भभुआ टीम ने पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर को 5 विकेट से हराया ,कल दुद्धी से खेलेंगी फाइनल मुकाबला

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बृहस्पतिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भभुआ (बिहार)ने पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
टॉस भभुआ के कप्तान विकास पटेल ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया ।
पहले बल्लेबाजी करते पंडित दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 182 रन बनाएं ।जिसमें नीरज पटेल ने 3 छक्के व 4 चौकों की मदद से 43 रन बनाएं वहीं निखिल ने 5 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 43 रन , मोहम्मद आकिफ ने 2 छक्कों व 4 चौकों से 35 रन एवं सुरेंद्र ने 2 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 31 रन जोड़े ।
गेंदबाजी करते हुए मेजबान भभुआ टीम के गेंदबाज गौरव ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किया,सिद्धार्थ ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट ,डैनिश खान ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि अनुभव ने 1 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भभुआ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बना लिया ।जिसमें तौफीक ने 7 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाए।वहीं अनुभव ने 2 छक्का व 6 चौकों की मदद से 46 रन ,सैफ ने 1 छक्कों व 7 चौकों की मदद से 38 रन एवं विकास ने 2 छक्कों व 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाए ।
गेंदबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर टीम के गेंदबाज सत्यम ने 4 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट अर्जित किया जबकि अजमत ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट, ग्यांशु ने 2.5 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट एवं अरमान ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे ।इस तरह भभुआ की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम को 5 विकेट से पराजित किया।
इस जीत के नायक भभुआ की टीम के खिलाड़ी अनुभव को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि नोवा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मिथिलेश कुमार के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस खान व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री सलीम खान एवं सुनील जायसवाल ने की , जबकि स्कोरिंग ने संभाली।
कल 23.01.2026 का मैच टी.सी.डी. दुद्धी टीम बनाम भभुआ( बिहार )के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।

दुद्धी महाविद्यालय की छात्र टीम ने ओबरा में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में चटखाए बाजी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता, रील निर्माण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।
भाषण प्रतियोगिता में दुद्धी महाविद्यालय के शिवम बीए तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि रोहित कुमार बीएससी पंचम सेमेस्टर को तृतीय स्थान मिला। मंदाकिनी सिंह बीए पंचम सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
रील निर्माण प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने द्वितीय तथा शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में अखिलेश कुमार एमए प्रथम सेमेस्टर, रोहित कुमार, शिवम, सिम्मी अग्रहरि बीए तृतीय सेमेस्टर एवं मंदाकिनी सिंह की संयुक्त टीम ने द्वितीय स्थान जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया।

टीम का नेतृत्व सड़क सुरक्षा नोडल प्रभारी मिथिलेश कुमार गौतम ने किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

महुली में फुटबॉल का महासंग्राम, जरही की धमाकेदार जीत, महुली ए–राबर्ट्सगंज मुकाबला पेनल्टी तक थमा,कल फिर भिड़ंत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विकास खंड अंतर्गत के महुली में आयोजित 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जरही छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रांची झारखंड को 2–0 से पराजित कर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की की।
मैच शुरू होने से पहले क्लब के संरक्षक वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विंढमगंज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इसके बाद खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में जरही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तेज आक्रमण करते हुए दो गोल दागे और टीम को मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में रांची झारखंड ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन जरही की सशक्त रक्षा पंक्ति के सामने उसके प्रयास विफल रहे। अंतिम सीटी तक दर्शक रोमांच से बंधे रहे।
दिन का दूसरा मुकाबला महुली ए और राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया, जो पूरे समय दर्शकों की सांसें थामे रहा। मैच का शुभारंभ क्लब संरक्षक राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य) ने किया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने तेज रफ्तार खेल दिखाया, लेकिन गोल का खाता नहीं खुल सका।
दूसरे हाफ के 15वें मिनट में महुली ए ने गोल कर बढ़त बना ली, लेकिन राबर्ट्सगंज ने 25वें मिनट में जवाबी गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1–1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया। पहले 5–5 पेनल्टी में स्कोर 3–3 रहा, फिर 1–1 पेनल्टी में भी बराबरी होने पर फैसला टल गया। अब यह रोमांचक मुकाबला 23 जनवरी को दोबारा खेला जाएगा।
मैच में रेफरी दीपक सिंह एवं दिलीप कुमार कन्नौजिया रहे, जबकि लाइंसमैन की भूमिका राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया, विजेंद्र कुमार कन्नौजिया एवं राकेश कुमार कन्नौजिया ने निभाई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया, क्लामुद्दीन सिद्दीकी, सचिव कमलेश विश्वकर्मा, अमरेश कुमार कन्नौजिया, मुकेश कुमार कन्नौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।

खेतकटवा में अपना दल (एस) ने किया कंबल वितरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेतकटवा में अपना दल (एस) के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द पटेल दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत माता बरती देवी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यनारायण पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामाचरण गिरी (वरिष्ठ नेता), जनाब महताब आलम (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक मंच) उपस्थित रहे। इसके अलावा अतिथियों में जिला महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव संतोष पटेल, श्याम सुंदर पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, संतोष कनौजिया, तथा घोरावल विधानसभा के कोषाध्यक्ष लव कुश पटेल शामिल रहे।
मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय नेता एवं केंद्रीय मंत्री मा. अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगामी पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के साथ खड़ा रहना होगा। उन्होंने बताया कि तेलगुडवा से कोन तक की सड़क आनन्द पटेल दयालु के संघर्ष तथा मा. अनुप्रिया पटेल जी और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मा. आशीष पटेल जी के प्रयासों से स्वीकृत हुई, जो तेरह वर्षों से लंबित थी और मात्र पाँच माह के प्रयास से निर्माण प्रारंभ हो सका।
विशिष्ट अतिथि श्यामाचरण गिरी ने कहा कि कोन क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु आनन्द पटेल दयालु लगातार संघर्षरत हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जब भी पार्टी अवसर दे, जनता को पूरे मन से उनका साथ देना चाहिए, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर समर्थन व्यक्त किया।
प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताब आलम ने कहा कि हर वर्ष ठंड के मौसम में एक हजार जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर राहत पहुँचाई जाती है। इस अवसर पर बुजुर्गों द्वारा आनन्द पटेल दयालु को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, अब निर्णय जनता के हाथ में है।
जिला महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आनन्द पटेल दयालु का जमीनी संघर्ष सभी ने देखा है, और यदि ऐसे युवाओं को अवसर मिले तो क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि जब भी जनता ने आवाज दी है, वे मजबूती से उसके साथ खड़े रहे हैं और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
ग्राम निवासी अजय कुमार पटेल ने कहा कि यदि आनन्द पटेल दयालु चुनाव लड़ते हैं तो गांव की जनता पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान नारायण पटेल, प्रधान पति उमेश भारती, विकास कुमार गौड़, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कनौजिया, जिला सचिव द्वारा किया गया।

दुद्धी विधायक विजय सिंह के भोज में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, अखिलेश के कार्यों की तारीफ की

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।बुधवार को अपराह्न दुद्धी विधायक स्व. विजय सिंह के भोज कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कटौली गांव पहुंचे। स्व. विधायक एवं राज्य मंत्री के जन्मस्थान पर उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
पाल ने कहा कि अखिलेश यादव के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने और बच्चों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने के लिए कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिससे आज युवाओं की पढ़ाई हो रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि महाविद्यालयों में पीएचडी धारक प्रोफेसर, डॉक्टर व इंजीनियर क्यों नहीं हैं? आजादी के 77 साल बाद भी संविधान को खोखला करने वाले ये नफरत फैलाने वाले लोग हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का एसआईआर अब एनआरसी का रूप ले चुका है, जो कई राज्यों में लागू हो रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश के नेतृत्व में इसे पूरा किया। 2027 में संविधान बचाने वाले धार्मिक लोग एकजुट होंगे, जबकि संविधान विरोधी अधार्मिक तत्व वंचितों को मिटाने और संशोधन करने पर तुले हैं।
पाल ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में स्व. विजय सिंह के परिवार से सपा उम्मीदवार उतारेगी। दुद्धी को जिला बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2027 में हमारी सरकार बनने पर इस दिशा में काम होगा।
इस अवसर पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ,सपा अनुसूचित जन जाति के सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़,जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ बड़कू,सपा जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव ,अविनाश कुशवाहा,संजय यादव,जगदीश प्रसाद यादव,सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव,जुबेर आलम,राजू शर्मा,आशीष गुप्ता ,प्रभु सिंह कुशवाहा,अभिनव जायसवाल,आशा रावत,कौशल्या देवी सहित महिला मोर्चा सपा के हजारों पदाधिकारी शान्ति भोज कार्यक्रम में शामिल हुए ।

मल्देवा गांव में दर्जी के किराये के कमरे में लगी आग,रात को सोए अधेड़ का जला शव कंकाल रूप में बरामद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में बुधवार सुबह किराये के कमरे में लगी आग से 70 वर्षीय दर्जी सुशील मसीह की मौत हो गई। रात को सोने के बाद सुबह उनका जला हुआ कंकाल शव देखे जाने से गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार सुशील मसीह पुत्र स्व. जार्ज मसीह निवासी मल्देवा, लगभग दो माह से गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मझिले बेटे से विवाद के कारण शांति की तलाश में किराये का कमरा लेकर दर्जी का काम कर गुजारा कर रहे थे। बुधवार सुबह गांव की एक महिला सिलाई के कपड़े लेने उनके कमरे पर पहुंची, तो धुआं देखकर उसने ग्रामीणों को सूचना दी।ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को खबर किया।संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग ने लोहे के फोल्डिंग पर सोय दर्जी को सुबह तक जला कर कंकाल में बदल दिया ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस का सहयोग किया।
मृतक के छोटे पुत्र अमित ने बताया कि उनकी मां का सात माह पहले बीमारी से निधन हो चुका था। पिता प्राथमिक विद्यालय के पास गणेश के टीनशेड वाले पक्के मकान में किराये पर रहते थे, जबकि उनका अपना मकान करीब एक किमी दूर था। उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें मझिला भाई को छोड़ अन्य सभी विवाहित हैं। बड़ा भाई 18 वर्षों से ओडिशा में परिवार के साथ रहता है, जबकि दूसरा अविवाहित भाई एक माह पहले केरल काम पर गया है। अमित ने कहा कि पिता का मझिले बेटे से लगातार विवाद होता था, इसलिए वे अलग कमरे में रहने लगे थे। मृतक की छोटी पुत्री बरखा रानी पत्नी संदीप मसीह (बीडर निवासी) ने बताया कि मकर संक्रांति पर वे सभी पिता के साथ भोजन कर देर शाम को ससुराल चले गए थे। पिता को कई बार अपने साथ रखने की बात कही थी लेकिन वह नहीं सुने। काश वह मेरे साथ रहते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। घटना ने परिवार को झकझोर दिया है।
घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक कुंवर सिंह और थाना चौकी प्रभारी हरिकेश राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेन्सिक टीम भी घटनास्थल पर आई और जांच की। उपनिरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि कमरे का दरवाजा सटा था, लेकिन खिड़की खुली मिली। मृतक का शव कंकाल रूप में लगभग 90 प्रतिशत जल चुका था और राख में तब्दील स्थिति में बरामद हुआ। आग बुझ चुकी थी। फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर जांच पूरी कर ली है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

दुद्धी पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार से जब्त की अवैध शराब,मामला दर्ज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना दुद्धी पुलिस ने दुम्हान गांव के गुप्ता मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त मारुती बैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मुखबिरी सूचना पर कार की तलाशी में ओल्डमैन रम की 41 बोतलें (30.75 लीटर), आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की की 80 शीशी (14.04 लीटर) तथा किंग फिशर व बड वाइजर की 90 केन बियर (45 लीटर) बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल पर ‘फॉर सेल इन मध्य प्रदेश ओनली’ अंकित था।
थाना दुद्धी पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मु0अ0सं0-17/2026 धारा 318(4) बीएनएस व आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत नामजद वाहन स्वामी व अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 कुँवर सिंह, उ0नि0 हरिकेश राम, चौकी प्रभारी कस्बा आजाद, हे0का0 भागीचन्द व का0 आकाश सरोज शामिल रहे।

भोलानाथ अग्रहरि बने विंध्याचल मंडल के संगठन मंत्री,शिक्षकों में खुशी की लहर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल में ब्लॉक दुद्धी के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रहरि को मांडलिक संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन को विंध्याचल मंडल के अंतर्गत सुदृढ़ व विस्तार देने की योजना के तहत राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय की सहमति के बाद किया गया। भोलानाथ अग्रहरि के मांडलिक संगठन मंत्री बनाए जाने पर जिले के पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों और शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद सोनभद्र से मांडलिक संगठन मंत्री का अनुमोदन पूरे जिले के समस्त जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने हम सब पर जो विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर नवनिर्वाचित मांडलिक मंत्री अवश्य खरे उतरेंगे, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।
उन्होंने बताया कि मांडलिक मंत्री विंध्याचल मंडल के तीनों जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर एवं भदोही में समन्वित प्रयास के तहत संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन एवं प्रशासन के बीच सेतु बनकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।
इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के संगठन कार्यालय पर नवनियुक्त मांडलिक मंत्री भोलानाथ अग्रहरि का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकुम चन्द्र, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे, नवीन गुप्ता, अमित कुमार चौबे, शशांक चतुर्वेदी, संगठन मंत्री अभिषेक यादव, अभिषेक मिश्रा, रामनगिना मिश्रा, रामनिवास शर्मा, पंकज पांडेय, बिहारीलाल गुप्ता, मोहित लम्बा, रविन्द्र कुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजय मिश्रा, चंद्रजीत, मनीष शर्मा, पवन शुक्लेष, तत्सत तिवारी, लोकपति वर्मा, मोहम्मद आज़म, सुशील कुमार यादव, मृत्युंज, दिलीप सिंह, राजेश द्विवेदी, कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।

राबर्ट्सगंज और डंडई की दमदार जीत, प्रतापपुर ने महुली बी को हराया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

78वें राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक

दुद्धी सोनभद्र ।विकास खंड अंतर्गत के महुली खेल मैदान में चल रहे 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दिन का पहला मुकाबला भवनाथपुर (झारखंड) बनाम राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) के बीच खेला गया।
मैच के पहले हाफ में राबर्ट्सगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। वहीं भवनाथपुर की ओर से कड़ा संघर्ष करते हुए एक गोल किया गया और पहला हाफ 4–1 के स्कोर पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में राबर्ट्सगंज ने एक और गोल कर स्कोर 5–1 कर दिया। इस प्रकार राबर्ट्सगंज सोनभद्र ने भवनाथपुर झारखंड को चार गोल के अंतर से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
दिन का दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल रहा, जो डंडई (झारखंड) बनाम मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया। पहले हाफ में डंडई झारखंड के 15 नंबर जर्सीधारी खिलाड़ी पवन सिंह ने शानदार गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में डंडई के 17 नंबर जर्सीधारी खिलाड़ी अंकित ने दूसरा गोल कर बढ़त को 2–0 कर दिया। दोनों टीमों के प्रयासों के बावजूद स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ और डंडई झारखंड ने मिर्जापुर को 2–0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
तीसरा मुकाबला महुली बी बनाम प्रतापपुर (छत्तीसगढ़) के बीच खेला गया। पहले हाफ में प्रतापपुर ने दो गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में महुली बी ने एक गोल कर स्कोर 2–1 कर मैच को रोमांचक बना दिया। इसके बाद प्रतापपुर ने तीसरा गोल दागा, वहीं महुली बी ने तुरंत जवाब देते हुए दूसरा गोल किया। अंततः प्रतापपुर छत्तीसगढ़ ने महुली बी को 3–2 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

सभी मुकाबलों में रेफरी दीपक सिंह तथा लाइनमैन राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया एवं विजेंदर कन्नौजिया ने सराहनीय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, अमित कुमार कन्नौजिया, संरक्षक वीरेंद्र चौधरी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल, बुंदेल चौबे, विवेक कुमार कन्नौजिया, खेल प्रभारी दिलीप कुमार कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक युवक की मौत, छह घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन (सोनभद्र)।कोन–तेलगुड़वा मार्ग पर बालू साइड रोगही के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए।
हादसे में ऑटो चालक रामनिहोर चेरो (45) पुत्र स्व. रातुल, निवासी चाची खुर्द थाना कोन की मौत हो गई। वहीं उनकी भांजी अनिता (25), बहन लीलावती (48) और मां गुलजरिया (75) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजनों के अनुसार गुलजरिया 15 दिन पहले अपनी बेटी के घर मदरिया पड़रक्ष गई थीं, जहां उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया था। मंगलवार को रामनिहोर अपने भाई ललित मोहन, बहन, भांजी समेत कुल सात लोगों के साथ ऑटो से मां को लेने मदरिया गया था। लौटते समय शाम करीब चार बजे रोगही के पास हादसा हो गया।
घायलों को तत्काल कोन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रामनिहोर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिता और गुलजरिया का इलाज जारी है, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे दुध्दि पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक रामनिहोर परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। वह ड्राइवरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके सात बेटियां और एक मासूम बेटा है। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बकरिहवा में सजेगा खेल का मैदान 24 जनवरी से शुरू होगी 22वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के बकरिहवा में संघर्ष फ्रेंड्स क्लब द्वारा दो दिवसीय 22वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता आगामी 24 जनवरी और 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार 24 जनवरी को सुबह 09:00 बजे होगा।कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामअवध के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ कार्यक्रम में बीजपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता का समापन रविवार, 25 जनवरी को शाम 05:00 बजे होगा जहाँ विजयी टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बीजपुर-बकरिहवा सड़क मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा किया जोरदार प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)बीजपुर-बकरिहवा सड़क मार्ग पर खस्ताहाल और जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने सेवकामोड़ के पास सड़क पर इकठ्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से इस मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण यह रास्ता अब खूनी मार्ग के रूप में तब्दील हो चुका है।स्थानीय आंकड़ों के अनुसार इस मार्ग पर प्रतिवर्ष दर्जनों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि प्रशासन की अनदेखी निर्दोष लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से जल समिति अध्यक्ष सोहन लाल जायसवाल और अन्य स्थानीय नागरिकों ने किया। मौके पर सुशील कुमार जायसवाल,सोहन लाल जायसवाल,श्रवण कुमार शर्मा
सिद्धू कुमार शर्मा,पवन कुमार भारतीबजरंगी जायसवाल,विनय गुप्ता विक्रम जायसवाल,अरबिन्द कुमार देवांगन,बिट्टू गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दुद्धी में सहकारी बैंक शाखा प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाशंकर गौड़ का एकमात्र नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा दुद्धी के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया आज मंगलवार को संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन ब्लॉक सभागार में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमाशंकर गौड़ ने एकमात्र पर्चा दाखिल कर निर्विरोध चुनाव की स्थिति बना ली। यह चुनाव स्थानीय स्तर पर बैंक के फैसलों व ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है।बता दे कि दोपहर में रमाशंकर गौड़ प्रस्तावक रामदास व अनुमोदक रामेश्वर राय के साथ सभागार पहुंचे। उन्होंने औपचारिक रूप से नामांकन पत्र जमा किया। पूरे दिन किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। तीन बजे चुनाव अधिकारी नागेंद्र राम ने नामांकन सूची दीवार पर चस्पां की। घोषणा में स्पष्ट किया गया कि केवल रमाशंकर गौड़ का नामांकन वैध है, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व राज्य मंत्री संजय गौड़ सहित बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। रमाशंकर गौड़ को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह, श्रवण सिंह गोंड़, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सुरेंद्र अग्रहरि, रामेश्वर राय,सुरेंद्र अग्रहरि,कमलेश सिंह कमल ,मनोज सिंह उर्फ बबलू, मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई।साथ ही बैंक के हित में सक्रिय भूमिका की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रही। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
वहीं स्थानीय लोगों की माने तो दुद्धी क्षेत्र में यह पद ग्रामीण सहकारी बैंकिंग व विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। रमाशंकर गौड़ के निर्विरोध चुनाव से भाजपा का स्थानीय प्रभाव मजबूत माना जा रहा है। औपचारिक घोषणा शीघ्र होगी।

बीआरसी दुद्धी में दिव्यांग बच्चों को वितरित हुए ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर व अन्य उपकरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में आज मंगलवार को समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, ब्रेल किट, रोलेटर आदि उपकरण वितरित किए गए।
इस अवसर पर लगभग 12 ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर, 4 मूक बधिर बच्चों को हियरिंग एड, 4 मानसिक दिव्यांग बच्चों को एमआर किट, 4 नेत्र दिव्यांग बच्चों को वीआई किट, 2 पूर्ण विकलांग बच्चों को सीपी चेयर, 9 चलने में असमर्थ बच्चों को रोलेटर तथा एक पूर्ण नेत्रहीन बच्चे को स्मार्टकैन वितरित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। आजकल नवीन तकनीकों व उपकरणों से दिव्यांग बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं। अभिभावक इन्हें शिक्षा से वंचित न करें, बल्कि विद्यालय अवश्य भेजें।
वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने अभिभावकों से अपील की कि दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाते रहें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शासन द्वारा नौकरियों में दिव्यांगों के लिए विशेष आरक्षण भी उपलब्ध है।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक अधिकारी समेकित प्रणाली प्रभा सारंगी, एलिम्को टीम, विशेष अध्यापक जयप्रकाश, संदीप, दीपक चंद्र, ज्योति अभिरुचि पांडेय एवं अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

दुद्धी बार संघ कार्यकारिणी भंग, एल्डर कमेटी गठित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

प्रेमचंद्र जायसवाल चेयरमैन, कृष्ण कुमार मुख्य चुनाव अधिकारी बने

दुद्धी सोनभद्र।कचहरी परिसर में आज मंगलवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में हुई। अध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में सचिव राकेश कुमार ने वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक के अंत में अध्यक्ष ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा कर दी, जिससे बार संघ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।
बैठक में प्रेमचन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव में देरी के कारण, जो 26 जनवरी से पहले होने थे, अब एल्डर कमेटी प्रक्रिया संभालेगी। कमेटी में चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल, मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, बिहारी लाल व देवी शरण शामिल हैं।
गठन के बाद चेयरमैन जायसवाल ने कहा कि सभी सदस्य इस महीने के अंत तक अपनी सूची एल्डर कमेटी को जमा करें। इससे फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव तिथि तय हो सकेगी और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।
बैठक में जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडे, केके सिंह, रामदुलारे गुप्त, सन्नो बानो, सत्यनारायण गुप्ता, कृष्ण देव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

पेनल्टी शूटआउट में गया (बिहार) का जलवा, सिंगरौली को 4–2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

अनीश के दो गोल से भट्टगांव (छत्तीसगढ़) ने हिंडाल्को को 2–0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

दुद्धी सोनभद्र।विकास खंड के महुली खेल मैदान पर आयोजित 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में गया (बिहार) और एनटीपीसी सिंगरौली की टीमें आमने–सामने रहीं।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। कई बार गोल के मौके बने, लेकिन दोनों ओर की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों की शानदार भूमिका के चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक जीत के लिए पूरा जोर लगाया, परंतु निर्धारित समय तक स्कोर 0–0 पर ही बना रहा।
इसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी में गया (बिहार) के खिलाड़ियों ने बेहतरीन संयम दिखाया और चार पेनल्टी को गोल में बदला। वहीं एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से केवल दो खिलाड़ी ही सफल हो सके। इस तरह गया (बिहार) ने सिंगरौली को 4–2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
दिन का दूसरा मुकाबला भट्टगांव (छत्तीसगढ़) बनाम हिंडाल्को (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया। मैच के 33वें मिनट में भट्टगांव के 7 नंबर जर्सीधारी खिलाड़ी अनीश ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में हिंडाल्को की टीम गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई।
दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में एक बार फिर अनीश ने गोल दागकर स्कोर 2–0 कर दिया। इस निर्णायक बढ़त के साथ ही भट्टगांव (छत्तीसगढ़) ने 2–0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
मैच का संचालन रेफरी दीपक कुमार सिंह ने किया, जबकि लाइंसमैन की भूमिका राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया एवं विजेंदर कुमार कन्नौजिया ने निभाई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, खेल प्रभारी दिलीप कुमार कन्नौजिया, प्रबंधक क्लामुदीन सिद्दीकी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, अमरेश कुमार, पंकज कुमार, विवेक कुमार कन्नौजिया, कामेश्वर चौबे, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
दर्शकों की भारी भीड़ से महुली खेल मैदान खचाखच भरा रहा और हर रोमांचक पल पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

सिविल बार संघ की बैठक में एकता और रजिस्ट्रेशन पर जोर, 26 जनवरी पर भव्य झंडारोहण की तैयारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन संघ की बैठक आज मंगलवार को सिविल बार सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल बार संघ के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने की।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने संबोधन में कहा कि बार संघ को मजबूत बनाने के लिए नए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता है। उन्होंने आपसी विरोध-भेदभाव भूलकर संघ हित में कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही आगामी 26 जनवरी को भव्य झंडारोहण कार्यक्रम में अधिक से अधिक अधिवक्ताओं से भाग लेने की अपील की।
अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि अधिवक्ता मिलजुलकर रहें और संघ की गरिमा के अनुरूप कार्य करें। सभी सदस्य संघ के उत्थान के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने रजिस्ट्रेशन का कार्य शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया तथा अंत में सभा की समाप्ति की घोषणा की ।
इस अवसर पर रामलोचन तिवारी, विष्णुकांत तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, जवाहरलाल अग्रहरि, रामेश्वर राव, आशीष गुप्ता, अभिनव जयसवाल, राकेश अग्रहरि, अनुराग त्रिपाठी, रजनीश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डॉ० भीम सिंह, को विभिन्न ट्रेनों के परिचालन कों लेकर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चन्द्रवंशी ने सौंपा गया ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं नई ट्रेन संचालन को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संज्ञान में यह मामला लाने हेतु राज्यसभा सांसद माननीय भीम सिंह जी को ज्ञापन प्रेषित किया है।ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्षों से संचालित स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12873/12874) का ठहराव दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज रेलवे स्टेशनों पर सुनिश्चित किया जाए। यह क्षेत्र चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है तथा यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री रेल यात्रा करते हैं, इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव न होना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है।इसके साथ ही रांची–चोपन एक्सप्रेस का ठहराव वर्तमान में दुद्धी नगर पर है, किंतु विण्ढमगंज स्टेशन पर नहीं है। जनहित को देखते हुए दुद्धी की भांति विण्ढमगंज स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कोरोना काल में बारवाडीह से बरेली तक संचालित अत्यंत महत्वपूर्ण त्रिवेणी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में यह ट्रेन सिंगरौली से बरेली तक सीमित कर दी गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बंद त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्थान पर प्रातःकाल रांची से अयोध्या धाम तक एक नई ट्रेन का संचालन किया जाए, जो दुद्धी, चोपन, प्रयागराज एवं लखनऊ होते हुए चले।इसके अतिरिक्त रेलवे द्वारा प्रस्तावित धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव भी दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज स्टेशन पर जनहित में किए जाने की मांग की गई है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व में अधिवक्ता संघ, व्यापारी संगठन एवं रेल रोको संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल दुद्धी (सोनभद्र) के संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी व रेनुकूट जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी चेतना मंच सह संयोजक उत्तर प्रदेश ने पटना बिहार जाकर राज्यसभा सांसद डॉ० भीम सिंह से भेंट कर रेल संबंधी जनहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। जिसपर तत्काल जी एम (महाप्रबंधक ) ई सी आर हाजीपुर जोन कों कार्यवाही हेतू अग्रसरित किया। रेलवे मंडल हाजीपुर जोन की बैठक में दिनांक 22.1.2026 कों सम्मलित होंगे।

समाज सेवी पंकज सिंह ने मृतिका के घर पहुँच हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी कि रिपोर्ट

केतार। प्रखंड क्षेत्र के मुकुन्दपुर पंचायत के ताली निमिया टोला निवासी सुबोध राम की 18 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी की बैंगलोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूनम जेएसएलपीएस (JSLPS) के माध्यम से बैंगलोर में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान वह डेंगू की चपेट में आ गई थी।जिससे तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ रविवार कि देर रात उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को जैसे ही युवती की मौत की खबर गांव पहुंची,परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलते ही समाजसेवी पंकज सिंह मृतिका के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

शिव मंदिर परिसर में कथित आपत्तिजनक कृत्य से गांव में तनाव, तीन नाबालिग हिरासत में

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में कथित तौर पर गैर-हिंदू समुदाय के कुछ युवकों द्वारा पेशाब करने और आपत्तिजनक नारेबाजी किए जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और हालात को नियंत्रण में लेने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह उस समय उजागर हुई जब ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में चार से पांच युवकों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना दी। खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
हालात की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं। उनसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल पांच युवक शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की तलाश जारी है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। कुछ ही समय में अपर जिलाधिकारी रोहित यादव, एएसपी अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय, तहसीलदार अमित कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि यह शिव मंदिर दशकों पुराना आस्था का केंद्र है और गांव के लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले मंदिर इसी स्थल से कुछ दूरी पर तालाब के पास स्थित था, लेकिन वहां असामाजिक और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आने के कारण ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदे से आबादी के बीच नया शिव मंदिर बनवाया था, ताकि मंदिर की सुरक्षा और पवित्रता बनी रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि गांव और मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
पुलिस और प्रशासन ने सभी समुदायों से संयम बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं निर्दोष लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, चार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके तीन वाहन जब्त किए गए हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ऑपरेशन) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना का विवरण
खनन विभाग के खनन निरीक्षक अतुल दूबे को दिनांक 17 जनवरी 2026 को अपने विभागीय कर्मचारी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लोढ़ी टोल प्लाजा से एक वाहन अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहा है। जब कर्मचारियों द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक ने धक्का मारते हुए मौके से फरार होने का प्रयास किया।
सूचना पर खनन निरीक्षक ने टीम के साथ वाहन का पीछा किया। पीछा करने के दौरान चालक पावर हाउस के पास उरमौरा क्षेत्र में वाहन छोड़कर भाग निकला। मौके पर पकड़े गए वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध खनिज लदा हुआ पाया गया। वाहन बिना नंबर प्लेट का था तथा उसके पास कोई वैध परिवहन प्रपत्र उपलब्ध नहीं था।
इस संबंध में खनन निरीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0–43/2026 के तहत
धारा 303(2), 317(2), 121(1), 109(1) भारतीय दंड संहिता,
3(1)/58/72(6) उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली,
4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा
3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों में से चार अभियुक्तों को दिनांक 19 जनवरी 2026 को समय 13:28 बजे लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। साथ ही अवैध खनन में प्रयुक्त तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू पुत्र विजय कुमार, उम्र 21 वर्ष, ग्राम दारानगर, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर (वर्तमान पता: मारकुंडी, थाना चोपन)।
फरीद अहमद पुत्र मुनिर अहमद, उम्र 45 वर्ष, मेन मार्केट, शीतला मंदिर के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज।
अश्वनी कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार, ग्राम उरमौरा, संत कीनाराम के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज।
कमलेश विश्वकर्मा पुत्र जितन, उम्र 22 वर्ष, ग्राम बिचपई, वार्ड संख्या 03, थाना रॉबर्ट्सगंज।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज
उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी
हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव
हेड कांस्टेबल चन्द्रकेश पाण्डेय
कांस्टेबल चंदन सरोज
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जनता दर्शन में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।पुलिस कार्यालय सोनभद्र में आयोजित साप्ताहिक जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, धोखाधड़ी सहित अन्य पुलिस से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनकी समस्याओं से संबंधित तथ्यों को विस्तार से समझा। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाया जाए तथा शिकायतों का समाधान कानून के दायरे में, पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से थाना या कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दर्शन में आए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जटिल मामलों में विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि एवं पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष निर्णय लिया जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना, पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर निसंकोच पुलिस से संपर्क करें, उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। फरियादियों ने भी अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों का शीघ्र समाधान होगा।

सड़क हादसों पर लगाम के लिए सोनभद्र पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अचानक संचालित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मोटरसाइकिल चालकों द्वारा विपरीत दिशा में वाहन संचालन के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, थार एवं सफारी जैसे वाहनों द्वारा की जा रही स्टंटबाजी, वाहनों पर लगे अवैध पास, अनधिकृत हूटर एवं सायरन की गहन जांच की।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई तथा कई वाहनों का चालान भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नियमों की अनदेखी न केवल वाहन चालक के लिए बल्कि आमजन के लिए भी खतरा बनती है। ऐसे में भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं और अवैध हूटर-सायरन का प्रयोग न करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विश्व पुस्तक मेले में सोनभद्र की कवयित्री डॉ. रचना तिवारी की पुस्तक लोकार्पित, गीतों ने बांधा समां

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

सोनभद्र। जानी-मानी कवयित्री, लेखिका और सामाजिक चिंतक डॉ. रचना तिवारी के नए कविता “संग्रह सपनों की उम्र नहीं होती “का लोकार्पण 16 जनवरी को नई दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले के लेखक मंच पर संपन्न हुआ। हिंदी के गणमान्य लेखकों और संस्कृतिकर्मियों ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
डॉ. तिवारी पिछले तीन दशकों से हिंदी साहित्य में सक्रिय हैं। उनके पूर्व प्रकाशनों में “झील में उतरी नाव”, “कुछ प्रेम मिलने के लिए नहीं होते” और “मेरे गीत तुम्हीं से जन्मे” जैसे कविता, गजल व मुक्तक संग्रह शामिल हैं। हिंदी कविता के सौंदर्यबोध और विमर्शों पर शोध करने वाली डॉ. तिवारी आलोचक के रूप में भी विख्यात हैं तथा काव्य मंचों पर लोकप्रिय हस्ताक्षर हैं। देश के अनेक राष्ट्रीय मंचों पर उनके कविता पाठ ने साहित्य जगत में हलचल पैदा की है।

हिंदी के जाने माने आलोचक डॉ. ओम निश्चल ने कहा कि रचना तिवारी के गीतों की पृष्ठभूमि में सामाजिक समस्याएं और जीवन की विडंबनाएं बेबाकी से उजागर होती हैं। छंदबद्ध रचना में उनकी महारत और श्रोताओं से गहरा जुड़ाव सराहनीय है। डॉ. तिवारी को साहित्य रचना के लिए विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। लोकार्पण समारोह और शांति-समरसता को समर्पित कवि सम्मेलन में उनके गीतों ने समां बांध दिया।
विश्व पुस्तक मेले के दौरान उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने सर्वभाषा ट्रस्ट के स्टॉल का दौरा किया। इस अवसर पर सोनभद्र की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. रचना तिवारी ने उन्हें अपनी नवीन पुस्तक की प्रति भेंट की। मंत्री ने कविताओं की सराहना करते हुए इसे मानवता हित में सर्जनात्मक अवदान बताया।

20 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।आज सोमवार को स्थानीय पुलिस ने दो अभियुक्तों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना दुद्धी की टीम म्योरपुर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर सूचना पर 14 जनवरी को छापेमारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में यशोदा कुमारी पत्नी शिवप्रसाद निवासी नौडिहा व संतलाल पुत्र स्व. शिवनाथ निवासी धनौरा शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध आज मु.अ.सं. 13/26 व 14/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना उ.नि. हरिकेश राम आजाद व उ.नि. राधेश्याम कर रहे हैं।
पुलिस टीम में उ०नि० अखिलेश पाठक, उ०नि० श्यामजी यादव, हे०का० सर्वेश सिंह व हे०का० लक्ष्मण सिंह यादव शामिल रहे ।

दुद्धी अखंड भारत सांस्कृतिक महोत्सव के ऑडिशन में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा,26 जनवरी को फाइनल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शनिवार को आयोजित ऑडिशन में 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अखंड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित इस ग्रुप व एकल डांस प्रतियोगिता के ऑडिशन शिवाजी तालाब के निकट उत्सव वाटिका में देर शाम तक चले।
जज पैनल में रितु सोनी, राहुल अग्रहरि व विवेक पांडे शामिल रहे, जिन्होंने ऑडिशन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि चयनित लगभग 100 बच्चों का मंच पर प्रदर्शन सुनिश्चित है। चयनित प्रतिभागियों को फोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा, ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार व नकद इनाम भी रखे गए हैं।
इस अवसर पर निवर्तमान दुद्धी विधानसभा प्रत्यासी श्रवण सिंह गोंड़ व नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने व उन्हें बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। पिछले वर्षों में दुद्धी के बच्चों ने मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है और भविष्य में वे अपने डांस से क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।
इस अवसर पर अनिल हलुवाई, राकेश आजाद, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, भोलू जायसवाल, मनीष जायसवाल, प्रियांशु अग्रहरि, सोनू जायसवाल, अनुरोध भोजवाल, रोहित कुमार, विकास कश्यप, मुकेश जायसवाल, अविनाश गुप्ता, पीयूष कसेरा, मोहित जायसवाल व प्रियांशु सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सेमीफाइनल मुकाबले में दुद्धी ने अयोध्या को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए पहले सेमीफाइनल का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान टीम दुद्धी ने अयोध्या की टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी ।टॉस दुद्धी के कप्तान सागर ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया।
पहले बल्लेबाजी करते अयोध्या की टीम ने 16.3 ओवर में 10 विकेट गवांकर 137 रन बनाएं ।जिसमें आजाद 1 छक्के व 7 चौकों की मदद से 43 रन बनाएं वहीं उमेश ने 2 छक्कों व 4 चौकों से 30 रन ,मिथिलेश ने दो छक्कों व 2 चौकों से 23 रन एवं रौनक ने 4 चौकों की मदद से 18 रन जोड़े ।
गेंदबाजी करते हुए मेजबान दुद्धी टीम के गेंदबाज आशुतोष ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किया, ओमकार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट ,अमन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि धर्मेंद्र ने 2.3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दुद्धी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिया ।जिसमें रजत ने 3 छक्कों व 5 चौकों की मदद से 40 रन बनाए।वहीं अंकुर ने 3 छक्का की मदद से 22 रन ,सृजन ने 1 छक्कों व 2 की मदद से 23 रन एवं अमन ने 2 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 22 रन बनाएं ।
गेंदबाजी करते हुए अयोध्या टीम के गेंदबाज गोविंद ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अर्जित किया ।अरुण ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि चिरंजीवी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे ।इस तरह मेजबान दुद्धी की टीम ने अयोध्या की टीम को 4 विकेट से पराजित किया।
इस जीत के नायक मेजबान दुद्धी की टीम के खिलाड़ी रजत राज को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि सुनील जायसवाल एवं गौस मोहम्मद खान के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में सलीम खान व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री सुनील जायसवाल एवं इरफान खिलाड़ी ने की , जबकि स्कोरिंग आयाज एवं अयान ने संभाली।
अगला 22.01.2026 का मैच पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बनाम भभुआ( बिहार )के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।

शाम ढलते ही शुरू हो जाता है सोन नदी में अवैध बालू खनन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)। स्थानीय वन प्रभाग रानीडीह और पिण्डारी विट में शाम ढलते ही सोन नदी में अवैध बालू खनन की घटनाएँ बढ़ने लगी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाएँ ट्रैक्टर से बालू निकालकर इसे ऊँचे दामों पर अन्य क्षेत्रों, खासकर बैजनाथे तक भेज रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध खनन से राजस्व को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। नदी किनारे कटाव बढ़ रहा है और आसपास की कृषि भूमि की मिट्टी भी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। रानीडीह वीट के वन दरोगा सुशांत कौशल से सेल फोन पर बात कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग मौन साधे हुए है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अवैध खनन पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो नदी, मिट्टी और स्थानीय पारिस्थितिकी पर स्थायी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही किसानों की आजीविका और स्थानीय राजस्व को भी गंभीर नुकसान हो सकता है।
ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध खनन पर तुरंत नियंत्रण किया जाए और नदी किनारे के सुरक्षा उपाय लागू किए जाएँ। उनका कहना है कि यदि खनन माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में पर्यावरणीय और आर्थिक संकट और बढ़ सकता है।

कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, जरूरतमंदों को मिली राहत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।ग्राम पटेल नगर, पड़रछ में विधानसभा राबर्ट्सगंज (401) के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० अभिषेक चौबे (अधिवक्ता, हाईकोर्ट), राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, अपना दल (एस) रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के सिद्धांतों पर चलते हुए निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजन समाज में संवेदना, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्य अतिथि ने मिशन 2027 का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी तथा गांव, गरीब और वंचित वर्ग के हितों के लिए सतत संघर्ष करेगी।
यह कार्यक्रम सम्भू पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० अंजनी पटेल (जिलाध्यक्ष, सोनभद्र), सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्पराज पटेल (विधानसभा अध्यक्ष, राबर्ट्सगंज) एवं रामकृष्ण नारायण गुप्ता (जोन अध्यक्ष, दक्षिणी जोन, कोन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का उत्तम उदाहरण बताया।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक मुकेश पटेल तरंग ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

दसवीं की होनहार छात्रा रागिनी का आकस्मिक निधन, बीड़र में शोक की लहर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामपंचायत बीड़र निवासी 16 वर्षीय रागिनी पटेल की रविवार को अचानक मृत्यु से गांव में कोहराम मच गया। कक्षा दसवीं की मेधावी छात्रा रागिनी शुक्रवार रात सामान्य थी, लेकिन शनिवार सुबह तेज पेट दर्द से तड़पने लगी। परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी ले जाकर इलाज कराया, लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। रेनुकूट के निजी अस्पताल से झारखंड के डाल्टनगंज जाते समय नगऊंटारी पहुंचते ही उसकी सांसें थम गईं।
परिजनों के अनुसार रागिनी (16) पुत्री गामेश्वर पटेल (गुरुजी) शुक्रवार रात भोजन कर सोई थी। शनिवार सुबह चार बजे अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दुद्धी ले गए ,जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे अन्यत्र रेफर कर दिया ।परिजनों द्वारा किशोरी को रेनुकूट के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड कराया गया, लेकिन कुछ असामान्य नहीं मिला। रविवार पूर्वाह्न डाल्टनगंज के लिए रवाना हुए। विंढमगंज से पहले हालत बिगड़ गई और कई बार उल्टी हुई। घबराए परिजन लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे नगऊंटारी के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि की। शव बीड़र लाने पर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
पिता गामेश्वर पटेल ने शोकाकुल स्वर में बताया कि रागिनी बहुत बहादुर बच्ची थी। छह माह पहले बिजली के चपेट में आने पर उसने मुझे बचा लिया था, लेकिन आज हम उसे नहीं बचा पाए। पता नहीं मेरी लाडली को क्या हो गया। इससे पहले कभी ऐसा दर्द नहीं हुआ।मृतिका दो बहनों में बड़ी थी और उसके दो छोटे भाई हैं। वह इस बार बोर्ड परीक्षा देने वाली थी तथा पढ़ाई में अव्वल रहती थी।
खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतिका के घर पहुंची और परिजनों को सांत्वना दे रही है।

महुली खेल मैदान पर राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, विंध्याचल सोसायटी सिंगरौली ने उद्घाटन मैच 3–1 से जीता

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र । ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत महुली खेल मैदान पर ऐतिहासिक राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार) ने किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने राजा बरियार क्लब का झंडा फहराया, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फीता काटकर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया।
अपने उद्बोधन में श्री रजक ने कहा कि महुली क्षेत्र के लोगों में खेल के प्रति गहरी रुचि है, जिसकी मिसाल उद्घाटन समारोह में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विलुप्त होती जा रही इस खेल परंपरा को जीवित रखकर राजा बरियार शाह कमेटी ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वर्ष 1944 से महुली की धरती पर जिस खेल परंपरा की शुरुआत की थी, उसे किसी भी सूरत में समाप्त नहीं होने दिया जा सकता, बल्कि उसे सहेजकर आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इसलिए इस फुटबॉल टूर्नामेंट को भी खेलो इंडिया से जोड़ने की दिशा में प्रयास होना चाहिए। बच्चे खेलेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह टूर्नामेंट नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश स्तर पर महुली की खेल परंपरा को उचित सम्मान मिलेगा।
आरबीएस फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि संजय सिंह धुर्वे ने कहा कि खेल के प्रति लगाव इस गांव की मिट्टी में रचा-बसा है। विषम परिस्थितियों के बावजूद कमेटी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ऐसे भव्य आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराती है। उन्होंने कमेटी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उद्घाटन मैच का रोमांचक मुकाबला
उद्घाटन मैच वाराणसी टाइगर्स कमेटी सारनाथ और विंध्याचल सोसायटी क्लब सिंगरौली के बीच खेला गया। इस मुकाबले में विंध्याचल सोसायटी सिंगरौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3–1 से जीत दर्ज की। सिंगरौली की ओर से 16 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने दो गोल किए, जबकि 2 नंबर जर्सी के खिलाड़ी अविनाश ने एक गोल दागा। सारनाथ की ओर से 4 नंबर जर्सी के खिलाड़ी राज ने एकमात्र गोल किया। इस प्रकार सिंगरौली ने सारनाथ को दो गोल के अंतर से पराजित किया।
वहीं दूसरा मुकाबला पतरातू (झारखंड) और मिर्जापुर के बीच खेला गया, जिसमें मिर्जापुर की टीम ने दो गोल से जीत हासिल की।
निर्णायक एवं आयोजन में सहयोग
मैच के निर्णायक रेफरी दीपक कुमार रहे, जबकि सहायक निर्णायक की भूमिका राजनाथ गोस्वामी और राज कपूर ने निभाई।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया, अमरेश कुमार कन्नौजिया, दिलीप कुमार कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया, रमीज आलम, ग्राम प्रधान मल्देवा निरंजन जायसवाल, सुरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, कलामुद्दीन सिद्दीकी, पंकज गोस्वामी, मनोज कन्नौजिया, अमानुल्लाह, पंकज कन्नौजिया, कमलेश विश्वकर्मा, संजय कन्नौजिया, विवेक कन्नौजिया, विकास कन्नौजिया, बुंदेल चौबे, राम नरेश पठारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के भव्य आगाज से पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव का माहौल बना हुआ है।

दुद्धी में संयुक्त आयुक्त जीएसटी ने मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया, नाम जोड़ने के दिए निर्देश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।संयुक्त आयुक्त जीएसटी दिनेश कुमार दुबे ने आज रविवार को बीआरसी दुद्धी, जाबर, मल्देवा, दुम्हान, रजखड़, बीड़र सहित 10 मतदान बूथों का विशेष निरीक्षण किया। एसआईआर से संबंधित मतदाता सूचियों की जांच के दौरान उन्होंने पाया कि कई पात्र व्यक्तियों के नाम अभी तक शामिल नहीं हुए हैं।
श्री दुबे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छूटे हुए व्यक्तियों के नाम तत्काल सूचीबद्ध कराए जाएं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचें या बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची का अवलोकन करें। यदि नाम अनुपस्थित हो तो नाम जोड़ने हेतु आवश्यक फॉर्म भरकर जमा करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।
विशेष रूप से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम भी प्रक्रिया के तहत जोड़े जाएंगे। इस अभियान से स्थानीय स्तर पर मतदाता जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, लेखपाल अरुण कन्नौजिया के अलावा बीएलओ मौजूद रहे ।

दुद्धी ने सिंगरौली को 8 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल खेलने को तैयार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शनिवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम दुद्धी ने सिंगरौली की टीम को 8 विकेट से पराजित किया ।टॉस दुद्धी के कप्तान सागर ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया।
पहले बल्लेबाजी करते सिंगरौली की टीम ने 13.4 ओवर में 10 विकेट गवांकर 87 रन बनाएं ।जिसमें संजू ने 4 चौकों की मदद से 17 रन बनाएं जबकि विपिन ने 2 छक्कों की सहायता से 16 रन बनाए ।
गेंदबाजी करते हुए मेजबान दुद्धी टीम के गेंदबाज धर्मेंद्र ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किया, अमन ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट जबकि ओमकार ने 3.4 ओवर में 23 देकर 2 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दुद्धी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर 2 विकेट खोकर 90 रन आसानी बना लिया ।जिसमें रजत ने 3 छक्कों व 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए।वहीं सृजन ने 1 छक्का व 8 चौकों की मदद से 40 बनाएं ।
गेंदबाजी करते हुए सिंगरौली टीम के गेंदबाज विशाल ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे ।
इस तरह मेजबान दुद्धी की टीम ने सिंगरौली की टीम को 8 विकेट से पराजित किया।
इस जीत के नायक मेजबान दुद्धी की टीम के खिलाड़ी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री सुनील जायसवाल , सलीम खान एवं इरफान खिलाड़ी की , जबकि स्कोरिंग निशांत एवं आयाज ने संभाली।
अगला 19 .01.2026 का मैच टी सी डी दुद्धी बनाम अयोध्या के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।’

नगवा ब्लॉक में लौह पुरुष सरदार कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज

लोकेशन सोनभद्र यूपी रिपोर्ट कन्हैयालाल
कम्हरिया क्षेत्र के तेलिया गंज प्रांगण में लौह पुरुष सरदार कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कोऑपरेटिव अध्यक्ष आमडीह परमानंद सिंह पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सोनभद्र के उपाध्यक्ष रमेश पटेल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अमरेश पटेल रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ आयोजक परमानंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि रमेश पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को आपसी भाईचारे, सौहार्द और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के खेल उत्साहवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल-कूद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।

इस अवसर पर अतिथि ई० रमेश सिंह ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ खेलना चाहिए। हार-जीत जीवन का हिस्सा है—

जीतने वाले को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है, वहीं हारने वाला अपनी कमियों पर मंथन कर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करता है। अतिथियों ने आयोजन के लिए परमानंद सिंह पटेल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
आज का उद्घाटन मैच कोहरवल और कम्हरिया की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कम्हरिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

जीएसटी पर बड़ा संवाद, व्यापारियों को मिला कर सुधारों का पूरा खाका

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम ने जिले के व्यापारियों के लिए जीएसटी की जटिलताओं को सरल बनाने का काम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त राज्य कर सूर्यभान सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी नवीनतम जानकारियां देना, उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर समाधान उपलब्ध कराना रहा। संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर योगेश द्विवेदी, विभागीय अधिकारी, कर अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापार मंडल पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। मंच संचालन राज्य कर अधिकारी सीताराम ने किया।कार्यक्रम के दौरान 1 जुलाई 2017 से लागू वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम (जीएसटी) की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पूर्ववर्ती कर प्रणाली की तुलना में जीएसटी को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार-सुलभ बताया तथा “एक राष्ट्र, एक कर” की अवधारणा को विस्तार से समझाया।
सहायक आयुक्त राज्य कर राम विजय ने जीएसटी पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पंजीयन से मिलने वाले लाभों को चरणबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया। साथ ही पंजीकृत व्यापारियों के लिए लागू मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी गई, जिसके तहत 10 लाख रुपये तक का बीमा लाभ दिया जा रहा है।
समाधान योजना पर वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र श्रीवास्तव ने पात्रता, लाभ और रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। वहीं अधिवक्ता यतीश मिश्रा एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट अखिलेश पाण्डेय ने जीएसटी रिटर्न फाइलिंग से जुड़ी तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 (कर सुधार) के तहत किए गए अहम बदलावों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 12% और 28% स्लैब को समाप्त कर 5% और 18% के मुख्य स्लैब लागू किए गए हैं। आम उपभोग की कई वस्तुओं को कर मुक्त या 5% स्लैब में लाया गया है, जबकि कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर विशेष कर राहत दी गई है।
उपभोक्ताओं को बदली हुई कर दरों की जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई वेबसाइट savingwithgst.in तथा शिकायत निवारण के लिए भारत सरकार के इनग्राम पोर्टल (consumerhelpline.gov.in) की जानकारी सहायक आयुक्त सुधीर गौतम ने दी।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में व्यापारियों द्वारा पूछे गए सवालों का विभागीय अधिकारियों ने मौके पर समाधान किया। संयुक्त आयुक्त राज्य कर सुनील कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम से व्यापारियों में जीएसटी को लेकर जागरूकता बढ़ी और उन्हें विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद करने का सशक्त मंच प्राप्त हुआ।

सड़क हादसे ने उजाड़ा पूरा परिवार, इलाज में लापरवाही का आरोप

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा पंचायत अंतर्गत टोला मधुरी गांव निवासी 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामप्रित की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अर्जुन ने गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जैसे ही अर्जुन की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार अर्जुन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इससे पूर्व परिवार के तीन भाइयों की असमय मौत हो चुकी थी, जिसके बाद अर्जुन ही माता-पिता, बहन और अन्य परिजनों का एकमात्र सहारा बन गया था। उसकी मौत के साथ ही एक पूरा परिवार अंधकार में डूब गया है और जीवनयापन का कोई साधन शेष नहीं बचा है।
इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप घटना को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती ने जिला मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन इसके बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है। यदि अर्जुन को समय रहते समुचित और सही इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
मृतक की बहन सुशीला ने भी अस्पताल के चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज में लापरवाही के कारण उनके भाई की जान चली गई। उन्होंने बताया कि इलाज के खर्च ने परिवार की कमर तोड़ दी है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार अपनी जमीन तक बेच चुका है और अब उनके पास रहने के लिए केवल एक जर्जर खपड़ैल मकान ही बचा है।
आर्थिक बदहाली, सरकारी योजनाओं से वंचित परिवार
परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सरकारी सहायता के नाम पर सिर्फ मां के नाम राशन कार्ड है। न तो वृद्धावस्था पेंशन, न विधवा पेंशन और न ही किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ परिवार को मिल पाया है। आठ सदस्यों वाले इस परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।
शासन-प्रशासन से मदद की अपील
परिजनों ने शासन-प्रशासन एवं समाजसेवी संगठनों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि परिवार का जीवन किसी तरह आगे बढ़ सके। गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से आहत हैं और पीड़ित परिवार के लिए सहायता की मांग कर रहे हैं।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया और समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील की। वहीं कुंडला ग्राम प्रधान सुजीत यादव उर्फ बुल्लू ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।अर्जुन की असमय मौत ने न सिर्फ एक युवा जीवन को छीन लिया, बल्कि एक पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन-प्रशासन इस पीड़ित परिवार की मदद के लिए कब और क्या ठोस कदम उठाता है।

पिकअप के टक्कर में बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।अमवार चौकी क्षेत्र के अमवार बाजार के पास शनिवार देर शाम बाजार से खरीदारी कर बाइक पर घर लौट रहे मिथलेश (23), पुत्र सरवन निवासी पुनर्वास कॉलोनी (कोरची) की सामने से आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रशासन ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी दुद्धी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बेहतर इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में युवक के दाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं।वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
उधर ग्रामीणों ने बताया कि दुद्धी-अमरवार सड़क संकरी है। कई जगहों पर पटरी पर अतिक्रमण होने से दुर्घटनाएं आम हैं। सड़कों पर शराबियों का आतंक भी बना रहता है। उन्होंने शराबियों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके ।

महुली में स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में 700 कंबल वितरित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।विकास खंड के ग्राम महुली के फुटबॉल मैदान में गरीबों, असहायों, विकलांगों एवं बुजुर्गों को कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ माननीय स्व. विजय सिंह गोंड विधायक दुद्धी के श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि सभा से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक जुबेर आलम के नेतृत्व में स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में कुल 700 कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतरिहा बुंदेल चौबे, राजू शर्मा, हरिहर यादव, मुन्ना सोनी, कलामुद्दीन सिद्दकी, राजेश शर्मा, मुर्तजा अली, राधिका देवी, शक्ति देवी, कलावती देवी, जीरा देवी, रामचंद्र भुइयां, रामचंद्र विश्वकर्मा, जुगुल किशोर, अशोक कन्नौजिया, राज बलि यादव, प्रदीप कन्नौजिया एडवोकेट, सोमरु बियर, दिलीप कन्नौजिया, राजकुमार कुशवाहा एवं रामनरेश पठारी सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।इस नेक पहल से सर्दी की ठंडक में जरूरतमंदों को राहत मिली।

बीपैक्स कचनरवा केंद्र पर सचिव की मनमानी से किसान त्रस्त, लोगों ने किया किसानों की सूची सार्वजनिक करने व संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

किसानों ने लगाया केन्द्र प्रभारी के ऊपर अनियमितता बरतने व अबैध कटौती करने का आरोप

दुद्धी सोनभद्र – जनपद में लक्ष्य पूरा होने से अचानक क्रय केन्द्र बंद हो जाने से जहाँ किसान चिंतित दिख रहे हैं वहीं केन्द्र प्रभारियों की मनमानी ने किसानों की चिंता बढा दी है। ऐसा ही मामला विकास खण्ड कोन अंतर्गत बीपैक्स ( सहकारी समिति) कचनरवा की है । मिली जानकारी के अनुसार धान क्रय केन्द्र प्रभारी की मनमानी इस कदर बढ़ गयी है जहां सरकार की मंशा के विपरीत अपने चहेते व मिलर की मिलीभगत से अन्य जगहों के किसानों के धान की खरीदी की गयी है। नाम न छापने की शर्त पर किसानों का आरोप है कि बीपैक्स केन्द्र प्रभारी द्वारा अपनी चहेतों व अन्य क्षेत्रों के किसानों को वरीयता देते हुए धान खरीदा है।किसानों से ढलता या अन्य कारण दिखाकर प्रति कुंतल 8 से 10 किलो ग्राम की कटौती की गयी है जो शासन की मंशा के विपरीत है । इसी क्रम में बतातें चलें कि केन्द्र प्रभारी की मनमानी से स्थानीय किसान धान क्रय केन्द्र पर तौल होने के बाद भी बायोमैट्रिक अंगूठा न लगने से महीनों से बी पैक्स का चक्कर लगा रहे हैं जो न्याय संगत नहीं है। गौरतलब है कि कचनरवा बीपैक्स पर जब सचिव नियुक्त है तो आखिर किन कारणों से अन्य बीपैक्स के सचिव को धान क्रय केन्द्र प्रभारी बनाया गया जो जाँच का विषय है। जबकि उक्त केन्द्र प्रभारी के ऊपर उर्वरक वितरण में भी अनियमितता और ओवर रेंटिग का आरोप लगाया जा चुका था जो कि मामला दबा रह गया। किसानों का कहना है कि बीपैक्स कचनरवा में अब तक जिन किसानों का धान खरीदा गया है उसकी सूची सार्वजनिक रूप से केन्द्र पर चस्पा कर संबंधित केन्द्र पर की गई धान खरीदी का सत्यापन कराते हुए तत्काल धान खरीदी की जाय । जिसके संबंध में सपा नेता जोखन प्रसाद ने कहा कि जनपद में 27 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं और अभी 11 हजार से अधिक किसान बाकी है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 28 फरवरी है पर लक्ष्य पूरा दिखाकर खरीदी बंद कर दी गई है।जिससे किसानों के सामने धान बेचने की समस्या खड़ी हो गई है और वहीं बीपैक्स कचनरवा पर अब तक जिन किसानों के धान खरीदी व तौल कराये गये हैं उनमें भारी अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। उन्होंने जिलाधिकारी समेत संबंधित विभाग से मांग किया है संबंधित केन्द्र पर खरीदी की गई किसानों की सूची केन्द्र पर चस्पा व किसानों की धान अविलंब खरीदी की जाय और दोषी पाये जाने पर संबंधित केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है। जिसके क्रम में केन्द्र प्रभारी उदयवीर से सूची मांगी गई तो उन्होंने कहा कि आप जन सूचना अधिकार अधिनियम से ले सकते हैं जिससे स्पष्ट सिद्ध होता है कि मामला जरूर गोलमाल है । इस बावत् एडीसीओ अवधेश सिंह ने बताया कि जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो गया है पर जिन किसानों का धान तौल व समिति पर पहुँच गया है। उससे संबंधित किसानों की सूची संबंधित क्रय केन्द्र प्रभारियों से मांगा गया है उसके बाद सूची शासन स्तर पर भेजी जायेगी और उसके बाद धान खरीदी हो पायेगी और शिकायत में दोषी पाये जाने वाले केन्द्र प्रभारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जायेगी। देखना अब दिलचस्प होगा कि क्या ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त केन्द्र प्रभारियों के ऊपर कार्यवाही होता है या ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

महिला की फांसी से मौत नहीं, हत्या का आरोप, बेटे के बयान से हिला गांव, नामजद आरोपी पर गंभीर सवाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरक पथली टोला में 16 जनवरी 2025 को 32 वर्षीय महिला ललिता देवी पत्नी अमरेश पनीका की मौत के मामले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, घटना के बाद अब मृतका के पुत्र के बयान ने मामले को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया है।

मृतका अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। घर में कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। आधार कार्ड के अनुसार ललिता देवी की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है। मृतका के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि घटना से पहले खरभूलन नाम का व्यक्ति घर आया, वहीं रुका और बाद में उसकी मां के साथ मारपीट की। बच्चे के अनुसार आरोपी ने मारपीट के बाद उनकी मां को जबरन घर से बाहर ले गया, जबकि वे सभी घर के अंदर ही थे। इसके बाद उनकी मां वापस नहीं लौटी।
सुबह गांव वालों और पुलिस को महिला मृत अवस्था में आम के पेड़ मे फंदे से लटका मिली। इस घटना से गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ।वहीं रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा । ग्रामीणों का कहना है कि सच सामने आना चाहिए और दोषी को सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में ऐसा अपराध दोहराया न जाए।

मेजबान टीम ने हिंडालको को 48 रनों से दी शिकस्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शनिवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम दुद्धी ने हिंडालको की टीम को 48 रनों शिकस्त दी ।टॉस हिंडालको के कप्तान जी एन सिंह ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया।
पहले बल्लेबाजी करते मेजबान दुद्धी की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाएं ।जिसमें आयुष ने 4 छक्के व 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलकर 70 रन बनाएं। वहीं (कप्तान) सागर ने 2 छक्कों व 4 चौकों की सहायता से 28 रन जबकि मनतोष ने 3 छक्का की मदद से 21 रन बनाए ।
गेंदबाजी करते हुए हिंडालको टीम के गेंदबाज संजीव ने 2 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किया, जी एन सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट ,विनय ने चार ओवर में 15 देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि की विपुल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडालको की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर सभी 10 विकेट गंवाकर 132 रन पर सिमट गई ।जिसमें अभिषेक ने 3 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाए।वहीं विपुल ने 2 छक्का व 4 चौकों की मदद से 29 रन एवं सचिन 2 छक्के व 1 चौकों की मदद से 21 रन बनाएं ।
गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम के गेंदबाज धर्मेंद्र ने 3.4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके । वहीं सृजन ने 1.3 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे जबकि ओमकार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट एवं मनतोष ने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट अर्जित किए ।
इस तरह मेजबान दुद्धी की टीम ने हिंडालको की टीम को 48 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक मेजबान दुद्धी की टीम के खिलाड़ी आयुष को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार अग्रहरि के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री सुनील जायसवाल एवं इरफान खिलाड़ी ने की, जबकि स्कोरिंग आयाज ने संभाली।
अगला 18 .01.2026 का मैच दुद्धी बनाम सिंगरौली (मध्य प्रदेश)के बीच खेला जाएगा ।

दुद्धी बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक 20 जनवरी को

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक 20 जनवरी को राजेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जो अधिवक्ता बंधुओं के हितों से जुड़े हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यों के कल्याण और न्यायिक मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

कांट्रेक्टर समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

करीब दो माह पूर्व आदिवासी व्यक्ति सुरजमन चेरो की गला दबाकर हत्या करने का है आरोप

दुद्धी सोनभद्र। करीब दो माह पूर्व कंपनी के कांट्रेक्टर की मिली भगत से आदिवासी व्यक्ति सुरजमन चेरो की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने प्रभारी निरीक्षक कोन को कांट्रेक्टर समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने व सीओ से मामले की विवेचना कराने के साथ ही परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। यह आदेश कोन थाना क्षेत्र के गिधियाँ गांव के टोला डोड़वाखाड़ निवासी अरुण चेरो पुत्र स्वर्गीय सुरजमन चेरो द्वारा अधिवक्ता रोशनलाल यादव के जरिए दाखिल 173(4) बीएनएसएस प्रार्थना पत्र पर दिया गया है।
दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 8 अक्तूबर 2025 को 8 बजे रात की घटना है। गांव के अरविंद गुप्ता व विनय गुप्ता पुत्रगण मानिकचंद गुप्ता, पंकज गुप्ता पुत्र उमेश गुप्ता व धीरज गुप्ता पुत्र सुभाष चंद गुप्ता एकराय होकर उसके घर पर आए और कहा कि महाराष्ट्र की एक कंपनी में काम करने चलना है। तुम बाप बेटा तैयार हो जाओ तुरंत चलना है। चोपन से ट्रेन पकड़ना है। जब जाने से मना कर दिया तो चारों लोग पिता पुत्र को मारने पीटने लगे और जबरन घसीटकर दो बाइक पर बैठाकर कोन बाजार ले गए। विनय गुप्ता, पंकज गुप्ता व धीरज गुप्ता वापस लौट गए। अरविंद गुप्ता शक्तिपुंज ट्रेन से पिता पुत्र को जबलपुर ले गया। वहां से पिता पुत्र को नागपुर फिर महाराष्ट्र के चंद्रपुर ले गया। रास्ते भर पिता पुत्र को धमकी देता रहा कि अगर किसी से बताओगे तो जान से मरवा दूंगा। भयवश पिता पुत्र चुपचाप उसके साथ बस से एक कंपनी में घुघुस चला गया। जहां 12 अक्तूबर 2025 को पिता पुत्र को कंपनी में काम पर लगा दिया और पिता पुत्र की निगरानी करने लगा। कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति अगर चोरी छिपे भागने की कोशिश करता तो उसे अरविंद गुप्ता व कंपनी के लोगों द्वारा मारापीटा जाता था। घटना 10 नवंबर 2025 की है। जब उसके पिता सुरजमन चेरो चोरी छिपे घर भागकर आने की कोशिश कर रहे थे तो अरविंद गुप्ता ने उसके पिता को पकड़ लिया और साइड रूम में ले गया तथा कंपनी के लोगों की मदद से उनका गमछा से गला दबाकर हत्या कर दिया। उसके बाद मौके से अरविंद गुप्ता फरार हो गया। जब अरविंद गुप्ता के साइड रूम में गया तो वहां पर पिता की लाश पड़ी थी और अरविंद गुप्ता मौके पर नहीं मिला। तक इसकी सूचना कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को दिया और स्थानीय पुलिस की मदद से पिता की लाश सरकारी अस्पताल चंद्रपुर भेज दी गई। जिसका 12 नवंबर 2025 को पोस्टमार्टम कराया गया। उसी दिन शव एम्बुलेंस से घर लेकर पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया। घटना की सूचना कोन पुलिस को दिया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कि गई। इसीबीच 28 नवंबर 2025 को अभियुक्त ने मोबाइल पर फोन कर धमकी दिया कि एक लाख रुपये ले लो और कहीं सूचना मत देना नहीं तो तुम्हें भी जान से मरवा दूंगा। पिता की हत्या साजिश कर अभियुक्तगणों ने किया है। 11 दिसंबर 2025 को घटना की सूचना एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से भेजा, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता रोशनलाल यादव के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए पुलिस द्वारा विवेचना कराया जाना आवश्यक मानते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। साथ ही कम्पनी के कांट्रेक्टर समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ ही सीओ से विवेचना कराने व परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

तहसील समाधान दिवस पर 32 मामले आए,एक का निस्तारण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र ।तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े 32 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया ।
समाधान दिवस का आयोजन शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृति श्रीवास्तव की अध्यक्षता संपन्न हुआ।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इसमें अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी।मौके पर उपजिलाधिकारी निखिल यादव ,तहसीलदार अंजनी गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विशाल कुमार चौरसिया सहित कई तहसीलस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दुद्धी में कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की आवाज पिछले कई दशकों से उठ रही है। समिति द्वारा अब तक 30 घंटे का आमरण भूख हड़ताल, 20 किलोमीटर पैदल यात्रा और कई चरणों में धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। उनका कहना रहा कि दुद्धी जिला बनने के सभी मानकों पर खरा उतरता है और यहां से प्रदेश सरकार को भारी भरकम राजस्व की प्राप्ति भी होती है। इसके बावजूद दुद्धी को अब तक जिला घोषित नहीं किया गया।
मोर्चा पदाधिकारियों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र और प्रदेश स्तर के कई मंत्री और राजनीतिक नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। लोगों का कहना है कि चुनावी वायदे को निभाते हुए अब सरकार को विकास की राह प्रशस्त करने के लिए दुद्धी को जिला घोषित करना चाहिए।
प्रदर्शन में दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव,सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,रामपाल जौहरी, अमरावती देवी,सूर्यकांत तिवारी , सरवर हुसैन ,राकेश अग्रहरि ,विरेंद्र अग्रहरि,आशीष गुप्ता राजेंद्र प्रसाद ,श्रीचन्द्र ,अभिनव जायसवाल अभिषेक त्रिपाठी रजनीश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ और मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। जुलूस व नारेबाजी के दौरान कचहरी परिसर में माहौल पूरी तरह आंदोलनी रंग में दिखाई दिया।
मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मकर संक्रांति पर सेवा की गूंज! निशा बबलू सिंह बनीं सैकड़ों जरूरतमंदों की उम्मीद

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

(सोनभद्र)।रेणुकूट
मकर संक्रांति का पर्व जहां दान-पुण्य और उत्सव का प्रतीक माना जाता है, वहीं रेणुकूट क्षेत्र में इस बार यह दिन सेवा, संवेदना और संघर्ष की जीत के रूप में दर्ज हो गया। पूर्व नगर अध्यक्ष निशा बबलू सिंह के परिवार ने उनके कार्यालय पर भव्य भंडारे और कंबल वितरण का आयोजन कर यह साबित कर दिया कि सच्ची राजनीति और समाजसेवा शब्दों से नहीं, कर्मों से पहचानी जाती है।कड़ाके की ठंड में जब जरूरतमंद ठिठुर रहे थे, तब निशा सिंह और उनकी टीम मानवता की ढाल बनकर सामने आई। सैकड़ों गरीब, असहाय और मजदूरों को न केवल गर्म भोजन कराया गया, बल्कि ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ खुद इस बात की गवाह बनी कि सेवा का भरोसा आज भी जिंदा है।संघर्ष जिसने सेवा को जन्म दिया
निशा सिंह की जीवन कहानी किसी प्रेरणादायक संघर्ष से कम नहीं है। पति की निर्मम हत्या के बाद जहां एक आम महिला टूट जाती, वहीं निशा सिंह ने दर्द को ताकत बनाया और समाजसेवा को अपना मिशन बना लिया। आज वे सोनभद्र की उन गिनी-चुनी महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने खुद की पहचान, खुद की टीम और खुद का सामाजिक दायित्व खड़ा किया है।जहां जनप्रतिनिधि खामोश, वहां निशा सिंह मुखर स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरों के शोषण, गरीबों की पीड़ा और असहायों की मदद के लिए जो आवाज सांसद-विधायकों को उठानी चाहिए थी, वही आवाज आज निशा बबलू सिंह अकेले बुलंद कर रही हैं। औद्योगिक जनपद सोनभद्र में मजदूरों की हालत आज भी जस की तस है, लेकिन निशा सिंह उनके लिए संरक्षक, सहारा और संघर्ष की आवाज बन चुकी हैं।
सेवा की विरासत संभालते अभय प्रताप सिंह इस सामाजिक यात्रा में उनके बड़े पुत्र अभय प्रताप सिंह भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। युवाओं के बीच अभय आज एक ऐसी मिसाल बन चुके हैं, जो राजनीति से ऊपर उठकर संवेदना और संस्कारों की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।भोजन-कंबल नहीं, जिंदगी बचाने तक का संकल्प
निशा सिंह की टीम की पहचान केवल भंडारे और कंबल वितरण तक सीमित नहीं है। गंभीर रूप से बीमार गरीबों को लखनऊ, बनारस और दिल्ली जैसे बड़े अस्पतालों तक पहुंचाना, इलाज की व्यवस्था कराना और मरीज की देखभाल करना—यह सब उनकी टीम नियमित रूप से करती है, ताकि कोई भी गरीबी के कारण दम न तोड़े।
निशा सिंह का कहना है
मैं ईश्वर से सिर्फ इतनी शक्ति मांगती हूं कि जब तक सांस है, तब तक समाज के वंचित और पीड़ित लोगों की सेवा करती रहूं।”
मकर संक्रांति के इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया कि समाज बदलने के लिए पद नहीं, जज्बा चाहिएऔर जज्बा हो तो एक महिला भी सैकड़ों जिंदगियों की उम्मीद बन सकती है।

आठ साल की शादी, एक साल का तनाव और अचानक हमला बूटबेड़वा गांव मे सनसनी

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। विंढमगंज कोतवाली क्षेत्र के बूटबेड़वा गांव में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद अचानक हिंसा में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान पति की गर्दन पर गंभीर चोट लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। पति ने पत्नी पर हसुआ से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि पत्नी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पति ने स्वयं ब्लेड से चोट पहुंचाई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय कमल पासवान पुत्र रामेश्वर, निवासी कानपुर के रूप में हुई है। परिजन उन्हें तत्काल दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
जानकारी के अनुसार कमल की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व बूटबेड़वा निवासी रामजन्म पासवान की बेटी आरती से हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। कमल गुजरात की एक टाइल्स फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बीते करीब एक वर्ष से आरती बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं। कमल का आरोप है कि वह बीते पांच दिनों से ससुराल में रहकर पत्नी और बच्चों को साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
कमल का यह भी दावा है कि उन्होंने पत्नी-बच्चों के खर्च के लिए कुल 70 हजार रुपये भेजे थे—दो बार 30-30 हजार और एक बार 10 हजार रुपयेइसके बावजूद विवाद बना रहा। गुरुवार को किसी बात पर तीखी बहस हुई और आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने सब्जी काटने वाले हसुआ से गर्दन पर वार कर दिया।
वहीं पत्नी आरती ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का हमला नहीं किया। उनका दावा है कि पति ने स्वयं ब्लेड से चोट पहुंचाई है और उन्हें फंसाया जा रहा है। घटना के बाद आरती ही घायल पति को दुद्धी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचीं।सूचना पर विंढमगंज कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को पारिवारिक विवाद से जुड़ा मानते हुए सभी पहलुओं की गंभीर जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार दंपति के बीच लंबे समय से तनाव था, जो गुरुवार को हिंसक रूप में सामने आया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही सच्चाई स्पष्ट होगी।

मुख्यमंत्री जन प्रतिनिधिगणों के साथ लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग की कार्ययोजना बनाये जाने के सम्बन्ध में की गयी बैठक

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/दिनांक 16 जनवरी,2026 मुख्यमंत्री जन प्रतिनिधिगणों के साथ लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग की कार्ययोजना बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी, बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य श्री श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, मा0 विधायक सदर के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। इस दौरान सर्किट हाउस में कर्मचारी के रूकने हेतु आवास की सुविधा व सर्किट हाउस के बाउण्ड्रीवाल व रंगाई-पोताई, शिवद्वार मंदिर के पास ठहरने की व्यवस्था, घोरावल में हेलीपैड निर्माण हेतु भूमि का चिन्हीकरण, पटवध बसुवारी मार्ग सहित कुड़ारी मंदिर के पास हो रहे कटान को रोकने हेतु कार्ययोजना व जनपद में पी0डब्ल्यू0डी0 विभाग व सिंचाई विभाग के डाकबंगले की मरम्मत व सौन्दर्यीकरण के कार्य करने के साथ ही महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण/मरम्मत सम्बन्धी कार्ययोजना बनाये जाने पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राबर्ट्सगंज में बाईपास निर्माण पर चर्चा की गयी, जिस पर सम्मानित जनप्रतिनिधिगण ने सहमति व्यक्त की, की राबर्ट्सगंज में बाईपास का निर्माण होना अति आवश्यक है। इस दौरान बरसात के दिनों में जिन क्षेत्रों मे अधिक पानी भर जाते हैं और नदियों से कटाव की संभावना अधिक रहती है, उन क्षेत्रों में नियंत्रण हेतु प्रस्ताव बनाने हेतु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि जनपद में प्रमुख स्थानों पर हेलीपैड बनाये जाये, जिससे कि वी0वी0आई0पी0 भ्रमण के दौरान नये हेलीपैड बनाने की आवश्यकता न पड़ें, इसलिए जनपद के प्रमुख स्थानों को चिन्हित करके हेलीपैड बनाने की कार्ययोजना बनायी जाये। उन्होंने कहा कि मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा जो भी सुझाव व प्रस्ताव दिये गये हैं, उनका अनुपालन करते हुए कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जायेगा।

राष्ट्रपति भवन में जाकर एआईपीएफ नेताओं ने दिया पत्रक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।देश में इस वर्ष शुरू होने जा रही जनगणना में ‘आदिवासी धर्म कोड’ शामिल करने के सवाल पर आज ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के नेताओं ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित पत्रक दिया। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. आर. दारापुरी की तरफ से दिए पत्रक को एआईपीएफ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनकर कपूर और राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश सचान ने राष्ट्रपति सचिवालय में जाकर दिया।
पत्रक में कहा गया कि पूरे देश में करीब 12 करोड़ से ज्यादा आदिवासी रहते हैं। इन समुदायों की धार्मिक आस्थाएँ, पूजा-पद्धतियाँ, सामाजिक संरचना, परंपराएँ, भाषा, बोली एवं सांस्कृतिक जीवन भारत के अन्य प्रमुख धर्मों हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, यहूदी, जैन एवं बौद्ध से भिन्न, स्वतंत्र तथा विशिष्ट हैं।मूलत: ये प्रकृति के उपासक हैं।
इस बात की पुष्टि सुप्रीम कोर्ट के भी विभिन्न आदेशों में हुई है। मधु किश्वर बनाम बिहार राज्य के मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि आदिवासी कोई “हिंदू उप-समूह” नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र समुदाय हैं, जिनकी अपनी परंपराएँ और कानूनी पहचान है। खुद संविधान का
अनुच्छेद 25 आदिवासियों को अपना धर्म मानने की स्वतंत्रता देता है। अनुच्छेद 366 – अनुसूचित जनजाति की परिभाषा को संविधानिक मान्यता देता है, जो यह दर्शाता है कि आदिवासी समुदाय एक विशिष्ट सामाजिक वर्ग है, जिसकी पहचान अलग है। पाँचवीं अनुसूची आदिवासी समाज की सामाजिक-सांस्कृतिक विशिष्टता को स्वीकार करते हुए उनके लिए विशेष संवैधानिक संरक्षण प्रदान करती है। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 2(2) भी आदिवासियों को हिंदू धर्म से अलग करती है। राष्ट्रपति महोदया के संज्ञान में लाया गया कि 1851 से लेकर 1951 तक भारत में हुई जनगणना में आदिवासी धर्म का कोड मौजूद था। जिसे 1961 की जनगणना में हटा दिया गया। देश के विभिन्न आदिवासी व लोकतांत्रिक संगठनों द्वारा आदिवासी धर्म के कोड को जनगणना में जोड़ने की मांग पूरे देश में की जा रही है।
ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति महोदया से निवेदन किया गया भारत सरकार तथा रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त, भारत को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, जिससे आगामी जनगणना में ‘आदिवासी धर्म’ हेतु पृथक धर्म कोड को सम्मिलित किया जा सके। यह निर्णय न केवल संवैधानिक न्याय की पुनर्स्थापना करेगा, बल्कि करोड़ों आदिवासी नागरिकों की पहचान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा भी करेगा।

मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री राधा सिंह का दुद्धी में भव्य स्वागत, संकट मोचन मंदिर में लिया आशीर्वाद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री राधा सिंह का शुक्रवार शाम दुद्धी में जोरदार स्वागत हुआ। झारखंड के नगरउंटारी स्थित श्री बंशीधर मंदिर से दर्शन कर लौटते हुए वे संकट मोचन मंदिर पहुंचीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से उनका अभिनंदन किया।
संकट मोचन मंदिर के पास पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ व ‘भाजपा पार्टी जिंदाबाद’ के जोशीले नारों के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। चित्रंगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राधा सिंह ने मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका परिचय लिया और अभिवादन स्वीकार किया।

स्वागत समारोह में भाजपा नेताओं ने अंगवस्त्र एवं राधा-कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज मिश्रा, दुद्धी भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मोनू सिंह, संदीप गुप्ता, मनीष जायसवाल, नीलू खान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राधा जायसवाल, सोनू जायसवाल,पीयूष कसेरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।