आदिवासी नायकों को मिले उचित सम्मान ,एआईपीएफ जिला सचिव ने सांसद को सौंपा पत्र

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र । जनपद के आजादी आंदोलन के आदिवासी नायकों विशेषकर बभनी के घघरा गांव के स्वर्गीय शनिचर राम खरवार और चौवना गांव के स्वर्गीय रामेश्वर सिंह खरवार को उचित सम्मान मिलना चाहिए, अतिशीघ्र उनका स्मारक बनाना चाहिए और उनके परिवारों को लाभ प्रदान करना चाहिए। यह मांग कल बभनी के घघरा गांव में आयोजित खरवार समाज की बैठक में उपस्थित राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला सचिव इंद्रदेव सिंह खरवार ने पत्र देकर की।
उन्होंने सांसद को बताया कि जनपद में आदिवासियों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। लगातार निवेदन के बावजूद स्वतंत्रता संग्राम में जेल गए आदिवासी नायकों को आजादी के अमृत काल में भी सम्मान नहीं दिया जा रहा। यहां तक कि उनका स्मारक तक नहीं बनाया गया। जबकि इस बाबत तमाम जनप्रतिनिधियों ने सरकार से अनुरोध किया है।

उन्होंने सांसद को बताया कि जनपद में आदिवासियों की जनसंख्या के अनुरूप उनके लिए पंचायत चुनाव में सीट आरक्षित नहीं की गई है। इसके कारण बेहद कम आदिवासी प्रतिनिधि पंचायत में चुनाव लड़ पा रहे हैं। यह भी सांसद के संज्ञान में लाया गया कि 1961 से पहले जनगणना में आदिवासी धर्म का कालम था और यह इसलिए था क्योंकि आदिवासी प्रकृति के उपासक हैं। उनका अपना धर्म, बोली, भाषा, परंपरा, संस्कृति, संस्कार और रीति रिवाज हैं। लेकिन उसके बाद जनगणना में आदिवासी धर्म के कोड को खत्म कर दिया गया। इसलिए अप्रैल से शुरू हो रही जनगणना में आदिवासी धर्म कोड को भी शामिल करने के लिए संसद में आवाज उठाने का अनुरोध भी किया गया।

सोनभद्र के युवाओं का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में सेना भर्ती रैली से बनें देशभक्त सिपाही

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र, 19 फरवरी 2026 : अग्निवीर भर्ती रैली 2026 में सोनभद्र के सपूतों के लिए खुला सुनहरा द्वार – भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना साकार करें!जिले के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर आ गया है। अग्निवीर भर्ती रैली 2026 के तहत भारतीय सेना ने सोनभद्र सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। यह भर्ती न केवल देशभक्ति की भावना जगाती है, बल्कि युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और अनुशासित जीवन का सुनहरा मौका भी प्रदान करती है। आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है और ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इच्छुक युवा तुरंत भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं और अवसर हाथ से निकल सकता है!आयु और पात्रता : कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि 1 जुलाई 2004 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है। सोनभद्र जैसे खनिज समृद्ध जिले के युवा, जो अक्सर मेहनतकश पृष्ठभूमि से आते हैं, इस अवसर को भुनाने के लिए तैयार रहें। विशेष रूप से अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है, जिसमें कुल 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं, अग्निवीर (तकनीकी) पद के लिए 12वीं (इंटरमीडिएट) विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए।ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए खास वरीयता!
यदि आपके पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) या हेवी मोटर व्हीकल (HMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, तो चालक (ड्राइवर) पद के लिए आपको प्राथमिकता मिलेगी। सोनभद्र के ग्रामीण इलाकों में ट्रक और जीप चलाने वाले युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। भर्ती रैली में फिजिकल टेस्ट के अलावा लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और इंटरव्यू भी होगा, इसलिए अभी से तैयारी शुरू करें।अग्निवीर योजना के शानदार लाभ : 4 साल की सेवा, जीवन भर का गौरव
अग्निवीर बनना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनना है। चयनित युवाओं को पहले साल 30,000 रुपये तक मासिक वेतन, मुफ्त भोजन, आवास और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। चार साल की सेवा के बाद 48 लाख रुपये का पैकेज (इंश्योरेंस, एक्स-ग्रेशिया आदि सहित) और सेना में स्थायी भर्ती का 25 प्रतिशत मौका! इसके अलावा कौशल प्रशिक्षण जैसे ड्राइविंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर कोर्स मिलेंगे, जो सिविलियन जीवन में भी काम आएंगे। पिछले वर्ष सोनभद्र से दर्जनों युवा चयनित हो चुके हैं, जो आज जिले का गौरव हैं। इस बार का लक्ष्य : 100 से अधिक चयन!तैयारी के टिप्स : सफलता के लिए अभी एक्शन लेंफिजिकल फिटनेस : रोज 5 किमी दौड़, पुश-अप्स और सिट-अप्स की प्रैक्टिस करें। रैली में 1.6 किमी दौड़ 5-6 मिनट में पूरी करनी होगी।लिखित परीक्षा : जनरल नॉलेज, मैथ्स और रीजनिंग पर फोकस। सेना की ऐप और बुक्स से तैयारी करें।दस्तावेज : आधार कार्ड, 10वीं/12वीं मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू) तैयार रखें।रैली स्थल : विस्तृत शेड्यूल वेबसाइट पर चेक करें, आमतौर पर प्रयागराज या वाराणसी जोन में आयोजित होती है।जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस गौरवशाली अवसर को हाथ से न जाने दें। सोनभद्र के युवा हमेशा से ही देश सेवा में अग्रणी रहे हैं – चाहे स्वतंत्रता संग्राम हो या बॉर्डर पर ड्यूटी। इस भर्ती से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि जिले का नाम भी रोशन होगा। स्थानीय कोचिंग सेंटरों और खेल परिसरों में विशेष कैंप लग रहे हैं, जहां मुफ्त मार्गदर्शन मिल रहा है।तुरंत करें रजिस्ट्रेशन! समय बर्बाद न करें, क्योंकि लाखों युवा इस दौड़ में हैं। वेबसाइट पर जाकर आज ही आवेदन करें और अपने सपनों को पंख दें।

यातायात पुलिस का सख्ती भरा धावा: बिना लाइसेंस ऑटो चालक, डग्गामार वाहन सीज जाम की जड़ पर प्रहार

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जिले में बढ़ते ट्रैफिक जाम और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देश पर यातायात प्रवर्तन अभियान जोर-शोर से चल रहा है। बुधवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में प्रभारी यातायात श्री कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सुकृत रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रांग साइड से दौड़ते वाहन, बिना नंबर प्लेट या वैध कागजात के संचालित वाहनों और अवैध सवारी भरने वालों पर नकेल कसी गई। नतीजा? पांच वाहन सीज, दो ऑटो चालकों पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के केस दर्ज!अवैध ऑटो संचालन पर चली लाठियां, सब्जी मंडी सर्विस रोड पर दो चालक धराएचेकिंग के दौरान बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड पर दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सवारी भरते पकड़े गए। ये चालक लापरवाही से नियम तोड़कर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे थे। यातायात पुलिस ने तत्काल इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ऐसे अवैध संचालन से न केवल ट्रैफिक जाम बढ़ता है, बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।डग्गामार ऑटो का केंद्रीय सर्विस रोड पर राज खत्म, फ्लाईओवर के नीचे लौटने का आदेशसुकृत रोड पर ही धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर दो डग्गामार ऑटो सवारी भरते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। नगर पालिका द्वारा फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित स्टैंड के बजाय ये केंद्रीय सर्विस रोड पर अवैध रूप से ठहर रहे थे, जिससे वहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने लंबे समय से इसकी शिकायत की थी। यातायात पुलिस ने इन ऑटो को तुरंत सीज कर दिया और चालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित स्थान से ही सवारी भरें।बिना कागजात का पिकअप समेत पांच वाहन सीज, मोटर वाहन अधिनियम के तहत सजा तयअभियान में सबसे बड़ा खुलासा रांग साइड से चलने वाले वाहनों का हुआ। एक पिकअप वाहन बिना वैध कागजात के पकड़ा गया, जबकि चार ऑटो भी नियमों का खुला उल्लंघन करते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई और वाहनों को सीज कर लिया गया। प्रभारी यातायात श्री शुक्ला ने कहा, “यह अभियान जिले भर में जारी रहेगा। यातायात नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”एसपी वर्मा का सख्त संदेश: नियम तोड़ो मत, जाम और हादसों से बचाओ जिंदगियांपुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह प्रवर्तन अभियान निरंतर चलेगा। उन्होंने आमजन से अपील की, “यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। निर्धारित स्थानों से ही वाहन चलाएं और सवारी भरें। इससे न केवल जाम मुक्त सड़कें होंगी, बल्कि सुरक्षित यात्रा भी सुनिश्चित होगी।” जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह के अभियान तेज हो गए हैं, जिससे चालक समुदाय में हड़कंप मच गया है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। एक दुकानदार ने बताया, “सुकृत रोड पर जाम से परेशान थे हम। अब राहत मिलेगी।” वहीं, यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अभियान नियमित होने चाहिए ताकि सड़कें सुरक्षित रहें। जिले में पिछले कुछ महीनों में ट्रैफिक उल्लंघनों के कारण दर्जनों हादसे हो चुके हैं, जो इस अभियान की जरूरत को रेखांकित करते हैं।जनपद पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। क्या आप भी ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे?

अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन: हाइवा सीज, सह चालक गिरफ्तार माफियाओं में हड़कंप

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन को सीज कर दिया और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया बग्गा नाला के पास पकड़ा गया अवैध गिट्टी से लदा हाइवा चेकिंग के दौरान बग्गा नाला के समीप वाहन संख्या UP64CT2945 (हाइवा) को रोककर जांच की गई, जिसमें लगभग 25 घन मीटर अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पूछताछ में खलासी ने बताया कि गिट्टी ओबरा स्थित सोनभद्र माइनिंग वर्क्स से लोड की गई थी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज खान निरीक्षक की तहरीर पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0-34/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
सह चालक गिरफ्तार, मुख्य चालक फरार
पुलिस ने सह चालक संदीप पाल पुत्र संजय पाल निवासी रेही थाना घोरावल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चालक मनोज पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी रेही थाना घोरावल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वाहन स्वामी एवं माइनिंग वर्क्स के मालिक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
टीम का सराहनीय प्रयास
कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी ओबरा, खान निरीक्षक के साथ उ0नि0 राम सिंह यादव एवं थाना ओबरा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

बीजपुर-बकरिहवा सड़क मार्ग पर पैच वर्क से खानापूर्ति, ग्रामीणों में रोष

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह

मानक को ताक पर रख भरे जा रहे सड़क के गड्ढे

बीजपुर(सोनभद्र)बीजपुर-बकरिहवा सड़क मार्ग के दिन बहुरने की आस लगाए बैठे ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।करीब 20 किलोमीटर लंबी इस खस्ताहाल सड़क पर गड्ढे भरने के लिए (पैच वर्क) का कार्य शुरू तो हुआ लेकिन कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मत के नाम पर केवल ‘कोरम पूर्ति’ की जा रही है।स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क पर मौजूद केवल बड़े गड्ढों को ही भरा जा रहा है जबकि छोटे गड्ढों को जस का तस छोड़ दिया गया है ताज्जुब की बात यह है कि एनटीपीसी स्वागत गेट से लेकर नकटू तक एक भी गड्ढा नहीं भरा गया है और कार्य सीधे नकटू से शुरू किया गया।कार्य की गुणवत्ता का आलम यह है कि गड्ढों में डाली गई गिट्टी अभी से उखड़ने लगी है जिससे राहगीरों के लिए खतरा और बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह काम हुआ तो पहली बारिश भी यह मरम्मत नहीं झेल पाएगी।जब इस संबंध में जेई विनोद भारती से बात की गई, तो उन्होंने एक चौंकाने वाला तर्क दिया।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वर्तमान में केवल बड़े गड्ढों को ही भरने की अनुमति मिली है।छोटे गड्ढों को अगले चरण में बाद में भरा जाएगा।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कार्य की जांच और गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की यह अधूरी मरम्मत न केवल सरकारी धन की बर्बादी है बल्कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को न्योता भी दे रही है।

जेईई-मेन में डीएवी रिंहद ने परचम लहराया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर का पूर्व छात्र वेदांग शुक्ला ने जेईई-मेन में 93.27 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है । वेदांग डीएवी रिंहद के अंग्रेजी शिक्षक दिनेश चन्द्र शुक्ला का पुत्र है।विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य राजकुमार एवं विद्यालय के शिक्षकों ने वेदांग को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि वेदांग आई आई टी एडवांस में भी स्थान प्राप्त करेगा। प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि अप्रैल में होने वाली जेईई-मेन परीक्षा में हमारे छात्र और बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस बार जेईई-मेन में ग्यारह लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

सोलह फरवरी की शाम इसका परिणाम घोषित हुआ। डीएवी के पूर्व छात्र मयंक गुप्ता –84.6, डीएवी का छात्र सादाब नैय्यर — 82.79, विनायक प्रताप सिंह–80.5, तेजस तिवारी -77.5, परसेंटाइल प्राप्त किया है। पूरे विद्यालय परिवार इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

दुद्धी पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में लौटाए 6,500 रुपये, साइबर स्कैम का शिकार हुआ धीरज बना सेफ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के थाना दुद्धी पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक के गलती से ट्रांसफर हो गए 6,500 रुपये मात्र कुछ ही घंटों में सफलतापूर्वक वापस करा दिए। एसपी सोनभद्र के निर्देश, एएसपी (आपराधिक) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व वाली साइबर टीम ने यह कमाल किया।
बताया गया कि ग्राम धनौरा निवासी धीरज कुमार पुत्र आत्मा प्रसाद ने गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में 6,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। उन्होंने तुरंत एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के साक्ष्य संकलित कर बैंकों से पत्राचार किया और विपक्षी से वार्ता कर पूरी राशि वापस दिला दी। धीरज ने एसपी, एएसपी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तथा साइबर टीम के का. मंतोष कुमार और म.का. संध्या यादव की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
बरामदगी सहयोगी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह,कांस्टेबल मंतोष कुमार,महिला कांस्टेबल संध्या यादव शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार ,साइबर अपराध होने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें,जिससे समय रहते त्वरित कार्यवाही की जा सके ।

रजखड़ चढ़ाई पर रोडवेज बस पीछे खिसकी, सिद्धि विनायक बस घुसी पीछे,शीशा टूटा, बाल बाल बचे सवार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार दोपहर करीब दो बजे नई कोतवाली से आगे रजखड़ घाट के दूसरे मोड़ पर सड़क हादसा हो गया। हाथीनाला जा रही रोडवेज बस चढ़ाई पर अचानक पीछे खिसकने लगी, जिससे उसके पीछे राबर्ट्सगंज जा रही सिद्धि विनायक बस जा घुसी।
टक्कर में सिद्धि विनायक बस का आगे का मुख्य शीशा टूट गया और आगे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद सवारियों में अफरा-तफरी का मोहाल देखा गया ।बस में सवारियां भरी होने के बावजूद गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में सरगर्मियां चरम पर, 206 मतदाताओं के बीच 19 को जोरदार मुकाबला

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। नामांकन जांच व नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमुख पदों पर वैध प्रत्याशी तय हो चुके हैं। 19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कुल 206 अधिवक्ता मतदाता तैयार हैं, जिसमें 180 सीपीओ धारक अधिवक्ता शामिल हैं। कचहरी परिसर में सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं, प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं।
अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे और रामपाल जौहरी के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि सचिव पद पर दिनेश कुमार और पवन कुमार दुबे एडवोकेट आमने-सामने हैं। अन्य पदों पर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
प्रत्याशी अपने समर्थकों से जमकर मुलाकात कर रहे हैं, पक्ष में वोट का भरोसा दिला रहे हैं। अधिवक्ता भी पंसदीदा उम्मीदवारों को समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं। एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने वैध सूची जारी कर दी है। मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी।
बता दे कि एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, जयप्रकाश तिवारी व देवीशरण एडवोकेट शामिल हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंदजयसवाल ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को तीन टेंडर वोट पड़ चुके हैं।

दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन ने तहसील के राजस्व मुद्दों पर विंध्याचल मंडल आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। संयुक्त सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी ने आज बुधवार को तहसील के कई लंबित राजस्व मुद्दों पर विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के अपर आयुक्त राजकुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने मिनजुमला गाटों के सीमांकन व फाट कार्यवाही में हो रही परेशानियों सहित कई समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
ज्ञापन में सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा व एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल ने 6 मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया। पहला, क्षेत्र के अधिकांश आराजी नंबर मिनजुमला गाटे हैं, जिससे सीमांकन व फाट में भारी परेशानी हो रही है। दूसरा, राजस्व संहिता में निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं हो रहा। तीसरा, धारा 116 के आदेशों का अमल कंप्यूटरीकृत खतौनी में नहीं हो पा रहा।चौथा बिंदु जिला मुख्यालय सोनभद्र जाने की मजबूरी पर है, जो दुद्धी से 80 किमी दूर है। मिनजुमला कागजात के फाट हेतु धारा 30(2) की कार्यवाही के लिए अपर जिलाधिकारी को तहसील स्तर पर सुनवाई के आदेश दिए जाएं।
पांचवां बिंदु असंक्रमणीय भूमिधरों पर केंद्रित है कि मियाद पूरा होने के बाद भी इन्हें संक्रमणीय भूमिधर नहीं किया जा रहा है, जिसे तत्काल प्रभाव से कराया जाए। छठा बिंदु आदिवासी बाहुल्य दुद्धी तहसील के सर्वे प्रक्रिया पर है, जहां कब्जे वाली कास्त भूमि किसी अन्य के नाम ट्रांसफर हो रही है। यह भूमि विवाद का मुख्य कारण बन गया है। मैदानी अधिकारियों द्वारा बिना समझे नाम वाले को पुलिस बल या धनबल से कब्जा दिला दिया जाता है, जिससे गरीबों की जमीन लूटी जा रही है। इसे तत्काल रोका जाए।
एसोसिएशन ने अपर आयुक्त से शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उपरोक्त सभी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया जाए, जिसके लिए आम जनता सदैव आभारी रहेगी।मौके पर प्रेमचंद यादव कुलभूषण पांडे रामपाल जौहरी अरुणोदय जौहरी नंदलाल सुखसागर महेंद्र जायसवाल रामजी पांडे अभिनव जायसवाल आशीष गुप्ता अनुराग त्रिपाठी रजनीश सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे ।

दुद्धी तहसील और नगर पंचायत में अपर कमिश्नर का सघन निरीक्षण,अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय तहसील कार्यालय में बुधवार को अपराह्न और नगर पंचायत में देर शाम अपर कमिश्नर राजकुमार द्विवेदी ने सघन निरीक्षण किया।जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया ।यह निरीक्षण प्रशासनिक दक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देखा गया।
अपर कमिश्नर ने उपजिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय के अलावा हर पटल पर पत्रावलियों, रजिस्टरों व लंबित मामलों का बारीकी से अवलोकन किया। भूमि अभिलेख, राजस्व वसूली, प्रमाण-पत्र जारी करने व अन्य सेवाओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच हुई। अंश निर्धारण संक्रमण्य भूमि के निर्धारण-अमल में देरी पर नाराजगी जताई गई तथा कंप्यूटर कक्ष में ऑपरेटर की कमी दूर करने का निर्देश दिया।

उपजिलाधिकारी निखिल यादव, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार व लिपिकों को समय-सीमा में कार्य पूरा करने, लंबित आवेदनों को प्राथमिकता, डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट व भ्रष्टाचार मुक्त कार्यालय के दिशा-निर्देश दिए गए। लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी गई कि दोषी पाए जाने पर विभागीय जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।
उधर तहसील में तैनात चेनमैन जगदीश प्रसाद ने अपर कमिश्नर के गाड़ी के आगे लेटकर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि जीपीएफ फंड भुगतान के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ, जिससे वे परेशान हैं। मीडिया को फोटो खींचते देख कुछ कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी से हटाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

तत्पश्चात अपर कमिश्नर राजकुमार द्विवेदी ने देर शाम नगर पंचायत कार्यालय का विधिवत एक-एक पत्रावली का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने स्टेट की भूमि व दूरदर्शन के खाली भवन-प्लांट को नगर पंचायत में स्थानांतरित करने का मांग पत्र सौंपा।इसके अलावा सभासद राकेश आजाद ने स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग की, क्योंकि वर्तमान अधिशासी अधिकारी कई जगहों का भार संभालते हैं और हफ्ते में केवल तीन दिन यहां आते हैं। इस दौरान सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।

दुद्धी राज्यमार्ग पर छात्रों की बाइकों की जोरदार टक्कर, चार घायल,एक रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय थाना अंतर्गत कस्बा स्थित एनएच-39 रीवा-रांची राज्यमार्ग पर जाबर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार शाम साढ़े पांच बजे परीक्षा देकर घर लौट रहे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार छात्र घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार पहली बाइक पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव से दुद्धी लौट रहे तीन छात्र सवार थे। वे जोरुखाड़ जगदीश्वर प्रसाद कालेज से इंटरमीडिएट के सामान्य हिंदी पेपर देकर दुद्धी आ रहे थे। पहले बाइक में चालक दीपक (19) पुत्र अज्ञात निवासी खजुरी, शिवम (19) पुत्र रामविचार निवासी खजुरी (पीछे सवार) और उनके मित्र बिहारी लाल (20) पुत्र रामनाथ यादव निवासी आरंगपानी थाना म्योरपुर ( बीच सवार)थे और तीनों जीआईसी दुद्धी के छात्र हैं।
वहीं दूसरी बाइक पर निशु कुमार (35) पुत्र कमला प्रसाद निवासी हरनाकछार थाना विंढमगंज सवार था, जो दुद्धी जीआईसी कॉलेज में पेपर देकर गांव लौट रहा था।
इस आमने सामने की जोरदार टक्टर में दोनों बाइक पर सवार चारों छात्र घायल हो गए ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया ।जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने दीपक की गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।बाकियों का इलाज चल रहा है ।
चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने बताया कि दीपक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट को देखते रेफर किया गया जबकि अन्य का इलाज जारी है ।

हाथीनाला–रेणुकूट हाईवे बना मौत का रास्ता! तेज रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।हाथीनाला–रेणुकूट मुख्य मार्ग एक बार फिर खून से लाल हो गया। सोमवार को तेज रफ्तार के कहर ने भारतीय स्टेट बैंक (भारतीय स्टेट बैंक) के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि राम आशरफ यादव ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही बैंक कर्मचारियों और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में गुस्से का माहौल है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस मार्ग पर रफ्तार पर लगाम कब लगेगी?
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
लगातार हादसों से दहशत
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल, सख्त चेकिंग और सुरक्षा इंतजाम तुरंत बढ़ाए जाएं।
अब बड़ा सवाल यही है क्या एक और जान जाने के बाद प्रशासन जागेगा?

ओबरा में PWD पर गंभीर आरोप! 30 लाख का टेंडर “फर्जी गड्ढों” के नाम पर पास कराने की चर्चा से मचा बवाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

जनपद सोनभद्र के औद्योगिक नगर ओबरा में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) और संबंधित ठेकेदार की कथित मिलीभगत को लेकर भारी आक्रोश फैल गया है। मामला क्षेत्र के प्रमुख मार्ग—सुभाष पेट्रोल पंप से सुभाष चौराहे तक—से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां सड़क की मरम्मत के नाम पर लगभग ₹30 लाख का टेंडर पास कराए जाने का आरोप लगाया गया है।
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिस सड़क को कागजों में अत्यंत जर्जर और गड्ढों से भरी हुई दिखाया गया, वह वास्तविकता में इतनी खराब स्थिति में नहीं थी। लोगों का कहना है कि “फर्जी गड्ढे” दर्शाकर शासन से मोटी धनराशि स्वीकृत कराई गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वास्तव में सड़क मरम्मत की आवश्यकता थी, या फिर यह पूरा मामला सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का उदाहरण है?जनता में उबाल, जांच की मांग नगरवासियों का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर जनता के टैक्स के पैसे से जुड़ा है। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही बल्कि भ्रष्टाचार का गंभीर मामला माना जाएगा। स्थानीय लोगों ने उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।कई नागरिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए शासन से स्पष्ट जवाब और पारदर्शिता की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
प्रशासन पर उठ रहे सवाल क्या सड़क की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन हुआ था?टेंडर प्रक्रिया में किन-किन अधिकारियों की भूमिका रही?
क्या गुणवत्ता जांच और स्थल निरीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी?इन सवालों के बीच आम जनता जवाब चाहती है। नगर में चर्चा है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन भी हो सकता है।
विकास या दिखावा?
ओबरा जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर में विकास कार्यों की पारदर्शिता बेहद जरूरी है। जनता का कहना है कि विकास के नाम पर यदि सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है, तो यह विश्वासघात है। अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन और शासन स्तर की संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। फिलहाल विभागीय अधिकारियों की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

पारिवारिक झगड़े में पति ने पत्नी का हाथ तोड़ा, पुत्र ने शराब का लगाया आरोप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। थाना क्षेत्र के रन्नु तुर्रीडीह निवासी मीना देवी (30) पत्नी उमेश कुमार के साथ आज साढ़े छह बजे पारिवारिक विवाद में बुरी तरह घायल हो गईं। आरोप है कि नशे में धुत पति ने ही उनकी बायां हाथ तोड़ दिया।
घटना की सूचना खुद पति ने पुलिस को दी और घायल पत्नी को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने हाथ में गंभीर चोट व फैक्चर की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
सीएचसी पहुंची दुद्धी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पति उमेश कुमार द्वारा सूचना मिली थी। पारिवारिक विवाद में महिला के हाथ में फैक्चर की संभावना है। मामले की तफ्तीश की जा रही है, आगे की कार्रवाई होगी।
घटना के चश्मदीद बने दूसरे नंबर के पुत्र कामेश्वर कुमार ने बताया कि मामूली विवाद में पापा शराब के नशे में आकर मम्मी का हाथ तोड़ दिए।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

तीसरी बार अध्यक्ष बने विनय गुप्ता, दुद्धी लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। तहसील सभागार दुद्धी में आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा दुद्धी के सांगठनिक चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर विनय गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी संतोष कुमार यादव को 47 मतों के अंतर से पराजित किया।
उपशाखा के कुल 96 सदस्यों में से 84 ने मतदान किया। तहसील मंत्री पद पर लाल बाबू सरोज ने 54 मत हासिल कर विजय प्राप्त की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अंकित सिंह को 30 मत मिले। अन्य पदों पर चुनाव निर्विरोध रहा।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंदन कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सिंह, उपमंत्री पद पर विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर माला धारी सिंह तथा लेखा परीक्षक पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह का चयन किया गया।
परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा, एकजुटता एवं लेखपालों के हितों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जिलामंत्री अमित कुमार शुक्ला, विनोद पाल, श्री भगवान तथा सदर कोषाध्यक्ष की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई।

पड़वा मोड़ के पास स्कॉर्पियो में बस की टक्कर, समाजसेवी पंकज सिंह घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज -रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशीकेतार:प्रखंड के युवा समाजसेवी पंकज सिंह मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज सिंह श्राद्ध कर्म कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कधवन गांव जा रहे थे। इसी दौरान मेदिनीनगर से अम्बिकापुर जाने वाली ‘सहारा’ नामक यात्री बस ने पड़वा मोड़ के समीप पीछे से उनकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी।
घटना में पंकज सिंह तथा उनके चालक राजकुमार सिंह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि पंकज सिंह को सीना और पीठ में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक नींद में था।घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों ने दूरभाष पर उनसे हाल-चाल जाना।

केतार प्रखंड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला अध्यक्ष राम भजन गुप्ता की अध्यक्षता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कर्पूरी ठाकुर जी के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और पिछड़े-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रदीप गुप्ता, नागेंद्र ठाकुर, रमेश राम, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार गुप्ता, छोटन सिंह खरवार, तजमुल अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ ओबरा, बाबा भूतेश्वर मंदिर में टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/ओबरा।
नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा भूतेश्वर दरबार पहाड़ी मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व ऐतिहासिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सेक्टर-3 ओबरा स्थित पहाड़ी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। “बम बम भोले”, “हर हर महादेव” और “जय बाबा भूतेश्वर” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
पहली आरती के साथ ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य सजावट और दिव्य वातावरण
मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक फूल-मालाओं और विशेष सजावट से सुसज्जित किया गया था। झिलमिलाती लाइटों और भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, गंगाजल और फल-फूल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया।
भक्तों का विश्वास है कि महाशिवरात्रि पर बाबा भूतेश्वर के दर्शन मात्र से ही मन को शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।
दिनभर गूंजते रहे भजन-कीर्तन
कार्यक्रम का आयोजन बम बम लहरी सरकार के सानिध्य में, आदर्श नगर पंचायत के सहयोग से तथा मंदिर के सती सेवकगणों की सहभागिता से भव्य रूप में संपन्न हुआ। सुबह से देर रात तक भजन-कीर्तन, शिव स्तुति और आरती का क्रम चलता रहा। भक्त भक्ति गीतों पर झूमते-गाते नजर आए।
शाम को आयोजित भव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुरक्षा और सेवा की विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति द्वारा पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्वयंसेवकों की टीम पूरे दिन सेवा में मुस्तैद रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मंदिर के सेवकों ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक जागरण और जीवन में सत्य, संयम व सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महापर्व है।
इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास कुमार तिवारी, मुकुल तिवारी, मनोज सोनी, दुर्गा प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, दिनेश, दिनेश शर्मा, दिलीप पासवान, ओम प्रकाश यादव, अनिरुद्ध उपाध्याय, अंगद सिंह, शुभम सिंह, रविंदर, विनय सिंह, बहादुर पांडे, कन्हैया, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में सती सेवकगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ओबरा में प्रतिभा का महाकुंभ, देवी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बना यादगार उत्सव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा/सोनभद्र |
ओबरा स्थित क्लब नंबर-4 का प्रांगण शनिवार को उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा की चमक से जगमगा उठा, जब देवी पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से देर तक गूंजता रहा।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव सिंह गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मंच पर एक के बाद एक रंगारंग प्रस्तुतियों की झड़ी लग गई। लोक संस्कृति से लेकर देशभक्ति तक, मंच पर दिखी प्रतिभा की चमक
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लोक नृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कुछ प्रस्तुतियों ने जहां देशप्रेम की भावना को जागृत किया, वहीं सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटकों ने सोचने पर मजबूर कर दिया।अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम में आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरे सभागार में तालियों की गूंज से मेधावियों का उत्साह दोगुना हो गया।
मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसे मंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत को जीवन का मूलमंत्र बनाने की प्रेरणा दी। संस्कारयुक्त शिक्षा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान संध्या गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर मानसिंह गोंड, शिवनाथ जायसवाल, चांदनी देवी, उमेश पटेल, सुखनन्दन चौरसिया, डी.डी. गुप्ता, अयोध्या दुबे, दुर्गावती देवी, ओमप्रकाश शर्मा, रोशन सिंह, विजय यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, लेकिन बच्चों की प्रस्तुतियों की छाप देर तक लोगों के दिलों में बनी रही।

रिहंदेश्वर धाम में अखंड मानस ‌पाठ का हुआ भव्य समापन‌ ‌

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर, रिहंदनगर,एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था जिसका समापन आज साढ़े बारह बजे हुआ। इस पाठ में सिंगरौली से पधारे विद्वान पंडितों के साथ स्थानीय भक्तों ने भी भाग लिया। मानस पाठ के समाप्त होने पर परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महाप्रबंधक (ओएंडएम) पी के नायक, धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीशा कुलश्रेष्ठ ने आरती किया। इस आरती के कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, जी सी साहू , निशांत कमल, राकेश राय, एस एन पाठक, प्रमोद द्विवेदी, आर एन वर्मा, ओ पी कुशवाहा, संजय कुमार, टी डी तिवारी, अवनीश पांडे, अमित साह, रूद्र देव दुबे, रामजी द्विवेदी आदि के साथ सैकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया। तत्पश्चात मन्दिर के हवन कुंड में विशाल हवन का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना प्रमुख संजय असाटी जी के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य का लाभ उठाया ।

तत्पश्चात मंदिर समिति के द्वारा मंदिर में उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में रामानंद यादव, रंजय सिंह, श्री कृष्ण भगवान पाठक, विकास दुबे, मुकेश त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी विजय दुबे, रिंकेश उपाध्याय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रिहंदेश्वर महादेव सभी का कल्याण करेंगे। अंत में बोल-बम का नारा है — भोला एक सहारा है तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र हुआ भक्तिमय

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)महाशिवरात्रि का त्यौहार क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। एनटीपीसी आवासीय परिसर में रिहन्देश्वर शिव मंदिर बीजपुर स्थित बेड़िया हनुमान मंदिर दुधहिया मंदिर,सिरसोती शिव मंदिर जरहा के अजीरेश्वर धाम,बकरिहवा सेवकाडाँड़ सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तो का दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा।श्रद्धालु फल फूल दूध बेलपत्र धूप दीप नारियल अगरबत्ती आदि पूजन सामग्री लेकर मंदिर परिसरों में अपनी बारी का घण्टो इंतजार करते नजर आए।समूचा क्षेत्र हर हर महादेव बोल बम के उदघोष से गूंज उठा।जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव धाम में दो दिवसीय ऐतिहासिक विशाल प्राचीन मेले का आयोजन मंदिर निर्माण समिति एंव अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया।मेले में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित आस पास के गाँवो से हजारों ग्रामीण पहुँच कर दर्शन पूजन के बाद मेले की प्रसिद्ध गुड़िया जलेबी का आनन्द लिया।महिलाओं बच्चों ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया मेले में गुड़ की जलेबी आकर्षण का केंद्र रही जिसका ग्रामीणों ने अजीर नदी किनारे बैठ कर स्वाद चखा।मेले में मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण की ब्यवथा की गयी थी।स्वयम सेवी भक्तो ने जगह जगह शुद्ध जल की व्यवस्था भी की हुई थी।

मेले और दर्शन पूजन की ब्यवस्था में मन्दिर समिति के पदाधिकारी जगह जगह डटे थे।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने पास रखते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस और पीएसी बल के साथ मंदिर समिति के वालेंटियर वाकी टाकी से जगह जगह तैनात थे।पुलिस ने इस वर्ष सुरक्षा ब्यवस्था के साथ वाहनों की पार्किंग को दूर खड़ा करने की ब्यवस्था कर सुरक्षा और आवागमन को सुगम बना रखा था जिसकी लोग प्रसंसा करते रहे।

ठेका मजदूर यूनियन की बैठक में 22 फरवरी के सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्चा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

लेबर कोड हैं आधुनिक गुलामी के दस्तावेज

सोनभद्र /दुद्धी ।मोदी सरकार द्वारा 29 श्रम कानून को खत्म कर बनाए गए चार लेबर कोड आधुनिक गुलामी के दस्तावेज हैं। इन लेबर कोड के जरिए 200 वर्षों के संघर्षों के बाद हासिल काम के घंटे 8 के अधिकार को खत्म कर 12 घंटे कर दिया गया है। जो देश में पहले से ही जारी भीषण बेरोजगारी को और बढ़ाएगा व अभी कार्यरत मजदूरों की बड़े पैमाने पर छंटनी करेगा। इसके मजदूर विरोधी प्रावधानों के बारे में मजदूरों को जानकारी देने के लिए पूरे जिले में एक बड़ा जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय ठेका मजदूर यूनियन कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में लिया गया। इस बैठक में 22 फरवरी को ओबरा में आयोजित 23 वें जिला सम्मेलन की तैयारी के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद पूर्व श्रम बंधु दिनकर कपूर ने कहा कि इन लेबर कोड में न्यूनतम मजदूरी से भी कम फ्लोर लेवल वेज का प्रावधान किया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर अभी मात्र 178 रुपए है। यहीं नहीं न्यूनतम मजदूरी तय करने में मोबाइल, फ्रिज, मोटरसाइकिल आदि भी डाल दी गई है। जिससे हर 6 माह बढने वाला मंहगाई भत्ता कम हो जायेगा। इस सब से अपने परिवार की जीविका चला पाने में मजदूर असमर्थ हो जाएंगे। लेबर कोड में ठेका मजदूर से भी बुरी हालत में काम करने के लिए फिक्स टर्म इम्पलाइमेंट लाया गया है। जिसमें अभी हासिल सामाजिक सुरक्षा को भी खत्म कर दिया जाएगा। ट्रेड यूनियन बनाने व अपनी बात को व्यक्त करने के लिए आंदोलनात्मक पहलकदमी लेने जैसे जो संवैधानिक अधिकार मजदूरों को हासिल थे वह भी उनसे छीन लिए गए हैं। इसमें श्रम विभाग की भूमिका एनफोर्समेंट से फैसिलिटेटर में तब्दील कर दी गई है।
बैठक में कहा गया कि सोनभद्र के मजदूरों की हालत बेहद बुरी है। वह अमानवीय स्थितियों में काम करने के लिए मजबूर है। सुरक्षा उपकरण जैसे जरूरी चीज भी कई उद्योगों में मजदूरों को नहीं मिलती है। उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों से वेज रिवीजन नहीं हुआ जिसके कारण मजदूर को बाजार भाव से भी कम मजदूरी दर पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इन सब सवालों पर पहल लेने के लिए जिला सम्मेलन में चर्चा होगी।
बैठक की अध्यक्षता ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कृपा शंकर पनिका और संचालन जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता ने किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष तीरथराज यादव, संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद, प्रचार मंत्री मंगरु प्रसाद श्याम, कार्यालय मंत्री शेख इम्तियाज आदि ने संबोधित किया।

दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव, नाम वापसी के बाद सरगर्मियां चरम पर, प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। नामांकन जांच व नाम वापसी के बाद दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमुख पदों पर वैध प्रत्याशी तय हो चुके हैं। जैसे-जैसे 19 फरवरी को मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं। कचहरी परिसर में सरगर्मियां चरम पर हैं।
बता दे कि अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे व रामपाल जौहरी तथा सचिव पद पर दिनेश कुमार व पवन कुमार दुबे एडवोकेट के बीच मुकाबला रहेगा। बाकी पदों पर रविंद्र कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विष्णु कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), कृष्णदेव व महेंद्र कनौजिया (उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर), आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद (उपाध्यक्ष 2-10 वर्ष) तथा रामसागर (सहसचिव प्रशासन) निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलभूषण पांडे व सचिव पद के प्रत्याशी रामपाल जौहरी बार के अधिवक्ता साथियों से जमकर मुलाकात कर रहे हैं। अपने पक्ष में वोट डालने का भरोसा दिलाने के लिए वे अपनी बातें रख रहे हैं, तो अधिवक्ता भी पंसदीदा प्रत्याशियों को समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं। सभी उम्मीदवार पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं।बताते चले कि एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने वैध सूची जारी कर दी है। मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3:30 तक होगा, जबकि मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होगी। एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, जयप्रकाश तिवारी व देवीशरण एडवोकेट शामिल हैं।

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने चूहे मारने की दवा खाई, सीएचसी दुद्धी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। थाना अमवार चौकी क्षेत्र के अमवार गांव में रहने वाले 30 वर्षीय सलीम पुत्र स्व. अलाउद्दीन ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया।
परिजनों के अनुसार पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर सलीम ने शराब पीने के बाद घर रखें विषाक्त पदार्थ पी लिया। उल्टी होने पर हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों ने निजी साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
परिजनों ने बताया कि युवक ने गुस्से में घर में रखे चूहे मारने की दवा खा ली है ।
उधर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति पहले से बेहतर और स्थिर है, लेकिन शराब के सेवन के कारण इलाज में कठिनाई हो रही है। फिलहाल सलीम का सीएचसी दुद्धी में ही उपचार जारी है।

जपला बांध मोड़ पर नशे में धुत पिता-पुत्र की बाइक अनियंत्रित, दोनों घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जपला गांव में दुद्धी बाजार से घर लौटते समय नशे में धुत पिता-पुत्र की बाइक जपला बांध के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हादसे में पिता राजकुमार (45) पुत्र जमुना निवासी गौरासिंहा थाना दुद्धी और उनका पुत्र सुनील (16) घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे दोनों नशे के आधीन बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।बाइक पुत्र सुनिल चला रहा था कि अचानक मोड़ पर बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी,जिसके बाद दोनों घायलों को 102 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।
चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि पिता-पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। दोनों खतरे से बाहर हैं।

30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायालय

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना दुद्धी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए म्योरपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।
पकड़े गए अभियुक्तों में रविंद्र कुमार सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी बीड़र थाना दुद्धी व अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी वार्ड नंबर-8 कस्बा दुद्धी शामिल हैं। यह कार्रवाई 14 फरवरी को विभिन्न समय पर अलग-अलग स्थानों पर की गई। वादी की तहरीर पर 19 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-38/26 व 39/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। विवेचना उ0नि0 रामसजीवन व उ0नि0 श्यामजी यादव द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मिट्टू प्रसाद, उ0नि0 रामसजीवन यादव, उ0नि0 सुरेंद्र यादव व हे0का0 सर्वेश सिंह यादव शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह अभियान संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने के तहत चलाया गया। पुलिस ने अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कसने का संकल्प जताया है।

महाशिवरात्रि पर बैलगाड़ी पर निकली शिव बारात में डीजे के धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र| महाशिवरात्रि के अवसर पर क़स्बे के शिवाले से शिवबारात निकाली गई जिसमें भगवान शंकर बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले वहीं उनके बारातियों में भूत ,पिचास ,नर नारी सभी झूमते नाचते थिरकते हुए 2 किमी का पैदल दूरी तय कर मल्देवा गांव के कैलाश कुंज द्वार पहुँचे । जहाँ बारातियों का स्वागत उपरान्त भगवान शिव माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ ,भगवान शिव को माँ पार्वती के द्वारा जयमाला पहनाते ही समूचा मंदिर मेला क्षेत्र हर हर महादेव के उद्घोष के साथ गूंज उठा । उधर बीडर गांव से भी इस बार बैलगाड़ी पर भगवान भोले शंकर की बारात निकली जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते गांव के लौवा नदी किनारे स्थित हिरेश्वरनाथ मंदिर पहुँचे जहां भगवान शिव संग बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया ।स्वागत उपरान्त भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ ।जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस बीच बारातियों समेत श्रद्धालुओ ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया इसके बाद श्रद्धालु अपने घरों को वापस हुए |इससे पूर्व सुबह से नगर के सभी शिवमंदिरों व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओ ने विधिवत पूजन अर्चन कर मत्था टेका । श्रद्धालुओं द्वारा शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया , इसके बाद बेलपत्र ,धतूरा , शहद ,बैर , चने की झाड़ , गेंहू की बाली इत्र ,चंदन ,रोड़ी ,अछत आदि समर्पित कर घी के दीपक जलाकर भगवान भोले से अपने घर परिवार सहित लोकमंगल की कामना की |क़स्बे के शिवाले से निकली शिवबारात में वर पक्ष से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि रामेश्वर राय , सचिव सुरेंद्र गुप्ता पंकज अग्रहरि उमेश चंद्र एडवोकेट ,नाजु अग्रहरि , के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे|जिनका वधू पक्ष के डॉ लवकुश प्रजापति,तारा देवी ,डॉ हर्षवर्धन प्रजापति ,सुनैना प्रजापति ,डॉ जयवर्धन प्रजापति ,डॉ प्रीति , कुलभूषण पांडेय ,ग्राम प्रधान सीता जायसवाल ,प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ,विजय कुमार के साथ अन्य मल्देवा वासियो ने जोरदार स्वागत किया |

पूरे वैदिक मंत्रीचरण से पंडित महेंद्र मिश्रा न भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया ।
वहीं बीडर गांव के डीहवार धाम से बैलगाड़ी पर सवार हो भगवान शिव की बारात निकली जिसमें बृजकिशोर कुशवाहा ,निरंजन पटेल, विनय बैगा ,पवन कुमार पटेल ,रमेश बाबा ,विजय कुशवाहा ,शम्भू नारायण के साथ काफी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे| जिनका हिरेश्वर मंदिर पर वधु पक्ष के रविन्द्र जायसवाल ,राखी जायसवाल ,बालकृष्ण जायसवाल , वर्षा रानी , आनन्द जायसवाल ,पंकज जायसवाल,कन्हैया लाल जायसवाल ,रमेश जायसवाल,नीरज जायसवाल ने जोरदार स्वागत किया | उधर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह महिला थाना प्रभारी संतु सरोज,कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम सहित काफी संख्या में महिला पुलिस सहित पुलिस के जवान के साथ साथ पीएसी के जवान सुरक्षा की कमान संभाली और शिवबारात व विवाह के दौरान ट्रैफिक को व्यवस्थित किया ।

शिवरात्रि में मेला क्षेत्र रहा गुलजार
महाशिवरात्रि पर लौवा नदी और कैलाश कुंज मंदिर मल्देवा पर आयोजित होने वाले मेले में समूचा मेला क्षेत्र गुलजार रहा ,मेले में रंग बिरंगे खिलौने ने बच्चों को खूब लुभाया वहीं चाट पकौड़े ,मिठाई व आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही जिन्होंने सभी चीजों का जमकर लुफ्त उठाया|

बारातियों के लिए शिवभक्तों ने की खीर व ठंडई की व्यवस्था

क़स्बे में निकली शिवबारात में शामिल बारातियों के लिए खीर व पानी की व्यवस्था की गई जिसे बारातियों ने पूरे श्रद्धा भाव से ग्रहण किया ,इसके अलावा संकट मोचन मंदिर पर शिवभक्तों द्वारा ठंडई की व्यवस्था की गई जहाँ बारातियों ने इसका भी जमकर लुफ्त उठाया|

दुद्धी में पुलवामा शहीदों को कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि, दो मिनट मौन रख दोहराई 2019 की याद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले की छठी बरसी पर दुद्धीवासियों ने शहीद सीआरपीएफ जवानों को कैंडल मार्च के जरिए सच्ची श्रद्धांजलि दी। स्थानीय श्री संकटमोचन मंदिर के बाहर तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आयोजित इस शोक सभा में दर्जनों लोग शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के अथक बलिदान को नमन किया।
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए उस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, जिसमें 40 वीर जवान शहीद हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश अग्रहरि एडवोकेट ने कहा कि जब दुनिया वेलेंटाइन डे मना रही थी, उसी दिन भारत ने अपने 40 सपूतों को खो दिया। यह हमला कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। देश शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखेगा।

शोक सभा में कल्याण मिश्रा,कन्हैया लाल अग्रहरि,नंदलाल गुप्ता एडवोकेट, अरुणोदय जौहरी एडवोकेट, संदीप गुप्ता, आदित्य जायसवाल,भोलू जायसवाल ,राहुल अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी से चहेरे खिले, बीईओ ने किया शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय सेंट मेरी स्कूल में नर्सरी से कक्षा-8 तक के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि बीईओ प्रेम शंकर राम ने इसका शुभारंभ किया।
प्रेम शंकर राम ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों के मानसिक विकास को गति देती हैं और उन्हें प्रगतिशील सोच प्रदान करती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित हो।
प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान, कला, शिल्प, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व कंप्यूटर जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार व पदक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फादर टाइटस लोबो, प्रवीण दास, मिथिलेश मसीह, अनूप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र, राहुल अग्रहरि, अमरजीत, शाहबाज व सुनील आदि मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि से पहले दुद्धी शिवाजी तालाब शिवाला में शिव-पार्वती पर भव्य मेहंदी रस्म

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमारदुद्धी (सोनभद्र)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व से ठीक पहले शनिवार शाम करीब सात बजे कस्बे के प्राचीन शिवाजी तालाब स्थित शिवाला मंदिर में विशेष मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रमुख पंडित रुद्रशंकर तिवारी ने माता पार्वती, भगवान शिव की मूर्तियों तथा शिवलिंग पर उत्साहपूर्ण ढंग से यह रस्म संपन्न कराई।
शिवरात्रि की तैयारियों के तहत आयोजित इस रस्म में पंडित तिवारी ने पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों पर मेहंदी चढ़ाई और शिवलिंग को विशेष रूप से सजाया। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह से भगवान शिव को मेहदी अर्पित की, जो दृश्य को और भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रथा शिव-पार्वती के दिव्य विवाह का प्रतीक है, जो भक्तों में भक्ति का संचार करती है। कार्यक्रम में मंगल गीत गाए गए, आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।श्रद्धालुओं ने बताया कि यह परंपरा पांच वर्षों से मनाई जा रही है, जिसकी सराहना पंडित रुद्रशंकर तिवारी के प्रयासों के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि यह रस्म सामुदायिक एकता को मजबूत करती है।
मेहंदी रस्म में दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए, जिसमें महिलाएं और युवतियां प्रमुख रहीं। पंडित तिवारी ने बताया कि रविवार को मुख्य महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर महादेव की विशेष पूजा होगी, जिसमें दूर-दूर से सैकड़ों भक्त पहुंचेंगे। उन्होंने सभी को इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

शुभम सोनी व रामरक्षा ने बढ़ाया सोनभद्र का मान स्काउट प्रशिक्षण परीक्षा में सफलता, लखनऊ में मिला सम्मान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।सोनभद्र जनपद के लिए गर्व का क्षण तब बना जब भारत स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण परीक्षाओं में जिले के होनहार स्काउट्स ने सफलता हासिल कर सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान समारोह लखनऊ स्थित प्रादेशिक मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा प्रतिभाशाली स्काउट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सोनभद्र के प्रतिभाशाली स्काउट शुभम सोनी ने स्काउट की ए.एल.टी. (ALT) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुभम सोनी की इस सफलता को स्काउटिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय दिघुल के स्काउट रामरक्षा को एच.डब्ल्यू.बी. (HWB) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। रामरक्षा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और स्काउटिंग के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की, जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ा है।
इस उपलब्धि पर जिला स्काउट गाइड टीम एवं जनपद के शिक्षकों, समाजसेवियों तथा स्काउट पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने दोनों सफल स्काउट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।
जिला स्काउट गाइड टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी सोनभद्र के स्काउट्स इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

अमवार में बाइक सवार ने लूना सवार को मारी टक्टर,लूना सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग घायल,

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।अमवार चौकी के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे अमवार बाजार से दवा लेकर लूना बाइक पर लौट रहे 75 वर्षीय मोहम्मद हुसैन पुत्र स्व. फैजाद अली निवासी अमवार को पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार गिरने पर भी सुरक्षित रहा ।
घटना की सूचना मिलते ही अमवार चौकी के समीप घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों को तत्काल खबर दी गई, जिनकी सूचना पर 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज और चालक विजय लाल ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया ।
जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के दौरान बताया कि मोहम्मद हुसैन के बाएं हाथ में गंभीर चोटें हैं तथा फ्रैक्चर की आशंका बनी हुई है।फिलहाल इलाज चल रहा है और स्थिति स्थिर रहने पर आगे का इलाज तय किया जाएगा।

सोनभद्र में टीबी की बीमारी से तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ओबरा इलाके में सनसनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनीओबरा, सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी बगमनवा
स्थित गांव में टीबी (क्षय रोग) की लाइलाज बीमारी से जूझ रहे एक 25 वर्षीय युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम लल्लू निवासी ग्राम बीमारकुंडी, ओबरा भगवानवा का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह होते ही शव की खोजबीन की और सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही ओबरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जितेंद्र लंबे समय से टीबी से पीड़ित था और इलाज के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। आर्थिक तंगी और बीमारी की चपेट में आने से मानसिक रूप से परेशान जितेंद्र ने गुरुवार रात को ही यह कदम उठा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, जितेंद्र मजदूरी का काम करता था और परिवार में उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं।परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक की लहरमृतक के चचेरे भाई रामू ने बताया, “जितेंद्र को करीब एक साल से टीबी हो गया था। सरकारी अस्पताल में दवाइयां चल रही थीं, लेकिन खांसी और कमजोरी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी। वह अक्सर कहता था कि अब जीना मुश्किल हो गया है। रात को खाना खाकर वह घर से निकला और पास के बिल्ली मारकुंडी बाग में चला गया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका शव देखा तो चीख-पुकार मच गई।” परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र की पत्नी सीता देवी ने कहा, “हम गरीब हैं, इलाज के लिए कर्ज लिया था। वह हमेशा कहता था कि बीमारी ने सब छीन लिया। अब बच्चे क्या करेंगे?”पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोई सुसाइड नोट नहीं मिलाओबरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पंचनामा भराया गया। शव को डीएचओ ओबरा के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पूछताछ में परिवार ने बीमारी और आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोनभद्र ने भी घटना की जानकारी ले ली है।ग्रामीणों में आक्रोश, सरकारी योजनाओं पर सवालइस घटना के बाद बीमारकुंडी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए। एक बुजुर्ग निवासी ने कहा, “टीबी जैसी बीमारियों के लिए मुफ्त इलाज की स्कीम चल रही है, लेकिन गांव में डॉक्टरों की कमी और दवाइयों का अभाव है। ऐसे में गरीब मजदूर क्या करें?” स्थानीय एनजीओ ने भी परिवार को सहायता देने का ऐलान किया है। जिला प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक मदद की मांग तेज हो गई है।यह घटना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को उजागर करती है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी में थाने पर संपर्क करें। आगे की जांच जारी है।

151 शिकायतों में 98 का मौके पर ही निपटारा, अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों से फरियादियों को मिली राहत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जनपद के पुलिस महकमे ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का धमाकेदार आयोजन किया। एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के सशक्त निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने फरियादियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने थाना रॉबर्ट्सगंज में डेरा डालकर शिकायतों को गंभीरता से सुना, वहीं क्षेत्राधिकारी पिपरी ने थाना पिपरी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने थाना दुद्धी तथा सीओ घोरावल ने थाना घोरावल पर उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारीगण भी अपने-अपने थानों पर पूरी तत्परता से तैनात रहे, जिससे आमजन को पुलिस के दरवाजे पर ही न्याय मिला।इस समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई प्रकरणों का तो मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जो पुलिस की त्वरित कार्रवाई का जीता-जागता प्रमाण है। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों पर जोर देते हुए निर्देश जारी किए गए कि ऐसे सभी मामलों का निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा किया जाए। इससे फरियादियों को एक-एक कार्यालय के चक्कर लगाने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी और प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष तथा न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित होगा। एसपी अभिषेक वर्मा ने साफ लहजे में कहा कि कोई भी शिकायत हल्के में नहीं ली जाएगी, और फरियादियों को घर-घर न्याय पहुंचाने का लक्ष्य है।जनपद में पूर्व और आज के दिनों में कुल 151 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें पुलिस से जुड़े 29 और राजस्व विभाग से संबंधित 122 मामले शामिल थे। इनमें से 98 प्रार्थना पत्रों का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया—पुलिस के 10 और राजस्व के 69 मामले! शेष बचे मामलों पर सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई फरियादी इंतजार की आग में न जलता रहे। यह आंकड़ा न केवल पुलिस की दक्षता को दर्शाता है, बल्कि सोनभद्र जैसे दूरस्थ जनपद में प्रशासनिक सुधारों की नई दिशा भी बता रहा है।इस आयोजन ने स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। खासकर ग्रामीण इलाकों में भूमि विवाद और छोटे-मोटे आपराधिक मामलों से जूझ रहे लोगों को अब आसानी से राहत मिल रही है। एसपी वर्मा ने आगे भी ऐसे समाधान दिवसों को नियमित बनाने का ऐलान किया है, जिससे जनपद शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण बने। फरियादियों ने अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज पहली बार लगा कि पुलिस उनका अपना है।

विकास के नाम पर कुदरती ऊंचे ऊंचे पहाड़ों व हरे हरे पेड़ों को काटकर मिट्टीउठाने का काला कारोबार धड़ले से चालू

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र)जनपद के जरहा वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत डोडहर ग्राम पंचायत के खैरी गांव से प्रकृति के हरे हरे पेड़ों व पहाड़ों को खिलवाड़ की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।यहा कुदरती ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को काटकर मिट्टी उठाने का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है।इस प्रक्रिया में न केवल भौगोलिक संरचना को बदला जा रहा है, बल्कि सैकड़ों साल पुराने पहाड़ पर खड़े हरे-भरे पेड़ों को भी नेस्तनाबूद किया जा रहा है।हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले पर वन विभाग का तर्क गले उतरने वाला नहीं है।विभाग का कहना है कि पहाड़ों को काटकर और समतलीकरण करके उस स्थान पर जापानी तकनीक से नए पेड़ लगाए जाएंगे।वन विभाग के इस तर्क पर ग्रामीणों ने आक्रोश और आश्चर्य व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जो पेड़ सैकड़ों वर्ष से पर्यावरण को ऑक्सीजन दे रहे हैं और क्षेत्र की पहचान हैं उन्हें काटकर नए पौधे लगाना कहा का तर्क संगत है क्या नए पौधों को पुराने वृक्षों के बराबर विशाल होने में फिर से सैकड़ों साल नहीं लगेंगे समतलीकरण के नाम पर पहाड़ों की मिट्टी का जो उठाव हो रहा है उसका असली लाभार्थी कौन है।

क्षेत्र में वर्षों से पहाड़ों को काटने का यह खेल बदस्तूर जारी है।प्राकृतिक ऊंचे पहाड़ों के अस्तित्व को मिटाकर पारिस्थितिक तंत्र के साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है।जानकारों का मानना है कि यदि इसी तरह प्राकृतिक संपदा को नष्ट किया गया तो आने वाले समय में क्षेत्र को गंभीर पर्यावरणीय परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।सैकड़ों साल पुराने पेड़ों को काटकर नए पेड़ लगाने की बात कहना हास्यास्पद है।यह सीधे तौर पर प्रकृति की हत्या है और इसके पीछे किसी बड़े खेल की बू आ रही है। समतलीकरण की आड़ में चल रहे मिट्टी के कारोबार पर अगर समय रहते अंकुश नही लगेगा तो एक दिन यहाँ खड़े ऊचे ऊंचे पहाड़ दफन हो जाएंगे।इस बाबत रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भूमि एनटीपीसी की है एनटीपीसी अपनी जमीन को समतल कराकर मियावाकि पद्धति से उक्त जमीन पर पेड़ लगवाएगा उक्त जमीन पर वन विभाग का कोई लेना देना नही है।

पत्रावलियों की अव्यवस्था पर फूटा डीएम का गुस्सा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/13 फरवरी 2026जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षणजिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न अनुभागों और विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर कड़ा रुख अपनाया। पत्रावलियों के अस्त-व्यस्त रख-रखाव और स्वच्छता की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मीटिंग हाल, न्याय सहायक अनुभाग, सामान्य कार्यालय, पासपोर्ट अनुभाग, राजस्व सहायक अनुभाग, ई.आर.के./आंग्ल अनुभाग, स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम, मुख्य राजस्व अनुभाग तथा नजारत अनुभाग सहित सभी प्रमुख कक्षों का बारीकी से जायजा लिया। प्रत्येक पटल पर पहुंचकर लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कर्मचारियों से फाइलों की स्थिति पर सवाल किए। अनुभागों में पुरानी फाइलें व महत्वपूर्ण पत्रावलियां अव्यवस्थित पड़े मिलने पर उन्होंने व्यवस्थित संधारण के आदेश जारी किए।�पत्रावलियों का प्रबंधन सुव्यवस्थित होजिलाधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि पत्रावलियों का रख-रखाव इस प्रकार होना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत खोजा जा सके और नए कर्मचारी भी आसानी से उपलब्ध करा सकें। कार्यालयीन कार्यों का संपादन विभागीय अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है, अधीनस्थों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय आदेशों व नियमों का गहन अध्ययन करने और स्वयं मार्गदर्शन में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी स्तर पर त्रुटि मिलने पर संबंधित अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे।कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई व सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने कहा कि कार्यालय कक्षों के साथ ही पूरे परिसर में स्वच्छता का स्तर उच्च बनाए रखा जाए। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने अनुभागों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करें। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तकनीकी सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण से कलेक्ट्रेट कर्मियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह पहले भी विकास भवन व अन्य कार्यालयों में साफ-सफाई व व्यवस्था पर सख्ती बरत चुके हैं। लापरवाही क्षम्य नहीं होने का संदेश देकर उन्होंने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का संकल्प दोहराया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, कलेक्ट्रेट नाजिर बाबू लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

सोनभद्र में विधिक सहायता का प्री-मेगा कैम्प आयोजित, 22 फरवरी को वृहद शिविर से गरीब-वंचितों को मिलेगा न्याय का लाभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को धार देने के लिए शुक्रवार को घोरावल ब्लॉक के खंड विकास कार्यालय सभागार में प्री-मेगा कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, बल्कि आगामी मेगा शिविर के बहुउद्देशीय लक्ष्यों को भी स्पष्ट कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज (सी.डी.)/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल ने समाज के कमजोर वर्गों को न्याय से जोड़ने का संकल्प दोहराया।प्री-कैम्प में घोरावल ब्लॉक के बीडीओ विनीत कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश कुशवाहा, थाना प्रभारी रामज्ञा यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सरोज, एडीओ पंचायत तेजराम गंगवार, एसडीओ कृष्ण नन्दन, पशुपालन विभाग के डॉ. आर.एस. गुप्ता, डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी. सत्या रमण त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के करीब 100 अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी ने अपने-अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, बीमा, विद्युत और नगर निकाय जैसी योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का संचार हुआ।सचिव राहुल ने बताया कि यह शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने, न्यायिक जानकारी प्रदान करने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा, “गरीब, वंचित, असहाय और जरूरतमंद वर्गों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।” प्री-कैम्प में अधिकारियों ने मेगा शिविर की रूपरेखा भी साझा की, जिसमें निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के जरिए मामलों का त्वरित निस्तारण, मध्यस्थता और परामर्श सेवाएं शामिल होंगी।बॉक्स: शिविर में ये होंगी निःशुल्क सुविधाएं
22 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाले वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत, नगर निकाय आदि विभागों के अधिकारी डेरा डालेंगे। यहां पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल समाधान होगा। निःशुल्क विधिक परामर्श के अलावा लोक अदालत से लंबित मामलों का निपटारा, मध्यस्थता केंद्र और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। सभी वर्गों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित होगा।राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, अधिकारियों को सौंपे निर्देशसोनभद्र। दूसरी ओर, 14 मार्च 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर की महत्वपूर्ण बैठक 13 फरवरी को आयोजित हुई। इसमें टीएसआई भरत राय, डीएसडब्ल्यू ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया और अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।सचिव राहुल ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 22 फरवरी के मेगा विधिक सहायता शिविर को भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों, सुलह योग्य प्री-लिटीगेशन मुकदमों का नोटिस तामीला कराते हुए समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण हो। प्रचार-प्रसार पर भी जोर देते हुए जागरूकता अभियान चलाने के आदेश दिए गए, ताकि जनता इसका लाभ उठा सके। अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।यह आयोजन सोनभद्र जिले में न्यायिक पहुंच को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जिला प्रशासन की यह पहल गरीब-वंचितों के लिए वरदान सिद्ध होगी, जहां एक ही स्थान पर सभी समस्याओं का समाधान संभव होगा। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए भाग लेने का संकल्प लिया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंतिम 5 दिनों में सफलता पक्की करने की रणनीति

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा हर छात्र के जीवन का टर्निंग पॉइंट है, जहां नॉलेज के साथ धैर्य, कॉन्फिडेंस और टाइम मैनेजमेंट की भी कड़ी टेस्टिंग होती है। महज पांच दिन बाकी होने पर घबराहट भले ही स्वाभाविक हो, लेकिन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता ने छात्रों के लिए खास ‘फाइनल स्ट्रैटेजी’ साझा की है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के अंतिम पांच दिन दोहराव और सेल्फ-असेसमेंट के लिए रिजर्व रखें। गुप्ता ने बताया कि नया टॉपिक न छुएं, बल्कि महत्वपूर्ण सवाल, फॉर्मूले, तारीखें व नोट्स रिवाइज करें। उन्होंने सलाह दी कि
रोजाना टाइम टेबल बनाएं, मॉडल पेपर सॉल्व करें और राइटिंग प्रैक्टिस करें।इसके अलावा 6-8 घंटे नींद, संतुलित भोजन लें।परीक्षा सेंटर पर 30 मिनट पहले पहुंचें, जरूरी सामान चेक रखें।पेपर 10-15 मिनट पढ़ें, आसान सवाल पहले करें, टाइम डिवाइड करें।मुश्किल सवाल छोड़ें, शांत रहें।
उत्तर लेखन में साफ हेडिंग-अपहेडिंग, बुलेट पॉइंट्स, मुख्य शब्द अंडरलाइन करें। डेफिनिशन, एग्जांपल, डायग्राम व कन्क्लूजन जरूर जोड़ें। आखिर में चेकिंग के लिए टाइम रखें।
गुप्ता ने चेताया कि नया पाठ न पढ़ें, चीटिंग से दूर रहें, नेगेटिव बातें न करें। सफलता का राज अनुशासन व पॉजिटिव थिंकिंग है। उन्होंने कहा कि अंतिम क्षण तक प्रयास ही सफलता सुनिश्चित करती है ।

दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी , अधिकांश पद निर्विरोध

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।काफी गहमा गहमी और सरगर्मी के बीच दुद्धी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन जांच एवं नाम वापसी प्रक्रिया आज शुक्रवार 13 फरवरी को समाप्त हो गई। एल्डर कमेटी चेयरमैन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने शाम 4 बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी, जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद पर ही सीधा मुकाबला होना है। बाकी सभी प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है, जिससे कचहरी परिसर में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।
नामांकन प्रक्रिया 10 और 11 फरवरी को चली थी, जिसमें कुल 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। पहले दिन अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे एडवोकेट और सचिव पद पर पवन कुमार दुबे एडवोकेट ने फॉर्म जमा किए थे। अंतिम दिन रामपाल जौहरी एडवोकेट (अध्यक्ष), रविंद्र कुमार एडवोकेट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), महेंद्र कनौजिया व कृष्णदेव एडवोकेट (उपाध्यक्ष 10 वर्ष+), दिनेश कुमार एडवोकेट (सचिव), विष्णु कुमार सिंह एडवोकेट (कोषाध्यक्ष), रामसागर एडवोकेट (सहसचिव प्रशासन) सहित अन्य ने नामांकन दर्ज कराया था। नाम वापसी के बाद कई प्रत्याशी मैदान से बाहर हो गए।
एल्डर कमेटी चेयरमैन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने शुक्रवार को वैध नामों की सूची जारी की ।जिसमें अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे व रामपाल जौहरी एडवोकेट तथा सचिव पद पर दिनेश कुमार व पवन कुमार दुबे एडवोकेट मैदान में हैं।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पर विष्णु कुमार सिंह एडवोकेट निर्विरोध ।उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) पद पर कृष्णदेव व महेंद्र कनौजिया एडवोकेट, उपाध्यक्ष (2-10 वर्ष) पर आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद एडवोकेट तथा सहसचिव (प्रशासन) पर रामसागर एडवोकेट निर्विरोध चुने गए।
एल्डर कमेटी के अनुसार मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होकर पूरी होने तक चलेगी। निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथग्रहण बाद में निर्धारित होगा। एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार एडवोकेट, बिहारी लाल एडवोकेट, जयप्रकाश तिवारी एडवोकेट एवं देवीशरण एडवोकेट सदस्य हैं।कमेटी ने इस चुनाव से एसोसिएशन की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल ने बताया कि टेंडर वोट 17 व 18 फरवरी को सदस्य दे सकते हैं।

रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर, एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति महाशिवरात्रि पर्व बड़े हीं हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। वेसर शैली में निर्मित यह मंदिर अपनी भव्यता एवं सुन्दरता के लिए क्षेत्र में विख्यात है। आसपास के दर्जनों गांवों के भक्तजनों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों भक्तजन इस मंदिर में दर्शन पूजन करने आते हैं। मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का काम पूरा हो चुका है। रिहंदेश्वर धाम की सजावट का काम जारी है। इस बार मंदिर प्रांगण के मां दुर्गा पूजा पंडाल में महाशिवरात्रि मेला से संबंधित दुकानें‌ लगाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन पांच बजे सुबह से दस बजे रात्रि तक भक्तजनों द्वारा रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन सुबह महाशिवरात्रि पूजन एवं आरती के उपरांत दस बजे से श्री रामचरित मानस अखंड पाठ शुभारंभ होगा जो 16/02/26 को लगभग दस बजे समाप्त होगा। तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन विगत वर्षों की भांति तीन बजे शिव बारात की भव्य शोभायात्रा मंदिर द्वार से प्रस्थान करेगी और सम्पूर्ण परिसर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर के मुख्य द्वार पर समाप्त होगी।

शोभा यात्रा का संचालन मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देशन में होगा। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तजन शिव परिवार की आरती भी करेंगे। महाशिवरात्रि पर्व को भव्यता एवं दिव्यता प्रदान करने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, निशांत कमल, जी सी साहु, शशांक मालवीय, प्रमोद द्विवेदी, टी डी तिवारी, आर एन वर्मा, अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, रामानंद यादव, हरिओम मिश्रा, रिंकेश उपाध्याय, रंजय सिंह, एस के बी पाठक, अवनीश पांडे, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन आदि के साथ पूरा मंदिर समिति इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे मनोयोग से लगा हुआ है।

आखिर एनटीपीसी विकास के नाम पर क्यों कुदरती ऊंचे ऊंचे पहाड़ों व हरे हरे पेड़ों को काटकर मिट्टी उठाने का काला कारोबार धड़ले से कर रही

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र)जनपद के जरहा वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत डोडहर ग्राम पंचायत के खैरी गांव से प्रकृति के हरे हरे पेड़ों व पहाड़ों को खिलवाड़ की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।यहा कुदरती ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को काटकर मिट्टी उठाने का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है।इस प्रक्रिया में न केवल भौगोलिक संरचना को बदला जा रहा है, बल्कि सैकड़ों साल पुराने पहाड़ पर खड़े हरे-भरे पेड़ों को भी नेस्तनाबूद किया जा रहा है।हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले पर वन विभाग का तर्क गले उतरने वाला नहीं है।विभाग का कहना है कि पहाड़ों को काटकर और समतलीकरण करके उस स्थान पर जापानी तकनीक से नए पेड़ लगाए जाएंगे।वन विभाग के इस तर्क पर ग्रामीणों ने आक्रोश और आश्चर्य व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जो पेड़ सैकड़ों वर्ष से पर्यावरण को ऑक्सीजन दे रहे हैं और क्षेत्र की पहचान हैं उन्हें काटकर नए पौधे लगाना कहा का तर्क संगत है क्या नए पौधों को पुराने वृक्षों के बराबर विशाल होने में फिर से सैकड़ों साल नहीं लगेंगे समतलीकरण के नाम पर पहाड़ों की मिट्टी का जो उठाव हो रहा है उसका असली लाभार्थी कौन है।क्षेत्र में वर्षों से पहाड़ों को काटने का यह खेल बदस्तूर जारी है।प्राकृतिक ऊंचे पहाड़ों के अस्तित्व को मिटाकर पारिस्थितिक तंत्र के साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है।जानकारों का मानना है कि यदि इसी तरह प्राकृतिक संपदा को नष्ट किया गया तो आने वाले समय में क्षेत्र को गंभीर पर्यावरणीय परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।सैकड़ों साल पुराने पेड़ों को काटकर नए पेड़ लगाने की बात कहना हास्यास्पद है।यह सीधे तौर पर प्रकृति की हत्या है और इसके पीछे किसी बड़े खेल की बू आ रही है।

समतलीकरण की आड़ में चल रहे मिट्टी के कारोबार पर अगर समय रहते अंकुश नही लगेगा तो एक दिन यहाँ खड़े ऊचे ऊंचे पहाड़ दफन हो जाएंगे।इस बाबत रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भूमि एनटीपीसी की है एनटीपीसी अपनी जमीन को समतल कराकर मियावाकि पद्धति से उक्त जमीन पर पेड़ लगवाएगा उक्त जमीन पर वन विभाग का कोई लेना देना नही है।

महाशिवरात्रि पर पीस कमेटी बैठक में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमारदुद्धी सोनभद्र। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से गुरुवार अपराह्न स्थानीय कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। सीओ राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने बैठक को संबोधित करते हुए जुलूस, शिवबारात शोभायात्रा, शिव विवाह, मेले और कस्बे के अन्य आयोजनों में सतर्कता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूसों के मार्ग पूर्व निर्धारित रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या विवाद से बचने के लिए सभी पक्ष आपसी सहयोग करें। मेले व शिव विवाह जैसे प्रमुख आयोजनों में छोटी-मोटी समस्याओं, जैसे पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और ध्वनि प्रदूषण पर तत्काल ध्यान देने की हिदायत दी गई। साथ ही, उन्होंने उपस्थितजनों से नियमों का पालन करते हुए भाईचारे की भावना बनाए रखने और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, चेयरमैन कमलेश मोहन, डॉ. लवकुश प्रजापति,रविंद्र जायसवाल,पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, कन्हैयालाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता,पंकज जायसवाल , दीपक शाह के अलावा अन्य उपस्थित रहे। सभी ने सीओ के निर्देशों का समर्थन किया तथा त्योहार को उत्साहपूर्वक लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

दुद्धीवासियों की लंबी मांगे पूरी ,डीएमएफ योजना से चार नई सीसी सड़कों का जिलाध्यक्ष, चेयरमैन ने किया शिलान्यास

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।नगरपंचायत दुद्धी में आज बृहस्पतिवार को डीएमएफ योजना के अंतर्गत कस्बे के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़कों का शिलान्यास कर दिया गया है। काफी लंबे समय से दुद्धी वासी इन सड़कों के निर्माण की मांग करते आ रहे थे, जो अब पूरा होता दिख रहा है। इन सड़कों से स्थानीय आवागमन आसान होगा और क्षेत्र का विकास गति पकड़ेगा।
कस्बा वार्ड नंबर 2 के मुख्य मार्ग पर बंधु चौरसिया के घर से रामनगर रोड अंजनी वकील के घर तक सीसी रोड का शिलान्यास किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 39 लाख 96 हजार रुपये है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 7 में मोहम्मद अली के घर से सोनू के घर तक सीसी रोड शिलान्यास की लागत 39 लाख 34 हजार रुपये निर्धारित है। वार्ड नंबर 8 व 11 में अनिल जायसवाल के घर से चर्च गेट के पास तक सड़क शिलान्यास पर 39 लाख 94 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं, वार्ड नंबर 4 में शिवाजी तालाब से अमवार रोड तक सीसी रोड के शिलान्यास पर 36 लाख 8 हजार रुपये का लागत है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि दुद्धी के विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इन सड़कों से आमजन को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था मजबूत होगी।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि कस्बा वासियों की लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए हमने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही सभी सड़कें तैयार हो जाएंगी।
वहीं स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण को लेकर हर्ष देखी जा रही है लोगों ने इस पहल की सराहना की।
शिलान्यास में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ,रामेश्वर राय ,जिला मंत्री दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनीष जायसवाल, बबलू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जायसवाल, पंकज अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

बीआरसी दुद्धी में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। बीआरसी दुद्धी में आज बृहस्पतिवार को “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच शैक्षिक समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र , चेयरमैन कमलेश मोहन , बीडीओ रामविलास चौरसिया तथा प्रेमशंकर राम बीईओ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की।
कंपोजिट विद्यालय दुद्धी, कन्या उ प्रा वि दुद्धी समेत विभिन्न न्याय पंचायतों से आए परिषदीय बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की धुरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
विशिष्ट अतिथियों में रामेश्वर राय, दिलीप पाण्डेय, जितेन्द्र चन्द्रवंशी (नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर), दीपक शाह, अमरनाथ जायसवाल, मनोज सिंह बबलू, जगदीश्वर जायसवाल, जितेन्द्र अग्रहरि (पत्रकार), राजन चौधरी (पूर्व जिला जज), भोलानाथ अग्रहरि (मंडलीय मंत्री, उ प्र प्रा शि संघ), अवधेश कन्नौजिया, शैलेश मोहन आदि ने कार्यक्रम की सराहना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम ने समापन के दौरान बालवाटिका और प्राथमिक शिक्षा में समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर एआरपी श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव, रामसूरत, शिक्षक छविलाल, मुसईराम, ओमप्रकाश, मनोज जायसवाल, रामरक्षा, रेनू कन्नौजिया, अमिता तिवारी, लोकपति वर्मा, योगेश वर्मा, राजेश झा, लल्लूराम, मो यूसुफ, राजकमल, बिहारी लाल, मो इलियास, प्रमोद, राजेश, आशीष, आराधना आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन जितेन्द्र चौबे और प्रीति चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।

दुद्धी में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमारदुद्धी सोनभद्र।अधिवक्ताओं पर लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में दुद्धी बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने की तत्काल मांग की है। पत्र उपजिलाधिकारी दुद्धी को संबोधित करते हुए सीएम को प्रेषित किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने दोपहर लगभग दो बजे कचहरी परिषद से जुलूस निकालकर संकट मोचन मंदिर तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। वापस लौटकर तहसील गेट तिराहे पर एकत्रित होकर उन्होंने घंटे भर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी दुद्धी को ज्ञापन सौंपा गया।
पत्र में उल्लेख है कि 11 फरवरी 2026 को दोपहर 1:15 बजे रामपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता फारुख अहमद खान की जिला पंचायत कार्यालय/किशोर न्यायालय पर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसी दिन उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पूर्व सदस्य मधुलिका यादव के साथ एक वाहन चालक ने अभद्र व्यवहार किया, जिसकी एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की। इस घटना से समस्त अधिवक्ता समुदाय मर्माहत और आक्रोशित है।
आज सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे। दुद्धी बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी और रामपुर बार एसोसिएशन ने एकजुट होकर आंदोलन का समर्थन किया। एसोसिएशन का कहना है कि अधिवक्ताओं पर बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना अत्यंत आवश्यक है।
जुलूस सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी अध्यक्ष और एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल एडवोकेट के नेतृत्व में निकाला गया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ,सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, कुलभूषण पांडे ,रामपाल जौहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव ,सत्यनारायण यादव ,राकेश गुप्त सचिव, दिनेश कुमार, प्रेमचंद गुप्ता ,संजय कनौजिया ,सन्नो बानो ,उमेश चंद ,सुख सागर यादव ,पवन कुमार ,सरवर हुसैन सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

भाकपा (माले) ने अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, चार लेबर कोड और नए ग्रामीण कानूनों की निंदा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई अखिल भारतीय आम हड़ताल में भाग लेते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा (माले) के जनपद सोनभद्र इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दुद्धी को सौंपा ।जिसमें चार लेबर कोड, मनरेगा की जगह लाए गए ‘विकसित भारत जी राम जी ‘ कानून और अन्य जनविरोधी नीतियों का विरोध जताया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि चार लेबर कोड मजदूरों के आठ घंटे काम, यूनियन बनाने और हड़ताल के अधिकारों पर कुठाराघात हैं तथा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाते हैं। विकसित भारत जी राम जी कानून ने मनरेगा के कानूनी रोजगार अधिकार को केंद्र की मर्जी पर छोड़ दिया है, जिसमें व्यस्त सीजन में 60 दिन काम न देने की छूट है तथा केंद्र का भुगतान हिस्सा घटाया गया। इसके अलावा बुलडोजर नीति, सार्वजनिक निजीकरण और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का भी विरोध किया गया।
मांगो में चार लेबर कोड समाप्त कर पुराने श्रम कानून बहाल हों।,विकसित भारत जी राम जी वापस हो, मनरेगा में 200 दिन काम 600 रुपये मजदूरी और बकाया भुगतान हो।,बुलडोजर कार्रवाई बंद हो, गरीबों-आदिवासियों के अधिकार सुनिश्चित हों।,बिजली निजीकरण रोका जाए, 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाए। और भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द हो प्रमुख मांगे शामिल है ।
उपजिलाधिकारी दुद्धी को सौंपे ज्ञापन पर तहसील प्रभारी बिगन राम गोड़ ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर धनेश्वरी सिंह, अनिल कुमार, नारद, मुनी रामचंद्र, राजकुमार, दीनदयाल, रमेश कुमार, शेर सिंह, जयसिंह, प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, बिगन राम, रामजीत, लालसिंह, श्रीकिशुन, मदन उपस्थित रहे।

दुद्धी में पूर्ण कम्प्यूटराइज्ड आर डी रेन डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कस्बा स्थित सोनू मेडिकल स्टोर के पीछे वार्ड नंबर 5 में बस स्टैंड पर नवस्थापित आर डी रेन डायग्नोस्टिक सेंटर का आज सुबह भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ।
बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 10 बजे प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल एंड रिसर्ज सेंटर के डायरेक्टर डॉ. लवकुश प्रजापति एवं नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण, चिकित्सक एवं स्थानीय लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, उसके बाद मुख्य अतिथियों ने सेंटर का अवलोकन किया। चेयरमैन डॉ. लवकुश प्रजापति ने संबोधन में कहा कि दुद्धी जैसे दूरस्थ क्षेत्र में ऐसी आधुनिक सुविधा का आगमन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगा। उन्होंने संचालक सर्वेश मोहन (सोनू) को बधाई देते हुए कहा कि यह सेंटर विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें कम समय में सटीक परिणामों के साथ प्रदान करेगा। कमलेश मोहन ने भी आश्वासन दिया कि नगर पंचायत स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसे प्रयासों का पूर्ण समर्थन करेगी।
सेंटर के निदेशक संचालक डॉ पुष्पांजलि एवं सर्वेश मोहन ने संयुक्त रूप से बताया कि यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट समेत सभी प्रमुख जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कम लागत में विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे लोगों को सोनभद्र जिले के अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उद्घाटन के अंत में सभी अतिथियों ने सेंटर को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉक्टर वरुणा निधि शंभू श्रीवास्तव रामेश्वर राय डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव विन्ध्वासिनी प्रसाद जगदीश्वर प्रसाद शैलेश मोहन देवेश मोहन डॉ संजय गुप्ता जितेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती के शुभ अवसर पर हवन के साथ-साथ वाणिज्य शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के *शाखा प्रबंधक मयंक राज, सहायक प्रबंधक दीपक उपाध्याय एवं सहायक प्रियांशु बेरियाह* का विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि शिक्षा सतत विकास की प्रक्रिया है। प्राचार्य ने कहा कि डीएवी संस्कार युक्त आधुनिक शिक्षा देने के प्रति कटिबद्ध है और इसी क्रम में आज का यह प्रोग्राम आयोजित किया गया है। शाखा प्रबंधक मयंक राज ने वाणिज्य वर्ग के ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाणिज्य शास्त्र अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह राष्ट्र के आर्थिक विकास का आधार है। यह बैंकिंग, बीमा, एकाउंटिंग, टैक्सेशन जैसे क्षेत्रों में अनेक प्रकार का रोजगार उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया कि वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए काॅर्पोरेट क्षेत्र के साथ-साथ सरकारी क्षेत्र में भी अनेक नौकरियां उपलब्ध हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी अधिकारी, भारतीय आर्थिक सेवा, लेखा परीक्षक, अंकेक्षक, बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर, भारतीय जीवन बीमा में एएओ का पद उच्च वेतन के साथ प्रतिष्ठा एवं शानदार कैरियर ग्रोथ प्रदान करता है। सहायक प्रबंधक दीपक उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में बताया कि आप बारहवीं पास करने के बाद वाणिज्य शास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल कर आईआईएम जैसी संस्थाओं से एमबीए कर सकते हैं। आप चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सचिव, बैंकिंग, बीमा प्रबंधक, वित्तीय विश्लेषक, कर सलाहकार, स्टाॅक ब्राॅकर, काॅस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंट आदि में अपना कैरियर बना सकते हैं। सहायक प्रियांशु बेरियाह ने बताया कि वाणिज्य शास्त्र स्वयं का स्टार्ट अप शुरू करने और उसे कुशलता से प्रबंधित करने की क्षमता देता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक व्यापार में मार्केटिंग और डेटा एनालिस्ट के ज्ञान के साथ यह डिजिटल मार्केटिंग और मैनेजमेंट की भूमिकाओं में बेहद महत्वपूर्ण है।

अंत में प्राचार्य राजकुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि डीएवी रिहंदनगर के अनेक छात्र वाणिज्य की पढ़ाई कर देश विदेश में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम सभी का प्रयास है कि आगे और भी बेहतरीन पदों को हासिल करने में हमारे विद्यार्थी सफल हों। इस कार्यक्रम में डॉ आर के झा, वाणिज्य शिक्षक हर्ष दुबे, अर्थशास्त्र के शिक्षक नीरज गुप्ता, अरूण कुमार सिंह, डी सी शुक्ला, शगुफ्ता शबनम ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

बाइक हादसे में लूना सवार बुजुर्ग की रास्ते में मौत, परिजनों में कोहराम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में बीते मंगलवार को शाम करीब चार बजे घर लौट रहे 65 वर्षीय राकेश कुमार कुशवाहा पुत्र स्व. हरिशंकर कुशवाहा की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर में मौत हो गई। दुद्धी की ओर से आ रही बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें लूना पर सवार बुजुर्ग कुछ दूर उछलकर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे में धुत दोनों बाइक सवारों में एक को गंभीर और पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। कोतवाली पुलिस के कांस्टेबलों ने तीनों घायलों को टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. वरूणानिधि ने बुजुर्ग के सिर की गंभीर चोट और कान-नाक से खून बहने पर उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया ।
परिजनों ने एंबुलेंस से बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले गए थे कि रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मृतक के छोटे भाई राजेश कुमार ने बताया कि राकेश भाइयों में बड़े थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं जो सभी विवाहित है। वे कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करते थे। कोतवाली पुलिस ने हादसे के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर दोनों बाइक सवारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही ।