोनांचल के छात्रों ने अपने मॉडलों के माध्यम से आज के युग में बढ़ते अपराधों, विशेषकर साइबर क्राइम के खतरों पर जानकारी दी। जीजीआईंसी दुद्धी की प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका श्रीवास्तव एवं जीआईसी दुद्धी के अजय सिंह ने संयुक्त रूप से इन विषयों पर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल कैरियर मार्गदर्शन संजय कुमार, धनंजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार प्रजापति, दिग्विजय सिंह यादव, महेंद्र कुमार यादव, रामकीर्ति यादव, महेश कुमार, शेख मोहम्मद हाशिम, चंद्र प्रकाश, आनंद श्रीवास्तव, रमेश कुमार, सोनू कुमार, बृजेश कुमार एवं मेघनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में अतिथिगण उपस्थित रहे।

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।आज शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की आवाज पिछले कई दशकों से उठ रही है। समिति द्वारा अब तक 30 घंटे का आमरण भूख हड़ताल, 20 किलोमीटर पैदल यात्रा और कई चरणों में धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। उनका कहना रहा कि दुद्धी जिला बनने के सभी मानकों पर खरा उतरता है और यहां से प्रदेश सरकार को भारी भरकम राजस्व की प्राप्ति भी होती है। इसके बावजूद दुद्धी को अब तक जिला घोषित नहीं किया गया।
मोर्चा पदाधिकारियों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र और प्रदेश स्तर के कई मंत्री और राजनीतिक नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। लोगों का कहना है कि चुनावी वायदे को निभाते हुए अब सरकार को विकास की राह प्रशस्त करने के लिए दुद्धी को जिला घोषित करना चाहिए।
प्रदर्शन में सिविल बार अध्यक्ष प्रेमचन्द यादव,रामपाल जौहरी,राकेश श्रीवास्तव,सत्यनारायण यादव, सन्नो बनो, रेणुवंती सिंह गोंड, अमरावती देवी,शकुंतला देवी ,सूर्यकांत तिवारी , सरवर हुसैन ,राकेश अग्रहरि ,आशीष गुप्ता राजेंद्र प्रसाद ,श्रीचन्द्र ,अभिनव जायसवाल अभिषेक त्रिपाठी रजनीश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ और मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। जुलूस व नारेबाजी के दौरान कचहरी परिसर में माहौल पूरी तरह आंदोलनी रंग में दिखाई दिया।
मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

चांची खुर्द–मुस्लिम खाड़ी संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में अवैध खनन और घटिया निर्माण का आरोप, प्रशासनिक चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन ब्लाक के अंतर्गत चांची खुर्द से मुस्लिम खाड़ी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल इन दिनों गंभीर विवादों में घिर गया है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण में आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों से अवैध रूप से बोल्डर खनन कर उनके उपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि निर्माण कार्य में मानक के विपरीत घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पुल की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल लोक निर्माण विभाग (PWD) की देखरेख में बनवाया जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से न तो निर्माण स्थल पर नियमित निगरानी की जा रही है और न ही अवैध गतिविधियों पर कोई रोक लगाई जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार पूरी तरह मनमानी रवैया अपनाए हुए है और निर्माण संबंधी नियमों, पर्यावरणीय मानकों तथा सुरक्षा मापदंडों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान से बोल्डर निकाले जा रहे हैं, वह पहाड़ी क्षेत्र पहले से ही पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील है। अवैध खनन के कारण पहाड़ों का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे भविष्य में भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठा है।
इस मामले में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अबरेज ने भी कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,
“यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी परियोजना में इस तरह खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। पुल निर्माण में जिस प्रकार पहाड़ों से गैरकानूनी ढंग से बोल्डर निकाले जा रहे हैं और घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है, वह सीधे-सीधे जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है। PWD विभाग की चुप्पी यह दर्शाती है कि या तो अधिकारियों की मिलीभगत है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में यह पुल बड़े हादसे का कारण बन सकता है।”
स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की किसी भी प्रकार की तकनीकी जांच अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है। न तो सामग्री की टेस्टिंग की जानकारी दी जा रही है और न ही निर्माण की प्रगति को लेकर कोई पारदर्शिता दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की प्रयोगशाला जांच हो तथा दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप को कितनी गंभीरता से लेता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

डिजिटल साक्षरता और गुणवत्ता से उद्यमी महिलाएं छूएंगी नई ऊंचाइयां: सीडीओ जागृति अवस्थी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। महिला सशक्तिकरण की नई लहर को गति देने के लिए डायट परिसर, रॉबर्ट्सगंज में दो दिवसीय ‘सरस मेला’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की ‘लखपति दीदियों’ के उत्पादों का प्रमुख आकर्षण बना। मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ, हर्बल उत्पाद और पारंपरिक व्यंजनों से सजे स्टॉल्स ने हजारों ग्रामीणों और शहरवासियों को खींचा, जिससे महिलाओं के हुनर को नई पहचान मिली।सीडीओ जागृति अवस्थी ने स्टॉल्स का बारीकी से निरीक्षण किया और उद्यमी महिलाओं से उनकी मेहनत व उत्पादों की गुणवत्ता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा, “आज के डिजिटल युग में उद्यमी महिलाओं को गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल माध्यमों का सहारा लेना होगा। डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन भुगतान और आय-व्यय का सुव्यवस्थित लेखा-जोखा रखें, तभी आप बाजार की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगी और नई ऊंचाइयां छू सकेंगी।” उनके इस संदेश ने मौजूद महिलाओं में उत्साह का संचार कर दिया।मेले में सोनभद्र जिले के विभिन्न ब्लॉकों—दुद्धी, चोपन, म्योरपुर, रॉबर्ट्सगंज आदि से आई लगभग 50 लखपति दीदियों ने अपने स्टॉल्स लगाए। इनमें आकांक्षा ग्रुप की जैविक अचार-मुरब्बे, सावित्री ग्रुप के हस्तनिर्मित बैग्स, लक्ष्मी ग्रुप के हर्बल साबुन और कई अन्य उत्पाद प्रमुख थे। एक दीदी ने बताया, “पहले हमारे उत्पाद गांव तक सीमित थे, लेकिन सरस मेले ने हमें बड़े बाजार से जोड़ा। अब हम यूपीआई से पेमेंट ले रहे हैं और फेसबुक पर ऑर्डर बुक कर रहे हैं।” मेले में 500 से अधिक खरीदार पहुंचे, जिससे महिलाओं को लाखों का कारोबार हुआ।यह आयोजन जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। एनआरएलएम के तहत पिछले दो वर्षों में सोनभद्र में 10 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं, जिनकी मासिक आय 1 लाख से ऊपर पहुंची है। सीडीओ ने बताया कि मेले के माध्यम से डिजिटल साक्षरता पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जहां महिलाओं को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्थानीय ऐप्स का प्रशिक्षण दिया गया। “डिजिटल इंडिया का सपना तभी साकार होगा जब ग्रामीण महिलाएं डिजिटल साक्षर हों,” उन्होंने जोर देकर कहा।मेले का दूसरा दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, उत्पाद प्रदर्शनियों और विशेषज्ञ लेक्चर्स से सजा। जिला उद्योग केंद्र और बैंक प्रतिनिधियों ने ऋण योजनाओं की जानकारी दी, जबकि एनआईसी विशेषज्ञों ने डिजिटल मार्केटिंग पर सेशन चलाए। आयोजन ने न केवल ग्रामीण उत्पादों को मंच प्रदान किया, बल्कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और डिजिटल आत्मविश्वास जगाया। स्थानीय व्यापारियों ने भी इन उत्पादों की थोक खरीदारी की, जो भविष्य में निरंतर आपूर्ति का वादा करता है।सोनभद्र जैसे खनिज समृद्ध लेकिन पिछड़े जिले में यह मेला आर्थिक क्रांति का प्रतीक बन गया है। सीडीओ ने घोषणा की कि ऐसे मेले अब मासिक आधार पर आयोजित होंगे, ताकि लखपति दीदियां राष्ट्रीय स्तर पर चमकें। यह आयोजन नारी शक्ति को सलाम करता है, जो डिजिटल क्रांति की धारा में बहते हुए नई कहानी लिख रही हैं।

सोनभद्र में धूमधाम से मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/23 जनवरी, 2026।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन होगा। इसकी थीम ‘My India, My Vote’ रखी गई है, जिसका टैगलाइन है ‘Citizen at the Heart of Indian Democracy’। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के कलेक्ट्रेट प्रांगण, लोधी में जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तहसील और बूथ स्तर पर भी व्यापक स्तर पर उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें मतदाता जागरूकता, युवा पंजीकरण और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर खास फोकस रहेगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या या मुख्य दिन स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों में थीम ‘My India, My Vote’ पर निबंध लेखन, वाद-विवाद, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। पुनरीक्षण-2026 के तहत युवा मतदाताओं के पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेंजर/रोवर्स, एनएसएस/स्काउट गाइड को-ऑर्डिनेटर्स को विशेष सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में वाद-विवाद, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, गायन प्रतियोगिता जैसे रंगारंग कार्यक्रम होंगे।कम से कम 1000 छात्र-छात्राओं का प्रतिभाग, प्रभात फेरी और बाइक रैली से शहर गूंजेगाजनपद के विभिन्न कॉलेजों से कम से कम 1000 छात्र-छात्राएं इस मेगा इवेंट में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो शहर भर में भ्रमण कर मतदाता जागरूकता फैलाएगी। सफाई कर्मचारियों की कम से कम 100 बाइक रैलियां आयोजन स्थल से रवाना होंगी। ये रैलियां पूर्व निर्धारित रूट पर शहर का चक्कर लगाएंगी। सफाईकर्मी कलेक्ट्रेट स्थित टेंडर कार्यालय के सामने ग्राउंड पर एकत्र होंगे।आयोजन स्थल पर वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर स्थापित होगा, जहां छूटे हुए मतदाताओं के नाम तत्काल दर्ज होंगे। प्रत्येक विधानसभा से 4-5 बीएलओ उपस्थित रहेंगे। पुनरीक्षण-2026 में पहली बार 18 वर्ष के नए मतदाता, दिव्यांग और थर्ड जेंडर मतदाताओं को बैज व मतदाता फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।उत्कृष्ट बीएलओ व अधिकारियों को प्रमाण-पत्र, आइकॉन से मैसेज प्रसारणजिले में 100% मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं का अपमार्जन, 80+ मतदाताओं का सत्यापन, ईपी रेशियो, जेंडर रेशियो व एसआईआर में बेहतरीन काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह मतदाता जागरूकता व पुनरीक्षण में उत्कृष्ट अधिकारी/कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सादर सम्मान दिया जाएगा। जनपद स्तरीय नामित आइकॉन को आमंत्रित कर उनके माध्यम से मतदाताओं तक विशेष मैसेज पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम स्थल पर रंगोली, मेहंदी, पोस्टर चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं के साथ ‘चूक तिपमदकसल’ (स्पेशल सेल्फी पॉइंट) बनाया जाएगा। निर्णायक मंडल का गठन हो चुका है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। बैनर, होर्डिंग, पोस्टर व पम्फलेट से व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।पूर्ण व्यवस्थाएं: पानी, टॉयलेट, चाय-नाश्ता सब सुनिश्चितआयोजन स्थल पर आरओ जार, पानी की बोतलें, टैंकर व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था होगी। उपस्थित छात्र-छात्राओं व अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए चाय-नाश्ते की पूर्ण सुविधा रहेगी। यह आयोजन न केवल मतदाता जागरूकता को मजबूत करेगा, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम अत्यंत भव्य व सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। सोनभद्र जिला प्रशासन लोकतांत्रिक उत्सव को यादगार बनाने के पूर्ण प्रयासरत है।

वसंत पंचमी पर रॉबर्ट्सगंज में ‘सोनभद्र के इतिहास’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज, 23 जनवरी 2026: वसंत पंचमी के पावन पर्व पर सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल डीआर ड्रीम्स लग्जरी बैंक्वेट में आयोजित भव्य समारोह में जिले के गौरवशाली अतीत को समेटे ‘सोनभद्र के इतिहास’ पुस्तक का लोकार्पण हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह समारोह न केवल साहित्यिक जगत के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि जिले की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ। सभाध्यक्ष पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री अभिराज राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस महकमे और सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख हस्ताक्षरों ने शिरकत की।प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और वसंत पंचमी की बधाई संदेशों से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के पूर्व डीडीजी एवं महामहोपाध्याय अरुण कुमार उपाध्याय ने पुस्तक का औपचारिक लोकार्पण किया। जिलाधिकारी श्री बीएन सिंह ने कहा कि सोनभद्र का इतिहास आदिवासी संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और प्राकृतिक संपदा से भरा पड़ा है, और ऐसी पुस्तकें युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ेंगी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने जोर देकर कहा कि जिले का इतिहास अपराध नियंत्रण और विकास की कहानी भी कहता है, जो वर्तमान प्रशासन के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने पुस्तक लेखक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ग्रंथ सोनभद्र की अनछुई कथाओं को सामने लाता है, जो पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ऐतिहासिक घटनाओं के माध्यम से कानून व्यवस्था की मजबूती पर बल दिया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि सोनभद्र का इतिहास नारी शक्ति से भी अटूट है। राजा चंद्र विक्रम पद्मशरण शाह और युवराज देवांशब्रह्म की शाही परंपराओं से जुड़ी उपस्थिति ने समारोह को राजसी रंग प्रदान किया।पुस्तक का महत्व और लेखक का संकल्प’सोनभद्र के इतिहास’ पुस्तक सोनभद्र के प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक विकास तक की यात्रा को विस्तार से चित्रित करती है। लेखक ने वर्षों की खोज और स्थानीय बुजुर्गों के साक्षात्कारों के आधार पर इसे तैयार किया है। पद्मश्री अभिराज राजेंद्र मिश्र ने सभापतित्व करते हुए कहा, “यह पुस्तक सोनभद्र की पहचान को मजबूत करेगी। वसंत पंचमी का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह ज्ञान और विद्या का प्रतीक है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्थानीय इतिहास को पढ़ें और संरक्षित करें।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना और लोकगीत प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन कर लेखक को शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने सोनभद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सोनभद्र के इतिहास की झलकसोनभद्र, जिसे भारत का ऊर्जा केंद्र कहा जाता है, का इतिहास रामायण काल से जुड़ा है। यहां के ओबरा, रेणुकूट और डाला गुफाएं पुरातात्विक महत्व की हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में स्थानीय जनजातियों का योगदान अविस्मरणीय है। पुस्तक इन सभी पहलुओं को प्रमाणिक स्रोतों के साथ प्रस्तुत करती है, जो शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी।यह आयोजन सोनभद्र की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाला सिद्ध हुआ। जिला प्रशासन ने ऐसी पहलों को प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया।क्या आप इस खबर में कोई विशेष कोण (जैसे जिलाधिकारी के उद्गार या इतिहास के किसी हिस्से पर अधिक फोकस) जोड़ना चाहेंगे या इसे छोटा/लंबा बनाना चाहते हैं?

आठवां मास्टर ब्लास्टर T20 कप: हिंडाल्को की शानदार जीत,

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र ओबरा बॉयज फाइनल में जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आठवें मास्टर ब्लास्टर T20 कप का पांचवां दिन बेहद रोमांचक रहा। क्वार्टर फाइनल और पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अनपरा के मैदान पर खेले गए इन मैचों ने दर्शकों को खूब उत्साहित रखा।क्वार्टर फाइनल: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की 66 रनों से जबरदस्त जीतहिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अनपरा बोर्ड 11 के बीच हुए क्वार्टर फाइनल में हिंडाल्को ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवरों में महज 2 विकेट खोकर उन्होंने 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।सर्वाधिक योगदान अभिषेक सिंह मौर्य ने दिया, जिन्होंने 30 गेंदों पर 65 रन ठोके (7 चौके, 2 छक्के)। रंजीत यादव ने 38 गेंदों पर 59 रन (4 चौके, 4 छक्के) बनाकर शानदार साथ दिया। शक्ति ने भी 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा बोर्ड 11 की टीम 6 विकेट खोकर महज 122 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कन्हैया ने अकेले 62 रनों की पारी खेली, लेकिन यह पर्याप्त न साबित हुई। हिंडाल्को की ओर से जी.एन. सिंह और अजय ने दो-दो विकेट लेकर कमाल किया। अनपरा की ओर श्रीकांत वर्मा ने 3 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि सुनील ने 3 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।हिंडाल्को ने 66 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक सिंह मौर्य को मिला। अंपायर की भूमिका प्रदीप शर्मा और दीपक तिवारी ने निभाई, जबकि स्कोरर अक्षय रहे।पहला सेमीफाइनल: ओबरा बॉयज की 10.2 ओवरों में शानदार जीत दिन का दूसरा मुकाबला ओबरा बॉयज और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बीच खेला गया। हिंडाल्को के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर वे 114 रन ही बना सके। अभिषेक सिंह ने 36 और विपुल तिवारी ने 28 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। ओबरा बॉयज की ओर नितिन यादव, सौरभ यादव और बृजेश सोनकर उर्फ विक्की ने दो-दो विकेट लेकर धार तोड़ी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा बॉयज ने 10.2 ओवरों में 118 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली। स्वतंत्र यादव ने 28 गेंदों पर 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि साहिल मिन्हास ने 18 रन जोड़े। हिंडाल्को की ओर रवि ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच स्वतंत्र यादव बने।अंपायर प्रवीण कुमार सिंह और सोनू राय रहे, जबकि स्कोरिंग शशि प्रकाश सिंह और अक्षय पटेल ने की। मैच के दौरान अरविंद यादव, अंकुश तिवारी, आर्यन तिवारी, धर्मेंद्र शाह और सलमान मुजफ्फर मौजूद रहे।कल अनपरा मैदान पर मुगलसराय रेलवे और सोनभद्र एसोसिएट्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। क्रिकेट प्रेमी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट सोनभद्र के युवा प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है।

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मेजबान दुद्धी के नाम, फाइनल में भभुआ को 3 विकेट से हराया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला भभुआ (बिहार) और मेजबान दुद्धी टीम के बीच खेला गया। मेजबान दुद्धी ने भभुआ को रोमांचक संघर्ष में 3 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर दुद्धी के कप्तान सागर ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए भभुआ ने 18 ओवर में सभी विकेट गवांकर 168 रन बनाए,जिसमें समरजीत ने 4 छक्के व 2 चौके लगाकर 35 रन, धनंजय ने 2 छक्के व 4 चौके से 29 रन, अनुभव ने 1 छक्का व 4 चौके से 27 रन, रोहन ने 2 छक्के व 2 चौके से 27 रन जोड़े।
मेजबान गेंदबाज ओमकार ने 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट लिए, आकाश ने 4 ओवर में 37 रन पर 2 विकेट, अमन ने 2 ओवर में 17 रन पर 1 विकेट, धर्मेंद्र ने 4 ओवर में 41 रन पर 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुद्धी ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। रजत राज ने 4 छक्के व 3 चौके से 38 रन, सृजन ने 3 छक्के व 5 चौके से 38 रन, आकाश ने 2 छक्के व 3 चौके से 26 रन, सिद्धार्थ ने 1 छक्का व 4 चौके से 26 रन ठोके।
भभुआ के गेंदबाज विकास ने 3 ओवर में 18 रन पर 3 विकेट, सिद्धार्थ ने 4 ओवर में 37 रन पर 2 विकेट, दानिश ने 4 ओवर में 33 रन पर 1 विकेट लिया। जीत के नायक ओमकार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो के हाथों पुरस्कृत किया गया। सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। विजेता दुद्धी को 50 हजार और उपविजेता भभुआ को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो का आयोजन कमेटी ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया। संबोधन में श्री चेरो ने बेहतरीन आयोजन के लिए कमेटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक रहूं या न रहूं, दुद्धी की जनता के लिए हमेशा प्यार, सहयोग व सम्मान बना रहेगा। उन्होंने भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और दोनों टीमों को बधाई दी।
समारोह अध्यक्ष चेयरमैन कमलेश मोहन ने पूर्वांचल के ऐतिहासिक टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों व आयोजन कमेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के वादे के अनुरूप खेल मैदान की नई बाउंड्रीवाल बनवाई गई है और आगे हर मदद करेंगे।साथ ही उन्होंने नगर के विभिन्न विकास कार्यों का खाका खींचा। टूर्नामेंट अध्यक्ष सुमित सोनी व सचिव रजत राज ने सभी का आभार जताया।मैच के निर्णायक में गौस खान व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री सलीम खान व सुनील जायसवाल ने की, स्कोरिंग आर्यन जायसवाल ने संभाली।

दुद्धी में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा में उमड़ा जनसमूह, विभिन्न पूजा स्थलों पर विराजी वीणावादिनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा का विधिवत अनावरण, दो दिवसीय पूजन के बाद झांकी जुलूस का दर्शन

दुद्धी सोनभद्र।बसंत पंचमी के पावन पर्व पर दुद्धी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान कुछ पूजा स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत अनावरण भी किया गया ।
कस्बे के महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डीएलसी पब्लिक स्कूल, सोनांचल इंटर कालेज, डीपीएस पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न विद्यालयों व पूजा स्थलों पर पूजन-अर्चना हुई। कुछ जगहों पर ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

महावीर जी गली में आयोजन समिति ने विधि-विधान से पूजा कराई। सुबह से पंडाल सजाया गया। 11 बजे विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार शुरू किया। घंटों चली पूजा के बाद मां वीणावादिनी की प्रतिमा स्थापित की गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने आरती उतारी, पुष्प अर्पित कर मनोकामना मांगी।

आयोजक विकास कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां का आगमन हुआ है। दो दिवसीय उत्सव के समापन पर डीजे व डोल-नगाड़ों संग झांकी जुलूस निकलेगा।
उधर विद्यालयों में छात्रों ने मां सरस्वती का पूजन कर नई सत्र की शुरुआत की। पूजा स्थलों पर सुबह से शाम तक भक्तों का सिलसिला लगा रहा।

अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भटगांव और महुली ‘ए’ सेमीफाइनल में पहुंचे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।विकास खंड अंतर्गत के महुली खेल मैदान पर आयोजित 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के छठवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पहले मुकाबले में भटगांव (छत्तीसगढ़) ने जरही (छत्तीसगढ़) को 4–1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मुकाबले में महुली ‘ए’ ने राबर्ट्सगंज को 2–1 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया।
अनीश के चार गोल से भटगांव का दबदबा
तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भटगांव छत्तीसगढ़ की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में जर्सी नंबर 7 अनीश ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर 14 रिंकू ने दूसरा गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया।
दूसरे हाफ में जरही छत्तीसगढ़ की ओर से जर्सी नंबर 10 पियूष ने पेनल्टी के माध्यम से गोल कर मुकाबले को 2–1 पर ला दिया, लेकिन इसके बाद अनीश ने दो और गोल दागकर अपना चौथा गोल पूरा किया और भटगांव को 4–1 की शानदार जीत दिलाई।
महुली ‘ए’ ने राबर्ट्सगंज को किया बाहर
दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला महुली ‘ए’ और राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया। मुकाबले के पहले हाफ के 18वें मिनट में महुली ‘ए’ के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ के 7वें मिनट में राबर्ट्सगंज की टीम ने बराबरी का गोल दागा। इसके बाद मुकाबले के 28वें मिनट में महुली ‘ए’ ने पेनल्टी के जरिए दूसरा गोल कर बढ़त बनाई। अंत तक बढ़त बनाए रखते हुए महुली ‘ए’ ने मुकाबला 2–1 से अपने नाम कर लिया।
आज होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट के तहत आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी।
रेफरी और दर्शकों की रही मौजूदगी
मैच के दौरान मुख्य रेफरी दीपक सिंह रहे। सहायक निर्णायक के रूप में राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया और विजेंद्र कुमार ने जिम्मेदारी निभाई।
मैदान में क्लब पदाधिकारियों, पूर्व खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शकों की मौजूदगी रही।

चटनिया डेम से शव मिलने से प्रखण्ड क्षेत्र मे भय का माहौल।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट- केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार प्रखण्ड के बहूचर्चित चटनिया डेम मे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे दहशत का माहौल। केतार भगवान घाटी के समीप लगभग पैतिस-चालीस एकड़ मे फैले चटनिया डेम मे दिन शुक्रवार को चरवाहों के द्वारा एक शव पानी मे तैरता देखा गया, शव देखते ही चरवाहों ने इसकी सूचना केतार थाना को दी, एएसआई वेंकटेश शर्मा एवं एएस‌आई आदित्य साहू दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच दो अन्य ब्यक्तियों के सहारे शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हॉउस भेजनें कि तैयारी मे जुड़ गए। वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि परिजनों कि पहचान से मृत व्यक्ति केतार निवासी स्व मलू राम का पुत्र मुन्ना राम के रूप मे हुआ है। डेम मे शव होने कि खबर जैसे जैसे लोगों के कानो तक पंहुचा डेम के आसपास सैंकड़ो कि संख्या मे राहगीर व क्षेत्र कि लोगों कि भीड़ लग गई। बताते चलें कि लगातार इस तरह कि घटना से लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है। एक तरफ घणी आबादी के बिच डेम का खूबसूरती आकर्षित करती है, यहाँ पिकनिक स्पॉट, फोटो स्पॉट सहित लोगों का घूमना फिरना लगा रहता है, दूसरी तरफ इस तरह कि अप्रिय घटना से क्षेत्र मे भय का सामना कर रहें है लोग।

प्रखंड क्षेत्र मे धूमधाम से की गई विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, विद्यार्थियों में खासा उत्साह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार शुक्रवार के दिन पूरे प्रखंड में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनायी गयी। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।

पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उमंग व उत्साह का माहौल बना रहा। कई जगहों पर आकर्षक पूजा पंडाल निर्माण के साथ अच्छी सजावट की गई। मां सरस्वती का पट खुलते ही विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना पूरे दिन लगा रहा।छात्र -छात्राओं ने अपने अपने घरों में भी सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। बुजुर्ग और गणमान्य लोग विभिन्न पूजा स्थलों पर जाकर मां सरस्वती का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इस अवसर पर चारों तरफ बज रहे भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। केतार प्रखंड के पुरोहित नें बताया की माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विवेक, बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
यह भी कहा जाता है कि इसी दिन विद्या की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था।पंचांग के अनुसार आज यानी 23 जनवरी, दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व पूरे प्रखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है।आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से भक्त को विद्या, बुद्धि, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी को हिन्दू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ ऋतू बसंत ऋतु को माना गया है। बता दें की वैदिक काल से ही ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना विद्यार्थी, शिक्षाविद, कवि, लेखक, गायक, वादक, नर्तक, नाटककार, चित्रकार सभी अपनी तरह से करते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने शिक्षण संस्थानों के अलावा अपने-अपने घरों में पूरी श्रद्धा के साथ विद्या की देवी मां शारदे की आराधना करते देखा गया।बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी उच्च विद्यालय केतार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,सनातन संस्कृति युवा मण्डल की ओर से सम्पूर्ण साज सज्जा आकर्षण का केंद्र रही।इस प्रकार सरस्वती पूजा का प्रथम दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से संपन्न हो गया।

जोन अध्यक्ष श्री राम कृष्ण नारायण गुप्ता ने विधानसभा राबर्ट्सगंज (401) वासियों को दी बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं राबर्ट्सगंज, सोनभद्र।

आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर जोन अध्यक्ष श्री राम कृष्ण नारायण गुप्ता ने विधानसभा राबर्ट्सगंज (401) के समस्त सम्मानित क्षेत्रवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में श्री गुप्ता ने कहा, “विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना का यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता लेकर आए। मैं प्रार्थना करता हूं कि मां शारदे की कृपा से हमारे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को ज्ञान की प्राप्ति हो और हमारा राबर्ट्सगंज क्षेत्र उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।”
उन्होंने आगे कहा कि बसंत ऋतु प्रकृति के नव-निर्माण का प्रतीक है। इसी तरह हम सभी को एकजुट होकर अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए संकल्पित होना चाहिए।
श्री राम कृष्ण नारायण गुप्ता ने सभी से इस त्यौहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सादगी के साथ मनाने की अपील की है।

जनशिकायतों में लापरवाही उजागर! आईजीआरएस समीक्षा में कई अधिकारियों पर गिरी गाज

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र,
जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) पर दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कई विभागों की पोल खुल गई।आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के असंतोषजनक फीडबैक को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए समाज कल्याण अधिकारी, स्वशासी राज्य चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, तहसीलदार घोरावल एवं जिला आबकारी अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि शिकायतों का इस तरह का निस्तारण शासन की मंशा के बिल्कुल विपरीत है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो।उन्होंने निर्देश दिए कि
संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से संवाद करें,निस्तारण के दौरान जीपीएस युक्त फोटो अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करें,
प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल पर लॉगिन कर लंबित मामलों की समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
समीक्षा बैठक में उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

योजनाओं की जानकारी से लेकर सम्मान तक—उत्तर प्रदेश दिवस पर सोनभद्र में होगा सर्वांगीण उत्सव

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र,
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 को लेकर जनपद सोनभद्र पूरी तरह सजने-संवरने जा रहा है। 24 जनवरी को आयोजित होने वाला यह महोत्सव भव्य, दिव्य और जनकल्याण को समर्पित होगा, जिसमें आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल करेंगे।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य योजनाओं को कागज़ से ज़मीन तक पहुँचाना है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित चयनित लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर सोनभद्र में किया जाएगा, जिससे जनपदवासी सीधे कार्यक्रम से जुड़ सकें।
उत्तर प्रदेश दिवस के दौरान जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा जानकारीपूर्ण एवं आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, एनआरएलएम, उद्योग विभाग, रेशम विभाग सहित कई विभाग शामिल होंगे।
इसके साथ ही एक जनपद–एक उत्पाद और एक जनपद–एक व्यंजन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग एवं पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा।
महोत्सव को और यादगार बनाने के लिए जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इससे पूर्व 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुलिस लाइन सोनभद्र में सायं 5:00 बजे मार्क ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की अहम जानकारी आमजन को दी जाएगी।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

हाईटेंशन टावर बना काल का कारण! खैरटिया टोला में युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया टोला में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की हाईटेंशन बिजली टावर से गिरकर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक कथित तौर पर नशे की हालत में बिजली के टावर पर चढ़ गया था। टावर पर चढ़ने के दौरान अचानक उसकी पकड़ कमजोर पड़ गई और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए।
घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय शंभू यादव पुत्र स्वर्गीय कल्लू यादव, निवासी गुरुड़, ओबरा (सोनभद्र) के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, शंभू यादव रोजाना जंगल से लकड़ी लाकर गांव में बेचने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश हादसे के बाद ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि हाईटेंशन टावर जैसे खतरनाक ढांचों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जान जोखिम में डालने वाले ऐसे खतरनाक कदम न उठाएं।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जागरूकता और सुरक्षा के अभाव में कब तक निर्दोष जानें यूं ही काल के गाल में समाती

अपना दल (एस) द्वारा रॉबर्ट्सगंज विधानसभा में जनसंपर्क एवं कैलेंडर वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।अपना दल (एस) के विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मा० अभिषेक चौबे जी के निर्देशानुसार आज रॉबर्ट्सगंज (401) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में भव्य जनसंपर्क एवं नववर्ष 2026 कैलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह अभियान विधानसभा के तेलगुड़वा क्षेत्र से प्रारंभ होकर सलैयाडिह, कोटा, रामगढ़ होते हुए कचनरवा (मुख्य बाजार) तक पहुँचा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति:
जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों में मुख्य रूप से श्री आलोक पांडेय जी (कार्यकारी प्रदेश सचिव, युवा मंच) एवं श्री प्रवीण त्रिपाठी जी (जिला उपाध्यक्ष, सोनभद्र) उपस्थित रहे। उनके साथ श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी (जिला महासचिव), श्री नीरज सिंह पटेल जी (जिला मीडिया सचिव) और श्री ओमप्रकाश पटेल जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य) ने भी जनता के बीच जाकर संवाद किया।
इसके अतिरिक्त संगठन की मजबूती को प्रदर्शित करते हुए श्री राम कृष्ण नारायण गुप्ता जी (जोन अध्यक्ष), श्री सुनेश (जोन उपाध्यक्ष) और रोहन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्देश्य:
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नववर्ष के उपलक्ष्य में जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और माननीय अभिषेक चौबे जी एवं पार्टी के नेतृत्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। कचनरवा मुख्य बाजार में व्यापारियों और आम जनमानस ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

दुद्धी जिला बनेगा अगर सपा की बनी सरकार,लाल बिहारी का दावा, विजय सिंह के निधन पर जताया दुख

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता लालबिहारी यादव ने बुधवार सुबह दुद्धी डीसीएफ कालोनी स्थित समाजवादी पार्टी सपा विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष जुबेर आलम के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2027 में यदि सपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला बनाने से कोई नहीं रोक सकेगा।
यादव ने कहा कि दुद्धी का जिला न बनने से आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्र का विकास रुक गया है। भाजपा सरकार में क्षेत्र की अनदेखी कर विकास से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने दिवंगत सपा नेता विजय सिंह गौड़ के निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया, जिनके मुलायम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गहरे संबंध थे। गौड़ के निधन से आदिवासी भाइयों की आवाज कमजोर हुई है, लेकिन सपा सरकार बनने पर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा और क्षति की भरपाई की जाएगी।
लालबिहारी यादव ने कहा कि क्षेत्र के लगातार विधायक रहे विजय सिंह गौड़ के निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के अलावा कोई क्षेत्र का विकास नहीं कर सकता। भाजपा की कई वर्षों की सरकार के बावजूद आदिवासी समस्याओं से जूझ रहे हैं और जनसुविधाओं से वंचित हैं। सपा सरकार बनेगी तो आदिवासियों की भलाई का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बघाडू, सपा विधानसभा क्षेत्र पूर्व अध्यक्ष जुबेर आलम, अविनाश यादव, राजू शर्मा, बुंदेल चौबे, कलामुद्दीन, हरिहर प्रसाद, राकेश अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।